टैग पुरालेख: Terror

स्पेशल सेल ने जौश के दो आतंकियों को किया गिरफ्तार, दिल्ली को दहलाने की रच रहे थे साजिश

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (delhi police special cell) ने दो आतंकवादियों को गिरफ्तार (terrorist arrested) किया है। दोनों आतंकी, जैश-ए-मोहम्मद (jaish-e-mohammed) से जुड़े हुए हैं। इन दोनों आतंकियों को सोमवार की रात गिरफ्तार किया है, फिलहाल पूछताछ जारी है। दोनों ही राष्ट्रीय राजधानी में किसी बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने की फिराक में थे। गिरफ्तार आतंकियों की पहचान अब्दुल लतीफ और अशरफ खटाना के रूप में की गई है। दोनों कश्मीर के बारामूला और कुपवाड़ा जिले के रहने वाले हैं।

सराय कालेखां से स्पेशल सेल ने किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुप्त सूचना के आधार पर इन दोनों आतंकियों को सराय कालेखां के नजदीक बने मिलेनियम पार्क के पास से गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने इनके पास से 2 सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।
दिल्ली में वारदात के बाद नेपाल के रास्ते POK जाने की फिराक में थे
लतीफ और अशरफ पहले जम्मू कश्मीर कुपवाड़ा के रास्ते POK जाने की भी कोशिश कर चुके थे लेकिन आर्मी की भारी तैनाती और चौकसी की वजह से दोनों नाकाम रहे। दिल्ली में वारदात को अंजाम देने के बाद नेपाल के रास्ते POK जाने की फिराक में थे।
पाकिस्तान में मौजूद हैंडलर्स के इशारे पर कर रहे थे काम
दोनों आतंकी पाकिस्तान मैं मौजूद हैंडलर्स के इशारे पर काम कर रहे थे। इनके मोबाइल में जो व्हाट्सएप ग्रुप मिले हैं उसमें पाकिस्तान के नंबर भी अभी एक्टिव हैं। इनके देवबंद कनेक्शन की भी पुष्टि हुई है, इनके विदेशों में मौजूद हैंडलर्स और भारत के अन्य राज्यों के आतंकी नेटवर्क के बारे में लगातार पूछताछ जारी है।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



जैसलमेर से PM Modi ने दिवाली पर चीन और पाकिस्तान के उड़ाए परखच्चे, जवानों ने भरी हुंकार

जैसलमेर: पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को दिवाली (Diwali) के मौके पर भारत-पाकिस्तान सीमा पर राजस्थान के जैसलमेर (PM Modi in Jaisalmer) पहुंचे। यहां उन्होंने लोंगेवाला पोस्ट (Longewala Post) पर बीएसएफ जवानों के साथ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने चीन और पाकिस्तान का नाम लिए बिना ही चेतावनी दी। दुश्मनों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि, जब भी कोई टेढ़ी नजर हमारी ओर उठाता है तो उसको उसी की भाषा में जवाब देने का जज्बा भारत के सैनिकों में है. देखिए पीएम मोदी ने क्या कहा-
मेरी दिवाली जवानों के बीच आकर पूरी होती है
प्रधानमंत्री ने कहा कि, (PM Modi) आप भले बर्फीली पहाड़ियों पर रहे या रेगिस्तान में, मेरी दिवाली तो आपके बीच ही आकर पूरी होती है. आपके चेहरों की रौनक देखता हूं, खुशियां देखता हूं तो मुझे भी अनेक गुणा खुशी मिलती है. मेरी खुशी बढ़ जाती है.
लोंगेवाला का वो ऐतिहासिक युद्ध भारतीय सैन्य बल के शौर्य का प्रतीक
लोंगेवाला (Longewala Post) का नाम लेते ही हृदय की गहराई से, मन मंदिर से यही प्रकट होता है, जो बोले सोनिहाल, ससरियाकाल, ये जयकारा कानों में गूंजने लगता है। लोंगेवाला का वो ऐतिहासिक युद्ध, भारतीय सैन्य बल के शौर्य का प्रतीक तो है ही, थल सेना और बीएसएफ और वायुसेना के अद्भुत कोऑर्डिनेशन का भी अद्भुत प्रतीक है. इस लड़ाई ने दिखाया है कि भारत की संगठित सैन्य शक्ति के सामने, चाहे कोई भी आ जाए. वो किसी भी सूरत में टिक नहीं पाएगा.
वीर सपूतों के बलिदानों पर ये धर्ती गर्व करती है
इन जैसे घर, इन जैसे गगन, इन जैसे सह इतिहास, इन जैसी सह पीढ़िया, पांची ताणे प्रकाश. यानी अपने वीर सपूतों के बलिदानों पर ये धरती गर्व करती है, आसमान गर्व करता है और सम्पूर्ण इतिहास गर्व करता है. जब जब सूर्य का प्रकाश इस धरती पर अंधकार को भगाने के लिए अवतरित होगा, आने वाली पीढ़ियां इस बलिदान पर गर्व करती रहेंगी.
भारत के जांबाजों की कोई बराबरी नहीं
आप में से अनेक साथी अगर आज यहां रेगिस्तान में डटे हैं तो आपको हिमालय की ऊंचाइयों का भी अनुभव है. स्थिति परिस्थिति कोई भी हो, आपका पराक्रम, आपका शौर्य अतुलनीय है. इसी का असर है कि आज दुश्मन को भी एहसास है कि भारत के जांबाजों की कोई बराबरी नहीं है.
भारत आज सुरक्षित है क्योंकि भारत के पास अपनी सुरक्षा करने की शक्ति है
भले ही इंटरनेशनल कॉपरेशन कितना ही आगे क्यों ना आ गया हो, समीकरण कितने ही बदल क्यों न गए हों. लेकिन हम कभी नहीं भूल सकते कि सतर्कता ही सुरक्षा ही राह है. सजगता ही सुख चैन का संबल है. सामर्थ्य ही विजय का विश्वास है. सक्षमता से ही शांति का पुरस्कार है. भारत आज सुरक्षित है क्योंकि भारत के पास अपनी सुरक्षा करने की शक्ति है, भारत के पास आप जैसे बेटे-बेटियां हैं.
आतंतियों- आतंक के आकाओं को घर में घुसकर मार रहा है भारत
आज भारत आतंकियों को, आतंक के आकाओं को घर में घुसकर के मार रहा है. आज दुनिया ये जान रही है, समझ रही है, कि ये देश अपने हितों से किसी भी कीमत पर रत्ती भर भी समझौता करने वाला नहीं है. भारत का ये रुतबा, ये क़द आपकी शक्ति और आप के पराक्रम के कारण ही है.
 
साथियों, आज पूरा विश्व विस्तारवादी ताक़तों से परेशान है. विस्तारवाद एक तरह से मानसिक विकृति है और 18वीं शताब्दी की सोच को दर्शाता है. इस सोच के खिलाफ भी भारत प्रखर आवाज़ बन रहा है.
भारत को आजमाने की कोशिश की तो जवाब प्रचंड मिलेगा
भारत की रणनीति स्पष्ट है, आज का भारत समझने और समझाने की नीति पर विश्वास करता है. समझने की भी और समझाने की भी. लेकिन अगर, हमें आज़माने की कोशिश की, फिर तो जवाब भी उतना ही प्रचंड मिलेगा.

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



जवानों संग दिवाली: पीएम मोदी बोले- भारत की नीति समझने-समझाने की, आजमाने पर मिलता है मुंहतोड़ जवाब

जैसलमेर: प्रधानमंत्री नेरेंद्र मोदी ने आज देशवासियों को दिवाली की शुभाकामनाएं दीं। वहीं, प्रधानमंत्री बनने के बाद से हर बार की तरह इस बार भी पीएम मोदी दिवाली का त्योहार सैनिकों के साथ मनाने के लिए राजस्थान के जैसलमेर पहुंच गए हैं। पीएम मोदी के साथ इस बार चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत, सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे और बीएसएफ के डीजी राकेश अस्थाना मौजूद हैं। पीएम मोदी इस बार दिवाली जैसलमेर बॉर्डर के लोंगेवाला पोस्ट पर बीएसएफ जवानों के साथ मना रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि, मां भारती की सेवा और सुरक्षा में 24 घंटे डटे रहने वाले आप सभी वीरों को मेरी और 130 करोड़ देशवासियों की तरफ से दिवाली की बधाई। आप हैं तो देश है, देश के लोगों की खुशियां हैं, देश के ये त्योहार हैं.
मेरी दिवाली तो आपके बीच आकर ही पूरी होती है
प्रधानमंत्री ने कहा कि, आप भले बर्फीली पहाड़ियों पर रहें या फिर रेगिस्तान में, मेरी दिवाली तो आपके बीच आकर ही पूरी होती है। आपके चेहरों की रौनक देखता हूं, आपके चेहरे की खुशियां देखता हूं, तो मुझे भी अनेक गुना खुशी होती है। हिमालय की बुलंदियां हों, रेगिस्तान का विस्तार हो, घने जंगल हों या फिर संदर की गहराई हो, हर चुनौती पर हमेशा आपकी वीरता भारी पड़ी है। आपके इसी शौर्य को नमन करते हुए आज भारत के 130 करोड़ भारतवासी आपके साथ मजबूती से खड़े हैं। आज हर भारतवासी को अपने सैनिकों की ताकत और शौर्य पर गर्व है। उन्हें आपकी अजेयता पर, आपकी अपराजेयता पर गर्व है।
सबसे ज्यादा लोगों को लोंगेवाला पोस्ट का नाम याद है
पीएम मोदी ने कहा कि, देश की सरहद पर अगर किसी एक पोस्ट का नाम देश के सबसे ज़्यादा लोगों को याद होगा, अनेक पीढ़ियों को याद होगा, उस पोस्ट का नाम लोंगेवाला पोस्ट है। इस पोस्ट पर आपके साथियों ने शौर्य की एक ऐसी गाथा लिख दी है जो आज भी हर भारतीय के दिल को ​जोश से भर देती है।
बिना नाम लिया चीन पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि, दुनिया की कोई भी ताकत हमारे वीर जवानों को देश की सीमा की सुरक्षा करने से रोक नहीं सकती है। दुनिया का इतिहास हमें ये बताता है कि केवल वही राष्ट्र सुरक्षित रहे हैं, वही राष्ट्र आगे बढ़े हैं जिनके भीतर आक्रांताओं का मुकाबला करने की क्षमता थी। आज दुनिया ये जान रही है, समझ रही है कि ये देश अपने हितों से किसी भी कीमत पर रत्ती भर भी समझौता करने वाला नहीं है। भारत का ये रुतबा, ये कद आपकी शक्ति और आपके पराक्रम के ही कारण है। आपने देश को सुरक्षित किया हुआ है इसीलिए आज भारत वैश्विक मंचों पर प्रखरता से अपनी बात रखता है।
आज पूरा विश्व विस्तारवादी ताकतों से परेशान है। विस्तारवाद, एक तरह से मानसिक विकृति है और अठ्ठारहवीं शताब्दी की सोच को दर्शाती है। इस सोच के खिलाफ भी भारत प्रखर आवाज बन रहा है। आज भारत की रणनीति साफ है। आज का भारत समझने और समझाने की नीति पर विश्वास करता है लेकिन अगर हमें आजमाने की कोशिश की तो जवाब भी उतना ही प्रचंड मिलेगा।
पीएम मोदी ने की तीन अपील
मैं आपसे तीन आग्रह करना चाहता हूं। पहला- कुछ न कुछ नया इनोवेट करने की आदत को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाइए। दूसरा- योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाए रखिए। तीसरा- अपनी मातृभाषा, हिंदी और अंग्रेजी के अलावा, कम से कम एक भाषा जरूर सीखिए।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



J&k: सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, हिज्बुल का टॉप कमांडर सैफुल्लाह मुठभेड़ में ढेर

श्रीनगर: आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन (Hizbul Mujahideen) का टॉप कमांडर सैफुल्लाह मी (Saifullah Mir) को जम्मी-कश्मीर के श्रीनगर में एक एनकाउंटर के दौरान मार गिराया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के ज्वाइंट ऑपरेशन के बाद ये कामयाबी हाथ लगी है।
खबर है कि, श्रीनगर के रंगरेथ इलाके में हिज्बुल के दो टॉप आतंकियों के छिपे हुने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी और सीआरपीएफ के जवानों ने जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया। शुरुआती एनकाउंटर के दौरान ही उपद्रवियों ने यहां हिंसक प्रदर्शन कर ऑपरेशन में खलल डालने का प्रयास किया। इसके जवाब में सीआरपीएफ ने आंसू गैस के गोले दागकर सभी को मौके से खदेड़ा।
रंगरेथ ऑपरेशन के दौरान आतंकियों को सरेंडर करने के लिए कहा गया। लेकिन आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी और हिंसक प्रदर्शन की आड़ में भागने की कोशिश की। हालांकि सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हिज्बुल के टॉप कमांडर सैफुल्लाह उर्फ गाजी हैदर को मार गिराया। जम्मू-कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने कहा कि हमने ऑपरेशन में सैफुल्लाह नाम के कमांडर को मार गिराया है। अभी उसकी पहचान की जा रही है, लेकिन 95 फीसदी तय है कि यह सैफुल्लाह ही है। इसके अलावा एक संदिग्ध आतंकी अरेस्ट भी किया गया है।
बताते चलें कि, सैफुल्लाह उर्फ गाजी हैदर मूल रूप से पुलवामा के मलंगपोरा इलाके का निवासी है। वह हिज्बुल के चीफ सैयद सलाहुद्दीन के कहने पर कश्मीर में आतंक की साजिश रच रहा था। रियाज नाइकू के मारे जाने के बाद सैफुल्लाह ने कश्मीर में हिज्बुल की कमान संभाली थी। इसके अलावा वह पूर्व में हथियार लूट, आईईडी हमले और सुरक्षाबलों के काफिले पर हुए टेरर अटैक की गई घटनाओं में शामिल था।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



श्रीनगर एनकाउंटर में मारे गए दो आतंकवादी, लश्कर का टॉप पाकिस्तानी कमांडर भी ढेर

जम्मू-कश्मीर: सोमवार को सुरक्षाबलों ने श्रीनगर मुठभेड़ में दो और आतंकवादियों को मार गिराया है। इसमें लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर सैपुल्लाह दनयाली भी शामिल है जो पाकिस्तान का रहने वाला है। मारा गया दूसरा आंतकवादी इरशाद पुलवामा का रहने वाला है। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि पिछले पांच दिनों में हुए चार ऑपरेशन में 10 आतंकवादी मारे जा चुके हैं और एक ने सरेंडर किया है।
श्रीनगर के ओल्ड बरजुल्ला इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दोनों आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सोमवार तड़के शहर के ओल्ड बरजुल्ला इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। उन्होंने कहा कि सुबह करीब पौने आठ बजे जब तलाशी अभियान चल रहा था तभी आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ हुई हुई। गोलीबारी में दो आंतकवादियों को मार गिराया गया।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान डीजीपी ने कहा कि, पिछले पांच दिन में आतंकवादियों के खिलाफ चार ऑपरेशन चलाए गए, जिनमें 10 आतंकवादी मारे गए और डोडा में एक आतंकवादी ने आत्मसमर्पण कर दिया, जिससे पूछताथ चल रही है। आज के ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा कमांडर सैफुल्लाह मारा गया। वह 3 बड़े हमलों में शामिल था, जिनमें सीआरपीएफ के तीन जवानों की जान चली गई थी। इसके आगे उन्होंने कहा कि, इस साल 75 सफल ऑपरेशन में 180 आतंकवादी मारे गए हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

आतंकवाद से जुड़े 1 लाख 25 हज़ार ट्विटर अकाउंट किये गये सस्पेंड

नई दिल्ली। सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर का 1.25 लाख से ज़्यादा अकाउंट के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। ट्विटर का कहना है कि यह सभी अकाउंट्स हिंसा और आतंकवाद संबधी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे थे। 
अमेरिकन कंपनी ट्विटर ने अपने ब्लॉग में इसका ज़िक्र करते हुए कहा है कि इनमें से अधिकतर अकाउंट्स का संबंध आतंकवादी संगठन ISIS से था। कंपनी ने कहा

हम चरमपंथ को बढ़ावा देने के लिए ट्विटर के इस्तेमाल की निंदा करते हैं

ट्विटर के मुताबिक पिछले साल के मध्य से अब तक 1 लाख 25 हज़ार से ज़्यादा अकाउंट के इस्तेमाल पर रोक लगाई है। इतना ही नहीं कंपनी ने अपनी रिपोर्ट रिव्यूविंग टीमों को तेज़ी से कार्रवाई करने को कहा है।
दुनियाभर में ट्विटर 50 करोड़ से ज़्यादा यूज़र्स हैं। ट्विटर का कहना है कि वह सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है और उन्हें पूरा सहयोग कर रही है। कंपनी का ये भी कहना है कि ऐसे अकाउंट्स को संस्पेंड करने से परिणाम बेहतर होंगे और आतंकवादी गतिविधियां अब ट्विटर से दूर जा रही हैं।
अमरीका सहित दुनियाभर की सरकारों ने सोशल मीडिया कंपनियों से कहा है कि वे हिंसा को बढ़ाने वाली ऑनलाइन गतिविधियों को रोकने के लिए कड़े उपाय करें।
2014 के अंत में हुए एक अध्ययन के मुताबिक़ आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली सामग्री के लिए क़रीब 46000 एकाउंट का इस्तेमाल किया गया था और इसके बाद एक साल में इसमें बहुत तेज़ी आई है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

इंडिया का मोस्ट वॉन्टेड लश्कर आतंकी यूपी एटीएस की गिरफ़्त में

कुंदन मिश्र। लखनऊ। उत्तर प्रदेश एटीएस ने बीती रात लश्कर-ए-तैय्यबा के कमांडर अब्दुल अज़ीज़ को गिरफ़्तार कर लिया। भारत ने पाकिस्तान को जो मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों की सूची दी थी, उसमें लश्कर कमांडर अब्दुल अज़ीज़ का भी नाम था।
अब्दुल अज़ीज़ सऊदी अरब की जेल में बंद था, जहां से उसे भारत डिपोर्ट किया गया। देर रात यूपी की एटीएस टीम ने उसे लखनऊ एयरपोर्ट पर आधिकारिक तौर पर गिरफ़्तार किया। 
हैदराबाद के रहने वाले अज़ीज़ से अब यूपी एटीएस और तेलंगाना पुलिस पूछताछ कर रही है।



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

राष्ट्रपति करेंगे आतंकरोधी सम्मेलन का उद्घाटन

नई दिल्ली। भारत के राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी कल (02 फरवरी, 2016) जयपुर में आतंकरोधी सम्मेलन 2016 का उद्घाटन करने के लिए जयपुर का दौरा करेंगे। 
यह सम्मेलन इंडिया फाउंडेशन और जोधपुर के सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय और आपराधिक न्याय के संयुक्त सहयोग से हो रहा है। सम्मेलन में भारत और विदेशों से आतंकरोधी कार्रवाइयों के विशेषज्ञ, नीति निर्माता और आम बुद्धिजीवी हिस्सा ले रहे हैं। पहला सम्मेलन जयपुर में मार्च, 2015 में आयोजित हुआ था। 
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

नक्सलियों और आतंकियों से लड़ने के लिए बनी 17 रिज़र्व बटालियन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में जम्मू-कश्मीर और वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) से प्रभावित राज्यों को 17 भारतीय रिजर्व बटालियनों (आईआर बटालियनों) की स्थापना करने के लिए मंजूरी दे दी गई। जम्मू-कश्मीर में पांच आईआर बटालियन, छत्तीसगढ़ में चार बटालियन, झारखंड में तीन, ओडिशा में तीन और महाराष्ट्र में दो बटालियनों का गठन किया जाएगा। 
इन 17 बटालियनों के गठन में जिन बातों पर जोर दिया गया है, वे इस प्रकार है:
• स्थानीय युवकों की भर्ती की जाएगी। यदि जरूरी हुआ तो इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए राज्य उम्र और शैक्षिक मानदंडों में छूट दे सकेंगे। 
• जम्मू-कश्मीर में गठित की जाने वाली पांच आईआर बटालियनों में कांस्टेबल और चतुर्थ श्रेणी के पदों की 60 प्रतिशत रिक्तियां सीमावर्ती जिलों से भरी जाएंगी। 
• वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित राज्यों में सुरक्षा संबंधी व्यय (एसआरई) योजना के अंतर्गत आने वाले 27 कोर जिलों से कांस्टेबल के 75 फीसदी रिक्त पदों को भरा जाएगा। 
भारत सरकार ने 1971 में भारतीय रिजर्व बटालियन योजना शुरुआत की थी। सरकार अब तक विभिन्न राज्यों में 153 आईआर बटालियनों के गठन को मंजूरी दे चुकी है, जिनमें से 144 बटालियनें गठित की जा चुकी हैं। झारखंड में एक बटालियन को विशेष भारतीय रिजर्व बटालियन (एसआईआरबी) में तब्दील कर दिया गया है, इसमें दो इंजीनियरिंग और पांच सुरक्षा कंपनियां हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

शाहनवाज़ हुसैन को आईएसआईएस से मिली धमकी,

शाहनवाज़ हुसैन का कहना है कि पत्र उर्दू और अंग्रेजी में टाइप किया हुआ है और उसमें उनके और उनकी पार्टी के खिलाफ अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल किया गया है. हुसैन ने आगे बताया कि ‘मुझे सोशल मीडिया पर इस तरह की धमकी पहले भी मिल चुकी है. मैं ऐसी धमकियों से डरता नहीं और राष्ट्रवाद के अपने पथ पर आगे बढ़ता रहूंगा.’
वहीं डीसीपी  जतिन नरवाल ने कहा कि पुलिस को शिकायत मिली है और वह मामले की जांच कर रही है। शाहनवाज को भेजे गए पत्र के ऊपर अंग्रेजी भाषा में उनका नाम पता लिखा गया है, जबकि लिफाफे के अंदर दो पत्र हैं। एक अंग्रेजी में टाइप किया गया है तो दूसरा उर्दू भाषा में लिखा गया है। पत्र के अंत में आईएस का जिक्र भी है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

धमाकों को मोहन भागवत का आशीर्वाद, कैरावैन मैगज़ीन का दावा, क्या करेगी बीजेपी?

कैरावैन नाम की एक छोटी सी मैगज़ीन ने इतना बड़ा दावा किया है कि इसने देश के सियासी हलकों में भूचाल ला दिया है। मैगज़ीन ने मालेगांव ब्लास्ट के आरोपी असीमानंद के एक इंटरव्यू के हवाले से दावा किया है कि मालेगांव और समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट धमाकों की जानकारी संघ प्रमुख मोहन भागवत को थी।
भागवत के आशीर्वाद से धमाके?

कैरावैन मैगज़ीन ने मामले में आरोपी असीमानंद के तथाकथित इंटरव्यू का हवाला देते हुए दावा किया है कि मोहन भागवत तो धमाकों की जानकारी थी और बाकायदा उसे भागवत का आशीर्वाद हासिल था। मैगज़ीन ने असीमानंद से बातचीत के टेप भी जारी किए हैं। हालांकि अब असीमानंद के वकील ने कहा है कि असीमानंद का कोई इंटरव्यू नहीं लिया गया। 
  
बीजेपी-आरएसएस का तीखा विरोध
मामले के सामने आते ही बीजेपी और आरएसएस की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई है। आरएसएस की ओर से इस इंटरव्यू को फर्जी करार दिया गया है। जबकि बीजेपी ने इसे कांग्रेस की साजिश करार दिया है। बीजेपी का कहना है कि ये कांग्रेस की डर्टी पॉलिटिक्स है। बीजेपी ने सवाल उठाया कि दो साल पहले किया गया इंटरव्यू चुनावों से पहले ही क्यों सामने आया?
मैगज़ीन जांच के लिए तैयार
कैरावैन मैगज़ीन ने दावा किया है कि उनका इंटरव्यू एकदम सही है और वो किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हैं। मैगज़ीन की ओर से कहा गया है कि ये इंटरव्यू असीमानंद की सहमति से ही किया गया है, न ये किसी तरह का स्टिंग था और ना ही धोखे से उनसे कुछ कहलवाया गया था।
गौरतलब है कि धमाकों की जांच कर रही एनआईए मैगज़ीन के दावों की भी जांच करेगी।
बेनी ने भागवत को कहा राष्ट्रद्रोही, विरोधियों ने भी घेरा
संघ प्रमुख पर आरोप लगने से चुनावी सीजन में कांग्रेस और बीजेपी विरोधी पार्टियों को बैठे-बिठाए बड़ा मुद्दा मिल गया। कांग्रेस नेता बेनी प्रसाद वर्मा ने मोहन भागवत को राष्ट्रद्रोही करार देते हुए गिरफ्तार करने की मांग की है। केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि असीमानंद ने कहा है तो सच ही कहा होगा। उधर जेडीयू, सीपीएम और बीएसपी समेत सभी पार्टियों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। 
बीजेपी के लिए बड़ा झटका
ज़ाहिर है चुनावी मौसम में बीजेपी के लिए संघ प्रमुख पर लगा ये आरोप बड़ा सिरदर्द साबित हो सकता है। कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी पार्टियां बीजेपी को साम्प्रदायिक करार देती आई हैं, और ऐसे में जबकि बीजेपी के अंदर संघ के दखल से सभी वाकिफ हैं, संघ प्रमुख पर इतने संगीन आरोप से विरोधियों को बीजेपी पर हमला करने का एक बड़ा मौका मिल गया है। 
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

मोदी को अक्षरधाम हमले के बारे में पता था – मिस्त्री


अहमदाबाद। बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार सियासी हमले जारी हैं, ताज़ा आरोप लगाया है कांग्रेस महासचिव मधुसूदन मिस्त्री ने। मिस्त्री ने कहा है कि उन्हें संदेह कि मोदी को 2002 अक्षरधाम आतंकी हमले और 2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट की जानकारी पहले से थी। 

बृहस्पतिवार को मिस्त्री इंडियन एक्सप्रेस के आईडिया एक्सचेंज कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि, “हमलावर या तो उन्हें (नरेंद्र मोदी) या लाल कृष्ण आडवाणी या फिर किसी और को मारने आए थे। उनको इस बात की पुख़्ता जानकारी थी कि हमलावर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैय्यबा या उसके जैसे किसी और संगठन से जुड़े थे। और अक्षरधाम हमले के बाद ही गृहमंत्री ने कहा था कि ये संगठन उत्तरी राज्य से आए थे और अक्षरधाम पर हमला किया।” 
उन्होंने कहा कि, “मुझे संदेह है कि। अक्षरधाम के बारे में सच्चाई कभी बाहर नहीं आएगी” उन्होंने कहा कि अक्षरधाम का हमला मुख्यमंत्री आवास से 100 गज की दूरी पर हुआ और जिस पुलिस को इन लोगों को चेक करना था, जो नरेंद्र मोदी को मारने आए थे वो मुंबई से यहां आ भी जाते हैं और अक्षरधाम पर हमला भी कर देते हैं। 
मिस्त्री ने आरोप लगाया कि इसी तरह अहमदाबाद ब्लास्ट के बारे में भी पुलिस ने बताया था। जब उनसे पूछा गया कि क्या आप ये कहना चाहते हैं कि हमले में मोदी का हाथ था तो उन्होंने कहा कि, “मुझे संदेह है। वो ज़रूर इसके बारे में जानते होंगे”

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें