टैग पुरालेख: Defense

सियाचीन के लापता जवानों की खोज जारी, सभी दस सैनिकों के नाम जारी

नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी गई है कि 3 फरवरी 2016 को सियाचिन में हुए हिमस्खलन वाले स्थान पर अतिरिक्त विशेष उपकरणों और टीमों की तैनाती के साथ बचाव अभियान जारी है। हिमस्खलन के दौरान लापता हुए हुए दस सैनिकों का विवरण इस प्रकार है-
  • सूबेदार नागेश टीटी, निवासी गांव- तेजूर, जिला- हसन, कर्नाटक।
  • हवलदार इलुमलाई एम, निवासी गांव- दुक्कम पराई, जिला- वेल्लोर, तमिलनाडु।
  • लांस हवलदार एस कुमार, निवासी गांव- कुमानन थोजु, जिला- टेनी, तमिलनाडु।
  • लांस नायक सुधीश बी, निवासी गांव- मोरोईथुरूथ, जिला- कोल्लम, केरल।
  • लांस नायक हनुमानथप्पा कोप्पड, निवासी गांव- बेतादुर, जिला- धारवाड़, कर्नाटक।
  • सिपाही महेश पी.एन., निवासी गांव- एचडी कोते, जिला- मैसूर, कर्नाटक।
  • सिपाही गणेशन जी, निवासी गांव- चोक्काथेवन पट्टी, जिला-मदुरै, तमिलनाडु।
  • सिपाही राम मूर्ति, निवासी गांव- गुडीसतना पल्ली, जिला- कृष्णा गिरि, तमिलनाडु।
  • सिपाही मुश्ताक अहमद एस, निवासी गांव-परनापल्ले, जिला-कुरनूल, आंध्र प्रदेश।
  • सिपाही नर्सिंग सहायक सूर्यवंशी एसवी, निवासी गांव- मसकरवाड़ी, जिला-सतारा, महाराष्ट्र
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

सियाचीन में हिम्सखलन, 10 जवान फंसे, तलाशी अभियान जारी

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में सियाचीन ग्लैशियर पर बना एक मिलिट्री पोस्ट हिम्सखलन के चपेट में आ गया। इस हादसे में एक जूनियर कमिशन्ड ऑफिसर समेत 10 आर्मी के जवान बर्फ के बीच में फंस गये हैं। फंसे हुए जवानों की तलाश की जा रही है। ग्लेशियर के उत्तरी भाग में आर्मी और वायु सेना बचाव कार्य में जुटी हुई है और जवानों की तलाश के लिए खोजी कुत्तों को भी लगाया गया है। 
समुद्र तल से 5753 मीटर की ऊंचाई पर स्थित सियाचीन ग्लेशियर में यह हिम्सखलन 19000 फीट की ऊंचाई पर लद्दाख इलाके के उत्तरी ग्लेशियर में हुआ। यह दुनिया का सबसे ऊंचा युद्ध क्षेत्र है और यहां पर पाकिस्तान और भारत दोनों को सामरिक रूप से काफी संघर्ष करना होता है। 
साल 2012 में सियाचीन के पाकिस्तान वाले भाग में हिम्सखलन से 140 पाकिस्तानी फौजियों की जान गई थी।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

नक्सलियों और आतंकियों से लड़ने के लिए बनी 17 रिज़र्व बटालियन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में जम्मू-कश्मीर और वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) से प्रभावित राज्यों को 17 भारतीय रिजर्व बटालियनों (आईआर बटालियनों) की स्थापना करने के लिए मंजूरी दे दी गई। जम्मू-कश्मीर में पांच आईआर बटालियन, छत्तीसगढ़ में चार बटालियन, झारखंड में तीन, ओडिशा में तीन और महाराष्ट्र में दो बटालियनों का गठन किया जाएगा। 
इन 17 बटालियनों के गठन में जिन बातों पर जोर दिया गया है, वे इस प्रकार है:
• स्थानीय युवकों की भर्ती की जाएगी। यदि जरूरी हुआ तो इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए राज्य उम्र और शैक्षिक मानदंडों में छूट दे सकेंगे। 
• जम्मू-कश्मीर में गठित की जाने वाली पांच आईआर बटालियनों में कांस्टेबल और चतुर्थ श्रेणी के पदों की 60 प्रतिशत रिक्तियां सीमावर्ती जिलों से भरी जाएंगी। 
• वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित राज्यों में सुरक्षा संबंधी व्यय (एसआरई) योजना के अंतर्गत आने वाले 27 कोर जिलों से कांस्टेबल के 75 फीसदी रिक्त पदों को भरा जाएगा। 
भारत सरकार ने 1971 में भारतीय रिजर्व बटालियन योजना शुरुआत की थी। सरकार अब तक विभिन्न राज्यों में 153 आईआर बटालियनों के गठन को मंजूरी दे चुकी है, जिनमें से 144 बटालियनें गठित की जा चुकी हैं। झारखंड में एक बटालियन को विशेष भारतीय रिजर्व बटालियन (एसआईआरबी) में तब्दील कर दिया गया है, इसमें दो इंजीनियरिंग और पांच सुरक्षा कंपनियां हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

IN PICS: गणतंत्र दिवस पर देखिए भारत की ताकत

Five planes in arrow formation fly over Rajpath, on the occasion of the 67th Republic Day Parade 2016, in New Delhi on January 26, 2016.

Three planes in arrow formation fly over Rajpath, on the occasion of the 67th Republic Day Parade 2016, in New Delhi on January 26, 2016.

Three planes (c 130j super hercules) in arrow formation fly over Rajpath, on the occasion of the 67th Republic Day Parade 2016, in New Delhi on January 26, 2016.

Rajpath comes alive with the dare devil stunts of motorbike riders of Corps of Signals, on the occasion of the 67th Republic Day Parade 2016, in New Delhi on January 26, 2016.

Rajpath comes alive with the dare devil stunts of motorbike riders of Corps of Signals, on the occasion of the 67th Republic Day Parade 2016, in New Delhi on January 26, 2016.

Rajpath comes alive with the dare devil stunts of motorbike riders of Corps of Signals, on the occasion of the 67th Republic Day Parade 2016, in New Delhi on January 26, 2016.

Rajpath comes alive with the dare devil stunts of motorbike riders of Corps of Signals, on the occasion of the 67th Republic Day Parade 2016, in New Delhi on January 26, 2016.

Rajpath comes alive with the dare devil stunts of motorbike riders of Corps of Signals, on the occasion of the 67th Republic Day Parade 2016, in New Delhi on January 26, 2016.Rajpath comes alive with the dare devil stunts of motorbike riders of Corps of Signals, on the occasion of the 67th Republic Day Parade 2016, in New Delhi on January 26, 2016.

Smerch Multiple Rocket Launcher System passes through the Rajpath, on the occasion of the 67th Republic Day Parade 2016, in New Delhi on January 26, 2016.
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए 
खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

एक देश ऐसा, जहां के सैनिक लेते हैं ‘वियाग्रा’

लंदन। क्या आपने कभी सुना है कि किसी मुल्क़ के सैनिकों को वियाग्रा दिया जाता हो। ये खुलासा तब हुआ जब उस देश के रक्षामंत्रालय से संसद में एक सांसद ने सवाल पूछा।
ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कंजरवेटिव सांसद निक डि बायोस के सवाल के जवाब में सार्वजनिक तौर पर बताया है कि साल 2007 से अब तक रक्षा मंत्रालय से 7 मिलियन यूरो के सामानों की चोरी हुई है जिसमें वियाग्रा भी शामिल है। सवाल के जवाब में बताया गया है कि 6-7 सालों में करीब 5 हज़ार 800 यूरो क़ीमत की
वियाग्रा चोरी हुई है, इसके अलावा चांदी के बर्तन और करीब 100 टोपियां भी चोरी गई हैं।

खुद नन को पता नहीं चला कि वो कब हो गयी गर्भवती


द टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक नपुंसकता विरोधी वियाग्रा की गोलियां जिसका इस्तेमाल ब्लड प्रेशर के लिए भी किया जाता है, चोरी गई हैं। चोरी गये सामानों की फेहरिस्त में नॉरफोक के मरहम की रॉयल एयर फोर्स की न्यूक्लियर सबमरीन में इस्तेमाल होनेवाले इक्यूपमेंट शामिल हैं। इनके अलावा पिछले साल 100 के करीब सैनिकों की टोपियां, हज़ारों राउंड ज़िंदा और खाली कारतूस, एक बेडफोर्ड ट्रक और एक इंडस्ट्रियल वाशिंग मशीन भी देश भर में रक्षा मंत्रालय के अलग-अलग ठिकानों से चोरी हुई हैं।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें