टैग पुरालेख: RSS

राहुल गांधी पर हो सकती है कानूनी कारवाई

नई दिल्ली। राहुल गांधी के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर महात्मा गांधी की हत्या का आरोप लगाने संबंधी बयान से संघ खफा है। इसलिए संघ ने निर्णय लिया है कि वह राहुल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा और निर्वाचन आयोग के पास शिकायत दर्ज कराएगा। राहुल ने अपने भाषण में कहा था कि संघ के लोगों ने गांधी की हत्या की थी और आज ये लोग (भाजपा) उनकी (गांधी की) बात करते हैं, उन्होंने सरदार पटेल और गांधी जी का विरोध किया था।
संघ के प्रवक्ता राम माधव ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर कहा, गांधी की हत्या से संघ को जोड़ने के राहुल गांधी के गैर जिम्मेदाराना बयान को लेकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी। निर्वाचन आयोग के पास भी शिकायत दर्ज कराई जाएगी। संघ ने राहुल गांधी द्वारा कल महाराष्ट्र में एक रैली के दौरान दिए गए बयान पर रोष प्रकट किया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने ठाणे जिले में रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया था कि संघ के लोगों ने महात्मा गांधी की हत्या की थी।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

धमाकों को मोहन भागवत का आशीर्वाद, कैरावैन मैगज़ीन का दावा, क्या करेगी बीजेपी?

कैरावैन नाम की एक छोटी सी मैगज़ीन ने इतना बड़ा दावा किया है कि इसने देश के सियासी हलकों में भूचाल ला दिया है। मैगज़ीन ने मालेगांव ब्लास्ट के आरोपी असीमानंद के एक इंटरव्यू के हवाले से दावा किया है कि मालेगांव और समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट धमाकों की जानकारी संघ प्रमुख मोहन भागवत को थी।
भागवत के आशीर्वाद से धमाके?

कैरावैन मैगज़ीन ने मामले में आरोपी असीमानंद के तथाकथित इंटरव्यू का हवाला देते हुए दावा किया है कि मोहन भागवत तो धमाकों की जानकारी थी और बाकायदा उसे भागवत का आशीर्वाद हासिल था। मैगज़ीन ने असीमानंद से बातचीत के टेप भी जारी किए हैं। हालांकि अब असीमानंद के वकील ने कहा है कि असीमानंद का कोई इंटरव्यू नहीं लिया गया। 
  
बीजेपी-आरएसएस का तीखा विरोध
मामले के सामने आते ही बीजेपी और आरएसएस की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई है। आरएसएस की ओर से इस इंटरव्यू को फर्जी करार दिया गया है। जबकि बीजेपी ने इसे कांग्रेस की साजिश करार दिया है। बीजेपी का कहना है कि ये कांग्रेस की डर्टी पॉलिटिक्स है। बीजेपी ने सवाल उठाया कि दो साल पहले किया गया इंटरव्यू चुनावों से पहले ही क्यों सामने आया?
मैगज़ीन जांच के लिए तैयार
कैरावैन मैगज़ीन ने दावा किया है कि उनका इंटरव्यू एकदम सही है और वो किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हैं। मैगज़ीन की ओर से कहा गया है कि ये इंटरव्यू असीमानंद की सहमति से ही किया गया है, न ये किसी तरह का स्टिंग था और ना ही धोखे से उनसे कुछ कहलवाया गया था।
गौरतलब है कि धमाकों की जांच कर रही एनआईए मैगज़ीन के दावों की भी जांच करेगी।
बेनी ने भागवत को कहा राष्ट्रद्रोही, विरोधियों ने भी घेरा
संघ प्रमुख पर आरोप लगने से चुनावी सीजन में कांग्रेस और बीजेपी विरोधी पार्टियों को बैठे-बिठाए बड़ा मुद्दा मिल गया। कांग्रेस नेता बेनी प्रसाद वर्मा ने मोहन भागवत को राष्ट्रद्रोही करार देते हुए गिरफ्तार करने की मांग की है। केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि असीमानंद ने कहा है तो सच ही कहा होगा। उधर जेडीयू, सीपीएम और बीएसपी समेत सभी पार्टियों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। 
बीजेपी के लिए बड़ा झटका
ज़ाहिर है चुनावी मौसम में बीजेपी के लिए संघ प्रमुख पर लगा ये आरोप बड़ा सिरदर्द साबित हो सकता है। कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी पार्टियां बीजेपी को साम्प्रदायिक करार देती आई हैं, और ऐसे में जबकि बीजेपी के अंदर संघ के दखल से सभी वाकिफ हैं, संघ प्रमुख पर इतने संगीन आरोप से विरोधियों को बीजेपी पर हमला करने का एक बड़ा मौका मिल गया है। 
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

अभी बीता नहीं आडवाणी युग!

लालकृष्ण आडवाणी

भले ही आम लोगों के बीच अब आडवाणी को अब बीते युग के नेता के तौर पर देखा जाता हो, बीजेपी के अंदर भी अब उन्हें पार्टी के एक बुजुर्ग का दर्जा दे दिया गया हो लेकिन उनके दिन अभी गए नहीं हैं। ये संकेत दिए हैं आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने। मंगलवार को मौका था आडवाणी के तीन पुस्तकों के विमोचन का।
भागवत जब बोलने के लिए खड़े हुए तो न केवल उन्होंने आडवाणी की ज़िंदगी और उनकी सोच को सराहा, बल्कि उनसे आग्रह किया कि वो अभी पार्टी में रहकर ही काम जारी रखें। बीजेपी को एक गांव बताते हुए उन्होंने कहा कि आडवाणी एक पुण्यवान राजनीतिज्ञ हैं और उन जैसे नेता की बदौलत देश में अच्छी राजनीति ज़िंदा है और इसलिए उन्हें वहीं रहना चाहिए। 

आडवाणी को भागवत की इस सलाह पर राजनीतिक पार्टियों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आई हैं। कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी में एक ओर मोदी को अपना नेता बताती है और दूसरी ओर ये कहती है कि आडवाणी अभी भी प्रासंगिक हैं। जेडीयू के मुताबिक बीजेपी में आडवाणी की हालत अजीब सी हो गई है, एक तरफ उन्हें प्यार दिया जाता है तो दूसरी तरफ दुत्कार भी। वहीं एनसीपी ने कहा है कि एक बार फिर ये साबित हो गया है कि बीजेपी में आरएसएस किस तरह से हावी है, उन्होंने आरोप लगाया कि आडवाणी जैसे बड़े नेता को आरएसएस डिक्टेट कर रही है।

उत्तर भारत से चुनाव लड़ेंगे मोदी

संघ का फरमान
नई दिल्ली। बीजेपी सूत्रों के मुताबिक बीजेपी के पीएम नरेंद्र मोदी के लिए आया है आरएसएस का फरमान। और फरमान ये है कि मोदी हिंदी पट्टी के किसी राज्य से चुनाव लड़ें। माना जा रहा है कि चार राज्यों में मिले जनादेश के बाद आरएसएस और पार्टी में ये राय बनी है। खबर तो ये भी हे कि आरएसएस ने पार्टी आलाकमान को अपनी राय बता दी है। 

नरेंद्र मोदी: बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार
कब हो सकती है घोषणा
संबंध
में पार्टी जनवरी में फैसला ले सकती है. बताया जा रहा है कि पार्टी अध्यक्ष राजनाथ
सिंह
15 जनवरी के बाद लोकसभा सीटों को लेकर विचार-विमर्श करेंगे. ऐसे में 15
जनवरी के बाद किसी भी वक्त मोदी की लोकसभा सीट के नाम का ऐलान हो सकता है.

बीजेपी में मतभेद
हालांकि बीजेपी में इस बात को लेकर मतभेद हैं
कि मोदी गुजरात को छोड़कर किसी और राज्य से चुनाव लड़ें. इस धड़े का मानना है कि गुजराती कतई यह नहीं चाहेंगे कि मोदी कहीं
और से चुनाव लड़ें. वहीं
, इसके उलट संघ नेतृत्व का मानना है कि
अगर मोदी उत्तर भारत से चुनाव लड़ते हैं तो इससे यूपी और बिहार जैसे राज्यों में
बीजेपी का जनाधार बढ़ेगा. मोदी ने भी यह निर्णय पार्टी आलाकमान पर छोड़ रखा है.

लखनऊ और वाराणसी चर्चा में

वैसे मोदी को लखनऊ और वाराणसी लोकसभा सीट से
चुनाव लड़ाने की चर्चा पार्टी में सबसे ज्यादा है. लखनऊ पूर्व प्रधानमंत्री अटल
बिहारी वाजपेयी की सीट है. अगर मोदी यहां से खड़े होते हैं तो इससे यह संदेश जाएगा
कि वह वाजपेयी के नक्शे-कदम पर हैं. लेकिन लखनऊ के जातीय समीकरण मोदी की छवि के हक
में नहीं है. यहां के
30 फीसदी मुस्लिम वोटर मोदी की राह मुश्किल बना
सकते हैं.