श्रॆणी पुरालेख: राज्य

news from states of India

कौन हैं यूपी के ये 3 बाहुबली, धनंजय सिंह, अभय सिंह और बृजेश सिंह की कहानी, जो कभी थे दोस्त

कॉलेज के दिनों की दोस्ती, आपसी दुश्मनी और चुनावी जीत-हार उत्तर प्रदेश की राजनीति में कुछ नाम ऐसे हैं, जिनकी चर्चा सिर्फ चुनाव, विधानसभा और राजनीतिक दलों तक सीमित नहीं रहती. इन नामों के साथ कभी छात्र राजनीति का दौर जुड़ता है, कभी अपराध की दुनिया में वर्चस्व की लड़ाई की कहानियां सामने आती हैं, तो कभी सत्ता के गलियारों में बदलते राजनीतिक समीकरणों की चर्चा होती है. पूर्वांचल की सियासत में धनंजय सिंह, अभय सिंह और बृजेश सिंह ऐसे ही तीन चर्चित नाम हैं

दिलचस्प बात ये है कि तीनों ने अलग-अलग रास्तों से राजनीति में अपनी जगह बनाई, लेकिन इनके नामों के साथ जुड़ी घटनाओं ने उत्तर प्रदेश की सियासत में बाहुबली नेताओं की भूमिका पर लगातार बहस भी पैदा की ।

आखिर कौन हैं धनंजय सिंह, अभय सिंह और बृजेश सिंह? इनका राजनीतिक सफर कैसे शुरू हुआ? किसकी कहानी में दोस्ती दुश्मनी में बदली और किसने जेल में रहते हुए चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाई? आइए, एक-एक करके समझते हैं ।

1. धनंजय सिंह: जौनपुर की राजनीति में कैसे बना बड़ा नाम?

पूर्वांचल की राजनीति में धनंजय सिंह का नाम लंबे समय से चर्चा में रहा है । जौनपुर के बनसफा गांव से निकलकर विधायक और सांसद तक का सफर तय करने वाले धनंजय सिंह की कहानी में छात्र राजनीति, आपराधिक मुकदमों और चुनावी राजनीति के कई अहम मोड़ आते हैं.

साधारण परिवार से शुरू हुआ सफर

धनंजय सिंह का जन्म 16 जुलाई 1975 को जौनपुर के बनसफा गांव में हुआ था. उनके पिता बैंक में काम करते थे । शुरुआती जीवन सामान्य पारिवारिक माहौल में बीता । उन्होंने जौनपुर के टीडी कॉलेज से पढ़ाई की और इसके बाद लखनऊ यूनिवर्सिटी पहुंचे। कॉलेज का दौर उनके जीवन में एक बड़ा बदलाव लेकर आया । साल 1991 में, जब उनकी उम्र करीब 15 साल थी, मारपीट से जुड़े एक मामले में उनका नाम आया और पहला मुकदमा दर्ज हुआ. इसके बाद लखनऊ यूनिवर्सिटी में उनकी पहचान छात्र राजनीति से जुड़ने लगी ।

एनकाउंटर में मृत घोषित होने की कहानी ने खींचा ध्यान

धनंजय सिंह की जिंदगी का एक ऐसा प्रसंग भी चर्चा में रहा, जिसने उन्हें राष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों में ला दिया। साल 1998 में पुलिस ने एक एनकाउंटर में उन्हें मृत घोषित कर दिया था । लेकिन करीब चार महीने बाद वो अदालत में जीवित पेश हुए। इस घटना के बाद उनकी कहानी को मीडिया में ‘द क्रिमिनल हू केम बैक फ्रॉम डेड’ जैसे नामों से भी चर्चा मिली।

निर्दलीय विधायक से सांसद तक का सफर

धनंजय सिंह ने साल 2002 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के जरिए अपनी औपचारिक राजनीतिक पारी शुरू की । उन्होंने जौनपुर की रारी विधानसभा सीट, जिसे अब मल्हनी कहा जाता है, से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की ।ये जीत उनके राजनीतिक सफर का बड़ा पड़ाव थी । इसके बाद साल 2009 में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के टिकट पर उन्होंने जौनपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और सांसद चुने गए। इस तरह छात्र राजनीति से शुरू हुआ सफर विधानसभा और फिर संसद तक पहुंचा.

परिवार और निजी जिंदगी भी रही चर्चा में

धनंजय सिंह की निजी जिंदगी भी कई बार खबरों में रही है. उनकी पहली पत्नी मीनू सिंह का निधन हो गया था । दूसरी पत्नी डॉ. जागृति सिंह से उनका तलाक हुआ। साल 2017 में उन्होंने श्रीकला रेड्डी से शादी की. श्रीकला रेड्डी जौनपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं और एक बड़े कारोबारी-राजनीतिक परिवार से जुड़ी हैं ।

कानूनी मामलों ने भी बनाए रखी सुर्खियां

धनंजय सिंह के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, बलवा और रंगदारी समेत 40 से अधिक मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी गई है। साल 2024 में नमामि गंगे परियोजना के एक मैनेजर के अपहरण और रंगदारी से जुड़े मामले में MPMLA कोर्ट ने उन्हें 7 साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद उन्हें हाईकोर्ट से जमानत मिली। ये मामला उनके राजनीतिक सफर का एक अहम कानूनी पड़ाव रहा।

2. अभय सिंह: लखनऊ यूनिवर्सिटी की दोस्ती से पूर्वांचल की राजनीति तक

अभय सिंह का नाम उत्तर प्रदेश की राजनीति में खास तौर पर इसलिए चर्चा में रहा है, क्योंकि उनका शुरुआती राजनीतिक और व्यक्तिगत सफर धनंजय सिंह से जुड़ा हुआ था। कभी दोनों को करीबी दोस्त बताया जाता था, लेकिन बाद में यही दोस्ती गहरी दुश्मनी में बदल गई.

जौनपुर में जन्म, लखनऊ में राजनीतिक पहचान

अभय सिंह का जन्म 24 मई 1974 को जौनपुर में भगवान बक्स सिंह के घर हुआ था। उनका मुख्य राजनीतिक प्रभाव अयोध्या (फैजाबाद) और लखनऊ के आसपास रहा। उन्होंने साल 1994 में लखनऊ यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। उनके नाना राजकेशर सिंह जौनपुर से भाजपा सांसद रह चुके थे। इस वजह से परिवार की राजनीतिक पृष्ठभूमि भी उनके परिचय का हिस्सा रही।

धनंजय सिंह के साथ कभी थी गहरी दोस्ती

लखनऊ यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान धनंजय सिंह और अभय सिंह एक ही गुट में बताए जाते हैं। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। दोनों की गतिविधियों और प्रभाव की चर्चा कॉलेज परिसर से लेकर जौनपुर तक होती थी। दोनों ने मिलकर जौनपुर में ‘छात्र कर्फ्यू’ तक लगाया था. हालांकि, समय के साथ ठेकेदारी, रेलवे टेंडर और राजनीतिक वर्चस्व को लेकर दोनों के बीच मतभेद बढ़ने लगे। यही मतभेद आगे चलकर एक बड़े विवाद में बदल गए।

टकसाल सिनेमा हॉल के सामने हुई घटना के बाद बदले रिश्ते

साल 2002 में वाराणसी के टकसाल सिनेमा हॉल के सामने धनंजय सिंह के काफिले पर जानलेवा हमले की घटना हुई। इस मामले में अभय सिंह को मुख्य आरोपी बनाया गया। इस घटना के बाद दोनों के बीच रिश्ते पूरी तरह बदल गए। जिस दोस्ती की शुरुआत विश्वविद्यालय के दिनों में हुई थी, वो आगे चलकर पूर्वांचल की राजनीति की चर्चित प्रतिद्वंद्विता में बदल गई।

समाजवादी पार्टी के टिकट पर बने विधायक

अभय सिंह ने साल 2012 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में गोसाईगंज सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीतकर पहली बार विधायक बने। इसके बाद साल 2022 में भी उन्होंने इसी सीट से जीत दर्ज की । इस तरह उन्होंने अपनी राजनीतिक पकड़ को दोबारा साबित किया । फरवरी 2024 के राज्यसभा चुनाव के दौरान भाजपा के पक्ष में क्रॉस-वोटिंग करने के बाद जून 2025 में उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया । साल 2024 में उनकी पत्नी और पिता भाजपा में शामिल हुए थे, और समाजवादी पार्टी से निकाले जाने के बाद अक्टूबर 2026 को अभय सिंह औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए हैं

गंभीर आपराधिक मुकदमों के कारण भी चर्चा

अभय सिंह के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट समेत 10 से ज्यादा गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, बुहजन समाजवादी पार्टी के शासनकाल में हुए सीएमओ विनोद आर्या हत्याकांड में भी उनका नाम सामने आया था। हालांकि, बाद में सीबीआई जांच में उनके खिलाफ सबूत नहीं मिले।

3. बृजेश सिंह: पूर्वांचल की राजनीति में अपराध से लेकर सदन तक का सफर

धनंजय सिंह और अभय सिंह की कहानी जहां दोस्ती और दुश्मनी के इर्द-गिर्द घूमती है, वहीं बृजेश सिंह का नाम पूर्वांचल में अपराध, राजनीतिक प्रभाव और पारिवारिक सियासी पकड़ के चलते चर्चा में रहा, वाराणसी के धौरहरा गांव से निकलकर विधान परिषद तक पहुंचने वाले बृजेश सिंह की कहानी भी दिलचस्प है।

जमींदार परिवार में हुआ जन्म

बृजेश सिंह का जन्म 1 जुलाई 1968 को वाराणसी के धौरहरा गांव में हुआ था । उनके पिता का नाम रवींद्र नाथ सिंह था। उनका परिवार क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक रूप से प्रभावशाली रहा है। परिवार के कई सदस्य वाराणसी और चंदौली की राजनीति में सक्रिय रहे हैं उनकी पत्नी अन्नपूर्णा सिंह वाराणसी से MLC रही हैं। उनके भतीजे सुशील सिंह चंदौली की सैयदराजा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं।

पिता की हत्या के बाद बदली जिंदगी

बृजेश सिंह की जिंदगी का एक बड़ा मोड़ साल 1984 में आया, जब उनके पिता रवींद्र सिंह की गांव के कुछ विरोधियों ने हत्या कर दी। पिता की हत्या के बाद बृजेश सिंह का नाम बदले की घटनाओं और आपराधिक गतिविधियों से जुड़ने लगा. इसके बाद 1986 के सिकरौरा नरसंहार में 6 लोगों की हत्या की घटना ने पूरे पूर्वांचल का ध्यान खींचा । इन घटनाओं के बाद उनका नाम क्षेत्र में आपराधिक वर्चस्व और गैंगवार की चर्चाओं के साथ जुड़ गया ।

कोयला सिंडिकेट और ठेकों को लेकर भी चर्चा

बृजेश सिंह का नाम कोयला सिंडिकेट, रेलवे स्क्रैप और पूर्वांचल के ठेकों से जुड़े विवादों में भी सामने आता रहा । उनका नाम मुख्तार अंसारी गैंग के साथ लंबे समय तक चली प्रतिद्वंद्विता और गैंगवार की खबरों में भी चर्चा में रहा । साल 2001 का उसरी चट्टी कांड इस संघर्ष से जुड़ी प्रमुख घटनाओं में गिना जाता है। पूर्वांचल की राजनीति और अपराध के इतिहास को समझने वालों के लिए ये दौर काफी अहम माना जाता है। उस वक्त ठेकेदारी, स्थानीय प्रभाव और राजनीतिक ताकत के बीच टकराव की खबरें लगातार सामने आती थीं ।

जेल से चुनाव लड़ा, फिर बने MLC

बृजेश सिंह ने साल 2012 के विधानसभा चुनाव में जेल में रहते हुए राजनीतिक किस्मत आजमाई । उन्होंने चंदौली की सैयदराजा विधानसभा सीट से प्रगतिशील मानव समाज पार्टी (PMSP) के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन करीबी मुकाबले में हार गए । इसके बाद मार्च 2016 में उन्होंने जेल से ही वाराणसी स्थानीय निकाय सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर एमएलसी का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की । ये उनके राजनीतिक जीवन का एक बड़ा मोड़ था। विधानसभा चुनाव में हार के बाद विधान परिषद तक पहुंचने ने उनकी राजनीतिक स्थिति को एक नया आयाम दिया.

गिरफ्तारी से जमानत तक की कहानी

बृजेश सिंह के खिलाफ हत्या, अपहरण, गैंगस्टर एक्ट और मकोका समेत कई गंभीर मामलों में 30 से ज्यादा अपराधिक मामले दर्ज थे। लंबे वक्त तक फरार रहने के बाद साल 2008 में उन्हें ओडिशा के भुवनेश्वर से गिरफ्तार किया गया था । इसके बाद साल 2022 में इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर वह जेल से बाहर आए ।

तीनों की कहानियों में क्या है सबसे बड़ा अंतर?

धनंजय सिंह, अभय सिंह और बृजेश सिंह की कहानियां कई जगह एक-दूसरे से मिलती हैं, लेकिन इनके राजनीतिक सफर के रास्ते अलग रहे हैं.
धनंजय सिंह ने छात्र राजनीति से शुरुआत की और निर्दलीय विधायक बनने के बाद बसपा के टिकट पर लोकसभा तक पहुंचे। अभय सिंह ने लखनऊ यूनिवर्सिटी के दौर से राजनीतिक पहचान बनाई। बाद में समाजवादी पार्टी के टिकट पर गोसाईगंज से विधायक बने और फिर उनकी राजनीतिक निष्ठा को लेकर बड़े बदलाव देखने को मिले । वहीं बृजेश सिंह ने जेल में रहते हुए चुनाव लड़ा. विधानसभा चुनाव हारने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधान परिषद पहुंचे ।

पूर्वांचल की राजनीति में बाहुबली नेताओं का प्रभाव क्यों रहा है?

पूर्वांचल की राजनीति को समझने के लिए सिर्फ चुनावी आंकड़ों और राजनीतिक दलों को देखना पर्याप्त नहीं है । यहां स्थानीय स्तर पर प्रभाव, सामाजिक समीकरण, परिवारों की राजनीतिक भूमिका और ठेकेदारी जैसे मुद्दों की भी चर्चा होती रही है। कई बार ऐसे नेता चुनावी मैदान में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उतरते हैं और जीत हासिल करते हैं । कुछ राजनीतिक दलों के टिकट पर सदन तक पहुंचते हैं, वहीं कुछ नेताओं की पहचान उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मुकदमों के कारण भी चर्चा में रहती है ।धनंजय सिंह, अभय सिंह और बृजेश सिंह की कहानियां इसी जटिल राजनीतिक तस्वीर को सामने रखती हैं। एक दौर में छात्र राजनीति से शुरू हुआ सफर आगे चलकर विधानसभा, लोकसभा और विधान परिषद तक पहुंचा। दोस्ती और दुश्मनी के रिश्ते बदले, राजनीतिक दल बदले और कानूनी लड़ाइयां भी जारी रहीं ।
इन तीनों के सफर को समझना दरअसल पूर्वांचल की राजनीति के उस दौर को समझना है, जहां स्थानीय प्रभाव, राजनीतिक महत्वाकांक्षा और कानून से जुड़े सवाल एक साथ दिखाई देते हैं।

OPINION: योगी की भर्ती नीति में क्या है खास? भर्ती में सख्ती, मेहनती युवाओं को मिलेगा मौका

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे किसी युवा से पूछिए कि सबसे ज्यादा परेशानी किस बात से होती है? परीक्षा की तैयारी से, रिजल्ट के इंतजार से या फिर सिलेक्शन के बाद ज्वाइनिंग न मिलने से? बहुत से युवाओं का जवाब शायद तीसरा होगा।
सोचिए, आपने सालों मेहनत की। परीक्षा पास की। मेरिट लिस्ट में नाम भी आ गया। घर में मिठाई बंट गई और परिवार को लगा कि अब जिंदगी की गाड़ी पटरी पर आ जाएगी। लेकिन नौकरी जॉइन करने की बारी आई तो पता चला कि पुलिस वेरिफिकेशन की फाइल अभी तक आगे ही नहीं बढ़ी। ना नौकरी मिल रही है, ना कोई साफ जवाब। अब दूसरी तरफ एक अलग सवाल भी है। अगर कोई व्यक्ति ऐसे संगठन से जुड़ा रहा है, जिसका घोषित मकसद हिंसा के जरिए मौजूदा व्यवस्था को बदलना है, तो क्या उसे सरकारी नौकरी की जिम्मेदारी सौंपने से पहले गंभीरता से जांच नहीं होनी चाहिए?

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की नई भर्ती नीति इन दोनों सवालों को एक साथ छूती है। 28 अक्टूबर 2026 को जारी इस नीति में एक तरफ गंभीर मामलों में सरकारी नौकरी के रास्ते पर रोक लगाने की बात है, तो दूसरी तरफ सामान्य पदों पर पुलिस जांच पूरी होने से पहले भी कुछ शर्तों के साथ नियुक्ति देने का रास्ता रखा गया है।यही इस नीति का सबसे अहम पहलू है। बात सिर्फ सख्ती की नहीं है। बात ये भी है कि कहीं जांच के नाम पर किसी मेहनती उम्मीदवार का भविष्य बेवजह अटका ना रहे।

आखिर नई भर्ती नीति में है क्या?

इस नीति को समझने के लिए सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि इसका दायरा कितना बड़ा है। ये सिर्फ सरकारी विभागों तक सीमित नहीं है। निगम, परिषदें, सरकारी संस्थान, पंचायतें और स्थानीय निकायों में होने वाली सीधी भर्तियां भी इसके दायरे में आती हैं। पहले से अटके मामलों पर भी नई नीति के हिसाब से फैसला होगा। यानी इसका असर सरकारी नौकरी पाने की कोशिश कर रहे काफी बड़े वर्ग पर पड़ सकता है।

किन लोगों के लिए सरकारी नौकरी का रास्ता मुश्किल होगा?

नीति में कुछ खास तरह के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। मसलन, ऐसे संगठन की सदस्यता, जिसका घोषित मकसद हिंसा के जरिए मौजूदा व्यवस्था को बदलना है। जांच की तारीख से पिछले तीन साल के दौरान, 21 साल की उम्र पूरी होने के बाद ऐसी गतिविधियों में हिस्सा लेने को लगातार जुड़ाव का सबूत माना जा सकता है। हालांकि, अगर किसी व्यक्ति के व्यवहार में सुधार के ठोस सबूत हैं, तो उन पर भी विचार किया जा सकता है।

यहां एक बात समझना जरूरी है। यह शर्त चरित्र सत्यापन से जुड़ी है, नौकरी के लिए तय उम्र-सीमा से इसका कोई संबंध नहीं है। इसके अलावा हत्या, दुष्कर्म, दहेज हत्या, फिरौती के लिए अपहरण और बच्चों के साथ यौन अपराध जैसे मामलों को भी गंभीर श्रेणी में रखा गया है। इनमें अदालत की ओर से आरोप तय किए जाने या दोष साबित होने की स्थिति को ध्यान में रखा जाएगा।पेपर लीक, नकल कराने वाले गिरोह, किसी दूसरे उम्मीदवार की जगह परीक्षा देना और फर्जी प्रमाणपत्र जैसे मामले भी इस दायरे में हैं। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी, यूपीआई फ्रॉड, भ्रष्टाचार और काले धन को छिपाने जैसे मामलों का भी जिक्र है। इसके अलावा कुछ दूसरे गंभीर अपराधों और विशेष कानूनों के तहत आने वाले मामलों के लिए अलग शर्तें रखी गई हैं। केंद्र या राज्य सरकार अथवा उनकी तय संस्थाओं से बर्खास्त किए गए लोग भी नीति के दायरे में आते हैं।

सिर्फ FIR होने से नौकरी नहीं छिनेगी, ये बात भी समझिए

सिर्फ FIR दर्ज होने या जांच चलने भर से किसी उम्मीदवार को अपने आप नौकरी के लिए अयोग्य नहीं माना जाएगा। शिकायत दर्ज होना, अदालत में आरोप तय होना और दोष साबित होना- ये तीनों अलग-अलग स्थितियां हैं। इनका फर्क समझना जरूरी है।
सिर्फ राजनीतिक विचारधारा के आधार पर भी किसी को नौकरी से नहीं रोका जाएगा।
अगर अदालत किसी व्यक्ति को बरी कर चुकी है, मामला समझौते के बाद खत्म हुआ है या केस किशोर न्याय कानून के तहत आता है, तो वह अपने आप नौकरी में रुकावट नहीं बनेगा। छोटे अपराध, सिर्फ जुर्माने वाले मामले और ट्रैफिक से जुड़े कुछ मामलों में भी शर्तों के साथ राहत का प्रावधान है।
जो लोग पहले से सरकारी नौकरी कर रहे हैं, उनका नए सिरे से चरित्र सत्यापन जरूरी नहीं होगा। जरूरत पड़ने पर उनके पुराने विभाग से जानकारी ली जा सकती है। ये फर्क इसलिए अहम है क्योंकि सरकारी नौकरी में जांच का मतलब यह नहीं होना चाहिए कि किसी भी शिकायत को अंतिम सच मान लिया जाए। फैसला रिकॉर्ड और तय नियमों के आधार पर होना चाहिए।

पुलिस जांच के इंतजार में अब हर नौकरी नहीं अटकेगी?

अब उस हिस्से पर आते हैं, जिसका इंतजार शायद बहुत से उम्मीदवार कर रहे होंगे। नई नीति के मुताबिक सामान्य पदों पर चुने गए उम्मीदवार से जरूरी फॉर्म और लिखित घोषणा लेकर पुलिस जांच पूरी होने से पहले भी नियुक्ति पत्र दिया जा सकेगा। हालांकि, यह नियुक्ति आगे आने वाली जांच रिपोर्ट के नतीजे पर निर्भर रहेगी। लेकिन सुरक्षा और संवेदनशील पदों के मामले में ऐसी छूट नहीं होगी। वहां पहले पूरी जांच होगी और उसके बाद ही नियुक्ति दी जाएगी। जिला पुलिस और एलआईयू को अनुरोध मिलने के 30 दिन के भीतर रिपोर्ट भेजनी होगी। अगर देरी होती है, तो गृह विभाग इस पर नजर रखेगा। इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि हर उम्मीदवार को 30 दिन में नौकरी मिल जाएगी। ये पुलिस रिपोर्ट भेजने की समयसीमा है, ज्वाइनिंग की गारंटी नहीं।
एक और राहत की बात यह है कि आम तौर पर उम्मीदवार को पुलिस स्टेशन के चक्कर नहीं लगाने होंगे। जांच उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर की जाएगी। खास परिस्थितियों में विभाग के कहने पर मौके पर जांच हो सकती है
अगर रिपोर्ट उम्मीदवार के खिलाफ आती है, तो जिलाधिकारी उसकी बात सुनेंगे। उम्मीदवार ऑनलाइन या आमने-सामने अपना पक्ष रख सकता है। जांच सिर्फ गृह जिले तक सीमित नहीं रहेगी। पिछले पांच साल में जिन जिलों में उम्मीदवार एक साल से ज्यादा रहा है, वहां का रिकॉर्ड भी देखा जा सकता है। दूसरे राज्य में तय अवधि तक रहने वाले उम्मीदवारों के मामले में वहां की पुलिस से भी जानकारी ली जा सकती है। उम्मीदवार को गिरफ्तारी, मुकदमे, अदालत के फैसले, पिछली नौकरी से बर्खास्तगी और भर्ती बोर्ड की ओर से लगाई गई रोक जैसी जानकारी देनी होगी। जानकारी छिपाने पर नियुक्ति रद्द हो सकती है और कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। हालांकि, बाद के तय फॉर्म में उम्मीदवार खुद कोई छूटी हुई जानकारी दे देता है, तो शुरुआती चूक के आधार पर उसकी उम्मीदवारी खत्म नहीं होगी।

आखिर सरकार को ऐसी नीति लाने की जरूरत क्यों पड़ी?

रिपोर्टों के मुताबिक, यह नीति हाईकोर्ट के निर्देशों के पालन में जारी हुई है। इसके कई नियम पहले भी मौजूद थे, लेकिन अलग-अलग जगह बिखरे हुए थे। अब उन्हें एक जगह ज्यादा साफ तरीके से रखा गया है। ये बदलाव सुनने में भले प्रशासनिक लगे, लेकिन इसका सीधा असर नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं पर पड़ सकता है।
मान लीजिए किसी उम्मीदवार ने परीक्षा पास कर ली। सभी दस्तावेज जमा कर दिए। अब सिर्फ पुलिस रिपोर्ट बाकी है। ऐसे में पूरी भर्ती प्रक्रिया को रोककर रखने से किसका फायदा होगा? उम्मीदवार का तो बिल्कुल नहीं।
दूसरी तरफ ये भी सही है कि सरकारी नौकरी सिर्फ परीक्षा में अच्छे नंबर लाने का मामला नहीं है। सरकारी कर्मचारी को लोगों के बीच काम करना होता है। उसके पास जिम्मेदारी और अधिकार दोनों होते हैं। इसलिए जरूरी रिकॉर्ड की जांच भी होनी चाहिए। यानी सवाल ये नहीं कि जांच हो या न हो। सवाल यह है कि जांच कितनी साफ, निष्पक्ष और समय पर हो।

‘रिजीम चेंज’ और हिंसक संगठनों से जुड़ाव का मामला इतना अहम क्यों है?

नीति का सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला हिस्सा ऐसे संगठनों से जुड़ाव है, जिनका घोषित मकसद हिंसा के जरिए मौजूदा व्यवस्था को बदलना है। इस पर सरकार का तर्क समझना मुश्किल नहीं है। अगर कोई व्यक्ति किसी हिंसक संगठन से जुड़ा रहा है, तो उसे सरकारी जिम्मेदारी देने से पहले उसके रिकॉर्ड की गंभीर जांच होनी चाहिए। सरकारी नौकरी किसी भी हिंसक गतिविधि से जुड़े संगठन के लिए व्यवस्था के भीतर पहुंच बनाने का रास्ता नहीं बननी चाहिए। लेकिन यहां एक बेहद जरूरी फर्क भी है। हिंसक संगठन से जुड़ाव और किसी व्यक्ति की राजनीतिक सोच एक जैसी चीजें नहीं हैं।

किसी की विचारधारा अलग हो सकती है। वह सरकार की आलोचना कर सकता है, किसी नीति से असहमत हो सकता है या किसी राजनीतिक विचार का समर्थन कर सकता है। सिर्फ इस आधार पर उसे सरकारी नौकरी से बाहर करना उचित नहीं होगा। कार्रवाई का आधार तय तथ्य होने चाहिए। संगठन कौन-सा है? उसका घोषित मकसद क्या है? उम्मीदवार का उससे रिश्ता क्या रहा है? उसके खिलाफ उपलब्ध रिकॉर्ड क्या कहता है?
अगर इन सवालों के जवाब साफ नहीं हैं, तो किसी भी फैसले पर सवाल उठ सकते हैं। इसलिए नीति की असली परीक्षा सिर्फ रोक लगाने में नहीं, बल्कि उस रोक को निष्पक्ष तरीके से लागू करने में होगी।

मेहनत करने वाले युवाओं को इससे क्या फायदा हो सकता है?

इस नीति का सबसे व्यावहारिक फायदा यह हो सकता है कि सामान्य पदों पर चुने गए उम्मीदवारों को पुलिस वेरिफिकेशन के नाम पर लंबा इंतजार न करना पड़े। जरा उस युवा की स्थिति समझिए, जो अपने गांव से दूर किसी शहर में किराए का कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता है। घर वाले अपनी बचत से उसकी पढ़ाई का खर्च उठाते हैं। कई साल की मेहनत के बाद उसका चयन होता है। लेकिन ज्वाइनिंग लेटर आने के बजाय उसे सिर्फ यही बताया जाता है कि पुलिस रिपोर्ट का इंतजार है। ऐसे में हर गुजरता महीना उसके लिए आर्थिक और मानसिक दबाव बढ़ा सकता है।

अगर सामान्य पदों पर शर्तों के साथ नियुक्ति का प्रावधान सही तरीके से लागू होता है, तो ऐसे उम्मीदवारों को राहत मिल सकती है। दूसरा फायदा यह हो सकता है कि जांच करने वाले विभागों की जवाबदेही बढ़े। उम्मीदवार से तय समय पर दस्तावेज मांगे जाते हैं, तो पुलिस और संबंधित विभागों की रिपोर्ट के लिए भी समयसीमा होनी चाहिए। लेकिन यह तभी काम करेगा, जब 30 दिन की समयसीमा सिर्फ कागज पर न रह जाए।

क्या दूसरे राज्यों को भी ऐसा मॉडल अपनाना चाहिए?

ये सवाल सिर्फ उत्तर प्रदेश का नहीं है। देश के दूसरे राज्यों में भी सरकारी भर्तियों के दौरान चरित्र सत्यापन और पुलिस रिपोर्ट से जुड़ी चुनौतियां सामने आती रही हैं। इस नीति में कुछ ऐसे पहलू हैं जिन पर दूसरे राज्य भी विचार कर सकते हैं।

पहला, भर्ती से जुड़े नियम साफ और आसान भाषा में हों। उम्मीदवार को पहले से पता होना चाहिए कि कौन-सी जानकारी देनी है और किस तरह के मामलों का उसकी नियुक्ति पर क्या असर पड़ सकता है।
दूसरा, पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया की ट्रैकिंग हो। उम्मीदवार को यह जानकारी मिलनी चाहिए कि उसकी फाइल किस स्तर पर है और अगर कोई दस्तावेज बाकी है तो कौन-सा।
तीसरा, सामान्य पदों और सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील पदों के बीच अंतर किया जाए। हर पद के लिए एक जैसी जांच प्रक्रिया जरूरी नहीं कि व्यावहारिक हो।
चौथा, किसी उम्मीदवार के खिलाफ फैसला लेने से पहले उसे अपनी बात रखने का पूरा मौका मिले। कई बार रिकॉर्ड में नाम की गलती हो सकती है, पुराने मामले की सही स्थिति दर्ज न हुई हो सकती है या अदालत के फैसले की जानकारी रिपोर्ट में शामिल न हुई हो। ऐसी स्थिति में सुनवाई का मौका बेहद जरूरी है।
पांचवां, सरकार को यह भी बताना चाहिए कि इस नीति से वास्तव में कितना फर्क पड़ा। कितनी रिपोर्टें समय पर आईं? कितने उम्मीदवारों की नियुक्ति जल्दी हुई? कितने मामलों में अतिरिक्त जांच करनी पड़ी? कितने फैसले सुनवाई के बाद बदले गए?
इन आंकड़ों से पता चलेगा कि नीति जमीन पर कितनी असरदार साबित हुई।

असली सवाल: सख्ती के साथ इंसाफ भी हो रहा है या नहीं?

सरकारी नौकरी में गलत जानकारी देने, फर्जी प्रमाणपत्र लगाने, पेपर लीक कराने या गंभीर अपराधों में शामिल लोगों को रोकना जरूरी है। लेकिन इसी प्रक्रिया में किसी निर्दोष उम्मीदवार के साथ अन्याय न हो, यह देखना भी उतना ही जरूरी है। किसी नीति की सफलता सिर्फ इस बात से तय नहीं होती कि उसने कितने लोगों को नौकरी से बाहर किया। यह भी देखना होगा कि कितने योग्य उम्मीदवारों को समय पर नियुक्ति मिली और कितने मामलों में निष्पक्ष जांच हुई।
योगी सरकार की नई भर्ती नीति में सख्ती और नियुक्ति प्रक्रिया को तेज करने, दोनों की कोशिश दिखाई देती है। अब असली परीक्षा इसके लागू होने के बाद होगी। अगर हिंसक गतिविधियों से जुड़े मामलों में ठोस सबूतों के आधार पर कार्रवाई होती है, राजनीतिक विचारधारा को जांच से अलग रखा जाता है और मेहनती युवाओं की फाइलें समय पर आगे बढ़ती हैं, तो यह नीति एक उपयोगी प्रशासनिक मॉडल बन सकती है।
लेकिन अगर जांच में मनमानी हुई, समयसीमा का पालन नहीं हुआ या उम्मीदवारों को अपनी बात रखने का पर्याप्त मौका नहीं मिला, तो अच्छे नियम भी विवादों में घिर सकते हैं। आखिर सरकारी नौकरी पाने वाला युवा सिर्फ एक आवेदन संख्या नहीं है। उसके पीछे कई साल की मेहनत, परिवार की उम्मीदें और भविष्य की योजनाएं जुड़ी होती हैं।
इसलिए जरूरत ऐसी व्यवस्था की है, जिसमें गलत काम करने वालों के लिए जगह न हो और सही उम्मीदवार को बेवजह इंतजार भी न करना पड़े। दूसरे राज्यों को इस नीति के अच्छे पहलुओं पर विचार जरूर करना चाहिए, लेकिन किसी भी मॉडल को अपनाने से पहले उसकी निष्पक्षता, कानूनी मजबूती और जमीन पर होने वाले असर को परखना भी जरूरी है।

भारत ने दिया है इस तूफान को नाम, अब कई राज्यों पर मंडरा रहा खतरा

आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाके, जहां जिंदगी का बड़ा हिस्सा समुद्र, मछली पकड़ने और खेती पर निर्भर है वहां के लिए अगले कुछ दिन काफी अहम होने वाला है । बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ (Cyclone Murasu) अब भारत के पूर्वी और दक्षिणी तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है । 2 नवंबर 2026 की सुबह तक ये भीषण चक्रवाती तूफान बन चुका है। इसके 2 नवंबर की आधी रात से 3 नवंबर की सुबह के बीच दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका है।

मुरासु तूफान का असर

इस दौरान हवा की रफ्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि झोंकों के साथ यह 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है. आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना और ओडिशा समेत कई राज्यों में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

अंडमान सागर से शुरू हुआ तूफान का सफर

चक्रवाती तूफान मुरासु अचानक नहीं बना । इसकी शुरुआत 29 अक्टूबर 2026 को अंडमान सागर के ऊपर एक कम दबाव वाले क्षेत्र (Low Pressure Area) के रूप में हुई थी। शुरुआत में ये सामान्य मौसमी सिस्टम जैसा था, लेकिन समुद्र के ऊपर आगे बढ़ते हुए इसकी ताकत लगातार बढ़ती गई । पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए ये सिस्टम बंगाल की खाड़ी तक पहुंचा । 1 नवंबर को ये गहरे अवदाब (Deep Depression) में बदल गया । इसके बाद कुछ ही घंटों में इसकी तीव्रता बढ़ी और ये चक्रवाती तूफान मुरासु बन गया।

आखिर बंगाल की खाड़ी में बार-बार क्यों उठ रहे हैं तूफान?

इसकी एक बड़ी वजह समुद्र की सतह का तापमान है। अक्टूबर और नवंबर के दौरान बंगाल की खाड़ी में समुद्र की सतह का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से ज्याद बना रहता है । गर्म समुद्र से बड़ी मात्रा में नमी वातावरण में पहुंचती है। यही नमी चक्रवातों को ऊर्जा देने में मदद करती है।

वातावरण में हवाओं की स्थिति भी जरूरी

चक्रवात अर्नब के गुजरने के बाद बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र पहले से मौजूद था । इसके साथ ही कम विंड शियर (Wind Shear) जैसी अनुकूल परिस्थितियों ने नए सिस्टम को मजबूत होने में मदद की । विंड शियर का मतलब है अलग-अलग ऊंचाइयों पर चलने वाली हवाओं की गति और दिशा में अंतर । जब ये अंतर कम होता है, तो चक्रवात को व्यवस्थित होने और मजबूत बनने के लिए अनुकूल माहौल मिल सकता है।

किसानों की बढ़ी चिंता, फसलों पर मंडरा रहा खतरा

चक्रवात का असर सिर्फ मौसम या यातायात तक सीमित नहीं रहता । इसका सबसे बड़ा आर्थिक नुकसान कई बार उन किसानों को उठाना पड़ता है, जिनकी महीनों की मेहनत खेतों में खड़ी होती है। आंध्र प्रदेश और आसपास के कृषि क्षेत्रों में धान और कपास की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह

समुद्र में रहने वाले मछुआरों के लिए चक्रवात का समय सबसे ज्यादा सतर्कता बरतने वाला होता है। तेज हवाओं और समुद्र में ऊंची लहरों के कारण छोटी नावों के लिए समुद्र में जाना जोखिम भरा हो सकता है। प्रशासन ने मछुआरों को बुधवार यानी 4 नवंबर की सुबह तक समुद्र में नहीं जाने की सख्त हिदायत दी है।

ऐसे वक्त में क्या करें?

चक्रवात के दौरान मौसम तेजी से बदल सकता है, इसलिए प्रशासन और मौसम विभाग की तरफ से जारी निर्देशों को गंभीरता से लेना जरूरी है । मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन के अलर्ट पर नजर रखें ।समुद्र तटों और जलभराव वाले निचले इलाकों से दूर रहें। तेज हवाओं के दौरान खुले स्थानों और कमजोर इमारतों से बचें । बिजली के खंभों और गिरे हुए बिजली के तारों से दूरी बनाए रखें । प्रशासन की ओर से सुरक्षित स्थान पर जाने का निर्देश मिले तो उसका पालन करें । मछुआरे समुद्र में जाने से बचें और जारी प्रतिबंधों का पालन करें । किसानों को स्थानीय प्रशासन और कृषि विभाग की सलाह के अनुसार कदम उठाने चाहिए ।

कहां से आया ‘मुरासु’ नाम?

दिलचस्प बात ये है कि मुरासु नाम सुनने में भले ही अलग लगे, लेकिन इसका संबंध भारत की एक प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा से है । इस तूफान का नाम भारत ने दिया है । तमिल भाषा में ‘मुरासु’ का अर्थ युद्ध का प्राचीन ढोल या ड्रम होता है। पुराने समय में इस ढोल का इस्तेमाल गांवों में लोगों को प्राकृतिक आपदाओं और दूसरी बड़ी घटनाओं के बारे में चेतावनी देने के लिए भी किया जाता था । आज इसी नाम का चक्रवात समुद्र में उठकर कई राज्यों के लिए चिंता का कारण बन गया है ।

MP में गधा बन गया नर्स, मां-पिता का नाम तो ग़ज़ब है.. फोटो हैरान कर देगा

MP अजब है… सबसे गजब है! मध्य प्रदेश में नर्सिंग से जुड़ी एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सरकारी सिस्टम और ऑनलाइन वेरिफिकेशन प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए । मामला ऐसा है कि जिस नाम से नर्सिंग सर्टिफिकेट जारी हुआ, वह किसी इंसान का नहीं, बल्कि ‘DONKEY’ यानी गधे का है


ऑनलाइन आवेदन और सामने आए दस्तावेजों के मुताबिक नर्सिंग सर्टिफिकेट में नाम के कॉलम में DONKEY लिखा गया था। आवेदन में पिता के नाम ‘डंकी फादर’ और मां का नाम ‘डंकी मदर’ लिखा गया। जाति वाले कॉलम में भी आवेदन करने वाले ‘जानवर’ लिख दिया। इसके बावजूद आवेदन सिस्टम में आगे बढ़ता रहा

2021 से 2025 तक नर्सिंग की ट्रेनिंग
आवेदन में ये भी दावा किया गया कि DONKEY ने भोपाल नर्सिंग कॉलेज से 2021 से 2025 तक प्रशिक्षण प्राप्त किया है। यानी आवेदन के मुताबिक चार साल तक नर्सिंग की पढ़ाई और ट्रेनिंग पूरी करने की जानकारी दर्ज की गई। ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के तौर पर भोपाल नर्सिंग कॉलेज के साथ भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का नाम भी डाला गया। इसके अलावा आवेदन में 10वीं और 12वीं की परीक्षा से जुड़ी जानकारियां भी दी गई। सर्टिफिकेट के तौर पर जरूरी दस्तावेजों की जगह खाली कागज अपलोड किए गए थे फिर भी आवेदन रिजेक्ट नहीं हुआ और आगे की प्रक्रिया जारी रही

फीस के बाद मिल गया रजिस्ट्रेशन नंबर
आवेदन के दौरान 2050 रुपये की फीस जमा की गई, फीस जमा होने के बाद सिस्टम ने रजिस्ट्रेशन नंबर भी जारी कर दिया, इसके बाद पांच मिनट के अंदर टेम्पररी नर्सिंग सर्टिफिकेट जारी होने का दावा किया गया। जाति में ‘जानवर’ और शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी मनमानी जानकारी जैसी चीजें मौजूद थीं। इसके बावजूद सिस्टम ने आवेदन को स्वीकार किया और सर्टिफिकेट जारी किया

तस्वीर ने भी खींचा ध्यान
आवेदन में जिस तस्वीर का इस्तेमाल किया गया, वो एक एनिमेटिड तस्वीर है, उसमें गधा सफेद डॉक्टर कोट पहने हुए है, गले में स्टेथोस्कोप है और मास्क कानों पर लगा हुआ है, फिर भी प्रक्रिया तो आगे बढ़ती रही

सिस्टम की जांच पर सवाल
ये मामला केवल एक मजेदार या हैरान करने वाली घटना ही नहीं है, ये नर्सिंग जैसे सेक्टर जो खुद में बहुत संवेदनशील काम है और उस काम के लिए जारी सर्टिफिकेट की प्रक्रिया सीधे तौर पर जुड़ी हुई स्वास्थ्य व्यवस्था से। ऐसे में आवेदन में दी गई गलत जानकारियों के बावजूद सर्किफिकेट मिल जाना गंभीर चिंता का मुद्दा है ।

प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार
ये घटना सामने आने के बाद नर्सिंग सर्टिफिकेट जारी करने वाली ऑनलाइन प्रक्रिया यानी MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। हालांकि, इस मामले में संबंधित विभाग या अधिकारियों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले की जांच में क्या सामने लाता है और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में ऐसी गड़बड़ी आखिर कैसे हुई।

तो…मध्य प्रदेश अजब है, सबसे गजब है!

होली और रमज़ान को लेकर मौलाना शहाबुद्दीन रिज़वी की मुसलमानों से खास अपील

संभल: होली और रमज़ान इस बार एक साथ पड़ रहे हैं, जिसे लेकर धार्मिक और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना शहाबुद्दीन रिज़वी ने मुसलमानों से विशेष अपील की है। उन्होंने कहा कि होली रंगों का त्योहार है, जबकि रमज़ान इबादत और संयम का महीना है। ऐसे में सभी को शांति और भाईचारे का संदेश देना चाहिए।

मुसलमानों से अपील: कुछ घंटों तक घरों में रहें

मौलाना शहाबुद्दीन रिज़वी ने संभल के मुसलमानों से आग्रह किया कि वे होली के दिन तीन से चार घंटे तक घरों में रहें और बाहर निकलने से बचें, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति न बने और त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्ती भी दिखा सकता है, इसलिए सभी को समझदारी से काम लेना चाहिए।

रंग पड़ जाए तो न करें नाराज़गी

मौलाना ने मुसलमानों से यह भी कहा कि अगर किसी पर गलती से रंग पड़ जाए तो उसे लेकर विवाद न करें, क्योंकि होली मेलजोल और भाईचारे का पर्व है। उन्होंने हिंदू समुदाय से भी अपील की कि किसी भी मुस्लिम महिला, रोज़ेदार या नमाज़ी पर रंग डालने से बचें, ताकि किसी की धार्मिक भावनाएं आहत न हों।

शांति बनाए रखने की अपील

मौलाना ने कहा कि हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों को इस मौके पर विशेष संयम बरतना चाहिए और किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहना चाहिए। उन्होंने ज़िला प्रशासन से भी अपील की कि त्योहारों के दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।

अब देखना होगा कि मौलाना की इस अपील का कितना असर होता है और दोनों समुदाय किस तरह से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहारों को मनाते हैं।

Follow us on  Facbook and Twitter 


भाले से माँ को उतार दिया मौत के घाट

शाहजहांपुर के थाना निगोही इलाके के गनपतपुर गांव में एक विनोद नामक युवक द्वारा अपनी बुजुर्ग मां की भाले से हत्या का शर्मनाक मामला सामने आया है। प्रथम जानकारी के अनुसार घटना इस प्रकार हुई कि शराब के नशे में धुत युवक ने मकान निर्माण हेतु पैसे की मांग की, जिसे बुजुर्ग मां ने नकार दिया। पैसे के लेन-देन पर हुए विवाद के चलते आरोपी ने अपनी मां पर भाला से प्रहार कर दिया और उसकी हत्या कर दी। ग्रामीणों ने आरोपी बेटे को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया और पुलिस ने मामले में त्वरित कार्यवाही आरंभ कर दी है।

उपरोक्त तस्वीर में घटनास्थल का दृश्य है जहां यह दुखद घटना घटी। जानकारी के अनुसार, विनोद शराब के अधिक सेवन से अक्सर विवाद की स्थिति में रहता था। मकान निर्माण के लिए पैसा न मिलने पर उसने आक्रोशित होकर इस नृशंस कदम को उठाया। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य एकत्रित किए हैं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है।

हमारी रिपोर्टिंग हमेशा प्रामाणिकता पर आधारित होती है और हम विशेषज्ञता, अनुभव, प्राधिकरण और विश्वसनीयता के सिद्धान्तों, जो कि ई-ई-ए-टी के मानदंडों से मेल खाते हैं, पर केंद्रित रहकर सामग्री तैयार करते हैं। यूजर का इरादा समझते हुए, हमारी कोशिश रहती है कि सर्च क्वेरी के अनुरूप मूल्यवान जानकारी प्रदान की जाए, जबकि सटीकता और स्पष्टता को प्राथमिकता दी जाती है। इस समाचार के प्रत्येक पहलू का सत्यापन किया गया है ताकि पाठकों को सटीक और भरोसेमंद सामग्री प्रदान की जा सके।

Lucknow । हार-जीत जीवन का हिस्सा है, जहां जीत एक उपलब्धि है तथा हार एक सबक – कांग्रेसी नेता ललन कुमार

लखनऊ । बक्शी का तालाब विधानसभा में उत्तर प्रदेश कांग्रेस मीडिया संयोजक ललन कुमार ने विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया और ग्रामीणों की परेशानियों से रूबरू हुए, कुम्हरावां, चंदनापुर, रमपुरवा, अर्जुनपुर, इटौंजा और नौरंगपुर में कई कार्यक्रमों में भी शिरकत की। रमपुरवा में ‘प्रथम विशाल क्रिकेट टूर्नामेंट’ में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचकर ललन कुमार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। उनका उत्साहवर्धन करते हुए ललन कुमार बोले कि वो लोग भाग्यवान है जिन्हें खेलने का मौका मिलता है। आप सभी अच्छा खेलें एवं भविष्य में आगे बढ़ें।
  • जीत एक उपलब्धि है और हार एक सबक- ललन कुमार
  • भाग्यवान लोगों को खेलने का मौका मिलता है- ललन कुमार
  • प्रतियोगिता जीवन की कठिनाइयों से लड़ना सिखाती है- ललन 
  • ललन कुमार ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन
चंदनापुर में ‘चंदनापुर क्रिकेट टूर्नामेंट’ में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचकर ललन कुमार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि “खेल में प्रतियोगिता जीवन की कठिनाइयों से लड़ना सिखाती है।“ अर्जुनपुर क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच को ललन कुमार ने देखा और विजेता टीम रही रामपुर बेहड़ा, उपविजेता टीम देवरी रुखारा को पुरस्कृत किया। क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक हिमांशु सिंह, मोहम्मद चांद, सहयोगी गौरव सिंह, अमित सिंह, पवन शुक्ला अनिल सिंह आदि मौजूद रहे। ललन कुमार ने बधाईयां देते हुए कहा कि “हार-जीत जीवन का हिस्सा है। जहाँ जीत एक उपलब्धि है तथा हार एक सबक।“ ललन कुमार ने अर्जुनपुर में बच्चों को चॉकलेट भी वितरित की।
इटौंजा में 29वीं प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी क्रिकेट प्रतियोगिता में ललन कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए, खिलाड़ियों से मुलाकात करके उनका उत्साहवर्धन किया और उनके साथ क्रिकेट भी खेला, ललन कुमार ने आयोजकों के कार्यों को भी सराहा है, पिछले 28 सालों से लगातार लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होता आ रहा है, जिसमें अन्य शहरों से भी टीमें हिस्सा लेती है। नौरंगपुर में आयोजित भंडारे में ललन कुमार ने भगवान के दर्शन करने के बाद भंडारा प्रबंधन को अपना सहयोग दिया।
गौरतलब है ललन कुमार बक्शी का तालाब विधानसभा के युवाओं को खेलों का प्लेटफार्म दे रहे हैं, जिससे खेल में युवा अपना कैरियर बना सकें, टूर्नामेंट में पहुंचकर ललन कुमार खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हैं उनके साथ खेलते भी हैं और खिलाड़ियों को सहज स्थिति का एहसास कराते हैं। वहीं ग्रामीणों को परेशानियों से निकालने का काम ललन कुमार और टीम का निरंतर जारी है, जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने का सिलसिला चल रहा है। ललन कुमार इसी तरह ग्रामीणों की मदद कर रहे हैं जिसके कारण उनके और उनके काम चर्चा का विषय बने हुए हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट खबर जोन



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें


Lucknow । बक्शी का तालाब तहसील में समाधान दिवस में 158 शिकायतों में से सिर्फ 5 का मौके पर निस्तारण

लखनऊ । बक्शी का तालाब तहसील में फरवरी माह के पहले समाधान दिवस की अध्यक्षता एडीएम पूर्वी केपी सिंह ने की, पिछले समाधान दिवस में गैरहाजिर होने पर सरकार की मंशा के अनुरूप कड़ा रुख अपनाते हुए एडीएम पूर्वी ने अफसरों के एक दिन का वेतन काटने का जो आदेश दिया था उसका असर इस बार देखने को मिला। वहीं समाधान दिवस में शिकायतों का अम्बार लग गया, 158 शिकायतों में से सिर्फ 5 का त्वरित निस्तारण किया गया, राजस्व की 62 शिकायतों में से 5 का निस्तारण हुआ, पुलिस विभाग से संबंधित 27 शिकायतें, समाज कल्याण की 5, शिक्षा की 2 और 29 अन्य शिकायतें आई।
  • बक्शी का तालाब तहसील में समाधान दिवस का आयोजन
  • एडीएम पूर्वी केपी सिंह ने समाधान दिवस की अध्यक्षता की
  • समाधान दिवस में शिकायतों का लगा अम्बार
  • 158 शिकायतों में से सिर्फ 5 का मौके पर निस्तारण
  • अवैध खनन पर कार्रवाई कर रहे हैं – एडीएम पूर्वी

समाधान दिवस के कई महीनों से चक्कर लगा रहे रायसिंहपुर गांव के ओमकार ने अपनी बहन की बरामदगी के लिए एडीएम पूर्वी से गुहार लगाई, ओमकार के मुताबिक उसकी बहन को बहला-फुसलाकर कुछ लोग सीतापुर ले गए थे, बक्शी का तालाब पुलिस से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई, एडीएम पूर्वी ने सीओ बीकेटी को कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया है। सैदपुर जागीर गांव के बराती ने खलिहान की जमीन पर जबरन कब्जा और अतिक्रमण हटाने के लिए फिर से समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दिया है, 2011 से बराती तहसील के चक्कर लगा रहा है पर तत्कालीन एसडीएम के आदेशों के बाद भी आज तक इनकी परेशानी का निस्तारण नहीं हो पाया है, एडीएम पूर्वी ने बराती की परेशानी को हल करने के लिए आरआई को निर्देशित किया है।

वहीं चिनहट के बीबीपुर के सर्वेश कुमार रावत ने शासकीय चकरोट की जमीन पर जबरन कब्जा करके प्लाटिंग करने की प्रधान वीरेंद्र यादव की शिकायत की, एडीएम ने संबंधित लेखपाल को अवैध कब्जा हटवाने और प्लाटिंग रोकने के निर्देश दिए हैं। भीखापुरवा गांव के ग्रामीणों आबादी की जमीन पर अवैध कब्जा और निर्माण रोकने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। गोरवामऊ गांव में ट्यूबवेल चलाने और बिजली कनेक्शन के लिए शिकायत की, ट्यूबवेल नहीं चलने से किसानों को खेती करने के लिए बहुत दिक्कत होती है, प्राइवेट ट्यूबवेल से किराए पर पानी लेकर सिंचाई की जाती है। इटौंजा के ग्राम अटेसुवा के वृद्ध जग मोहन ने वृद्धा पेंशन नहीं मिलने की शिकायत समाधान दिवस में की, 4 महीने पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के बाद भी पेंशन नहीं मिली है। महोना के भभनी गांव की अनीता ने किसान सम्मान निधि बैंक खाते में नहीं आने की शिकायत की।

एडीएम पूर्वी केपी सिंह ने संबंधित विभागों के अफसरों और कर्मचारियों को मौके पर जाकर शिकायतों को जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं और बताया है कि लोगों की शिकायतों के प्रति गंभीर हैं अगले समाधान दिवस से पहले 99 फीसदी शिकायतों के निस्तारण कर लेते हैं, एक दो शिकायतों के निस्तारण में थोड़ा वक्त ज्यादा लग जाता है। अवैध खनन के मामले में तहसील प्रशासन की कार्रवाई की भी जानकारी दी।

ब्यूरो रिपोर्ट खबर जोन


 


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें


Lucknow । देश संविधान से चलेगा किसी की तानाशाही से नहीं, भारत का आधार हमारा संविधान है : कांग्रेसी नेता ललन कुमार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश कांग्रेस मीडिया संयोजक ललन कुमार ने धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया और सभी को शुभकामनाएं दीं, ललन कुमार लखनऊ में कांग्रेस मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस के समारोह में शामिल हुए और बक्शी का तालाब विधानसभा के राजा सलेमपुर, अल्दमपुर और पहाड़पुर का दौरा किया। 
  • ललन कुमार ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस 
  • बीकेटी के कई गांवों के कार्यक्रमों में ललन कुमार शामिल 
  • किसानों की परेशानियों को लेकर ललन कुमार बेहद गंभीर 
  • बीजेपी के लोगों को ट्विटर पर ललन कुमार दे रहे जवाब 
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सदस्यों के साथ प्रदेश कार्यालय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस मीडिया संयोजक ललन कुमार शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, सीएलपी लीडर आराधना मिश्रा मोना और युवा-वरिष्ठ कांग्रेसियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और आजादी की लड़ाई में कांग्रेस की अहम भूमिका के बारे में चर्चा की। ललन कुमार कहा कि “इस राष्ट्रीय पर्व पर आइये हमारे लोकतंत्र को और मजबूत करने के लिए कार्य करें, कुछ ताकतें हमारे संविधान को अपना दुश्मन मान रही हैं, उन्हें यह आभास दिला दें कि ये देश संविधान से ही चलेगा किसी की तानाशाही से नहीं।“ 
बक्शी का तालाब के राजा सलेमपुर गांव में ग्रामवासियों के साथ मिलकर ध्वजारोहण करते हुए ललन कुमार बोले कि “देश का आधार हमारा संविधान है, इसे बचाए रखने के लिए हमें एक होना ज़रूरी है, क्योंकि एकता में शक्ति है“ इसके पश्चात गाँव में ही आयोजित तहरी भोज में भी शामिल हुए। 
अल्दमपुर गांव में चले रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुँचकर ललन कुमार ने खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया, मैच के बाद विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित कर इनाम राशि भेंट की, नगवांमऊ और अल्दमपुर के मध्य हुए इस रोमांचक मैच में नगवांमऊ ने जीत हासिल की। ललन कुमार ने विजेता टीम को शुभकामनाएं एवं उपविजेता टीम को हौसला देते हुए कहा कि “हार जीत तो खेल का नियम है। जो हार गया उसका मतलब ये नहीं कि वह कभी नहीं जीतेगा। आप प्रयास जारी रखें“ 
वहीं ललन कुमार ने पहाड़पुर कार्यालय पर नागरिकों से मुलाकात की, गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और किसानों के मुद्दों, परेशानियों और दिल्ली में किसानों आंदोलन, नए कृषि कानूनों की खामियों के बारे में राय ली। नए कृषि कानून किसानों के लिए आने वाले वक्त में कितने घातक होंगे यह भी उन लोगों ने बताया। 
वहीं ललन कुमार और सीएम सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी के बीच ट्विटर पर दिल्ली में किसानों के आंदोलन को लेकर जंग छिड़ गई है, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्वीट पर शलभमणि ने आरोप लगाते हुए लिखा कि “हिंसा कराने की आपकी कोशिश कामयाब हुई और हमारे गणतंत्र दिवस का मजाक उड़ाया।“ ललन कुमार को शलभमणि का ट्वीट नागवार लगा और उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि “दिल्ली में लॉ एंड आर्डर बनाए रखने में फेल अमित शाह की नाकामियों को छुपाने के लिए आप लोगों का नंगा नाच शुरू हो गया है।“ 
ब्यूरो रिपोर्ट खबर जोन




लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें


Lucknow । विधानभवन पर धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह, कांग्रेस और सपा दफ्तर में भी आयोजन, अखिलेश यादव ने इटावा में फूंका बिगुल

लखनऊ । 72वां गणतंत्र दिवस पूरे देश में धूमधाम और परम्परागत तरीके से मनाया गया, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राज्यपाल आंदनीबेन पटेल ने विधानभवन पर तिरंगा फहराया, इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई मंत्री और प्रशासनिक अमला भी मौजूद रहा। विधानभवन पर भव्य गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ झांकियों को भी निकाला गया, हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर तिरंगा फहरा कर गणतंत्र दिवस मनाया और कहा कि “महिला-पुरुष के बीच लिंग के आधार पर होने वाला भेदभाव हो या जाति, मजहब, क्षेत्र और भाषा के आधार पर किसी भी प्रकार का भेदभाव हो, भारत के संविधान ने कभी भी इस प्रकार की विकृति को कोई भी महत्व नहीं दिया है।”

  • धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह 
  • विधानभवन पर गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने किया ध्वजारोहण 
  • सपा संरक्षक मुलायम सिंह ने मनाया गणतंत्र दिवस 
  • कांग्रेस मुख्यालय पर भी धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस 
  • अखिलेश यादव ने इटावा में ट्रैक्टर पर चढ़कर मनाई 26 जनवरी 

गणतंत्र दिवस के अवसर पर लखनऊ में कांग्रेस मुख्यालय पर भी भव्य आयोजन किया गया, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने झंडारोहण किया, इस अवसर पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने के लिए शॉल और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। युवाओं को वरिष्ठ कांग्रेसियों ने आजादी के संघर्षों के बारे में बताया। 
वहीं सीएलपी लीडर आराधना मिश्रा मोना और उत्तर प्रदेश कांग्रेस मीडिया संयोजक ललन कुमार ने एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और बच्चों के साथ गणतंत्र दिवस की खुशियों को साझा किया। प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह को भी ललन कुमार ने गणतंत्र दिवस की बधाई दी और कई वरिष्ठ और युवा साथियों के साथ गणतंत्र दिवस समारोह मनाया । 

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने सपा मुख्यालय पर धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया, इस अवसर पर वरिष्ठ समाजवादी नेता नरेश उत्तम, एमएलसी अहमद हसन, आशू मलिक समेत कई वरिष्ठ और युवा नेताओं ने शिकरत की। गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश भक्ति गीतों से सपा मुख्यालय पर समां बंध गया। 

वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव, धर्मेंद्र यादव, सुनील साजन, आनंद भदौरिया समेत कई नेताओं ने इटावा में ट्रैक्टर ट्राली पर चढ़कर राष्ट्रगान गाकर गणतंत्र दिवस मनाया और बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकार की गलत नीतियों और नए कृषि कानूनों के खिलाफ और किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया। अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा “कि वो लोग कुछ लोगों को किसान और खेती में कंट्रोल करने के लिए देना चाहते हैं, राज्यसभा में बिना बहुमत के केंद्र सरकार ने कृषि बिल को पास कराया था, जनता के पैसे से जो बना है उसको छीना जा रहा है।”

लखनऊ में जिलाधिकारी कार्य पर डीएम अभिषेक प्रकाश ने झंडारोहण किया और महात्मा गांधी को याद करते हुए उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किए, आजादी की लड़ाई में महात्मा गांधी का बहुत अहम योगदान था इसलिए देश महात्मा गांधी को बापू कहता है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश भक्ति गीतों का सामूहिक गायन भी प्रस्तुत किया गया।
वहीं लखनऊ कमिश्नर डीके ठाकुर ने वीरता का परिचय और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया और उनको शपथ भी दिलाई। 

ब्यूरो रिपोर्ट खबर जोन


 

 


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें


Lucknow । कोरोना प्रोटोकाल के तहत भीड़ इकट्ठा करने पर जेपी नड्डा पर एफआईआर कब होगी? – ललन कुमार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश कांग्रेस मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे पर जमकर निशाना साधा, ललन कुमार ने बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पुलिस और प्रशासन सरकार के हाथों की कठपुतली बन गया है, जहां एक ओर बीजेपी के कार्यक्रमों में भीड़ होती है तो वो पुलिस और प्रशासन को नहीं दिखती वहीं विपक्ष के लोग अगर कोई कार्यक्रम करते हैं तो उसमें कोरोना के प्रोटोकाल का उल्लघंन हो जाता है और विपक्ष के लोगों पर पुलिस प्रशासन जबरन एफआईआर दर्ज करके कानून का दुरुपयोग करता है। 
  • भीड़ इकट्ठा करने पर मुझ पर FIR हुई थी- ललन कुमार 
  • टूटी-फूटी सड़कों पर विकास कैसे दौड़ेगा जेपी नड्डा?- ललन कुमार 
  • जेपी नड्डा हाथरस और बदायूं की वारदातें भूले- ललन कुमार 
  • सांसदों के गोद लिए गांवों की हालत बेहद खराब- ललन कुमार 

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने दो दिवसीय लखनऊ के दौरे पर कई कार्यक्रमों में शिरकत की उसको लेकर ललन कुमार ने कहा कि 28 दिसंबर 2020 को किसानों के अधिकारों के लिए की गयी “काँग्रेस सन्देश यात्रा” को पुलिस द्वारा रोकने के कई प्रयास किये गए थे। जब किसान भाई नहीं माने तो मुझ पर और मेरे साथियों पर कोरोना प्रोटोकाल के तहत कई धाराओं में एफआईआर दर्ज कर दी गयी थी। कहा जा रहा था कि कोरोना से सुरक्षा के चलते हम पर एफआईआर की गयी। मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूछूँगा कि जेपी नड्डा के लखनऊ आगमन पर हुए कार्यक्रमों में जो भीड़ आई क्या उन्हें कोरोना प्रोटोकाल के तहत बुलाया गया था? क्या इस कारण जेपी नड्डा पर एफआईआर नहीं होनी चाहिए? 

ललन कुमार कहते हैं कि विकास-विकास कहकर पूरे प्रदेश को गुमराह कर रहे जेपी नड्डा ज़रा प्रदेश के कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर सड़कों का हाल देखें। “आदर्श ग्राम योजना” के तहत सांसदों के गोद लिए गए गांवों की भी हालत बेहद खराब है। सड़कें तो मानो हैं ही नहीं। ऐसे में आपके मुँह से विकास की बात सुनता हूँ तो बुरा लगता है। अब बताइए प्रदेश की टूटी फूटी सड़कों पर विकास कैसे दौड़ेगा? ललन कुमार जमीन पर लोगों से मिलते हैं और उनकी समस्याओं को सुनते और समझते है, उन्होंने आगे कहा कि मन की बात से कुछ नहीं होने वाला मन की बात में सिर्फ एक तरफ से संवाद किया जाता है, दूसरों की बात कोई नहीं सुनता। सत्ता में आसीन पदाधिकारी आसमान से उतर करके जमीन पर हकीकत देखेंगे तो हैरान रह जाएंगे, कि जो विकास की बाते करते हैं जमीन पर कहीं दिखाई नहीं देती हैं, ग्रामीण इलाकों में गड्ढों में सड़क खोजनी पड़ती है। 
ललन कुमार ने रक्षामंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के गोद लिए गांव दुर्जनपुर में भी जाकर लोगों की समस्याओं को देखा था कि कैसे वहां पर नालियां बजबाजा रही हैं और राजनाथ सिंह भी लखनऊ आते हैं पर उनके पास इतना भी वक्त नहीं होता है कि अपने आदर्श गांव की दुर्दशा को देख सकें, जब इनका ये हाल है तो बाकियों का भी ऐसा ही हाल होगा। 
कानून व्यवस्था पर जेपी नड्डा के योगी सरकारी की तारीफ करने पर ललन कुमार कहता है कि प्रदेश सरकार में लगातार वारदातें हो रही हैं, हत्या की वारदातें खुलेआम राजधानी लखनऊ में हो जाती है, बदमाशों का पुजारियों की हत्या करने का सिलसिला थम नहीं रहा है, महिला उत्पीड़न की घटनाएं प्रदेश में रोजाना दर्जनभर से ज्यादा होती है, बलात्कार की वारदातें प्रदेश में लगातार हो रही हैं, प्रदेश में लॉ एंड आर्डर नाम की कोई चीज नहीं है, मगर जेपी नड्डा ने इस व्यवस्था की समीक्षा शायद हवाई बातों से ही कर ली थी। हाथरस और बदायूं में पुलिस ने पीड़ित लोगों के साथ जो व्यवहार किया वह कोई भूल नहीं सकता, पता नहीं ये भाजपाई लोग इन मामलों को कैसे भूल जाते हैं। जेपी नड्डा ने यूपी के लॉ एंड आर्डर की तारीफ की मगर ‘हाथरस और बदायूँ” की हृदय विदारक घटनाओं को भी भूल गए। 
ब्यूरो रिपोर्ट खबर जोन


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें


Prayagraj । भागीदारी संकल्प मोर्चा उत्तर प्रदेश में बड़ा विकल्प बनकर उभरा, ओवैसी के आने से सियासी पारा चढ़ा – ओमप्रकाश राजभर


प्रयागराज । भागीदारी पार्टी (पी.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति की अध्यक्षता में करछना विधानसभा के प्रयाग इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप बेदौ में कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए भागीदारी संकल्प मोर्चा के अगुआ (सुभासपा) के अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भागीदारी संकल्प मोर्चा उत्तर प्रदेश में एक बड़ा विकल्प बनकर उभरा है, भागीदारी संकल्प मोर्चा उत्तर प्रदेश में आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में अपनी सरकार बनाएगा, असदुद्दीन ओवैसी के शामिल होने से राजनीतिक गलियारों में सियासी पारा चढ़ता जा रहा है साथ ही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव को मोर्चे में शामिल करने की कवायद तेज हो गई है, उनका आना लगभग तय माना जा रहा है । राजभर आम आदमी पार्टी को भी साथ में लाकर सपा, बसपा और भाजपा के सीने में हलचल पैदा कर दी है, इस मोर्चे से आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में बड़ी पार्टियों पर गहरा प्रभाव पड़ना तय माना जा रहा है। 
  • भागीदारी संकल्प मोर्चा के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन 
  • प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव को शामिल करने की कवायद 
  • भागीदारी संकल्प मोर्चा ने प्रदेश में सियासी हलचल पैदा की 
  • सपा, बसपा, बीजेपी ने सिर्फ फायदा उठाया- राजभर 
ओपी राजभर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रजापति समाज का वोट आज तक सपा, बसपा, भाजपा अपने फायदे के लिए लेते चली आई लेकिन हिस्सेदारी के सवाल पर एक टिकट देकर इस जाति की पूरे उत्तर प्रदेश में वोट लेने का काम किया। भागीदारी पार्टी (पी.) के बनने से प्रजापति समाज का वोट एकजुट हो गया है, अब जरूरत है सभी कार्यकर्ताओं को बूथ पर अपने सिपाहियों को तैयार करने की जिस दिन भागीदारी संकल्प मोर्चा की प्रदेश में सरकार बनेगी, उस दिन सभी पिछड़े दलित अल्पसंख्यक जाति के लोगों को उनके संख्या के अनुपात में उचित हिस्सेदारी देने का कार्य किया जाएगा। 
बीजेपी पर हमला बोलते हुए राजभर ने कहा की बीजेपी भारतीय झूठ पार्टी है। भारतीय झूठ पार्टी ने कहा था कि भारत को विश्व गुरु बनाएंगे, आत्मनिर्भर बनो लेकिन देश की सरकार देश को ही लूटने का कार्य कर रही है और प्रदेश की सरकार प्रदेश को लूट रही है इनके अधिकारी भी कोविड-19 में पैसा लूट रहे हैं। केंद्र सरकार ने अभी तक देश के 28 विभागों को बेचने का कार्य किया वही गरीबों के बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं, सरकारी स्कूलों अस्पतालों और राष्ट्रीय राजमार्गों को बेचने की तैयारी कर रहे हैं। 
भागीदारी पार्टी पी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी पार्टी के संगठन की रीढ़ कार्यकर्ता होते हैं, सभी कार्यकर्ताओं को अपनी-अपनी विधानसभा में एक एक बूथ पर 25, 25 पदाधिकारियों को तैनात करने की जरूरत है। बूथ स्तर के पदाधिकारियों को कहा कि आप लोग अपनी संख्या को और मजबूत करिए राष्ट्रीय, प्रदेश, मंडल और जिले के नेताओं को केवल बूथ पर काम करने की जरूरत है, आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में हर बूथ पर हमारे 25 पदाधिकारी होने चाहिए इस बार किसी भी प्रकार से मतदाताओं को विपक्षी पार्टियां लुभा न सके।

ब्यूरो रिपोर्ट खबर जोन 

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें