टैग पुरालेख: President

12 फरवरी को आम जनता के लिए खुलेगा मुगल गार्डन

विश्व प्रसिद्ध मुगल गार्डन आम जनता के लिए 12 फरवरी से 19 मार्च 2016 तक (सोमवार को छोड़ कर जो रखरखाव का दिन है) के लिए खुल जाएगा। सुबह 9:30 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक आम लोग यहां आध्यात्मिक गार्डन, हर्बल गार्डन, बोन्साई गार्डन और संगीत गार्डन को देख सकेंगे।
इस साल के उद्यानोत्सव के मुख्य आकर्षण ट्यूलिप और प्रिम्युला हैं जो बहुतायत में खिल रहे हैं। ये फूल बहुत दिनों तक टिके नहीं रह पाते हैं इसीलिए इन्हें कई चरणों में लगाया गया है और यह जनवरी 2016 के दूसरे सप्ताह से खिल रहे हैं। करीब 12000 विविध रंगों के ट्यूलिप जैसे कि लाल,नारंगी, लाल-पीले, गुलाबी, बैंगनी और सफेद 10 मार्च तक कई चरणों में खिलने की संभावना है। इस साल ट्यूलिप के पौधे मिट्टी के गमलों, आयताकार और गोल क्यारियों में भी लगाए गए हैं।
गुलाब की कई किस्मों को एक लंबे हिस्से में लगाया गया है इसमें आधुनिक और दुर्लभ सभी किस्में हैं। कटाई-छंटाई के जरिए इन पौधों को आकर्षक रूप दिया गया है।
केंद्रीय लॉन में फूलों का एक भव्य कार्पेट भी प्रदर्शित किया जाएगा जिसमें राष्ट्रपति भवन के माली अपना कौशल दिखाएंगे।इस साल सजावटी फूलों में मुख्य रंग पीला, लाल और नारंगी है। पिछले वर्षों में एक छोटा कैक्टस कोना भी मुगल गार्डेन में प्रदर्शन का हिस्सा बनाया गया है। दर्शक और पौधा प्रेमी यहां के आध्यात्मिक गार्डन में नए विकसित किए गए कमल तालाब को भी देख सकेंगे। इसके अलावा कम मिट्टी में ही उगने में सक्षम कुछ फूल और कुछ अन्य पौधे एक दीवार के साथ भी लगाए गए हैं।
आध्यात्मिक गार्डन के पास प्रदर्शनी स्टॉल लगाए गए हैं जिनमें जैविक खेती के मॉडल और राष्ट्रपति भवन के जैविक फॉर्म में उपजाए गए ताजा जैविक सब्जियों और फलों को प्रदर्शित किया जाएगा। वहां एक वर्मी कम्पोस्ट और मसाला स्टाल भी होगा जो कि राष्ट्रपति भवन की महिलाओं के स्वयं सहायता समूह द्वारा की स्थापित किया जाएगा। एक स्टॉल पर राष्ट्रपति भवन से जुड़े स्मृति चिन्ह और किताबें भी बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
आम लोगों का प्रवेश और निकास नॉर्थ एवेन्यू और राष्ट्रपति भवन के मिल वाली जगह के पास गेट संख्या 35 से होगा। दर्शकों से निवेदन है कि वो अपने साथ पानी का बोतल, ब्रीफकेस, हैंड बैग या लेडिज पर्स, कैमरा, रेडियो, ट्रांजिस्टर, बॉक्स, छाता और किसी प्रकार का खाद्य पदार्थ साथ नहीं लाएं। ऐसा कुछ सामान होगा तो उसे उसे प्रवेश द्वार के पास जमा करना होगा।
मुगल गार्डन 20 मार्च को विशेष श्रेणी के लोगों जैसे किसानों, विशेष रूप से सक्षम लोगों, रक्षा,अर्धसैनिक बलों और दिल्ली पुलिस के जवानों के लिए सुबह साढ़े नौ बजे से शाम चार बजे तक खुला रहेगा। इनके लिए भी प्रवेश और निकास गेट संख्या 35 से ही होगा।
20 मार्च को ही नेत्रहीन लोगों के लिए स्पर्श गार्डन खोला जाएगा जिसका वक्त सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। इसके लिए प्रवेश और निकास चर्च रोड के पास (नॉर्थ एवेन्यू के बगल में) गेट नम्बर 12 से होगा।



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

राष्ट्रपति करेंगे आतंकरोधी सम्मेलन का उद्घाटन

नई दिल्ली। भारत के राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी कल (02 फरवरी, 2016) जयपुर में आतंकरोधी सम्मेलन 2016 का उद्घाटन करने के लिए जयपुर का दौरा करेंगे। 
यह सम्मेलन इंडिया फाउंडेशन और जोधपुर के सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय और आपराधिक न्याय के संयुक्त सहयोग से हो रहा है। सम्मेलन में भारत और विदेशों से आतंकरोधी कार्रवाइयों के विशेषज्ञ, नीति निर्माता और आम बुद्धिजीवी हिस्सा ले रहे हैं। पहला सम्मेलन जयपुर में मार्च, 2015 में आयोजित हुआ था। 
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

राम मंदिर का ताला खुलवाना राजीव का ग़लत फैसला: राष्ट्रपति

नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज जारी अपने संस्मरण में कहा है कि राम जन्मभूमि मंदिर का ताला खुलवाना तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी का एक ग़लत फ़ैसला था। उन्होंने साथ में ये भी कहा कि बाबरी मस्जिद को गिराना पूरी तरह से विश्वासघात था जिसने भारत की छवि को धक्का पहुंचाया है। 
राष्ट्रपति ने पुस्तक ‘‘द टबरुलेंट ईयर्स:1980-1996’’ में लिखा है, “1 फरवरी 1986 को राम जन्मभूमि मंदिर स्थल को खोलना शायद एक ग़लत फैसला था। लोगों को लगता है कि ऐसी कार्रवाई से बचा जा सकता था।” उप राष्ट्रपति हामिर अंसारी ने प्रणब मुखर्जी की किताब का विमोचन किया। 
उन्होंने ये भी कहा, “बाबरी मस्जिद को गिराना पूर्णत: विश्वासघात था। एक धार्मिक ढांचे को गिराना मूर्खतापूर्ण और विनाशकारी था और यह शुद्ध रूप से राजनीतिक मंशा से किया गया। इसने भारत और विदेशों में रह रहे मुसलमानों की भावनाओं को आघात पहुंचाया। इसने भारत की सहिष्णु, बहुलवादी राष्ट्र की छवि को नष्ट कर दिया।” 
श्री मुखर्जी ने मंडल आयोग की संस्तुतियों को लागू करने को लेकर कहा कि, “इससे सामाजिक अन्याय को कम करने में मदद मिली हालांकि इसने समाज के अलग-अलग तबकों को बांटने और ध्रुवीकरण का भी काम किया।” 1989 से 1991 तक की अवधि के बारे में श्री मुखर्जी ने लिखा है कि ये दौर भारतीय समाज में हिंसा और फूट डालने वाला था। 
“जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद और सीमापार आतंकवाद की शुरुआत हुई, राम जन्मभूमि मंदिर-बाबरी मस्जिद प्रकरण ने पूरे राष्ट्र को हिला दिया। अंतत:, एक आत्मघाती ने 21 मई 1991 को राजीव गांधी के जीवन का दुखद अंत कर दिया।” 
देश भर से अपने कार्यकर्ताओं से ईंटें इकट्ठा करने और उन्हें अयोध्या ले जाने के विश्व हिंदू परिषद के अभियान ने सांप्रदायिक तनाव पैदा किया, उन्होंने कहा। शाह बानो मामले को याद करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि राजीव गांधी की आधुनिक व्यक्ति की छवि को धूमिल किया।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

अरुणाचल प्रदेश में लगा राष्ट्रपति शासन

नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया है। प्रदेश के सियासी हालात को देखते हुए केंद्रीय कैबिनेट ने राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश की थी जिस पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज अंतिम मुहर लगा दी। 
अरुणाचल में चल रहे राजनीतिक संकट पर रविवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई जिसके बाद राष्ट्रपति को राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश भेज दी गई। 
केंद्र सरकार के इस फैसले पर कांग्रेस ने इसे मोदी सरकार का पॉलिटकल इन्टॉलरेंस करार दिया, वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस फैसले की आलोचना की और कहा कि बीजेपी पिछले दरवाज़े से सत्ता हथियाने की कोशिश में है। 
अरुणाचल में हालात इसलिये खराब बताये जा रहे हैं क्योंकि वहां कांग्रेस सरकार अपने बागी विधायकों से मुश्किल में है। 21 विधायक ऐसे हैं जो अपनी ही सरकार के खिलाफ खड़े हैं और बागी विधायकों ने मुख्यमंत्री नबाम तुकी का विरोध करते हुए कैलिखो पॉल को विधायक दल का नेता चुन लिया है। हालांकि बीजेपी विधायकों ने मौका देखते हुए अविश्वास प्रस्ताव हाल ही में पेश किया था लेकिन बीजेपी को हार का मुंह देखना पड़ा। 
ये मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा है जहां संविधानपीठ को इस पर फैसला लेना है। जानकारों के मुताबिक सरकार सीधे राष्ट्रपति शासन नहीं लगा सकती, उसे इसके लिए संसद के दोनों सदनों में प्रस्ताव रखना होगा और दोनों सदनों की मज़ूरी के बाद ही इसे लागू किया जा सकता है। 
अरूणाचल विधानसभा में 60 विधायक हैं, जिसमें से 47 विधायक कांग्रेस के हैं और बीजेपी के सिर्फ 11 विधायक ही है। दो विधायक निर्दलीय हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

फ्रांस से हमारी दोस्ती और मज़बूत होगी: प्रणब मुखर्जी

महामहिम राष्‍ट्रपति श्री फ्रांस्‍वा ओलांद, भारत और फ्रांस के शिष्‍टमंडलों के गणमान्‍य सदस्‍यों, 
विशिष्‍ट अतिथिगण, 
देवियों और सज्‍जनों, 
राष्‍ट्रपति श्री ओलांद, मैं इस विशेष अवसर पर जो कई मायनों में ऐतिहासिक है आपका और आपके शिष्‍टमंडल के गणमान्‍य सदस्‍यों का भारत में स्‍वागत करते हुए बहुत प्रसन्‍न हूं। कल जब आप भारत के 67वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्‍य अतिथि के रूप में अध्‍यक्षता करेंगे तो फ्रांस एक इतिहास का निर्माण करेगा, क्‍योंकि फ्रांस ऐसा एक मात्र देश है जिसे 5वीं वार यह सम्‍मान प्राप्‍त हुआ है। कल परेड में जब फ्रांस की प्रतिष्ठित इंफेंट्री टुकड़ी भारतीय सैनिकों के साथ कदम से कदम मिलाकर मार्च फास्‍ट करेगी तो एक बार फिर नए इतिहास का निर्माण होगा, क्‍योंकि ऐसा करने वाला यह आज तक का पहला विदेशी दस्‍ता होगा। मैं तीन साल पहले आपके साथ यहां हुई अपनी बैठक का स्‍मरण करते हुए बहुत प्रसन्‍न हूं और इस बार हमारे गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्‍य अतिथि के रूप में फिर एक बार आपका स्‍वागत करते हुए गौरवान्वित अनुभव कर रहा हूं।
यह केवल इतिहास नहीं, बल्कि यह हमारी दो सभ्‍यताओं और दोनों देशों की जनता के दरम्‍यान गहरे संबंधों का प्रमाण होने के साथ-साथ हमारी दीर्घकालिन भागीदारी के लिए भी एक सम्‍मान है। यह हमारे दो राष्‍ट्रों के उद्देश्‍य, समानता, स्‍वतंत्रता, भाईचारा और सत्‍यमेव जयते, शांति और न्‍याय के वैश्विक आदर्शों को प्राप्‍त करने के लिए विश्‍व को प्रोत्‍साहित करने हेतु मिलकर काम करने का भी प्रतीक है। 
महामहिम, देवियों और सज्‍जनों 
फ्रांस और भारत के बीच मित्रता आदर्शों और दोनों देशों की जनता की आकांक्षाओं में उल्‍लेखनीय समानता के द्वारा परिचालित है। सदियों से हमारी सभ्‍यताएं एक दूसरे के साथ वार्तालाप करती रही हैं और हम व्‍यक्तिगत स्‍वतंत्रता, आजादी और समानता का वायदा करने वाली जिस दुनिया में रहना चाहते हैं उसके साझा दृष्टिकोण से जुड़ी हैं, ऐसा विश्‍व जो बहुलवाद और लोकतंत्र का सम्‍मान करता है, ऐसा संसार जो सहिष्‍णुता और शांतिपूर्ण सह-अ‍स्तित्‍व का प्रयास करता है, ये उनसे भी जुड़ी हैं। समय की कसौटी पर खरी उतरने वाली हमारी दोस्‍ती आने वाले वर्षों में और मजबूत होगी क्‍योंकि इसकी नींव बहुत मजबूत है। 
आज फ्रांस भारत का रक्षा, अंतरिक्ष, नागरिक-परमाणु सहयोग जैसे रणनीतिक क्षेत्र में अग्रणी भागीदार है। रक्षा में हमारी भागीदारी कई दशक पुरानी है, लेकिन मैं इस बात से प्रसन्‍न हूं कि फ्रांस के निजी उद्यम रक्षा उत्‍पादन और विनिर्माण में संयुक्‍त उपक्रमों के माध्‍यम से मेक इन इंडिया पहल में जोरदार भागीदारी से हमारे संबंधों को और मजबूत बना रहे हैं। अंतरिक्ष क्षेत्र में हमारा समृद्ध सहयोग अब 5 दशक पुराना हो चुका है और हमारे ग्रहों के संसाधनों के लिए विश्‍व की समझ,जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए हमारी क्षमता और अंतरिक्ष के अन्‍वेषण न किए गए रहस्‍यों की थाह पाने में यह योगदान बढ़ रहा है।
विज्ञान और अनुसंधान, शिक्षा, संस्‍कृति और स्‍वास्‍थ्‍य में हमारा सहयोग बढ़ रहा है। मैं इस बात से बहुत खुश हूं कि फ्रांस की सरकार और फ्रांस के उद्योग जगत के दिग्‍गज हमारी महत्‍वाकांक्षी विकासात्‍मक पहल , बुनियादी सुविधाओं, स्‍मार्ट सिटी, स्‍वच्‍छ ऊर्जा, रेलवे और कौशल विकास में सक्रिय भागीदारी कर रहे हैं। 
महामहिम, मैं इस बात से प्रसन्‍न हूं कि आपने भारत की अपनी यात्रा की शुरूआत चंडीगढ़ से शुरू की है जो ली कार्बुजिए की प्रतिभा का एक स्‍मारक है। भारत-फ्रांस पुरातात्‍विक दल द्वारा 26 लाख पुराने ऐतिहासिक निष्‍कर्षों का अनावरण किया गया है तथा मंगल ग्रह के अन्‍वेषण में भारत-फ्रांस भागीदारी का प्रस्‍ताव किया गया है जो इतिहास की गहराई का संयुक्‍त रूप से पता लगाने से लेकर सितारों और आकश का अन्‍वेषण करने के लिए हमारी भागीदारी की अतुल्‍य गहराई को दर्शाता है। 
राष्‍ट्रपति महोदय चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा की राजधानी भी है और एक ऐसा क्षेत्र है जहां एक सदी पहले हजारों भारतीय सैनिकों ने प्रथम विश्‍व युद्ध के दौरान फ्रांस की लड़ाई लड़ी थी और दस हजार के करीब सैनिक यहां-वहां बिखरे हुए कब्रिस्‍तानों में दफन हैं। इन सैनिकों ने फ्रांस के स्‍वतंत्रता के लिए सर्वोच्‍य बलिदान दिए हैं। हमने तब ऐसा किया था इसलिए हमारे दोनों देशों को अब असहिष्‍णुता, उग्रवाद और आतंकवाद जैसी ताकतों से मुक्ति पाने के लिए सख्‍ती से लड़ना चाहिए। पेरिस और पठानकोट में हुए भयानक आतंकवादी हमलों ने हमारे जैसे देशों के लिए मानवता और मानवीय सभ्‍यता के लिए इन खतरों से लड़ने की तत्‍काल जरूरत को रेखांकित किया है।
हमें जलवायु परिवर्तन की चुनौती से मिलकर लड़ने की भी जरूरत है। महामहिम जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौते में आपके नेतृत्‍व और प्रति‍बद्धता की हम प्रशंसा करते हैं। इस समझौते ने हमारी भविष्‍य की पीढि़यों के लिए हमारे ग्रह की सुरक्षा के लिए हमारे सामूहिक प्रयासों का मार्ग प्रशस्‍त किया है। 
महामहिम हमने नए साल की शुरूआत नई उम्‍मीदों और सपनों के साथ की है और हमारे सामने जो चुनौतियां हैं उन पर काबू पाने के लिए संयुक्‍त रूप से संकल्‍प लिया है। हम हिंसा, कट्टरवाद और असमानता से ग्रस्‍त कठिन दौर में रह रहे हैं। मुझे विश्‍वास है कि आपकी यात्रा से भारत और फ्रांस के द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई पर पहुंचने और सभी के लिए शांति, स्थिरता तथा समृद्धि की समान आकाक्षा में नए शुरुआत हो रही है। 
देवियों और सज्‍जनों, 
इन शब्‍दों के साथ भारत और फ्रांस के जनता के दरम्‍यान कायम मैत्री प्रशंसा करता हूं और दोनों देशों के मध्‍य घनिष्‍ठ सहयोग की कामना करता हूं। 
देवियों और सज्‍जनों, 
• आइए महामहिम राष्‍ट्रपति फ्रांस्‍वा ओलांद के अच्‍छे स्‍वाथ्‍य, फ्रांस की जनता की सतत प्रगति, समृद्धि और भलाई तथा दोनों देशों और दोनों देशों की जनता के मध्‍य स्‍थाई दोस्‍ती के लिए हम सब मिलकर कामना करें। 
जय हिन्‍द 



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

11 दिनों तक लड़कर 10 आतंकियों को मारने वाले वीर को अशोक चक्र

गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत में सबसे पहले लांस नायक मोहन नाथ गोस्वामी की पत्नी भावना गोस्वामी को अशोक चक्र प्रदान किया गया।
02 और 03 सितम्बर 2015 की दरमियानी रात को लांस नायक मोहन नाथ गोस्वामी जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हफरूदा जंगल में घात लगाने वाले दस्ते में शामिल थे। 2015 बजे चार आतंकवादियों के साथ उनकी भीषण मुठभेड़ हुई। जिसमें उनके 2 साथी घालय होकर गिर पड़े। लांस नायक मोहन अपने दोस्त के साथ अपने सहयोगियों को बचाने के लिए आगे बढ़े। जबकि उन्हें अच्छी तरह ज्ञात था कि आगे बढ़ने में उनके जीवन को जोखिम है। लांस नायक मोहन ने पहले एक आतंकवादी को मार गिराने में मदद की। उसके बाद अपने तीन घायल साथियों की जिंदगी पर आसन्न खतरे को भांपते हुए लांस नायक मोहन अपनी निजी सुरक्षा की परवाह न करते हुए बचे आतंकवादियों पर टूट पड़े, जो भयंकर फायरिंग कर रहे थे। आतंकवादियों की गोली उनकी जांघ में लगी लेकिन उसकी परवाह न करते हुए उन्होंने एक आतंकवादी को मार गिराया और दूसरे को घायल कर दिया। अचानक उनके पेट में एक गोली लगी। उसके बाद भी अपने घावों से बेपरवाह मोहन नाथ ने बचे अंतिम आतंकवादी को दबोच लिया और अपने गंभीर घावों के कारण मौत के आगोश में जाने से पूर्व उस आतंकवादी को भी मार गिराया। लांस नायक मोहन नाथ ने न केवल दो आतंकवादियों को मार गिराया, बल्कि अन्य दो को निष्क्रिय करने में भी सहायता प्रदान की और अपने तीन घायल साथियों की जान बचाई। 
इस प्रकार, लांस नायक मोहन नाथ गोस्वामी ने व्यक्तिगत रूप से दो आतंकवादियों को मार गिराने और अपने घायल साथियों का बचाव करने में सहायता प्रदान करने के लिए भारतीय सेना की सर्वोच्च परंपराओं के अनुरूप अपना सर्वोच्च बलिदान देने में सबसे विशिष्ट वीरता का प्रदर्शन किया। 
इससे पहले हंदवाड़ा को खुरमुर में 23 अगस्त 2015 को एक ऑपरेशन के दौरान लांस नायक मोहन नाथ गोस्वामी ने लश्कर-ए-तैय्यबा के तीन आतंकियों को ढेर किया था। इसके तुरंत बाद कश्मीर के रफियाबाद में 2 दिनों तक चले ऑपरेशन का हिस्सा रहे जिसमें 3 आतंकियों को मार गिराया और एक ज़िंदा आतंकी सज्जाद अहमद उर्फ अबु उबेद उल्लाह को धर दबोचा। उनका अंतिम ऑपरेश 3 सितंबर को रहा जिसमें उन्होंने दो आतंकियों को मारा और एक आतंकी को पकड़ा।
राष्ट्रपति ने 67 वें गणतंत्र दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों के कर्मियों और अन्य लोगों के लिए 365 वीरता और अन्य रक्षा अलंकरण देने की मंजूरी दी। इन पुरस्कारों में एक अशोक चक्र, चार कीर्ति चक्र, 11 शौर्य चक्र, सेना मेडल के लिए एक बार (वीरता), 48 सेना पदक (वीरता), 04 नव सेना पदक (वीरता), 02 वायु सेना पदक (वीरता), 29 परम विशिष्ट सेवा पदक, 05 उत्तम युद्ध सेवा पदक, 04 बार अतिविशिष्ट सेवा पदक, 49 अति विशिष्ट सेवा पदक, 20 युद्ध सेवा पदक, सेना पदक के तीन बार (कर्तव्य के प्रति समर्पण), 37 सेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण), आठ नव सेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण), 16 वायु सेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण), 05 बार विशिष्ट सेवा पदक और 118 विशिष्ट सेवा शामिल हैं। 

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

उत्‍कृष्‍ट और सराहनीय सेवा के लिए सुधारक सेवा पदक की घोषणा

उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्‍ट्रपति सुधार सेवा पदक 
1.     श्री संतोष राजाराम विन्‍चुरकर, अधीक्षक, जिला जेल, झाबुआ, मध्‍य प्रदेश
2.    श्री राजेन्‍द्र तांबाजी धाम्‍ने, जेल उप-महानिरीक्षक, केन्‍द्रीय क्षेत्र, औरंगाबाद, महाराष्‍ट्र 
3.    श्री रबीन्‍द्र नाथ बारीक, सहायक जेलर, उप-जेल, जगतसिंहपुर, ओडिशा
सराहनीय सेवा के लिए सुधारक सेवा पदक
1.     श्री उत्‍तम कुमार पटेल, सहायक जेल अधीक्षक, सैंट्रल जेल, जगदलपुर, छत्‍तीसगढ़
2.    श्री सन्‍नी अहलद टोपो, हेड वॉर्डर, उप-जेल सूरजपुर, छत्‍तीसगढ़
3     श्री बृजराज सिंह बघेल, हेड वॉर्डर, सैंट्रल जेल सतना, मध्‍य प्रदेश
4     श्री सुरेन्‍द्र सिंह राजपूत, वॉर्डर, जिला जेल देवास, मध्‍यप्रदेश
5     श्री अशोक कुमार यागिक, वॉर्डर, सैंट्रल जेल उज्‍जैन, मध्‍यप्रदेश
6     श्री राधूसिंह डॉबर, वॉर्डर, जिला जेल अलीराज पुर, मध्‍यप्रदेश
7     श्री अमृत तुकाराम पाटिल, सिपाही, जेल अधिकारी प्रशिक्षण कॉलेज, यरवदा पुणे, महाराष्‍ट्र
8     श्री महेश हनुमंत हिरवे, जेल सिपाही, यरवदा सैंट्रल जेल, महाराष्‍ट्र
9     श्री अनिल रामू लोंधे, हवलदार, कोल्‍हापुर सैंट्रल जेल, महाराष्‍ट्र
10    चंद्रमणि अर्जुन इंदुरकर, उप अधीक्षक, बाइकुला जिला जेल, महाराष्‍ट्र
11    श्री एम. डिजेन सिंह, वॉर्डर, मणिपुर सैंट्रल जेल, साजिवा, मणिपुर
12    श्री एम श्‍याम सिंह, वॉर्डर, मणिपुर सैंट्रल जेल, इम्‍फाल, मणिपुर
13    श्री शुभकांत मिश्रा, जेलर और अधीक्षक, उप-जेल, तीतीलागढ़, ओडिशा
14    श्री सत्‍य प्रकाश स्‍वाईं, जेलर, जिला जेल, ढ़ेन्‍कनाल, ओडिशा
15    श्री सुभाष चन्‍द्र प्रधान, जिला प्रोबेशन अधिकारी,  ढ़ेन्‍कनाल, ओडिशा
16    श्री सुरेन्‍द्र कुमार बारीक, सहायक जेलर, उप-जेल, बारबिल, ओडिशा
17   श्री वी मुथुकृष्‍णन, उप-जेलर, सैंट्रल जेल-1, पुज्झल, तमिलनाडु
18    श्री जे जयकुमार रंगीत सिंह, ग्रेड-1 वॉर्डर (यूजी), उप-जेल, अम्‍बासमुद्रम, तमिलनाडु
19   सुश्री ए कुमुथा, मुख्‍य प्रधान वॉर्डर (महिला), महिलाओं की विशेष जेल, वेल्‍लौर, तमिलनाडु
20    श्री टी. बालासुब्रमण्‍यन, ग्रेड-1 वॉर्डर (यूजी), उप-जेल, इरोड़़, तमिलनाडु
21    श्रीमती बशीरा बेगम, अधीक्षक, महिलाओं की विशेष जेल, हैदराबाद, तेलंगाना
22    श्री पी. मनोहर प्रसाद, मुख्‍य प्रधान वॉर्डर, सैंट्रल जेल, चेरलापल्‍ली, तेलंगाना

23    श्री के. जयपाल रेड्डी, हेड वॉर्डर, सैंट्रल जेल, वारंगल, तेलंगाना

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

आरपीएफ/ आरपीएसएफ जवानों को विशिष्ट और सराहनीय सेवा पुलिस पदक के पुरस्कार

अधिकारियों और कर्मचारियों के पद के साथ नाम इस प्रकार हैं –
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक :
क्र.स.
नाम
पद
रेलवे
1
डॉ. एस सी साहू
आईजी–और–मुख्य सुरक्षा आयुक्त / आरपीएफ
दक्षिण-पश्चिम रेलवे, हुबली
सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक :
क्र.स.
नाम
पद
रेलवे
1.      
श्रीमती रेनू पुष्कर छिब्बर
डीआईजी–और– अपर सीएससी / आरपीएफ
उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर
2.      
श्री शेर सिंह दहिया
डीएससी/ आरपीएफ
पूर्व तटीय रेलवे,भुवनेश्वर
3.      
श्री जी मधुसूदन रॉव
सहायक सुरक्षा आयुक्त /आरपीएफ
दक्षिण-पश्चिम रेलवे, हुबली
4.      
श्री अनुपम चक्रवर्ती
सहायक सुरक्षा आयुक्त /आरपीएफ
पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे, मालीगांव, गुवाहाटी
5.      
श्री के सी सुयाल
निरीक्षक/ आरपीएफ
उत्तर मध्य रेलवे, इलाहाबाद
6.      
श्री प्रमोद कुमार सोनी
एचसी/ आरपीएफ
उत्तर मध्य रेलवे, इलाहाबाद
7.      
श्री प्रदीप कुमार
एएसआई/ आरपीएफ
पश्चिम रेलवे
8.      
श्री अमित कुमार शर्मा
निरीक्षक/ आरपीएफ
उत्तर रेलवे, नई दिल्ली
9.      
श्री नरेन्द्र कुमार
एएसआई
उत्तर रेलवे, नई दिल्ली
10.  
श्री अरविंद कुमार तिवारी
एएसआई / आरपीएफ
उत्तर रेलवे, नई दिल्ली
11.  
श्री सुमन चौधरी
निरीक्षक/ आरपीएफ
पूर्वी रेलवे, कोलकाता
12.  
श्री सुदेश कुमार
उप निरीक्षक
रेलवे सुरक्षा, विशेष बल
13.  
श्री कृष्णा परणेया हरमडे
उप निरीक्षक
रेलवे सुरक्षा, विशेष बल
14.  
श्री धर्मबीर सिंह
एएसआई
रेलवे सुरक्षा, विशेष बल
15.  
श्री मोदी बहादुर राणा
चालक ग्रेड-II
रेलवे सुरक्षा, विशेष बल
16.  
श्री सतीश चंद
दर्जी ग्रेड-II/आरपीएफ
उत्तर रेलवे, नई दिल्ली

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

VIDEO: गणतंत्र दिवस परेड 2016, जब राजपथ पर पहली बार उतरी विदेशी सेना की टुकड़ी

देश ने 26 जनवरी 2016 को अपना 67वां गणतंत्र दिवस मनाया। राजपथ पर हुई परेड इस बार कई मायनों में अलग रही। पहली बार किसी दूसरे देश की सेना के जवान भारतीय जवानों के साथ कदम मिलाते दिखे। परेड का पूरा वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

फ्रांस के राष्ट्रपति थे मुख्य अतिथि

इस साल समारोह के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद थे। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने परेड की सलामी ली। मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे।

परेड में क्या रहा खास

  • फ्रांसीसी सैनिकों का मार्च: फ्रांस की सेना की टुकड़ी ने राजपथ पर मार्च किया। गणतंत्र दिवस परेड में विदेशी सैनिकों के शामिल होने का यह पहला मौका था।
  • डॉग स्क्वॉड की वापसी: सेना के खोजी कुत्तों का दस्ता 26 साल बाद परेड का हिस्सा बना।
  • छोटी हुई परेड: परेड का समय घटाकर करीब 90 मिनट कर दिया गया, ताकि कार्यक्रम ज्यादा कसा हुआ रहे।

शहीद को मिला अशोक चक्र

परेड शुरू होने से पहले राष्ट्रपति ने लांस नायक मोहन नाथ गोस्वामी को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया। यह शांतिकाल का सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार है। सम्मान उनकी पत्नी ने ग्रहण किया।

झांकियों में दिखी देश की झलक

हर साल की तरह इस बार भी राज्यों और मंत्रालयों की झांकियों ने अलग-अलग संस्कृतियों और सरकारी योजनाओं को पेश किया। आखिर में वायुसेना के विमानों के फ्लाईपास्ट के साथ परेड का समापन हुआ।

हिंसा, असहिष्णुता, अविवेकपूर्ण ताकतों से खुद की रक्षा करनी होगी : राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी

मेरे प्यारे देशवासियो,
हमारे राष्ट्र के सड़सठवें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर, मैं भारत और विदेशों में बसे आप सभी को हार्दिक बधाई देता हूं। मैं, हमारी सशस्त्र सेनाओं, अर्ध-सैनिक बलों तथा आंतरिक सुरक्षा बल के सदस्यों को अपनी विशेष बधाई देता हूं। मैं उन वीर सैनिकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने भारत की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने और विधि शासन को कायम रखने के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया।
प्यारे देशवासियो,
2. छब्बीस जनवरी 1950 को हमारे गणतंत्र का जन्म हुआ। इस दिन हमने स्वयं को भारत का संविधान दिया। इस दिन उन नेताओं की असाधारण पीढ़ी का वीरतापूर्ण संघर्ष पराकाष्ठा पर पहुंचा था जिन्होंने दुनिया के सबसे विशाल लोकतंत्र की स्थापना के लिए उपनिवेशवाद पर विजय प्राप्त की। उन्होंने राष्ट्रीय एकता, जो हमें यहां तक लेकर आई है, के निर्माण के लिए भारत की विस्मयकारी अनेकता को सूत्रबद्ध कर दिया। उनके द्वारा स्थापित स्थायी लोकतांत्रिक संस्थाओं ने हमें प्रगति के पथ पर अग्रसर रहने की सौगात दी है। आज भारत एक उदीयमान शक्ति है, एक ऐसा देश है जो विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवान्वेषण और स्टार्ट-अप में विश्व अग्रणी के रूप में तेजी से उभर रहा है और जिसकी आर्थिक सफलता विश्व के लिए एक कौतूहल है।
प्यारे देशवासियो,
3. वर्ष 2015 चुनौतियों का वर्ष रहा है। इस दौरान विश्व अर्थव्यवस्था में मंदी रही। वस्तु बाजारों पर असमंजस छाया रहा। संस्थागत कार्रवाई में अनिश्चितता आई। ऐसे कठिन माहौल में किसी भी राष्ट्र के लिए तरक्की करना आसान नहीं हो सकता। भारतीय अर्थव्यवस्था को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। निवेशकों की आशंका के कारण भारत समेत अन्य उभरते बाजारों से धन वापस लिया जाने लगा जिससे भारतीय रुपए पर दबाव पड़ा। हमारा निर्यात प्रभावित हुआ। हमारे विनिर्माण क्षेत्र का अभी पूरी तरह उभरना बाकी है।
4. 2015 में हम प्रकृति की कृपा से भी वंचित रहे। भारत के अधिकतर हिस्सों पर भीषण सूखे का असर पड़ा जबकि अन्य हिस्से विनाशकारी बाढ़ की चपेट में आ गए। मौसम के असामान्य हालात ने हमारे कृषि उत्पादन को प्रभावित किया। ग्रामीण रोजगार और आमदनी के स्तर पर बुरा असर पड़ा।
प्यारे देशवासियो,
5. हम इन्हें चुनौतियां कह सकते हैं क्योंकि हम इनसे अवगत हैं। समस्या की पहचान करना और इसके समाधान पर ध्यान देना एक श्रेष्ठ गुण है। भारत इन समस्याओं को हल करने के लिए कार्यनीतियां बना रहा है और उनका कार्यान्वयन कर रहा है। इस वर्ष 7.3 प्रतिशत की अनुमानित विकास दर के साथ, भारत सबसे तेजी से बढ़ रही विशाल अर्थव्यवस्था बनने के मुकाम पर है। विश्व तेल कीमतों में गिरावट से बाह्य क्षेत्र को स्थिर बनाए रखने और घरेलू कीमतों को नियंत्रित करने में मदद मिली है। बीच-बीच में रुकावटों के बावजूद इस वर्ष उद्योगों का प्रदर्शन बेहतर रहा है।
6. आधार 96 करोड़ लोगों तक मौजूदा पहुंच के साथ, आर्थिक रिसाव रोकते हुए और पारदर्शिता बढ़ाते हुए लाभ के सीधे अंतरण में मदद कर रहा है। प्रधान मंत्री जन धन योजना के तहत खोले गए19 करोड़ से ज्यादा बैंक खाते वित्तीय समावेशन के मामले में विश्व की अकेली सबसे विशाल प्रक्रिया है। सांसद आदर्श ग्राम योजना का लक्ष्य आदर्श गांवों का निर्माण करना है। डिजीटल भारत कार्यक्रम डिजीटल विभाजन को समाप्त करने का एक प्रयास है। प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना का लक्ष्य किसानों की बेहतरी है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम जैसे कार्यक्रमों पर बढ़ाए गए खर्च का उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को दोबारा सशक्त बनाने के लिए रोजगार में वृद्धि करना है।
7. भारत में निर्माण अभियान से व्यवसाय में सुगमता प्रदान करके और घरेलू उद्योग की स्पर्द्धा क्षमता बढ़ाकर विनिर्माण तेज होगा। स्टार्ट-अप इंडिया कार्यक्रम नवान्वेषण को बढ़ावा देगा और नए युग की उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करेगा। राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन में 2022 तक 30 करोड़ युवाओं को कुशल बनाने का विचार किया गया है।
8. हमारे बीच अकसर संदेहवादी और आलोचक होंगे। हमें शिकायत, मांग, विरोध करते रहना चाहिए। यह भी लोकतंत्र की एक विशेषता है। परंतु हमारे लोकतंत्र ने जो हासिल किया है, हमें उसकी भी सराहना करनी चाहिए। बुनियादी ढांचे, विनिर्माण, स्वास्थ्य, शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में निवेश से, हम और अधिक विकास दर प्राप्त करने की बेहतर स्थिति में हैं जिससे हमें अगले दस से पंद्रह वर्षों में गरीबी मिटाने में मदद मिलेगी।
प्यारे देशवासियो,
9. अतीत के प्रति सम्मान राष्ट्रीयता का एक आवश्यक पहलू है। हमारी उत्कृष्ट विरासत,लोकतंत्र की संस्थाएं सभी नागरिकों के लिए न्याय, समानता तथा लैंगिक और आर्थिक समता सुनिश्चित करती हैं। जब हिंसा की घृणित घटनाएं इन स्थापित आदर्शों, जो हमारी राष्ट्रीयता के मूल तत्त्व हैं, पर चोट करती हैं तो उन पर उसी समय ध्यान देना होगा। हमें हिंसा, असहिष्णुता और अविवेकपूर्ण ताकतों से स्वयं की रक्षा करनी होगी।
प्यारे देशवासियो :
10. विकास की शक्तियों को मजबूत बनाने के लिए, हमें सुधारों और प्रगतिशील विधान की आवश्यकता है। यह सुनिश्चित करना विधि निर्माताओं का परम कर्तव्य है कि पूरे विचार-विमर्श और परिचर्चा के बाद ऐसा विधान लागू किया जाए। सामंजस्य, सहयोग और सर्वसम्मति बनाने की भावना निर्णय लेने का प्रमुख तरीका होना चाहिए। निर्णय और कार्यान्वयन में विलम्ब से विकास प्रक्रिया का ही नुकसान होगा।
प्यारे देशवासियो,
11. विवेकपूर्ण चेतना और हमारे नैतिक जगत का प्रमुख उद्देश्य शांति है। यह सभ्यता की बुनियाद और आर्थिक प्रगति की जरूरत है। परंतु हम कभी भी यह छोटा सा सवाल नहीं पूछ पाए हैं : शांति प्राप्त करना इतना दूर क्यों है? टकराव को समाप्त करने से अधिक शांति स्थापित करना इतना कठिन क्यों रहा है?
12. विज्ञान और प्रौद्योगिकी में उल्लेखनीय क्रांति के साथ 20वीं सदी की समाप्ति पर, हमारे पास उम्मीद के कुछ कारण मौजूद थे कि 21वीं सदी एक ऐसा युग होगा जिसमें लोगों और देश की सामूहिक ऊर्जा उस बढ़ती हुई समृद्धि के लिए समर्पित होगी जो पहली बार घोर गरीबी के अभिशाप को मिटा देगी। यह उम्मीद इस शताब्दी के पहले पंद्रह वर्षों में फीकी पड़ गई है। क्षेत्रीय अस्थिरता में चिंताजनक वृद्धि के कारण व्यापक हिस्सों में अभूतपूर्व अशांति है। आतंकवाद की बुराई ने युद्ध को इसके सबसे बर्बर रूप में बदल दिया है। इस भयानक दैत्य से अब कोई भी कोना अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर सकता है।
13. आतंकवाद उन्मादी उद्देश्यों से प्रेरित है, नफरत की अथाह गहराइयों से संचालित है, यह उन कठपुतलीबाजों द्वारा भड़काया जाता है जो निर्दोष लोगों के सामूहिक संहार के जरिए विध्वंस में लगे हुए हैं। यह बिना किसी सिद्धांत की लड़ाई है, यह एक कैंसर है जिसका इलाज तीखी छुरी से करना होगा। आतंकवाद अच्छा या बुरा नहीं होता; यह केवल बुराई है।
प्यारे देशवासियो,
14. देश हर बात से कभी सहमत नहीं होगा; परंतु वर्तमान चुनौती अस्तित्व से जुड़ी है। आतंकवादी महत्त्वपूर्ण स्थायित्व की बुनियाद, मान्यता प्राप्त सीमाओं को नकारते हुए व्यवस्था को कमज़ोर करना चाहते हैं। यदि अपराधी सीमाओं को तोड़ने में सफल हो जाते हैं तो हम अराजकता के युग की ओर बढ़ जाएंगे। देशों के बीच विवाद हो सकते हैं और जैसा कि सभी जानते हैं कि जितना हम पड़ोसी के निकट होंगे, विवाद की संभावना उतनी अधिक होगी। असहमति दूर करने का एक सभ्य तरीका, संवाद है, जो सही प्रकार से कायम रहना चाहिए। परंतु हम गोलियों की बौछार के बीच शांति पर चर्चा नहीं कर सकते।
15. भयानक खतरे के दौरान हमें अपने उपमहाद्वीप में विश्व के लिए एक पथप्रदर्शक बनने का ऐतिहासिक अवसर प्राप्त हुआ है। हमें अपने पड़ोसियों के साथ शांतिपूर्ण वार्ता के द्वारा अपनी भावनात्मक और भू-राजनीतिक धरोहर के जटिल मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करना चाहिए, और यह जानते हुए एक दूसरे की समृद्धि में विश्वास जताना चाहिए कि मानव की सर्वोत्तम परिभाषा दुर्भावनाओं से नहीं बल्कि सद्भावना से दी जाती है। मैत्री की बेहद जरूरत वाले विश्व के लिए हमारा उदाहरण अपने आप एक संदेश का कार्य कर सकता है।
प्यारे देशवासियो,
16. भारत में हर एक को एक स्वस्थ, खुशहाल और कामयाब जीवन जीने का अधिकार है। इस अधिकार का, विशेषकर हमारे शहरों में, उल्लंघन किया जा रहा है, जहां प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। जलवायु परिवर्तन अपने असली रूप में सामने आया जब 2015 सबसे गर्म वर्ष के रूप में दर्ज किया गया। विभिन्न स्तरों पर अनेक कार्यनीतियों और कार्रवाई की आवश्यकता है। शहरी योजना के नवान्वेषी समाधान, स्वच्छ ऊर्जा का प्रयोग और लोगों की मानसिकता में बदलाव के लिए सभी भागीदारों की सक्रिय हिस्सेदारी जरूरी है। लोगों द्वारा अपनाए जाने पर ही इन परिवर्तनों का स्थायित्व सुनिश्चित हो सकता है।
प्यारे देशवासियो,
17. अपनी मातृभूमि से प्रेम समग्र प्रगति का मूल है। शिक्षा, अपने ज्ञानवर्धक प्रभाव से, मानव प्रगति और समृद्धि पैदा करती है। यह भावनात्मक शक्तियां विकसित करने में सहायता करती है जिससे सोई उम्मीदें और भुला दिए गए मूल्य दोबारा जाग्रत हो जाते हैं। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने कहा था, ‘‘शिक्षा का अंतिम परिणाम एक उन्मुक्त रचनाशील मनुष्य है जो ऐतिहासिक परिस्थितियों और प्राकृतिक विपदाओं के विरुद्ध लड़ सकता है।’’ ‘चौथी औद्योगिक क्रांति’ पैदा करने के लिए जरूरी है कि यह उन्मुक्त और रचनाशील मनुष्य उन बदलावों को आत्मसात करने के लिए परिवर्तन गति पर नियंत्रण रखे जो व्यवस्थाओं और समाजों के भीतर स्थापित होते जा रहे हैं। एक ऐसे माहौल की आवश्यकता है जो महत्त्वपूर्ण विचारशीलता को बढ़ावा दे और अध्यापन को बौद्धिक रूप से उत्साहवर्धक बनाए। इससे विद्वता प्रेरित होगी और ज्ञान एवं शिक्षकों के प्रति गहरा सम्मान बढ़ेगा। इससे महिलाओं के प्रति आदर की भावना पैदा होगी जिससे व्यक्ति जीवन पर्यन्त सामाजिक सदाचार के मार्ग पर चलेगा। इसके द्वारा गहन विचारशीलता की संस्कृति प्रोत्साहित होगी और चिंतन एवं आंतरिक शांति का वातावरण पैदा होगा। हमारी शैक्षिक संस्थाएं मन में जाग्रत विविध विचारों के प्रति उन्मुक्त दृष्टिकोण के जरिए, विश्व स्तरीय बननी चाहिए। अंतरराष्ट्रीय वरीयताओं में प्रथम दो सौ में स्थान प्राप्त करने वाले दो भारतीय उच्च शिक्षा संस्थानों के द्वारा यह शुरुआत पहले ही हो गई है।
प्यारे देशवासियो,
18. पीढ़ी का परिवर्तन हो चुका है। युवा बागडोर संभालने के लिए आगे आ चुके हैं। ‘नूतन युगेर भोरे’ के टैगोर के इन शब्दों के साथ आगे कदम बढ़ाएं :
‘‘चोलाय चोलाय बाजबे जायेर भेरी-
पायेर बेगी पॉथ केटी जाय कोरिश ने आर
देरी।’’
आगे बढ़ो, नगाड़ों का स्वर तुम्हारे विजयी प्रयाण की घोषणा करता है
शान के साथ कदमों से अपना पथ बनाएं;
देर मत करो, देर मत करो, एक नया युग आरंभ हो रहा है।
धन्यवाद,
जय हिंद!

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

यूपी के 7 वीरों को किया जाएगा सम्मानित

राष्ट्रपति ने जीवन रक्षा पदक श्रृंखला-2015 पुरस्कार प्रदान करने की अऩुमति दे दी है। कुल 50 लोगों को ये पुरस्कार दिए जाएँगे। इनमें से 03 सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, 09 उत्तम जीवन रक्षा पदक और 38 जीवन रक्षा पदक तथा 09 पुरस्‍कार मरणोपरांत प्रदान किये जायेंगे।
जीवन रक्षा पदक श्रृंखला के पुरस्कार मानव जीवन की रक्षा में सराहनीय मानवीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को दिए जाते हैं। ये पुरस्कार तीन श्रेणियों – सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, उत्तम जीवन रक्षा पदक और जीवन रक्षा पदक में दिए जाते हैं। ये पुरस्कार अलंकरण मरणोपरांत भी प्रदान किए जा सकते हैं।
ये पुरस्कार अलंकरण (पदक, गृह मंत्री द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाणपत्र और एकमुश्‍त नकद राशि का डिमांड ड्राफ्ट) पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को उनकी राज्य सरकारों द्वारा कुछ समय बाद प्रदान किये जाते हैं। 
विस्‍तृत जानकारी निम्‍नलिखित है-
सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक
1. श्री उल्‍लास उन्‍नीकृष्‍णन (मरणोपरांत), केरल
2. श्री मुन्‍ना उर्फ रामदास सिसोदिया (मरणोपरांत), मध्‍यप्रदेश
3. श्री अंकित कुमार मिश्रा (मरणोपरांत), उत्तर प्रदेश
उत्तम जीवन रक्षा पदक
1. श्री शिवकुमार आर, कर्नाटक
2. श्री लालदिनपुइया, मिजोरम
3. श्री शैतान सिंह (मरणोपरांत), राजस्‍थान
4. डॉ. जितेन्‍द्र कुमार सोनी, राजस्‍थान
5. मास्‍टर शौर्य वीर सिंह (मरणोपरांत), मध्‍यप्रदेश
6. कुमारी रिया चौधरी (मरणोपरांत), उत्तर प्रदेश
7. कुमारी मोनिका उर्फ मनीषा (मरणोपरांत), उत्‍तराखंड
8. मास्‍टर गौरव कुमार भारती (मरणोपरांत), उत्‍तर प्रदेश
9. श्री रवीन्‍द्र पाल सिंह (मरणोपरांत), उत्‍तर प्रदेश
जीवन रक्षा पदक
1. श्री विकास कुमार सिंह, छत्तीसगढ़
2. श्री अमर सिंह गौंड, छत्तीसगढ़
3. मास्‍टर अभिषेक पी.वी.,केरल
4. श्री टोमी थॉमस, केरल
5. श्री प्रवीण पी.के, केरल
6. श्री जिनीष, केरल
7. श्री रबीश, केरल
8. श्री विपिन, केरल
9. श्री किरन दास, केरल
10 श्री प्रदीप एम.वी., केरल
11. श्री हरीश कुमार भील, राजस्थान
12. श्री सतीश वैजनाथ राव, बोलगावे, महाराष्‍ट्र
13. सुश्री पोडो सोबा, मिजोरम
14. श्री स्‍यामोल कांति चकमा, मिजोरम
15. मास्टर लालदुनहवमा, मिजोरम
16. श्रीमती आर. जियोंगमावी, मिजोरम
17. श्री आर.रोंथनलुंगा, मिजोरम
18. श्री कुलदीप सिंह कुम्‍पावत, राजस्‍थान
19. श्री ऋषिपाल सिंह कुम्‍पावत, राजस्‍थान
20. श्री जवाहर सिंह यादव, उत्‍तर प्रदेश
21. श्री नरेन्‍दर सिंह, उत्‍तराखंड
22. श्री श्रीप्रकाश, उत्‍तराखंड
23. श्री केशव कुमार यादव, उत्‍तर प्रदेश
24. श्री अमित कुमार, हरियाणा
25. मास्टर आदित्‍य राज, अंजानिया, राजस्‍थान
26 कुमारी अभिरूचि श्रीवास्‍तव, मध्‍यप्रदेश
27. मास्‍टर मोहम्‍मद वाहिद पी., केरल
28. मास्‍टर रोमारियो जॉनसन, केरल
29. मास्‍टर अक्षय आनंद तांबे, महाराष्‍ट्र
30. श्री मोहित कुमार मोंगारे, छत्‍तीसगढ़
31. श्री कन्‍हैया गादिया, छत्‍तीसगढ़
32. श्री अविनाश पांडे, उत्‍तर प्रदेश
33. मोहम्‍मद जावेद हुसैन, बिहार
34. श्री ओंकार सिंह, जम्‍मू एवं कश्‍मीर
35. श्री रिजेन वांचोक, जम्‍मू एवं कश्‍मीर
36. श्री मंजीत सिंह, पंजाब
37 श्री योगेश कुमार, हरियाणा
38 श्री नरेन्‍द्र सिंह, उत्‍तराखंड

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

गणतंत्र दिवस पुलिस पदक – 2016 घोषित, देखिए किसे किया जाएगा सम्मानित

वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमजी) से 03 कर्मियों को, वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी) से 121 कर्मियों को, उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से 89 कर्मियों को और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से 628 कर्मियों को प्रदान किया जाएगा।

सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक की सूची के लिए यहां क्लिक करें- सूची 3


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें