श्रॆणी पुरालेख: Terror

नगरोटा मुठभेड़: भारत का कड़ा रुख, पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी को किया तलब

नई दिल्ली: नगरोटा मुठभेड़ को लेकर भारत सख्त हो गया है। विदेश मंत्रालय ने शनिवार सुबह नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान के उच्चायुक्त को तलब कर कड़ी फटकार लगाई। सुत्रों की माने सरकार ने उन्हें स्पष्ट रूप से चेताया है कि पाकिस्तान अपनी सरजमीं से चलने वाली आतंकी गतिविधियों को बंद करे। भारत सरकार अपने राष्ट्रीय सुरक्षा हितों के संरक्षण के लिए सारे आवश्यक उपाय करने के प्रति अड़िग है।
बताते चलें कि, नगरोटा एनकाउंटर में मारे गए आतंकवादियों के पास से बरामद चीजों से उनके पाकिस्तान कनेक्शन का पता चला है। आतंकी पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं से लगातार संपर्क में थे। एनकाउंटर में मारे गए आतंकियों के पास से पाकिस्तान की एक कंपनी का डिजिटल मोबाइल रेडियो (डीएमआर) बरामद किया गया था। इसके बावजूद आतंक को पालने वाला पाकित्सान बाज आता नहीं दिख रहा। आज फिर जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी गिरफ्तार किए गए। उनके पास से कुछ संदिग्ध सामान बरामद हुआ है। जम्मू और कश्मीर के अवंतीपोरा जिला पुलिस ने इस बाच की जानकारी दी है।
शुक्रवार को पीएम मोदी ने एक अहम बैठक की। इस, बैठक में पीएम मोदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के अलावा कई अधिकारी भी मौजूद थे। इस बैठक के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट करके पाकिस्तान को ‘कड़ा संदेश’ भी दिया। सूत्रों की मानें तो चारों आतंकी मुंबई हमले की बरसी पर बड़ा हमला करने की प्लानिंग कर रहे थे।
नगरोटा एनकाउंटक के अगले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अहम बैठक में अमित शाह, अजीत डोभाल के अलावा, विदेश सचिव और शीर्ष खुफिया विभाग के अधिकारी शामिल हुए। सरकारी सूत्रों के अनुसार, नगरोटा एनकाउंटर में ढेर हुए चारों आतंकवादी मुंबई हमले (26/11) की बरसी के मौके पर बड़ा हमला करने की योजना बना रहे थे। समीक्षा बैठक में नगरोटा एनकाउंटर पर विस्तार से चर्चा की गई।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



Pok में भारत की ‘पिनप्वाइंट स्ट्राइक’, ध्वस्त किए आतंकी ठिकाने

जम्मू कश्मीर: भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में बने संदिग्ध आतंकी ठिकानों पर पिनपॉइंट स्ट्राइक की है। इसे सर्दियां शुरू होने से पहले पाकिस्तानी आर्मी की ओर से भारत में आतंकियों को भेजने के दुस्साहस का जवाबा माना जा रहा है। खबरों की माने तो यह जानकारी भारतीय सेना से जुड़े सुत्रों ने दी है।
इस मामले में भारतीय सेना की ओर से भी जवाब आया है, उसमें कहा गया है कि पीटीआई की खबर 13 नवंबर को हुए सीजफायर उल्लंघन से संबंधित है। आज भारतीय सेना की ओर से कोई फायरिंग नहीं की गई।
दरअसल, गुरुवार शाम अचानक खबर आई की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी PoK में भारतीय सेना ने एयर स्ट्राइक की है। हालांकि, बाद में बताया गया, यह सेना ने PoK में पिनपॉइंट स्ट्राइक की है। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने चुनिंद आतंकी लॉन्चपैड्स को निशाना बनाया है। ज्यादातर पाकिस्तानी और विदेशी आतंकवादी ढेर हुए हैं और इस ऑपरेशन में भारत को न के बराबर नुकसान हुआ है। इन खबरों के बाद सेना ने एक बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) पर आज कोई भी फायरिंग नहीं हुई है।
बताते चलें कि, पिछले कुछ हफ्तों से पाकिस्तान की सेना LoC पर गोले दाग रही है और भारत के रिहाइशी इलाकों को निशाना बना रही है। भारी तोपों से गोले गादे जाने की आड़ में वह आतंकियों की घुसपैठ में मदद कर रही है। 2019 में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में 18 आम लोग मारे गए थे। इस बार यह आंकड़ा 21 मौतों का है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



जम्मू-कश्मीर: तीन जवानों की शहादत का भारत ने लिया बदला, मार गिराए Pak के 8 सैनिक

जम्मू-कश्मीर: दिवाली से पहले पाकिस्तान ने एक बार फिर से नापाक हरकत की है। त्योहार के दौरान माहौल बिगाड़ने के इरादे से शुक्रवार सुबह जम्मू-कश्मीर के तंगधार सेक्टर में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तान (Pak) ने जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में कई जगहों पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। इस दौरान तीन नागरिक मारे गए तो पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हो गए। पाकिस्तान सैनिकों ने मोर्टार और दूसरे हथियारों का इस्तेमाल किया है।
मार गिराए पाकिस्तान के 7-8 सैनिकों को
वहीं, भारतीय सेना के सूत्रों की माने ते भारत द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में 7-8 पाकिस्तान सैनिकों की मौत हो गई है। इसमें पाकिस्तान सेना के स्पेशल सर्विस ग्रुप के 2-3 कमांड़ो भी शामिल हैं। इसी के साथ जवाबी कार्रवाई में 10-12 पाकिस्तानी सैनिक घायल भी हुए हैं। भारतीय सेना की कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है। पाकिस्तान सेना के कई बंकर और लॉन्च पैड भी नष्ट हो गए हैं।

शहीद हुए 3 जवान
अधिकारियों ने बताया है कि उड़ी सेक्टर के नांबला में तैनात दो सैनिक पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद हो गए। हाजी पीर सेक्टर में एक बीएसफ सब-इंस्पेक्टर की जान चली गई जबकि एक अन्य जवान घायल है। बारामूला जिले के उड़ी सेक्टर में ही कामलकोटे में दो नागरिकों के मारे जाने की खबर है, जबकि एक महिला हाजी पीर सेक्टर के बालकोटे में मारी गई। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से दिखाई गई आक्रमकता में कई नागरिक घायल गुए हैं।
उड़ी में कई स्थानों के अलावा बांदीपोरा जिले में गुरेज सेक्टर के इजमर्ग और कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में भी सीजफायर उल्लंघन की रिपोर्ट है। रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि सेना ने केरन सेक्टर में गोलीबारी का कवर देकर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा कि, सेक्टर में LOC के फॉरवर्ड पोस्ट पर हमारे जवानों ने कुछ संदिग्ध गतिविधियों को नोटिस किया। चौकन्ना सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। उन्होंने कहा कि, पाकिस्तान ने मोर्टार और दूसरे हथियारों का इस्तेमाल किया है, उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।
नई दिल्ली में बीएसएफ अधिकारियों ने कहा कि, एसआई राकेश डोभाल (39) बारामुला में एलओसी पर तैनात थे। गोलीबारी के दौरान उन्हें सिर में गोली लगी थी। कांस्टेबल वासु राजा को बाहों और गाल पर जख्म हैं। एलओसी पर लगभग सभी बीएसएफ यूनिट्स के जवान सुबर से भीषण फायरिंग का सामना कर रहे हैं।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



खुफिया अलर्ट: Rafale पर पाकिस्तान की बुरी नजर, दिवाली पर आतंकी हमले की साजिश

नई दिल्ली: देश में फेस्टिव सीजन की धूम मची है, लेकिन पाकिस्तान हमेशा की तरह त्योहारों में अपनी बुरी नजर लगाना चाहता है। जहां एक ओर देश में सभी धूमधाम से त्योहारों को मनाने में जुटे हुए हैं तो वहीं पाकिस्तान साजिश को लेकर खुफिया अलर्ट जारी किया गया है। कहा जा रहा है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और आतंकी संगठन ‘लश्कर-ए-तैयबा’ (Lashkar-e-Taiba) के चीफ हाफिज सईद के गुर्गों ने दीवाली के मौके पर बड़े आतंकी हमले की साजिश रची है।
अंबाला, लखनऊ और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भीड़ वाले इलाकों में इन हमलों को अंजाम दिया जा सकता है। अंबाला का एयरफोर्स स्टेशन, जहां राफेल (Rafale) लड़ाकू विमान खड़े हैं, उस पर भी आतंकियों की बुरी नजर है।
खुफिया अलर्ट में महत्वपूर्ण सैन्य एवं केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के प्रतिष्ठानों का जिक्र भी किया गया है। दिल्ली स्थित इन प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ के मुख्यालय और आरके पुरम स्थित डीटी स्टाफ कैंप के आसपास विशेष चौकसी बरती जा रही है। हापिस सईद के खास सहयोगी रणवीर अहमद को इन हमलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।
सुत्रों के मुताबिक, आईबी के ‘मल्टी एजेंसी सेंटर’ में इस खुफिया अलर्ट पर चर्ची की गई है। इसमें साफतौर पर कहा गया है कि पाकिस्तानी आईएसआई ने आतंकी संगठन ‘लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) के साथ मिलकर भारत के बड़े शहरों में हमला करने की योजना बनाई है। ये हमले दीवाली के दिन हो सकते हैं। एक दिन पहले या दो दिन बाद भी उन्हें अंजाम दिया जा सकता है।
सीजीओ के आसपास स्थित केंद्रीय सुरक्षा बलों और विभिन्न जांच एजेंसियों के मुख्यालयों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। इसके लिए रिहर्सल करने की हिदायत जारी की गई है। अंबाला में चूंकि एयरफोर्स स्टेशन है और वहां पर राफेल (Rafale) लड़ाकू हवाई जहाजस मौजूद है, इसलिए वहां भी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम कर दिया गया है। लोकल पुलिस के अलावा इंटेलिजेंस एजेंसियां शहर पर नजर रख रही हैं। अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



अफगानिस्तान की तालिबान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एयर स्ट्राइक में मार गिराए 29 आतंकी

काबुल: अफगानिस्तान (Afghanistan) की सेना ने तालिबान (Taliban) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अफगान सेना ने तालिबान में 3 अलग-अलग स्थानों पर एयर स्ट्राइक (Airstrikes) किया है। जिसमें 29 आतंकियों को मार गिराया गया है। कहा जा रहा है कि आफगानिस्तान सेना की इस मुहिम में तालिबान का एक खुफिया अधिकारी भी मारा गया है।
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defense) की ओर से कहा गया है कि, हेलमंड प्रांत के नाद अली जिले में तालिबानी समूह पर हुए हवाई हमले में तालिबान के 10 सदस्य मारे गए। मंत्रालय ने दावा किया कि नाद अली जिले में एक तालिबानी खुफिया अधिकारी को मारा गया है और हमले में तालिबान का एक गवर्नर भी जख्मी हो गया है।
मंत्रालय ने बताया कि कल हुए हवाई हमले में कुंडुज प्रांत के इमाम साहब और खान अबाद जिलों में 12 तालिबानी मारे गए थे, जबकि 6 अन्य घायल हुए थे। इसके अलावा तालिबान के 2 किले और बड़ी मात्रा में हथियार व गोला बारूद भी नष्ट किए गए हैं।
इसके अलावा जाबुल प्रांत के शिंकई जिले में किए गए हवाई हमले में 7 तालिबानी मारे गए, जबकि 3 अन्य घायल हुए। मंत्रालय ने कहा कि, इसके साथ ही शहरी सफा जिले में सार्वजनिक सड़कों पर तालिबान द्वारा लगाए हए 4 आईईडी (IEDs) को खोजकर एएनए द्वारा डिफ्यूज किया गया।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



J&k: सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, हिज्बुल का टॉप कमांडर सैफुल्लाह मुठभेड़ में ढेर

श्रीनगर: आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन (Hizbul Mujahideen) का टॉप कमांडर सैफुल्लाह मी (Saifullah Mir) को जम्मी-कश्मीर के श्रीनगर में एक एनकाउंटर के दौरान मार गिराया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के ज्वाइंट ऑपरेशन के बाद ये कामयाबी हाथ लगी है।
खबर है कि, श्रीनगर के रंगरेथ इलाके में हिज्बुल के दो टॉप आतंकियों के छिपे हुने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी और सीआरपीएफ के जवानों ने जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया। शुरुआती एनकाउंटर के दौरान ही उपद्रवियों ने यहां हिंसक प्रदर्शन कर ऑपरेशन में खलल डालने का प्रयास किया। इसके जवाब में सीआरपीएफ ने आंसू गैस के गोले दागकर सभी को मौके से खदेड़ा।
रंगरेथ ऑपरेशन के दौरान आतंकियों को सरेंडर करने के लिए कहा गया। लेकिन आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी और हिंसक प्रदर्शन की आड़ में भागने की कोशिश की। हालांकि सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हिज्बुल के टॉप कमांडर सैफुल्लाह उर्फ गाजी हैदर को मार गिराया। जम्मू-कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने कहा कि हमने ऑपरेशन में सैफुल्लाह नाम के कमांडर को मार गिराया है। अभी उसकी पहचान की जा रही है, लेकिन 95 फीसदी तय है कि यह सैफुल्लाह ही है। इसके अलावा एक संदिग्ध आतंकी अरेस्ट भी किया गया है।
बताते चलें कि, सैफुल्लाह उर्फ गाजी हैदर मूल रूप से पुलवामा के मलंगपोरा इलाके का निवासी है। वह हिज्बुल के चीफ सैयद सलाहुद्दीन के कहने पर कश्मीर में आतंक की साजिश रच रहा था। रियाज नाइकू के मारे जाने के बाद सैफुल्लाह ने कश्मीर में हिज्बुल की कमान संभाली थी। इसके अलावा वह पूर्व में हथियार लूट, आईईडी हमले और सुरक्षाबलों के काफिले पर हुए टेरर अटैक की गई घटनाओं में शामिल था।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



श्रीनगर एनकाउंटर में मारे गए दो आतंकवादी, लश्कर का टॉप पाकिस्तानी कमांडर भी ढेर

जम्मू-कश्मीर: सोमवार को सुरक्षाबलों ने श्रीनगर मुठभेड़ में दो और आतंकवादियों को मार गिराया है। इसमें लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर सैपुल्लाह दनयाली भी शामिल है जो पाकिस्तान का रहने वाला है। मारा गया दूसरा आंतकवादी इरशाद पुलवामा का रहने वाला है। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि पिछले पांच दिनों में हुए चार ऑपरेशन में 10 आतंकवादी मारे जा चुके हैं और एक ने सरेंडर किया है।
श्रीनगर के ओल्ड बरजुल्ला इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दोनों आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सोमवार तड़के शहर के ओल्ड बरजुल्ला इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। उन्होंने कहा कि सुबह करीब पौने आठ बजे जब तलाशी अभियान चल रहा था तभी आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ हुई हुई। गोलीबारी में दो आंतकवादियों को मार गिराया गया।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान डीजीपी ने कहा कि, पिछले पांच दिन में आतंकवादियों के खिलाफ चार ऑपरेशन चलाए गए, जिनमें 10 आतंकवादी मारे गए और डोडा में एक आतंकवादी ने आत्मसमर्पण कर दिया, जिससे पूछताथ चल रही है। आज के ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा कमांडर सैफुल्लाह मारा गया। वह 3 बड़े हमलों में शामिल था, जिनमें सीआरपीएफ के तीन जवानों की जान चली गई थी। इसके आगे उन्होंने कहा कि, इस साल 75 सफल ऑपरेशन में 180 आतंकवादी मारे गए हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने ढेर किए 2 आतंकी

कुलगाम जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। घटनास्थल से पुलिस को एख M4 राइफल और एक पिस्टर मिले हैं। पुलिस (कश्मीर जोन) ने कहा कि, मृतक आतंकियों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। देर रात हुई मुठभेड़ के बाद राज्य की पुलिस, एक राष्ट्रीय राइफल्स और CRPF के जवानों ने आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
कश्मीर जोन पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा है कि, कुलगाम लके चिंगाम इलाके में यह मुठभेड़ हुई। इलाके में 2 से 3 की संख्या में आतंकवादियों की मौजूदगी पर पहुंचे दल पर फायरिंग शुरू कर दी गई। इसके बाद सुरक्षाबलों की तरफ से जवाबी कार्रवाई की गई। जानकारी मिलने तक पूरे इलाके को खाली करा लिया गया है। आने और जाने के रास्ते बंद कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
बताते चलें कि इससे पहले बुधवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के जौनपोरा के सुगम गांव में 12 घंटे चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने ती आतंकियों को मार गिराया था। इनके पास से AK47 राइफल और दो पिस्तौल बरामद की गई थी।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

एचएएल का कर्मचारी गिरफ्तार, दे रहा था पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI को गुप्त जानकारी

महाराष्ट्र: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Limited) के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। यह कर्मचारी पाकिस्तान की खुफिया एजंसी इंटर-सर्विसेज (ISI) को लड़ाकू विमान संबंधी जानकारी मुहैया करा रहा था। महाराष्ट्र पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि व्यक्ति भारतीय लड़ाकू विमान और उसकी विनिर्माण इकाई संबंधी खुफिया जानकारी आईएसआई (ISI) को दे रहा था।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि, राज्य आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) की नासिक इकाई को व्यक्ति के बारे में विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिली थी। व्यक्ति आईएसआई के लगातार संपर्क में था। उन्होंने कहा कि, व्यक्ति भारतीय लड़ाकू विमान और उसकी संवेदनशील विस्तृत जानकारी संबंधी खुफिया सूचना के अलावा नासिक स्थित ओझर में एचएएल विमान विनिर्माण इकाई, वायुसेना अड्डे और विनिर्माण इकाई में प्रतिबंधित क्षेत्र संबंधी जानकारी दे रहा था।
आरोपी के खिलाफ शासकीय गुप्तता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि, उसके पास से पांच सिम कार्ड के साथ तीन मोबाइल हैंडसेट और दो मेमोरी कार्ड जब्त किए गए हैं। फोन और सिम कार्ड जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी भेजे जा रहे हैं। इसके साथ आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया और उसे 10 दिन के लिए एटीएस हिरासत में भेज दिया गया है।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

बॉर्डर पर सीमा पार से फायरिंग जारी, एक और जवान शहीद



सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान इस कदर बौखला गया कि वह हर दिन सीमा पार से फायरिंग कर भारतीय सेना को उकसा रहा है। बीते कई दिनों से पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। सोमवार को सीमा पार से हुई फायरिंग में एक और भारतीय जवान शहीद हो गया। खबर के मुताबिक भारत-पाकिस्तान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगे बालकोट के मंधार गांव में सीमा पार से हुई फायरिंग में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

खबर है कि पाकिस्तानी सेना बालकोट सेक्टर में मोर्टार और छोटे हथियारों से लगातार हमले कर रहा है। इस दौरान पाकिस्तान न सिर्फ सेना की चौकियों को निशाना बना रहा है, बल्कि रिहायशी इलाकों में भी हमले का सिलसिला बदस्तूर जारी है। पाकिस्तान की इस हरकत के चलते सीमा से सटे गांवों के लोग गांव छोड़ने को मजबूर हैं। उधर मेंढर के बालाकोट में भी फायरिंग के दौरान भारतीय सेना के 2 जवानों के घायल होने की खबर है। इससे पहले रविवार को एक ओर जहां पूरा देश दिवाली के जश्न में डूबा था, वहीं पाकिस्तान लगातार सीमा पार से फायरिंग कर रहा था। पाक सेना ने रात भर आर एस पुरा सेक्टर में गोलीबारी की। पुंछ सेक्टर में गोलीबारी में दो महिलाएं घायल भी हो गयीं जिनमें से एक की हालत गंभीर है। उधर पुंछ के में भी सीमा पार से हुई फायरिंग में दो महिलाओं के घायल होने की खबर है। जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। खबर है कि पाकिस्तानी सेना ने आज सुबह से दोनों सीमावर्ती जिलों में भारतीय चौकियों और गांवों को निशाना बनाया। हालांकि भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का करारा जवाब दिया।




लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

भोपाल सेंट्रल जेल से फरार सिमी के आठों आतंकी मुठभेड़ में ढेर


भोपाल सेंट्रल जेल से फरार सिमी के सभी 8 आतंकियों को मार गिराया । ये सभी आतंकी भोपाल सेंट्रल जेल से रविवार देर रात फरार हुए थे। इन आतंकियों ने जेल से भागने के दौरान एक गार्ड की गला रेतकर हत्या कर दी। हालांकि मध्य प्रदेश पुलिस ने आतंकियों को भोपाल से महज 10 किमी दूर एक गांव में एनकाउंटर कर ढेर कर दिया। खबर के मुताबिक आतंकियों ने ड्यूटी बदलते वक्त दो गार्ड पर हमला किया और रमाशंकर यादव नाम के प्रहरी की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद इन लोगों ने चादरों की रस्सी बनाकर उसी के सहारे दीवार फांदी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मारे गए इन आतंकियों में से कुछ आतंकी वे भी हैं जो 2013 में खंडवा जेल से फरार हुए

पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में ढेर हुए आतंकियों के नाम मोहम्मद सलिक, जाकिर हुसैन सादिक, मेहबूब गुड्डू, अमजद, मोहम्मद खालिद अहमद, मोहम्मद अकील खिलजी, मुजीब शेख बताए जा रहे हैं। उधर आतंकियों के जेल से फरार होने की सूचना मिलते ही पूरे प्रशासन में हडकंप मच गया। सूबे के गृहमंत्री ने जेल प्रबंधन की गलती मानते हुए पांच अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। खबर तो ये भी है कि जेल से भागने के बाद ये सभी आतंकी अपने किसी परिचिक के यहां रुके थे। इसी बीच गांव वालों को इसकी भनक लग गई और लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

इस घटना के बाद विपक्ष ने प्रदेश की सरकार पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस महासचिव और के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ने कहा कि आतंकी सरकारी जेल से भागे हैं या योजना के तहत उन्हें भगाया गया है, इसकी जांच होनी चाहिए।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

आतंकवाद से जुड़े 1 लाख 25 हज़ार ट्विटर अकाउंट किये गये सस्पेंड

नई दिल्ली। सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर का 1.25 लाख से ज़्यादा अकाउंट के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। ट्विटर का कहना है कि यह सभी अकाउंट्स हिंसा और आतंकवाद संबधी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे थे। 
अमेरिकन कंपनी ट्विटर ने अपने ब्लॉग में इसका ज़िक्र करते हुए कहा है कि इनमें से अधिकतर अकाउंट्स का संबंध आतंकवादी संगठन ISIS से था। कंपनी ने कहा

हम चरमपंथ को बढ़ावा देने के लिए ट्विटर के इस्तेमाल की निंदा करते हैं

ट्विटर के मुताबिक पिछले साल के मध्य से अब तक 1 लाख 25 हज़ार से ज़्यादा अकाउंट के इस्तेमाल पर रोक लगाई है। इतना ही नहीं कंपनी ने अपनी रिपोर्ट रिव्यूविंग टीमों को तेज़ी से कार्रवाई करने को कहा है।
दुनियाभर में ट्विटर 50 करोड़ से ज़्यादा यूज़र्स हैं। ट्विटर का कहना है कि वह सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है और उन्हें पूरा सहयोग कर रही है। कंपनी का ये भी कहना है कि ऐसे अकाउंट्स को संस्पेंड करने से परिणाम बेहतर होंगे और आतंकवादी गतिविधियां अब ट्विटर से दूर जा रही हैं।
अमरीका सहित दुनियाभर की सरकारों ने सोशल मीडिया कंपनियों से कहा है कि वे हिंसा को बढ़ाने वाली ऑनलाइन गतिविधियों को रोकने के लिए कड़े उपाय करें।
2014 के अंत में हुए एक अध्ययन के मुताबिक़ आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली सामग्री के लिए क़रीब 46000 एकाउंट का इस्तेमाल किया गया था और इसके बाद एक साल में इसमें बहुत तेज़ी आई है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें