टैग पुरालेख: Twitter

लद्दाख को चीन का हिस्सा दिखाने पर Twitter ने मांगी माफी, 30 नवंबर तक करेगा सुधार- मीनाक्षी लेखी

नई दिल्ली: सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर (Twitter) ने गलत तरीके से लद्दाख को चीन का हिस्सा दिखाने के मामले में लिखित में माफी मांग ली है। इस मामले की जांच के लिए बनाए गए संसदीय पैनल से ट्विटर ने लिखित में माफी मांगी है। इसके साथ ही ट्विटर ने 30 नवंबर तक का वक्त अपनी गलती सुधारने के लिए भी मांगा है। पैनल की अध्यक्ष मीनाक्षी लेखी ने इसकी जानकारी दी है।
सांसद मीनाक्षी लेखी ने बताया कि हमें ट्विटर की तरफ से हलफनामा मिल गया है। इस हलफनामे में उन्होंने लद्दाख के हिस्से को गलत जियोटैग करने और इसे चीन ( China) का हिस्सा दिखाए जाने की गलती मान ली है। मीनाक्षी ने कहा कि, ट्विटर ने इस गलती को ठीक करने के लिए 30 नवंबर तक का समय मांगा है।
भारत के नक्शे को गलत तरीके से दिखाने के लिए ट्विटर इंक के मुख्य गोपनीयता अधिकारी डेमियन करेन ने एक हलफनामा देकर माफी मांगी है। बता दें पिछले महीने डाटा प्रोटेक्शन बिल पर संसद की संयुक्त समिति ने लद्दाख को चीन का हिस्सा दिखाने के लिए ट्विटर की कड़ी आलोचना की थी। समिती ने कहा था कि इस तरह की हरकत देशद्रोह की श्रेणी में आती है और इसके बाद ट्विटर से माफीनामे की मांग की गई थी। समिति ने भूल को जल्द से जल्द सुधारने के लिए चेतावनी भी दी थी।
अब लेखी की अध्यक्षता में बने पैनल के सामने ट्विटर इंडिया के प्रतिनिधियों ने माफी मांगी है, लेकिन पैनल के सदस्यों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यह एक आपराधिक कृत्य है जिससे देश की संप्रभुता को ठेस पहुंचती है। पैनल के सदस्यों ने कहा कि माफीनामे के लिए एक हलफनामा ट्विटर इंक की ओर से प्रस्तुत किया जाना चाहिए, ना कि इसके ‘मार्केटिंग आर्म’ ट्विटर इंडिया की ओर से।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



लोगों ने ट्विटर पर ही दी ट्विटर को श्रद्धांजलि, लिखा #RIPTwitter, जाने क्यों?

सैन फ्रैंसिस्को। शनिवार को ट्विटर पर ही ट्विटर को श्रद्धांजलि दी जा रही थी। #RIPTwitter ट्रेंड कर रहा था। इसकी वजह क्या थी? क्यों लोग ट्विटर को श्रद्धांजलि दे रहे थे। दरअसल टिवट्र फेसबुक की तरह ही टाइमलाइन लॉन्च करने वाला है, जिससे माइक्रो ब्लॉगिंग साइट, फुल सोशल साइट में तब्दील हो जाएगी और दुनिया भर के लोगों ने इस मुखालफत की है #RIPTwitter के ज़रिए।
ट्विटर इसे शुरूआत में भारत समेत 23 देशों में शुरू करने जा रहे हैं और संभावना है कि इसी सप्ताह में लॉन्च कर दिया जाए। ट्विटर इसके ज़रिये दुनिया भर में और ज़्यादा लोगों तक पहुंचना चाहता है।
जो नया एल्गोरिद्म बनाया गया है उसके तहत ट्विटर लोगों की पसंद के मुताबिक ट्वीट्स को रिऑर्डर कर के टाइमलाइन में दिखाएगा। इसके ज़रिए ट्विटर की मंशा है कि वो लोगों तक ज़्यादा से ज़्यादा पहुंच बना सके और ट्विटर पर आने वाले कंटेट को उन लोगों तक भी पहुंचा सके जो लोग ट्विटर पर जुड़े हुए नहीं हैं।
अब तक ये साफ नहीं किया गया है नये लुक और एल्गारिद्मिक फीड को लोगों पर थोपा जाएगा या फिर चुनने का विकल्प रखा जाएगा। 
ट्विटर ने पहले ही भारत समेत 23 देशों के लिए ट्विटर का होम पेज का लुक बदल दिया है और अब वहां कैटेगरी वाइज़ ट्वीट्स देखा जा सकता है। ट्विटर इसे भी और देशों में भी जारी करने जा रहा है।
ट्विटर ने पहले ही अगने ग्राहकों को फेवरिट की जगह लाइक का बटन दिया है जो करीब-करीब फेसबुक के लाइक जैसा ही है। ऐसे में जब ट्विटर फेसबुक की राह पर चलेगा तो लोगों को लगता है कि इस तरह से दोनों एक जैसे दिखेंगे और ट्विटर का जो अलग मज़ा है वो कहीं खो जाएगा। इसीलिए लोग इसके खिलाफ वोट कर रहे हैं।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

आतंकवाद से जुड़े 1 लाख 25 हज़ार ट्विटर अकाउंट किये गये सस्पेंड

नई दिल्ली। सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर का 1.25 लाख से ज़्यादा अकाउंट के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। ट्विटर का कहना है कि यह सभी अकाउंट्स हिंसा और आतंकवाद संबधी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे थे। 
अमेरिकन कंपनी ट्विटर ने अपने ब्लॉग में इसका ज़िक्र करते हुए कहा है कि इनमें से अधिकतर अकाउंट्स का संबंध आतंकवादी संगठन ISIS से था। कंपनी ने कहा

हम चरमपंथ को बढ़ावा देने के लिए ट्विटर के इस्तेमाल की निंदा करते हैं

ट्विटर के मुताबिक पिछले साल के मध्य से अब तक 1 लाख 25 हज़ार से ज़्यादा अकाउंट के इस्तेमाल पर रोक लगाई है। इतना ही नहीं कंपनी ने अपनी रिपोर्ट रिव्यूविंग टीमों को तेज़ी से कार्रवाई करने को कहा है।
दुनियाभर में ट्विटर 50 करोड़ से ज़्यादा यूज़र्स हैं। ट्विटर का कहना है कि वह सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है और उन्हें पूरा सहयोग कर रही है। कंपनी का ये भी कहना है कि ऐसे अकाउंट्स को संस्पेंड करने से परिणाम बेहतर होंगे और आतंकवादी गतिविधियां अब ट्विटर से दूर जा रही हैं।
अमरीका सहित दुनियाभर की सरकारों ने सोशल मीडिया कंपनियों से कहा है कि वे हिंसा को बढ़ाने वाली ऑनलाइन गतिविधियों को रोकने के लिए कड़े उपाय करें।
2014 के अंत में हुए एक अध्ययन के मुताबिक़ आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली सामग्री के लिए क़रीब 46000 एकाउंट का इस्तेमाल किया गया था और इसके बाद एक साल में इसमें बहुत तेज़ी आई है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

क्या ये मोदी की असली तस्वीर नहीं है

ट्विटर पर ये फोटो काफी तेज़ी से ट्रेंड हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि एक RTI में ये बात सामने आई है कि जिस फोटो में नरेंद्र मोदी हाथों में झाड़ू पकड़े हुए दिखते हैं और जिसे माना जाता है कि वो संघ से जुड़ने के साथ लोक सेवा के दौरान ली गई तस्वीर है, वो दरअसल फर्ज़ी है।


एक और तस्वीर में साथ में दिखाई गई है, जिसमें एक व्यक्ति झाड़ू लगा रहा है, इस फोटो को असली करार दिया जा रहा है जबकि साथ में मोदी की फोटो है जिसे फर्जी बताया जा रहा है। ख़बर ज़ोन इस ख़बर की पुष्टि नहीं करता है।



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

अब लालू प्रसाद भी करेंगे ट्वीट

पटना। अगर आपके पास लालू जी का ट्वीट आएगा तो चौंकिएगा मत। क्यूंकि अब कंप्यूटर और आईटी का हमेशा विरोध लालू प्रसाद ने आईटी का दामन पकड़ते हुए ट्विटर पर अपना अकाउंट शुरू कर दिया है. उन्होंने मकर संक्रान्ति यानि 15 जनवरी को अपना अकाउंट ट्विटर पर शुरू किया है। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा कि उनका ग्रहण खत्म हुआ और जदयू, भाजपा पर ग्रहण शुरू हो गया है।
आजतक आईटी का विरोध करने वाले लालू प्रसाद जब ट्विटर ज्वाइन करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपने अंदाज़ में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि “बहुत कम्युनिकेशन गैप हो गया है। देश-दुनिया के हालात पर, मुद्दे पर हम क्या बोल रहे हैं, नहीं बोल रहे हैं, यूथ, हमारे जानने वाले, देश-दुनिया के लोग यह जानना चाहते थे। ट्विटर पर फ़ेसबुक पर जो भारी जमात है, जिसे गुमराह किया जा रहा है उनके बीच मैं अपनी उपस्थिति दर्ज करवाना चाहता हूं, अपना दस्तख़त करना चाहता हूं। ताकि कोई पूछे तो मैं उसको इसका इलाज बता सकूं, हल बता सकूं।”
लालू प्रसाद ने ट्विटर अकाउंट शुरू करने के बारे में आगे कहा कि “हमारे बेटे तेजस्वी और नए लड़कों ने सलाह दी कि पापा और आप फ़ेसबुक, ट्विटर पर आओ। दिल्ली में भी हमारे पत्रकार साथियों ने कहा कि आप कहां होते हैं, क्या बोलते हैं पता नहीं चलता। इसलिए एकाउंट खोला है।” उन्होंने अरविन्द केजरीवाल पर भी ताना मारते हुए कहा कि “अब जैसे दिल्ली के मुख्यमंत्री हमेशा बोलते रहते हैं कि पुलिस हमारी सुन नहीं रही है- तो आप काहे के लिए हैं जब पुलिस आपकी सुन नहीं रही है। आप सबको चोर बोल रहे हैं, आप सब लोगों को बोल रहे को कि स्टिंग कीजिए। तो यह लोगों को ग़लत दिशा में ले जाया जा रहा है।” वैसे बताया जा रहा है कि लालू प्रसाद का ट्विटर अकाउंट उनके बेटे तेजस्वी ही संभालेंगे। लेकिन अभी तक लालू प्रसाद ने 17 ट्वीट्स किये हैं और खुद 17 लोगों को फॉलो कर रहे हैं। साथ ही सिर्फ दो दिनों के अंदर इनके 4780 फॉलोवर्स बन गए हैं।