टैग पुरालेख: Technology

Gionee M12 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 48MP का है कैमरा, जानिए कीमत और खूबियां

नई दिल्ली: जियोनी Gionee ने एक नया स्मार्टफोन Gionee M12 लॉन्च कर दिया है। इसमें 48 मेगापिक्सल क्वॉड रियर कैमरा सेटअप, 5100mAH बैटरी और 128 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज जैसी खूबिया हैं। अभी इस फोन को नाइजीरिया की मार्केट में उतारा गया है।
Gionee M12 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 15,400 रुपए है। हालांकि यह कीमत फोन के हीलियो A25 प्रोसेसर वाले वेरियंट की है। वहीं हीलियो P22 प्रोसेसर वाले वेरियंट की कीमत 16,600 रुपए है। Gionee M12 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट के साथ हीलियो P22 प्रोसेसर वाले मॉडल की कीमत 14,600 रुपए है।
Gionee M12 में एंड्रॉयड 10 दिया गया है। इसके अलावा Gionee M12 में 6.55 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। इस फोन को दो अलग-अलग प्रोसेसर मॉडल यानी हीलियो A25 और हीलियो P22 के साथ खरीदा जा सकता है। फोन में 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
Gionee M12 में चार रियर कैमरे हैं। मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का GM1 सेंसर है जिसका अपर्चर f/1.79 है, वहीं दूसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का वाइड एंगल, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल और चौथा लेंस भी 2 मेगापिक्सल का है. सेल्फी के लिए 16 मेहापिक्सल का लेंस दिया गया है।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



सैमसंग ने लॉन्च किया W21 5G पोल्डेबल स्मार्टफोन

नई दिल्ली: सैमसंग ने अपना नया स्मार्टफोन Samsung W21 5G चीन में लॉन्च कर दिया है। ये फोन Samsung Galaxy Z Fold 2 का ही नया वर्जन है। Samsung W21 5G के फीचर्स काफी हद तक गैलेक्सी जैड फ्लोड 2 जैसे ही हैं। हालांकि, कुछ बदलाव भी किए गए हैं। जैसे आपको Samsung W21 5G के साथ ‘Galaxy’ की ब्रांडिंग नहीं मिलेगी।
Samsung W21 5G के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो दो सिम कार्ड के ऑप्शन हैं जिसमें एक ई-सिम का ऑप्शन है। फोन में 7.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसकी रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन के फोल्ड होने के बाद आपको 6.2 इंच की सुपर एमोलेड इनफिनिटी फ्लैक्स डिस्प्ले मिलेगी। फोन में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर मिलेगा, जिसके साथ 12 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है। मेमोरी कार्ड से स्टोरेज बढ़ाने का भी विकल्प है।
फोन के कैमरे की बात करे तो, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिनमें मेन कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी मिलेगा। वहीं दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड है और तीसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। फोन में 4के वीडियो और 960fps पर स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। सेल्फी के लिए इस फोन में 10 मेगापिक्सल का शानदार कैमरा है। फोन की बैटरी 4500mAh की है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



Beware: कोई है जो आपके WhatsApp मैसेजेज़ को पढ़ रहा है, कैसे करें बचाव?

आप व्हाट्सऐप इस्तेमाल करते हैं, अपनों से आप तरह-तरह की बातें करते हैं, कई तरह के ग्रुप्स हैं जिनमें आप जुड़े हैं, आपके कॉन्टैक्ट लिस्ट में जितने नंबर हैं वो WhatsApp पर हैं, आपकी तस्वीरें, आपके दोस्तों की तस्वीरें, अपनों के वीडियोज़, कुछ ऐसी चीज़ें भी जिसे आप दुनिया से छिपाकर रखना चाहते हैं???
सब कुछ जो WhatsApp पर है वो अब निजी नहीं रह गया है। आप सोच रहे हैं कि जो बातें आप अपनों से करते हैं उसे सिर्फ पढ़, देख और सुन पा रहे हैं तो आप गलत हैं। Facebook ने WhatsApp को खरीदने के साथ ही इसकी Privacy Policy काफी बदलाव किए हैं और इसी बदलाव में एक बड़ा बदलाव ये है कि WhatsApp पर आपके Conversations को पढ़ना और उसके हिसाब से आपके लिए Facebook पर एड देना।
यानी आपकी क्या पसंद है, क्या नापसंद है, आप और आपके दोस्त मौजूदा वक्त में किस विषय में ज्यादा बातें करते हैं, किस विषय पर आपकी सबसे ज्यादा रुचि है, आप किस चीज़ की तलाश में हैं, आपके मित्र-संबंधी किस तरह के हैं, उनकी पसंद-नापसंद क्या है, ये सब Facebook को मौका देते हैं कि वह आपके अकाउंट पर इन्ही सब से जुड़ा ऐड लेकर आए। ऐसे कमर्शियल्स जो आपकी जरुरतों से जुड़े हों और जिन पर हिट करने की संभावनाएं ज्या हों। ज़ाहिर है ज़्यादा हिट्स पर Facebook की ज़्यादा कमाई, ज़्यादा पहुंच।
लेकिन ये करते वक़्त Facebook आपकी Privacy से समझौता करता है, हालांकि Facebook का कहना है कि वो आपको WhatsApp पर ये मौका देता है कि आप अपनी जानकारियां साझा करना चाहते हैं कि नहीं? लेकिन बहुत कम लोग हैं जिन्हे पता है कि उन्हें कैसे इस विकल्प को बंद करना है क्योंकि By Default यह विकल्प आपके अकाउंट सेक्शन में स्वत: ही ऑन रहता है यानी आप खुद Facebook को रज़ामंदी दे चुके हैं कि वो आपके WhatsApp अकाउंट से जानकारियां हासिल कर सके।
अगर आप अपनी जानकारियां सुरक्षित रखना चाहते हैं और नहीं फेसबुक से साझा नहीं करना चाहते तो आपको तुरंत ये कदम उठाने चाहिए –
     1. WhatsApp की सेटिंग्स में जाइए
     2. Account सेक्शन में जाइए
     3. यहां आपको 5 विकल्प देखने को मिलेंगे Privacy, Security, Change Number, Delete my account और आखिर में Share my account info. आखिरी विकल्प यानी Share my account info को अनचेक कर दें, एक सवाल आएगा कि क्या आप इसे वाकई करना चाहते हैं, क्योंकि इसे बाद में बदलने का मौका नहीं दिया जाएगा। आप Ok करेंगे और Facebook को जाने वाली आपकी निजी जानकारियां बंद हो जाएंगी।
    4. अगर आपको Account Section में सिर्फ 4 विकल्प दिखते हैं तो फिर आपकी जानकारियां पहले से ही सुरक्षित हैं
     5. हर बार एप्लीकेशन अपडेट करने के साथ अपने Account के विकल्पों को अवश्य दोबारा चेक कर लिया करें
Facebook ने ये परिवर्तन काफी पहले कर दिए और आपने शायद बिना देखे उस Privacy Policy को accept भी कर लिया होगा। हालांकि इस बारे में एक जनहित याचिका दिल्ली हाईकोर्ट में डाली गई, जिस पर सुनवाई के दौरान Facebook ने Court को बताया कि वह यूजर्स को ये विकल्प देता है कि वो अपनी जानकारियां चाहें तो शेयर करें या ना शेयर करें।
कोर्ट ने Facebook को आदेश दिया है कि 25 सितम्बर से पहले उसने जितना भी यूजर डेटा हासिल किया है उसे डिलीट करें, कोर्ट ने इसमें उन अकाउंट्स को भी शामिल किया है जो डिएक्टिवेट हो चुके हैं और WhatsApp पर इस डेटा के कमर्शियल इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी है।
दरअसल 25 अगस्त 2016 को WhatsApp ने अपने Terms and Conditions में जो बदलाव किए उसे सभी यूजर्स को स्वीकार करने के लिए भेजा, अक्सर कोई व्यक्ति लम्बे-चौड़े Terms and Conditions को पढ़ता नहीं है और एक्सेप्ट कर लेता है लेकिन दो छात्रों करमान्या सिंह सरीन और श्रेया सेठी ने इसे पढ़ा, जिसमें लिखा था कि Facebook और उससे जुड़ी कम्पनियों को यूजर अधिकार देते हैं कि वो निजी जानकारियों का इस्तेमाल अपनी कम्पनियों की मार्केटिंग और कमर्शियल विज्ञापनों के लिए कर सकते हैं। इसी को लेकर जनहित याचिका दाखिल की गई।
अब कोर्ट के आदेश के बाद Facebook तभी आपकी जानकारियां WhatsApp से ले सकता है जब आप उसकी रज़ामंदी देंगे और अगर आप 25 सितम्बर से पहले WhatsApp पर अपनी रज़ामंदी को वापस ले लेते हैं तो फेसबुक को व्हाट्सएप से ली गई जानकारी को अपने सर्वर से हटाना होगा यानी डिलीट करना होगा। यानी आपके पास कुछ घंटे ही हैं जिससे आप अपनी जानकारी को फेसबुक तक जाने से और उसके कमर्शियल इस्तेमाल होने से रोक सकते हैं।
वीडियो से समझें कि कैसे इस विकल्प को बंद किया जाए:-


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

लोगों ने ट्विटर पर ही दी ट्विटर को श्रद्धांजलि, लिखा #RIPTwitter, जाने क्यों?

सैन फ्रैंसिस्को। शनिवार को ट्विटर पर ही ट्विटर को श्रद्धांजलि दी जा रही थी। #RIPTwitter ट्रेंड कर रहा था। इसकी वजह क्या थी? क्यों लोग ट्विटर को श्रद्धांजलि दे रहे थे। दरअसल टिवट्र फेसबुक की तरह ही टाइमलाइन लॉन्च करने वाला है, जिससे माइक्रो ब्लॉगिंग साइट, फुल सोशल साइट में तब्दील हो जाएगी और दुनिया भर के लोगों ने इस मुखालफत की है #RIPTwitter के ज़रिए।
ट्विटर इसे शुरूआत में भारत समेत 23 देशों में शुरू करने जा रहे हैं और संभावना है कि इसी सप्ताह में लॉन्च कर दिया जाए। ट्विटर इसके ज़रिये दुनिया भर में और ज़्यादा लोगों तक पहुंचना चाहता है।
जो नया एल्गोरिद्म बनाया गया है उसके तहत ट्विटर लोगों की पसंद के मुताबिक ट्वीट्स को रिऑर्डर कर के टाइमलाइन में दिखाएगा। इसके ज़रिए ट्विटर की मंशा है कि वो लोगों तक ज़्यादा से ज़्यादा पहुंच बना सके और ट्विटर पर आने वाले कंटेट को उन लोगों तक भी पहुंचा सके जो लोग ट्विटर पर जुड़े हुए नहीं हैं।
अब तक ये साफ नहीं किया गया है नये लुक और एल्गारिद्मिक फीड को लोगों पर थोपा जाएगा या फिर चुनने का विकल्प रखा जाएगा। 
ट्विटर ने पहले ही भारत समेत 23 देशों के लिए ट्विटर का होम पेज का लुक बदल दिया है और अब वहां कैटेगरी वाइज़ ट्वीट्स देखा जा सकता है। ट्विटर इसे भी और देशों में भी जारी करने जा रहा है।
ट्विटर ने पहले ही अगने ग्राहकों को फेवरिट की जगह लाइक का बटन दिया है जो करीब-करीब फेसबुक के लाइक जैसा ही है। ऐसे में जब ट्विटर फेसबुक की राह पर चलेगा तो लोगों को लगता है कि इस तरह से दोनों एक जैसे दिखेंगे और ट्विटर का जो अलग मज़ा है वो कहीं खो जाएगा। इसीलिए लोग इसके खिलाफ वोट कर रहे हैं।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

आपका iPhone टूट गया है, कोई बात नहीं Apple Store से बदलिए

Apple अगले हफ़्ते से ऐसे iPhones वापस लेगी जिनकी स्क्रीन, कैमरा या बटन्स टूट गये हों। इसके लिए ग्राहकों को को बेहद कम पैसे चुकाने होंगे और उनका iPhone बिल्कुल नया होकर वापस मिल जाएगा। Apple के इस प्रोग्रैम के तहत, iPhone 5S के लिए 50 डॉलर, iPhone6 के लिए 200 डॉलर और iPhone 6 plus के लिए 250 डॉलर चुकाने होंगे। जितनी ज़्यादा आपकी स्टोरेज क्षमता होगी उतनी ज़्यादा कीमत चुकानी होगी।
टूटे हुए फ़ोन की क़ीमत आपको नए फ़ोन के बदले 1/3 एक्सचैंज वैल्यू दिला सकती है और कुछ मामलों में तो यह आधी क़ीमत तक दिला सकती है, यानी आपके टूटे हुए iPhone के साथ नए iPhone पर आपको 30 से 50% तक छूट मिल रही है। जैसे कि अच्छी कंडीशन में आप अपना टूटा हुआ iPhone 6 लौटाते हैं तो नया iPhone6 आपको पड़ेगा महज़ 300 डॉलर्स का।
Apple के इस अभियान से ग्राहकों को अपने फ़ोन को अपग्रेड करने का भी अवसर मिलेगा, वो सिर्फ उतने पैसों में ही जितने में वह अपने स्क्रीन को रिप्लेस कराने के लिए खर्च करते – और कुछ मामलों में तो उससे भी सस्ता।
Apple स्टोर में लगेगा स्क्रीन प्रोटेक्टर
ये भी बताया जा रहा है कि Apple के खुदरा स्टोर के कर्मचारियों को कहा गया है कि अब वे iPhones पर स्क्रीन प्रोटेक्टर्स लगा सकते हैं। Apple अपने ब्रांड के स्क्रीन प्रोटेक्टर नहीं बेचता लेकिन Apple Store में अब थर्ड पार्टी स्क्रीन प्रोटेक्टर मौजूद होंगे और ग्राहक वहां से खरीदकर, वहीं Apple रिटेल के कर्मचारियों से स्क्रीन प्रोटेक्टर लगवा सकते हैं और अगर इस दौरान कोई टूट-भूट होती है तो Apple Store उसका खर्च उठाएगी। आने वाले हफ़्तों में यह सर्विस शुरू होने वाली है।
माना जा रहा है कि Apple ने स्क्रीन प्रोटेक्टर के लिए Belkin कंपनी के साथ नाता जोड़ा है। देखिए कैसे iPhone में स्क्रीन प्रोटेक्टर लगाते हैं –

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

आतंकवाद से जुड़े 1 लाख 25 हज़ार ट्विटर अकाउंट किये गये सस्पेंड

नई दिल्ली। सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर का 1.25 लाख से ज़्यादा अकाउंट के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। ट्विटर का कहना है कि यह सभी अकाउंट्स हिंसा और आतंकवाद संबधी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे थे। 
अमेरिकन कंपनी ट्विटर ने अपने ब्लॉग में इसका ज़िक्र करते हुए कहा है कि इनमें से अधिकतर अकाउंट्स का संबंध आतंकवादी संगठन ISIS से था। कंपनी ने कहा

हम चरमपंथ को बढ़ावा देने के लिए ट्विटर के इस्तेमाल की निंदा करते हैं

ट्विटर के मुताबिक पिछले साल के मध्य से अब तक 1 लाख 25 हज़ार से ज़्यादा अकाउंट के इस्तेमाल पर रोक लगाई है। इतना ही नहीं कंपनी ने अपनी रिपोर्ट रिव्यूविंग टीमों को तेज़ी से कार्रवाई करने को कहा है।
दुनियाभर में ट्विटर 50 करोड़ से ज़्यादा यूज़र्स हैं। ट्विटर का कहना है कि वह सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है और उन्हें पूरा सहयोग कर रही है। कंपनी का ये भी कहना है कि ऐसे अकाउंट्स को संस्पेंड करने से परिणाम बेहतर होंगे और आतंकवादी गतिविधियां अब ट्विटर से दूर जा रही हैं।
अमरीका सहित दुनियाभर की सरकारों ने सोशल मीडिया कंपनियों से कहा है कि वे हिंसा को बढ़ाने वाली ऑनलाइन गतिविधियों को रोकने के लिए कड़े उपाय करें।
2014 के अंत में हुए एक अध्ययन के मुताबिक़ आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली सामग्री के लिए क़रीब 46000 एकाउंट का इस्तेमाल किया गया था और इसके बाद एक साल में इसमें बहुत तेज़ी आई है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

अमेरिका को भारत ने पछाड़ा लेकिन चीन से पिछड़ा, पढ़ें खबर!


गैजेट डेस्क। इंटरनेट कहीं न कहीं हमारी और आपकी ज़रुरतों में शूमार होता जा रहा है और इंटरनेट की इसी ज़रुरत ने नेट यूज़र के मामले में अमेरिका को पछाड़ते हुए भारत को उससे आगे ला खड़ा किया है।
नेटवर्किंग कंपनी Cisco ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि भारत में मौजूदा वक्त में 79 करोड़ से ज़्यादा स्मार्टफोन यूज़र्स की संख्या है जो कि 2020 तक 99 करोड़ तक पहुंच जाएगी और इसी वजह से इंटरनेट का इस्तेमाल भी देश में लगातार बढ़ता जा रहा है।
इंटरनेट की तकनीक को लेकर भारत को भले ही अमेरिका से पीछे देखा जाता हो लेकिन भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्या अमेरिका के मुकाबले कहीं ज़्यादा है। साल 2015 की जनवरी में अमेरिका की आबादी 32 करोड़ थी और इसी दौरान भारत में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों की संख्या 40 करोड़ के पार हो चुकी थी। इस लिहाज़ से भारत ने इंटरनेट यूज़र्स के मामले में अमेरिका को पछाड़ते हुए दूसरे पायदान पर खुद को काबिज़ कर लिया है। हालांकी इंटरनेट यूज़र्स के मामले में पहले स्थान पर चीन है।
एक रिसर्च में ये भी दावा किया गया है कि भारत में 21 करोड़ से ज़्यादा यूजर्स मोबाइल पर इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं जिसमें रोज़ाना एक भारतीय यूजर औसतन 26 मिनट इंटरनेट का इस्तेमाल करता है जिसमें वो फेसबुक का सबसे ज़्यादा इस्तेमाल करता है वहीं ट्वीटर दूसरे नंबर पर है।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

क्या facebook एक हिन्दुस्तानी सोच से बनी जिसे अमेरिकन ने चुराया? जानें सच, हैरान रह जाएंगे आप!


गैजट डेस्क। आज फेसबुक हर किसी शख्स की ज़िंदगी से जुड़ा अहम हिस्सा हो चुका है और फेसबुक के मालिक मार्क ज़ुकरबर्ग को कौन नहीं जानता है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि फेसबुक किसी अमेरिकन दिमाग की उपज नहीं बल्कि एक भारतीय दिमाग का आइडिया है। 
भारतीय मूल के दिव्य नरेंद्र ही वो शख्स हैं जिनके दिमाग में एक सोशल साइट बनाने का आइडिया आया और वो अपनी सोशल साइट की प्रोग्रामिंग के लिए जुकरबर्ग के पास पहुंचे थे लेकिन इस कॉनसेप्ट पर जुकरबर्ग ने अपनी Facebook बना ली। 
दरअसल नवंबर 2003 में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने वाले दिव्य नरेंद्र ने जुकरबर्ग को सोशल साइट बनाने को कहा जिसका नाम भी तय कर लिया गया था और इसे HARVARD CONNECTION का नाम देना था और कॉलेज के दूसरे छात्रों को जोड़ने के लिए इस कॉनसेप्ट पर काम करना था, जिसके लिए जुकरबर्ग तैयार भी हो गए और इसी आइडिया पर काम करते हुए ज़ुकरबर्ग ने खुद की सोशल साइट फेसबुक बना ली और 4 फरवरी 2004 को ज़ुकरबर्ग ने thefacebook.com वेबसाइट रजिस्टर करवाई जो बाद में facebook.com बन गई।

हालांकि दिव्य नरेंद्र ने ज़ुकरबर्ग पर आइडिया चुराने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दायर किया, लेकिन 2008 में दोनों के बीच समझौता हुआ जिसमें ज़ुकरबर्ग ने दिव्य नरेंद्र को 440 करोड़ रूपए और फेसबुक के 0.022 फिसदी शेयर भी दिए।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

Google को अपने इशारे पर घूमाएं और उठाकर पटक दें, ज़रुर पढ़ें !

Google को बेशक जानकारी हासिल करने के लिए इस्तेमाल आप और हम करते हैं लेकिन गूगल के KEYBOARD में कुछ खास टाइप कर आप खुद का मनोरंजन भी कर सकते हैं, हम आपको 10 वो तरीके बताने जा रहे हैं जिससे आप गूगल को और भी करीब से जान सकेंगे और अपने हिसाब से मैनेज भी कर सकेंगे। इसके लिए आपको जाना है – http://elgoog.im/ पर
गोल-गोल घूमेगा गूगल का पेज
‘Do a barrel roll’ इसे क्लिक करें, फिर देखें कमाल, इसके बाद आपकी Google स्क्रीन 360 डिग्री घूम जाएगी
गिर पड़ेगा गूगल
‘Google gravity’ अपने गूगल सर्च सक्रीन पर टाइप करें, इसके बाद Google का पेज धड़ाम से गिर पड़ेगा।
फिर खेल सकते हैं वो पोपुलर स्नेक गेम
google snake game गूगल सर्च स्क्रीन पर लिखें, इसके बाद सर्च रिजल्ट के पहले लिंक पर क्लिक करें और ऐसा करने पर गूगल में मोबाइल फोन के शुरुआती दौर का पॉपुलर Snake गेम लोड हो जाएगा, जिसे आप पुरानी यादों को ताज़ा करते हए मज़े से खेल सकते हैं
गिटार बजाएं और चाहें तो अपनी धुन को सुन भी सकते हैं
‘Google guitar’ गूगल की सर्च इंजन पर टाइप करें, सर्च रिजल्ट के पहले लिंक पर क्लिक करें, ऐसा करने से एक गिटार दिखेगा जिस पर क्लिक करते ही आपको आवाजें सुनाई देंगी,आप चाहें तो इसे रिकॉर्ड कर सुन भी सकते हैं। रिकार्ड का बटन सर्च बॉक्स के नीचे दिया गया है। 
बिना पासे के खेलें लूडो, गूगल को बनाएं पासा 
roll a die गूगल की सर्च इंजन पर लिखें इसके बाद गूगल पासा घूमाकर आपके लिए 1 से 6 में से किसी एक नंबर को डिस्प्ले करेगा,पासा पलटने के लिए रिजल्ट के नीचे लिखें Roll it पर क्लिक करते रहें।
अपने पेज को करें छो़टा और बड़ा
Epic Google अपने गूगल के सर्च इंजन पर टाइप करें इसके बाद Search रिजल्ट में आए पहले लिंक पर क्लिक करें, ऐसा करने से Google स्क्रीन कभी बड़ी तो कभी छोटी दिखेगी।
Zerg Rush लिखें और करें मज़े
गूगल सर्च स्क्रीन पर zerg rush करते ही बहुत सारे ज़ीरो आपके सर्च आइटम्स को डिलीट करना शुरू कर देंगें, अब आपको अपने पेज को बचाना है, हालांकी मज़े की बात तो ये है कि इस गेम को स्टारक्राफ्ट वीडियो गेम सीरीज ने तैयार ही ऐसे किया है कि आप इससे जीत नहीं पाएंगें। 
अपनी पसंद का Logo करें तैयार
goglogo को अपने गूगल की सर्च स्क्रीन पर लिखें, इसके बाद पहले लिंक पर क्लिक करें, और अब जिस नाम का लोगो आपको तैयार करना है वो नाम सर्च बॉक्स में लिखकर create my page search now पर क्लिक करें, इससे उस नाम का होम पेज सामने होगा और गूगल के होम पेज पर आप खुद की पसंद का Logo देख सकेंगे
गूगल को इंद्रधनुष के रंग में देखें
google rainbow को अपने गूगल की सर्च पेज पर लिखें, और पहले लिंक को क्लिक करें। आपके क्लिक करते ही गूगल के होमपेज पर इद्रधनुष बन जाएगा।
किसी सिक्के से नहीं गूगल से करें Toss
गूगल के सर्च बॉक्स पर flip a coin टाइप करें इसके बाद गूगल की तरफ से आपके लिए Head या Tail में रिजल्ट पेश कर दिया जाएगा लेकिन रिजल्ट के लिए Flip it पर क्लिक करना पड़ेगा 

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

GOOD NEWS: पाताल में बनेगी प्रयोगशाला, वैज्ञानिक करेंगे भूकंप का पीछा

मुंबई। केंद्रीय विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कराड के हजारमाची में बोरहोल जियोफिजिक्स रिसर्च लेब्रोट्रेरी (बीजीआरएल) के निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन का नेतृत्व किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार वैज्ञानिक अनुसंधानों के जरिये प्राकृतिक आपदाओं की वजह से लोगों को होने वाली समस्याओं का हल ढूंढना चाहती है। 
भारत सरकार का पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भूकंपीय समस्याओं की वजह से सामाजिक दिक्कतों की चुनौतियों को खत्म करने के लिए कराड में बोरहोल जियोफिजिक्स रिसर्च लेब्रोट्रेरी (बीजीआरएल) की स्थापना कर रहा है। इसके जरिये ड्रिलिंग इनवेस्टिगेशन को अंजाम दिया जाएगा। महाराष्ट्र के भूकंपीय क्षेत्र कोयना के इंटर-प्लेट भूकंपीय इलाके में गहराई तक वैज्ञानिक ड्रिलिंग की मंत्रालय की अवधारणा के तहत बीजीआरएल की स्थापना का फैसला किया गया है ताकि इलाके में भूकंप से जुड़े अनुसंधानों और मॉडलों की दिशा में काम किया जा सके।
शिवाजी सागर लेक को 1962 को ले लेने के बाद कोयना क्षेत्र में जलाशय की वजह से लगातार भूकंप आ रहे है। 1967 में कोयना क्षेत्र में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था जो दुनिया में सबसे ज्यादा तीव्रता का भूकंप था। अब तक 5 या इससे ज्यादा तीव्रता के 22 भूकंप आ चुके हैं। चार और इससे ज्यादा तीव्रता के 200 से ज्यादा भूकंप आ चुके हैं। क्षेत्र में कम तीव्रता के हजारों भूकंप आ चुके हैं। सभी भूकंप 30 गुना 20 किलोमीटर के दायरे में सीमित रहे हैं। लगातार भूकंपीय गतिविधियों और कोयला के वार्षिक लोडिंग और अनलोडिंग चक्र और निकटवर्ती वार्ना जलाशय में मजबूत संबंध है। हालांकि जलाशयों की ओर से भूकंप पैदा होने की परिघटना को समझने के लिए बनाए गए मॉडल से यह स्पष्ट नहीं हो सका है। 
इस कार्यक्रम के तहत कोयना में भूकंप आने की क्रियाविधि को समझने के लिए एक इस कार्यक्रम के तहत एक खास नजरिया अपनाया जा रहा है। इसके लिए भूकंपीय क्षेत्र में गहरे तक खुदाई जाएगी और गहराई में एक बोरहोल वेधशाला स्थापित की जाएगी। इस तरह प्रत्यक्ष अवलोकन से इन भूकंपों की क्रिया विधि का मॉडल तैयार करने के लिए महत्वपूर्ण और नई जानकारी मिल सकेगी। 
बोरहोल रिसर्च जियोफिजिक्स रिसर्च लेब्रोट्रेरी (बीजीआरएल) के तहत दफ्तर के लिए भवन, आधुनिक प्रयोगशाला और आधुनिक रिपोजटरी विकसित किए जा रहे हैं । यह भवन कराड में हजारमाची के कैंपस में बनेगा। महाराष्ट्र की सरकार ने इसके लिए जरूरी भूमि मुहैया कराई है। बोरहोल रिसर्च जियोफिजिक्स रिसर्च लेब्रोट्रेरी (बीजीआरएल) की स्थापना का उद्देश्य जियो-फिजिकल, जियोलॉजिकल और जियोटेक्निकल सुविधाओं के लिए एक विश्वस्तरीय संस्थान बनाना है। ऐसा संस्थान जहां भूकंप से जुड़े शोध हो सकेंगे। 
भूमि पूजन समारोह में सतारा के सांसद छत्रपति उदयनराजे भोसले, दक्षिण कराड के विधायक पृथ्वीराज चह्वाण और भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव डॉ. एम राजीवन ने भी हिस्सा लिया 
वेधछिद्र भूभौतिकी अनुसंधान प्रयोगशाला, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार के निर्माण कार्य का भूमि पूजन समारोह 1 फरवरी 2016 को हजारमाची, कराड मे किया गया । विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान के केंद्रीय मंत्री माननीय डॉ. हर्ष वर्धन ने इस अवसर की शोभा बढ़ाई । उदयनराजे भोसले, सांसद, पृथ्वीराज चव्हाण, विधायक दक्षिण कराड, बालासाहेब पाटिल, विधायक उत्तर कराड, तथा डॉ. एम. राजीवन, सचिव भारत सरकार, पृथ्वी विज्ञान मंत्रायलय ने भी इस कार्यक्रम मे हिस्सा लिया । 
वेधछिद्र भूभौतिकी अनुसंधान प्रयोगशाला , पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार दवारा वैज्ञानिक ड्रिलिंग जाँच के माध्यम से सामाजिक प्रासंगिकता के चुनौतीपूर्ण भूकंप समस्याओ के समाधान हेतु स्थापित किया जा रहा है । मंत्रालय के कार्यक्रम “Scientific deep drilling in the Koyna intraplate seismic zone’ महाराष्ट्र के अंर्तगत बी. जी. आर. एल की अवधारणा रखी गयी थी । वैज्ञानिक ड्रिलिंग और देश में इस तरह की सुविधा और विशेषज्ञता की कमी के बढ़ते महत्व को समझते हुए बी. जी. आर. एल, वैज्ञानिक ड्रिलिंग, गहरी बोरहोल, भूभौतिकी, भूगर्भीय जाँच और भूकंप अनुसंधान के लिए समर्पित मॉडलिंग के सभी पहलुओं में स्वदेशी क्षमता और विशेषज्ञता विकसित करने के लिए शुरू किया गया है । 
स्थायी बुनियादी ढांचे के अंर्तगत कार्यालय भवन, मुख्य प्रयोगशालायें और अत्याधुनिक कोर संग्राहलय, हज़ारमाची, कराड मे अपने परिसर में विकास के अंर्तगत है । महाराष्ट्र सरकार ने इस परियोजना हेतु आवश्यक भूमि उपलब्ध कराई है । बी. जी. आर. एल का लक्ष्य एक अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भूकंप अनुसंधान से संवंधित आति विशिष्ट भूभौतिकीय, भूगर्भीय और भू-तकनीकी सुविधाओँ की एक संस्था के रूप में उभरना है। 

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

क्या आपका मेमोरी कार्ड असली है?

आपके पास स्मार्ट फोन है तो मेमरी कार्ड तो होगा ही, अगर स्मार्ट फोन नहीं है तो भी आजकल बेसिक फोन्स में मेमरी कार्ड लगने लगे हैं, साथ में कैमरा इत्यादि डिवाइसेज़ भी बिना मेमरी कार्ड के नहीं चलते। लेकिन क्या आपको पता है कि आपका एसडी कार्ड असली है या नहीं? 
ऑनलाइन बाज़ार में आजकल चोरी के और नकली सामानों की बिक्री काफी बढ़ गई है और मौजूदा कानून इसे रोक पाने में अक्षम है। इस पर हमारी ये रिपोर्ट ज़रूर पढ़ें। ज़ाहिर है ऐसे में आपके पास पहुंचा मेमरी कार्ड भी नकली हो सकता है। हम आपने इस लेख में आपको ये बताएंगे कि आप अपने मेमरी कार्ड की कैसे जांच कर सकते हैं। 
आपको गूगल प्ले स्टोर से एक ऐप डाउनलोड करना है। एसडी इनसाइट (SD Insight), यही वह ऐप है जो आपको बता सकता है कि आपका एसडी कार्ड यानी मेमरी कार्ड असली है या नकली है और यह भी बताएगा कि आपके मेमरी कार्ड की जो क्षमता बताई गई है क्या वह वाकई में उपलब्ध है या नहीं। 
ऐप डाउनलोड करने के साथ स्मार्टफोन में एसडी कार्ड लगाइए। यह ऐप आपको बताएगा कि आपका कार्ड किस कंपनी का है, इसकी स्टोरेज़ क्षणता कितनी है, कार्ड कब और कहां बना। आपके स्क्रीन पर पहले एक ब्रीफ जानकारी आएगी, आप डीटेल में जानना चाहते हैं तो ऊपर में एक आंख का आइकन बना होगा उसे क्लिक करने पर आपको डीटेल में जानकारी मिल जाएगी। 
अगर आपका कार्ड सही नहीं है, या करप्ट है तो यह ऐप आपको बता देखा कि द कार्ड इज़ इनवैलिड और अगर आपका कार्ड नकली हुआ तो यह ऐप बताएगा कि कार्ड मैन्युफैक्चरर अननोन। 
एसडी कार्ड एक पैकेजिंग में आप तक पहुंचती है। कंपनी की यह पैकेजिंग नकली हो सकती है, इसलिये एसडी इनसाइट के ज़रिए मिलने वाली जानकारी को पैकेजिंग पर लिखी जानकारी से मिला लें, अगर यह मेल खाती है तो आपका कार्ड असली है, नहीं तो आप बिक्रेता से संपर्क करिए कि आपको नकली कार्ड दिया गया है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

FREE: बिना इंटरनेट, पूरी दुनिया में करिए फ्री कॉलिंग

आप सवाल करेंगे कि बाज़ार में बहुत सारे ऐप हैं जो फ्री कॉलिंग की सर्विस देते हैं, फिर ये ऐप उनसे अलग क्यों और कैसे है? दरअसल स्काइप, वाइबर, व्हाट्सऐप, फेसबुक मैसेंजर, टैंगो जैसे ऐप आपके इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं किसी भी फोन पर कॉल करने के लिए। यानी आपका डेटा खर्च होता है, इसलिये इसे फ्री कॉलिंग नहीं कहा जा सकता है, वहीं रेबटेल नाम का ये ऐप आपके इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करता। यानी अगर आपके फोन में इंटरनेट का कनेक्शन नहीं है तो भी आप दुनिया के किसी भी कोने में फ्री में कॉल कर सकते हैं।
साल 2016 के लिए ये ऐप आपके लिए फ्री है। उसके बाद हर महीने एक नॉमिनल किराया आपको देना है 1 डॉलर यानी करीब 67 रूपए। अब आप सोचेंगे कि ये भी तो पैसे ले ही रहा है लेकिन ये ऐप आपसे पैसे सिर्फ इस ऐप को ऐडफ्री बनाए रखने के लिए ले रहा है। इसका फायदा ये है कि बिना इंटनेट के आप दुनिया में अनलिमिटेड कॉल कर सकते हैं। चाहें तो घंटों किसी से भी दुनिया के किसी कोने में बात करिए कोई पैसा नहीं लगेगा, कोई बिल नहीं आएगा।
यह ऐप एंड्रॉयड और आईओएस यानी आईफ़ोन के लिए उपलब्ध है, और आने वाले वक़्त में जब 5जी की सर्विस आ जाएगी और भारत जैसे विकासशील देशों में स्मार्टफोन का वर्चस्व बढ़ जाएगा तो संभवत: टेलीफोन और मोबाइल ऑपरेटर कंपनियां ऐसे ही ऐप में परिवर्तित हो जाएंगी। तो आज से ही आदत डालने में क्या जाता है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें