नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने जनप्रतिनिधित्व कानून के उल्लंघन का आरोप लगाने वाली याचिका के आधार पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कानून मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। उन पर चुनावों में तय सीमा से अधिक धन का इस्तेमाल करने का आरोप है।
टैग पुरालेख: Aap
केजरीवाल ने राहुल और मोदी को ट्वीट कर कहा, मूर्ख और हत्यारा
रिपोर्ट कार्ड: केजरीवाल सरकार के 30 दिन
केजरीवाल ने लूट ली राष्ट्रपति की महफ़िल
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की 65वीं वर्षगांठ, लुटियंस दिल्ली की सबसे खास इमारत राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में भोज का आयोजन और देश-विदेश के खासमखास मेहमानों का जमघट था। करीब 4,500 मेहमान मौजूद थे और बेहद आम आदमी सा दिखने वाला मैरून स्वेटर, मफलर और फ्लोटर में यह शख्स भी इसी भीड़ का हिस्सा था, लेकिन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के भोज में पहली बार पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महामहिम की महफिल लूट ली। वहाँ मौजूद लोग उनके ऑटोग्राफ लेने, साथ तस्वीरें खिंचवाने और कई बार तो सिर्फ हाथ मिलाने के लिए उत्साहित दिखे।
सियासत के गलियारों में पेश आ रहा यह ऐसा घटनाक्रम था, जिसका अंदाजा किसी ने नहीं लगाया था। क्यूंकि दो साल पहले केजरीवाल ने लोकपाल बिल पर जॉइंट ड्राफ्टिंग कमेटी के चेयरमैन प्रणव मुखर्जी के की थी लेकिन इस मुद्दे पर इन्हे खाली हाथ वापस लौटना पड़ा था। फिर समय बदला, केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बने और प्रणव मुखर्जी देश के राष्ट्रपति बने। वही पिछले शनिवार को फिर दोनों के बीच धरने को लेकर मतभेद नजर आए। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्र के नाम दिए संदेश में ‘लोकप्रियता बटोरने वाली अराजकता’ के खिलाफ चेताया, तो केजरीवाल ने अपने धरने को संवैधानिक बताते हुए उसका बचाव किया और ट्वीट पर भी महामहिम को जवाब देने की कोशिश की.
केजरीवाल ने ‘आम’ को बनाया ख़ास, रिक्शावाले से करवाया अस्पताल का उदघाटन
लेकिन रविवार को अलग नजारा था। प्रणब मुखर्जी मेजबान थे और उनकी महफिल में कूटनीति, राजनीति, प्रशासन, कला और मीडिया के दिग्गज मौजूद थे, पर इस मौके पर केजरीवाल ने अपना अलग समानांतर दरबार लगाया था। राष्ट्रपति भवन में मौजूद तमाम मेहमानों ने केजरीवाल की खूब तारीफ की। कई राजदूतों और नौकरशाहों ने इस मौके का फायदा उठाते हुए केजरीवाल को अपना इंट्रोडक्शन दिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री के साथ उनके कैबिनेट सहयोगी भी थे। जर्मन राजदूत माइकल स्टेनर ने केजरीवाल के साथ उनके मुल्क के राष्ट्रपति जोकिम गॉक से मुलाकात की चर्चा की, जो अगले महीने भारत के दौरे पर आ रहे हैं। ऐसा लगता है जैसे सीएम ऑफिस ने यह आग्रह फिलहाल ठुकरा दिया था।
राष्ट्रपति को केजरीवाल ने दिया जवाब
हालांकि, केजरीवाल ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस पर नए सिरे से कार्यक्रम बनाया जा सकता है। एक और दूत ने लतीफा सुनाया कि किस तरह कमजोर हिंदी की वजह से वह शुरुआत में पार्टी के नाम आम आदमी पार्टी को लेकर कनफ्यूज थे। उन्होंने सोचा था कि आम का मतलब केवल फल (मैंगो) होता है। सत्ता के तख्तों पर बैठने वाले एलीट क्लास में से कुछ ने उन्हें अपनी राय बताई, कुछ ने उत्साह बढ़ाया, कुछ ने कहा कि अरविंद केजरीवाल से उन्हें नई प्रेरणा मिलती है और कुछ ने दिल्ली के मुख्यमंत्री से मुलाकात का वक्त मांगा।
मुख्यमंत्री को इस मौके पर तोहफे में एक मफलर भी मिला। आलोचकों ने सवाल उठाया कि वह गणतंत्र दिवस परेड में वीआईपी एनक्लोजर में क्यों बैठे। एक ने सवाल किया कि पार्टी में आम औरत का जिक्र क्यों नहीं है? सभी के बातों को केजरीवाल ने संयम से सुना। वास्तव में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के वहां से जाने के बाद भी केजरीवाल का दरबार जारी रहा, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने आगे बढ़कर केजरीवाल को सुरक्षित बाहर निकालने का जिम्मा संभाला।
इस खास मौके पर उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे, भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज और अरुण जेटली मौजूद थे। साथ ही कैबिनेट मंत्री पी चिदंबरम, वीरप्पा मोइली और ए के एंटनी भी थे। इस अवसर पर करीब 4500 मेहमान जुटे। राष्ट्रपति भवन ने इस साल ई-आमंत्रण भेजे थे और एंट्रेंस पर बार-कोड स्कैन करने वाले अफसर मौजूद थे। 60 फीसदी इनवाइट ईमेल से भेजे गए, ताकि खर्च और संसाधन बचाया जा सके।
आशुतोष के नेतृत्व में ‘आप’ ने गुजरात में शुरू की झाड़ू यात्रा
शनिवार को राष्ट्रपति के संबोधन से बेपरवाह भीड़ बहुत जल्द केजरीवाल के आसपास जुट गई थी और लोग उनके करीब पहुंचना चाहते थे। कुछ ने उनसे धरने पर सवाल पूछे, तो उन्होंने संयम से जवाब दिया और अपने मंत्री सोमनाथ भारती का बचाव किया। जब एक समूह वहां से हटा, तो दूसरा जुट गया। यहां तक कि ज्यादातर मेहमानों के वहां से रवाना होने के बाद भी अरविंद केजरीवाल लोगों से बातचीत करते दिख रहे थे। केजरीवाल अपनी पत्नी के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बयान पर प्रतिक्रिया मांगने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, “अच्छी बात है कि इस विषय पर बहस की जा रही है।”
कुछ लोग अपने मोबाइल फोन से आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल की तस्वीर उतार रहे थे। इनमें मध्य प्रदेश से कांग्रेसी नेता काजी आसिफुद्दीन भी थे। उन्होंने स्वीकार किया कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री को पसंद करते हैं। जाहिर है, इस मौके पर अरविंद केजरीवाल केवल आम आदमी पार्टी के नेता भर नहीं थे। बल्कि दिल्ली के ऐसे नए मुख्यमंत्री थे, जिन्होंने राजनीति में अपनी अलग तरह की शुरुआत की है। यहाँ साफ़ तौर पर कहा जा सकता है कि राजनीति में केजरीवाल का कोई भी चाहे चाहे कितना बड़ा भी विरोधी हो लेकिन इनके कायल सब हैं।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
तीन घंटे भी नहीं चला बिन्नी का अनशन
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी से निकाले गए विनोद कुमार बिन्नी ने अनशन खत्म कर दिया है। वह सोमवार को केजरीवाल के खिलाफ अनशन पर बैठे थे, लेकिन तीन घंटे बाद ही उन्होंने धरना और अनशन खत्म करने का एलान कर दिया। जब बिन्नी से इस मसले पर उन्होंने बताया कि “अन्ना ने मुझसे कहा था कि अब 2-4 दिनों के अनशन से कुछ नहीं होता है। मैंने बहुत भूखा मर के देख लिया है, इससे बेहतर है कि राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाया जाये और लोगों को जागरूक किया जाये।” साथ ही उन्होंने केजरीवाल से सोमनाथ भारती के इस्तीफे की मांग की है और इसके लिए उन्हें 10 दिन का समय दिया है। उधर, जदयू के टिकट पर विधायक बने शोएब इकबाल ने केजरीवाल से पूछा है कि वह तय करें कि सरकार चलानी है या नहीं। शोएब जदयू छोड़ चुके हैं और ‘आप’ से जुड़ना चाहते हैं।
विनोद कुमार बिन्नी को आम आदमी पार्टी से निकाला गया
इससे पहले बिन्नी ने कहा कि उन्हें पार्टी से निकाले जाने की औपचारिक सूचना नहीं मिली है। बिन्नी ने कहा कि ‘आप’ को इस बात का डर था कि पार्टी के कई विधायक मेरे साथ हैं और वे धरने में मेरा समर्थन दे सकते हैं, इसी डर की वजह से मुझे पार्टी से निकाला गया है। बिन्नी ने यह भी कहा कि पार्टी में अभी और कई बागी हैं। सोमवार को धरना देने से पूर्व बिन्नी ने उपराज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में उन्होंने कानून मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।
बीजेपी की स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं बिन्नी- आप
दूसरी ओर बिन्नी को पार्टी से निकाले जाने पर पार्टी प्रवक्ता योगेंद्र यादव ने ट्वीट कर अपनी राय व्यक्त की है। योगेंद्र यादव ने लिखा- उन्हें बिन्नी को पार्टी से निकाले जाने का दुख है, लेकिन उन्होंने कोई और रास्ता नहीं छोड़ा था। बिन्नी ने 16 जनवरी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दिल्ली के मुख्यमंत्री व पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को तानाशाह बताते हुए आरोप लगाया था कि उनकी कथनी व करनी में अंतर है। उन्होंने कहा था कि आप सरकार अपने उद्देश्य से भटक गयी है और जनता से किए वादों को पूरा नहीं किया जा रहा है। एक अनशन के सवाल के जवाब में बिन्नी ने कहा कि “मैंने अनशन शब्द का कभी प्रयोग भी नहीं किया है
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
‘आप’ की सरदर्दी बढ़ी, NRI की नाराज़गी से विदेशी फंडिंग में जबरदस्त गिरावट
जब सोमनाथ भारती ने खिड़की एक्सटेंशन में सेक्स रैकेट का छापा मारा था, तब से एनआरआई ‘आप’ सरकार की कार्यशैली से नाराज हो गए हैं और इस दौरान पार्टी के विदेशी फंड में भी काफी गिरावट आई है। 15 जनवरी से पहले पार्टी को एनआरआई की ओर से फंड के रूप में करीब 10 लाख रुपए रोजाना मिल रहे थे। लेकिन 15 जनवरी के बाद से पार्टी को मिलने वाला विदेशी फंड लाखों से घटकर हजारों में सिमट गया है।
आशुतोष के नेतृत्व में ‘आप’ ने गुजरात में शुरू की झाड़ू यात्रा
विनोद कुमार बिन्नी को आम आदमी पार्टी से निकाला गया
बिन्नी कल से करेंगे अपने ही सरकार के खिलाफ अनशन
आम आदमी पार्टी ने 19 जनवरी को अनुशासन समिति का गठन किया था जिसकी अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता कर रहे थे। समिति में आशीष तलवार, इलियास आज़मी, योगेंद्र यादव और गोपाल राय सदस्य के तौर पर थे।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
आशुतोष के नेतृत्व में ‘आप’ ने गुजरात में शुरू की झाड़ू यात्रा
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी जीत का झंडा फहराने के बाद अब आम आदमी पार्टी का अगला पड़ाव है गुजरात। गुजरात में मोदी राज में हुए भ्रष्टाचार को उजागर करने और नरेंद्र मोदी के विकास के दावों की पोल खोलने के लिए रविवार को अहमदाबाद से ‘झाडू यात्रा’ शुरू की है.
राष्ट्रपति को केजरीवाल ने दिया जवाब
FIR में केजरीवाल का नाम, मुश्किलों का दौर शुरू
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार एफआईआर में केजरीवाल के अलावा मनीष सिसोदिया, राखी बिडलान और सोमनाथ भारती का भी नाम है। पुलिस ने एक एफआईआर में अपना बचाव भी किया है। पुलिस ने आगे कहा है कि केजरीवाल को पहले ही बता दिया गया था कि रेल भवन और उसके आसपास धारा 144 लगी हुई है, इसके बावजूद उन्होंने अपना धरना खत्म नहीं किया। चौथी एफआईआर गेस्ट शिक्षक की शिकायत पर ‘आप’ कार्यकर्ताओं और समर्थकों के खिलाफ दर्ज की गई है।
बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस कुछ सवालों पर पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री को नोटिस भी थमाने की तैयारी में है। पुलिस को मुख्यमंत्री के भड़काऊ भाषण के कई स्पष्ट फुटेज मिले हैं। यह भी माना जा रहा है कि तफ्तीश जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी दिल्ली पुलिस और मुख्यमंत्री केजरीवाल के बीच टकराव और बढ़ेगा। ऐसे में दिल्ली पुलिस हर कदम बहुत ही सोच-विचार और कानूनी राय के बाद ही उठाएगी। देखने वाली बात यह है कि दिल्ली पुलिस सुप्रीम कोर्ट को क्या जवाब देती है।
झंडा फहराने के बाद सलामी देना भूले केजरीवाल
फरवरी में पास होगा जनलोकपाल: केजरीवाल
केजरीवाल को नियमानुसार झंडे को सलामी भी देनी थी, लेकिन मुख्यमंत्री झंडा फहराने के ठीक बाद सीधे अपनी कुर्सी की ओर बढ़ गए। ऐसा माना जाता है की ये ध्वजारोहण परंपरा के बिलकुल खिलाफ है। उन्हें झंडा फहराने के बाद, झंडे को सलामी देना चाहिए था, फिर अपना स्थान ग्रहण करना चाहिए। लेकिन वो झंडा फहराने के बाद सीधा अपने स्थान पर आ कर बैठ गए।
उधर, झंडा फहराने के बाद केजरीवाल के दिए गए भाषण को भी विपक्ष मुद्दा बना रही है। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि केजरीवाल ने जिस तरह न्यायपालिका, मीडिया और कार्यपालिका का अपमान किया, वैसी मिसाल दिल्ली के इतिहास में नहीं मिलती। इस पावन अवसर को भी केजरीवाल ने अपना राजनीतिक एजेंडा सेट करने का माध्यम बनाया। इसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम है।
केजरीवाल ने ‘आम’ को बनाया ख़ास, रिक्शावाले से करवाया अस्पताल का उदघाटन
अनुबंध पर काम करने वाले कर्मचारीयों को दिल्ली सरकार करेगी नियमित
हालांकि इस मौके पर अरविंद केजरीवाल खुद भी मौजूद थे लेकिन फीता काटा रिक्शा चालक विजय बाबा ने. विजय बाबा मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और पिछले काफी सालों से दिल्ली में रिक्शा चला कर गुजर-बसर कर रहे हैं। विजय बाबा पिछले दो साल से आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए हैं।
