टैग पुरालेख: President Pranab Mukherjee

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सोमवार से दो दिनों के देहरादून दौरे पर, विधानसभा को करेंगे संबोधित

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें


राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी सोमवार को दो दिनों के दौरे पर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंच रहे हैं। जहां पर वे विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगे। 18मई को विधानसभा का एक घंटे का विशेष सत्र बुलाया गया है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सोमवार को करीब 2बजे देहरादून राजभवन पहुंचेंगे। राजभवन में दोपहर का खाना खाने के बाद राष्ट्रपति विधानसभा जाएंगे और विधानसभा में अपना संबोधन देंगे। शाम पांच बजे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी विधानसभा से फिर से राजभवन जाएंगे और वहां कुछ अथितियों से मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति के सम्मान में राजभवन में सांस्कृतिक संध्या और रात्रि भोज का आयोजन किया गया है जिसमें सरकार, राजनीति और समाज के विभिन्न महत्वपूर्ण लोगों को आमंत्रित किया गया है। 19मई को राष्ट्र
पति सुबह करीब पौने ग्यारह बजे राजभवन प्रांगण में एक पौधा लगाएंगे और सवा ग्यारह बजे जौलीग्रांट एअरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। और उसके बाद करीब साढ़े ग्यारह बजे राष्ट्रपति का जौलीग्रांट एअरपोर्ट से दिल्ली रवाना होने का कार्यक्रम है। 


राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का देहरादून दौरा केवल विधानसभा के सत्र को संबोधित करने के लिए है। हालांकि पिछले महीने केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समय राष्ट्रपति का दौरा प्रस्तावित था लेकिन वे नहीं आ सके। अब सरकार के पास विधानसभा के विशेष सत्र में कोई खास विधायी कार्य ना होने के चलते सत्र को महज़ एक घंटे के लिए ही निर्धारित किया गया है ताकि ये एक घंटे का विशेष सत्र राष्ट्रपति के संबोधन के साथ ही ऐतिहासिक रूप में दर्ज हो सके। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर राजभवन, विधानसभा और सरकार में उत्साह का माहौल है।

राष्ट्रपति का संसद में अभिभाषण

नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को संसद के केंद्रीय कक्ष में अपने अभिभाषण के दौरान महंगाई से निपटने को नई सरकार के सामने सबसे बड़ी प्राथमिकता बताया। दोनों सदनों के संयुक्‍त सत्र को संबोधित करते हुए राष्‍ट्रपति ने मोदी सरकार के एजेंडे को पेश किया। राष्‍ट्रपति के बाद उनके भाषण के अहम हिस्‍सों को उप राष्‍ट्रपति हामिद अंसारी ने पढ़ा। 
बता दें कि अभिभाषण के बाद दोनों सदनों के महासचिव अभिभाषण की प्रति पटल पर रखेंगे। भाजपा की ओर से मुख्तार अब्बास नकवी राज्यसभा में और राजीव प्रताप रुडी लोकसभा में बहस की शुरुआत करेंगे।
राष्‍ट्रपति की ओर से किए गए अहम एलान 
-कोयला, खनिज और टेलिकॉम स्पेक्‍ट्रम जैसे प्राकृतिक संसाधनों के आवंटन के लिए पारदर्शी और स्‍पष्‍ट      
  नियम बनाए जाएंगे। 
-आतंकवाद और धार्मिक उन्माद के खात्मे के लिए नीतियां बनाई जाएंगी। 
-भारत जल्‍द ही रक्षा क्षेत्र में वैश्‍विक प्‍लेटफॉर्म के तौर पर उभरेगा। डिफेंस सेक्‍टर में मैन पावर की कमी को 
 दूर किया जाएगा। 
-सरकार जल्‍द ही वॉर मेमोरियल बनवाएगी। 
-मैनुफैक्‍चरिंग सेक्‍टर में तेजी लाने के लिए सरकार सिंगल विंडो सिस्‍टम लाएगी। 
-छोटे इलाकों को कनेक्‍ट करने के लिए लो कॉस्‍ट एयरपोर्ट डिवेलप किए जाएंगे। 
-हाई स्‍पीड ट्रेनों के लिए योजनाएं लाई जाएंगी। 
-रेलवे सेक्‍टर की बेहतरी के लिए कदम उठाए जाएंगे। 
-टैक्‍स नियमों में बेहतरी और निवेश के लिए बेहतर माहौल बनाया जाएगा। 
-सरकार से आम जनता को जोड़ने के लिए सोशल मीडिया का इस्‍तेमाल होगा। 
– अहम इलाकों में अगले 5 साल में वाई फाई जोन, नेशनल ई-गवर्नेंस प्‍लान लाया जाएगा। 
-कश्‍मीरी पंडितों के उनकी जमीन पर वापसी लौटने की दिशा में हर संभव मदद की जाएगी। 
-नॉर्थ ईस्‍ट में घुसपैठ की समस्‍या को प्राथमिकता देकर निपटा जाएगा। 
-नई सरकार संसद में महिलाओं के लिए 33 फीसदी रिजर्वेशन के लिए प्रतिबद्ध है। 
-महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में जीरो टॉलरेंस की नीति। 
-बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की होगी शुरुआत। 
-मदरसों के आधुनिकीकरण की दिशा में काम किया जाएगा। 
-सरकार हर राज्‍य में नए आईआईटी और आईआईएम खोलेगी। 
-स्‍वच्‍छ भारत मिशन की शुरुआत की जाएगी। 
-खेलों को स्कूल के पाठ्यक्रम का हिस्‍सा बनाया जाएगा। 
-जल संसाधनों की सुरक्षा को अहम प्राथमिकता। 
-गरीबी घटाई नहीं जाएगी, बल्कि खत्‍म की जाएगी। 
-गांवों में जीवन स्‍तर को बेहतर करने, पंचायती राज सिस्‍टम को ताकत दी जाएगी।
-जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे। 
-सबसे बड़ी चुनौती है गरीबी खत्‍म करना। 
-सरकार ‘मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्‍सीमम गवर्नेंस’ के मंत्र पर काम करेगी। 
-भारत-चीन के बीच रिश्‍ते की नई पहल 
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

राष्ट्रपति को केजरीवाल ने दिया जवाब

नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के अभिभाषण में ‘आप’ को निशाना बनाए जाने के बाद अरविंद केजरीवाल ने शेखर कपूर के ट्वीट को आगे बढ़ाया है। इसे केजरीवाल के जवाब के रूप में देखा जा रहा है।
राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद फिल्‍म निर्देशक शेखर कपूर ने ट्वीट किया, “राष्ट्रपति महोदय, ऐक्टिविज्म और अराजकता एक समान नहीं हैं। अराजकता तो 1984 में हुई थी, जब राज्य और पुलिस ने भीड़ को सिखों की हत्या के लिए उकसाया था।” (Dear Mr President. Activism n Anarchy r not the same. Anarchy was 1984 when mobs went on rampage killing Sikhs. Provoked by State n Police)
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शेखर कपूर के इस ट्वीट को री-ट्वीट किया है।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अपने अभिभाषण में इशारों-इशारों में आम आदमी पार्टी (आप) को नसीहत देते हुए दो टूक शब्दों में कहा था कि लोकलुभावन अराजकता सुशासन का विकल्प नहीं हो सकती है। नेताओं को जनता से वही वादे करने चाहिए, जिन्हें वे पूरा कर सकें।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें