टैग पुरालेख: Aap

केजरीवाल के 24 दिनों के राज में ठंढ से मरे 181 लोग

नई दिल्ली। ऐसा लग रहा है कि केजरीवाल सरकार चारो तरफ से घिरती नज़र आ रही है। एक मामले से बाहर निकलती है कि दूसरा मामला इनके सिर चढ़ा जाता है। अभी सोमनाथ और धरना मामले से निबट भी नहीं पायी थे कि एक और रिपोर्ट ने इनकी नींद उदा दी है। पिछले 24 दिनों के दौरान राजधानी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से 181 लोगों की लाशें बरामद हुई हैं और बताया ये भी जा रहा है कि इन सबों की मौत ठंढ के कारण हुई है। खास बात ये है कि मारे गए सभी लोग बेघर और लावारिस थे और सड़कों पर ही रात बिताते थे। बेघर लोगों के लिए रैन बसेरा बनाने और उनकी सारी समस्याएं दूर करने के दिल्ली सरकार के दावों के ये आंकड़े पलीता लगा रहे हैं। गौरतलब हो कि दिल्ली सरकार को इन मौतों की खबर तक नहीं।

ठंड से दो की मौत, NHRC का दिल्ली सरकार को नोटिस


दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 1 जनवरी से अब तक यहां 181 लोगों की मौत हो चुकी है। यानी 24 दिनों में 181 लोगों की मौत। सभी 181 लोग सड़क के किनारे रहने वाले लोग हैं। लेकिन इनकी लाशों को लावारिश घोषित कर इनकी मौत को असली वजह को छुपा लिया जाता है। जनवरी से पहले के भी आंकड़े को देखें, तो मरने वालों की तादाद अचंभे में डाल सकती है। आंकड़ों के मुताबिक 1 सितंबर 2013 से अब तक 1113 लोगों की मौत हो चुकी है। सभी मृतक बेघर थे और सड़कों के किनारे रहते थे।
ठंड की वजह से बेघरों की मौत के ये आंकड़े गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाले एक एनजीओ के हैं। एसएएस बीकेएस नाम के एनजीओ ने जोनल इंटिग्रेटेड पुलिस नेटवर्क की मदद से ये आंकड़े जुटाए हैं। एनजीओ के आंकड़ों के मुताबिक 1 जनवरी से 24 जनवरी तक मध्य दिल्ली से- 15, रेलवे लाइन के आसपास- 40, पूर्वी जिले से- 14, नई दिल्ली से- 10, उत्तरी दिल्ली से- 35, उत्तर पूर्वी दिल्ली से- 08, उत्तर पश्चिमी दिल्ली से- 07, बाहरी दिल्ली से- 12, दक्षिणी दिल्ली से- 04, दक्षिणी पूर्वी दिल्ली से- 14, दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली से- 04 और पश्चिमी दिल्ली से- 11 शव बरामद किए गए हैं।

भाजपाई ले उड़े रैन बसेरा बनाने वाली सीट


जब शहरी विकास मंत्री मनीष सिसोदिया को बताया गया कि दिल्ली में जनवरी महीने के 24 दिनों में ही 181 लोगों की लाशें सड़कों या फुटपाथ से मिली हैं तो उनके होश उड़ गए। वैसे अखिलेश सरकार की तरह दिल्ली सरकार भी चाहे तो कह सकती है कि मेडिकल की भाषा में ठंड लगने से किसी की मौत नहीं होती। लेकिन अगर ये सरकार खुद को आम आदमी की हितैषी बताती है तो इसे अपने चाल-चलन से ये साबित भी करना होगा। अब दिल्ली सरकार को ये साबित करना होगा कि वो सचमुच आम आदमी की हितैषी है।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें 

अब केजरीवाल की जगह राखी सावंत चलाएगी सरकार!

उद्धव ठाकरे ने अपने अखबार सामना के संपादकीय में केजरीवाल को येड़ा (पागल) बताने और राखी सावंत के साथ उनकी तुलना करने पर राखी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्‍होंने कहा है कि उद्धव ठाकरे ने जो कहा है तो बहुत सोच समझ कर कहा होगा। शिवसेना मुंबई को चलाती है। मुझे भी लगता है कि मैं केजरीवाल से बेहतर हूं और सरकार भी चला सकती हूं, इसलिए मैं भी सोच रही हूं कि अब राजनीति में आ ही जाऊँ। 
‘आप’ के प्रवक्‍ता दिलीप पांडे ने बताया कि सामना में जो बातें कही गई हैं, वो शिवसेना की राजनीतिक संस्‍कार शैली को प्रदर्शित करती हैं। साथ ही उन्‍होंने राखी सावंत की बात पर भी शिवसेना को घेरा। दिलीप पांडे ने कहा कि महाराष्‍ट्र की बागडोर अब राखी सावंत के हाथ में होगी। 
केजरीवाल की बयानबाजी पर जेडीयू सांसद साबिर अली ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है। उन्‍होंने कहा कि केजरीवाल चुनाव जीतकर आए हैं। ऐसे में उन्‍हें अपनी भाषा पर संयम रखना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि राजनेता देश की मर्यादा को ध्‍यान में रखते हुए टिप्‍पणी करें। 
सामना के संपादक प्रेम शुक्‍ला ने कहा कि ‘आप’ के नेता लगातार गलत बयानों का प्रयोग कर रहे हैं। उन्‍होंने कुमार विश्‍वास के मलयाली नर्सों पर किए गए कमेंट के लिए आड़े हाथों लिया। दरअसल कुमार विश्वास के पुराने कवि सम्मेलनों में किये गए कुछ टिप्पणियां आज विवाद का कारण बन गया है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

केजरीवाल से अच्छी राखी सावंत: उद्धव ठाकरे

मुम्बई। “दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल के कारण सभी राजनेताओं के सर शर्म से झुक गए हैं।” ये कहना है शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का। ठाकरे यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में आजकल कई येड़े (पागल) विदूषक पैदा हो गए हैं। उन्होंने तो इमरजेंसी के बाद इंदिरा गाँधी को हराने वाले राजनारायण को भी येड़ा (पागल) कह दिया। ये साड़ी बातें उन्होंने अपने अखबार सामना के संपादकीय में लिखा है।

आइटम गर्ल है आम आदमी पार्टी: चेतन भगत

पिछले दिनों ही देश के गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने भी केजरीवाल को येड़ा (पागल) सम्बोधित किया था जिसमे उनकी बहुत खिंचाई हुई थी। वही उद्धव ठाकरे ने आगे लिखा है कि गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों में बाधा पहुचने के लिए इस येड़े (पागल) मुख्यमंत्री ने अपना धरना किया, जिससे आम दिल्लीकर परेशान रहें। दिल्ली में दुर्घटनावश उनकी सरकार बन गयी तो इसका ये मतलब नहीं है कि कामयाबी उनके सर चढ़ जाए।

दिल्ली का मुख्यमंत्री पागल है: शिंदे

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि महाराष्ट्र में ‘आप’ की उपस्थिति ने सभी सत्ता विरोधी दलों की नींद उड़ा दी है। क्यूंकि इन्हें डर है कि कहीं सत्ता विरोधी वोट कहीं बटने की स्थिति में ना आ जाए इसलिए ये सभी बौखलाए हुए हैं। उद्धव ठाकरे ने लिखा है कि ये लोकतंत्र नहीं भीड़तन्त्र है। अगर ‘आप’ भी ऐसी ही हरकत करेगी तो कांग्रेस जैसे दलों और ‘आप’ में क्या फर्क रह गया। दोनों पार्टियाँ अराजकता फैला रही है।
गौरतलब है कि ‘आप’ के मुरीद चेतन भगत ने कहा था कि ‘आप’ को लोकसभा को बहुत ज़ल्दी है इसलिए ये राजनीति के आइटम गर्ल बन गयी है। इसी सिलसिले को आगे बढाते हुए उद्धव ठाकरे ने अपने संपादकीय में कहा है कि “अब तो राखी सावंत का ज्यादा सम्मान होना चाहिए। क्यूंकि केजरीवाल की जगह अगर राखी सावंत दिल्ली की सीएम होती तो इससे ज्यादा अच्छी तरह से सरकार चला सकती थी। चेतन भगत का कहना सही है कि ‘आप’ राजनीति की आइटम गर्ल है।” 
ठाकरे यही नहीं रुके उन्होंने आगे लिखा कि ‘आप’ येडों (पागलों) की बारात है, जो खुद आम आदमी की दुश्मन है। जैसे बारात और मेले में सांप वाला , पॉकेटमार, पिपही वाला, चोर, मदारी, भांग वाला, मालिश वाला अपने करतब दिखाता है और मेला ख़त्म होते ही सब वापस अपने-अपने घर चले जाते हैं केजरीवाल की येडों (पागलों) की बारात के साथ यही होने वाला है, तबतक सभी आइटम गर्ल अपना नाच दिखा ले।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

पार्टी ने माना, गिरती जा रही है ‘आप’ की लोकप्रियता

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता में दिन-ब-दिन गिरावट आ रही है. पार्टी के नेता भी महसूस करने लगे हैं। इसे लेकर उनकी झुंझलाहट सामने आ ही रही है। साथ ही पार्टी हर स्तर पर इससे निपटने में भी जुट गई है। पार्टी ने मीडिया के जरिये हो रहे नुकसान का मुकाबला जनसंपर्क अभियान के जरिए करने की रणनीति बनाई है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को नए सिरे से प्रशिक्षित किया जा रहा है।

‘आप’ के नेता साफतौर पर तो इसे मानने को तैयार नहीं है लेकिन उका ये मानना ज़रूर है कि पिछले कुछ दिनों से पार्टी का पूरा ध्यान दिल्ली पुलिस संबंधी गतिविधियों पर था। एक वरिष्ठ नेता कहते हैं कि पार्टी नए सिरे से वालिंटियर एंगेजमेंट और मैनेजमेंट की रणनीति तैयार कर रही है। उद्देश्य है कि मीडिया के जरिये हुए नुकसान की भरपाई लोगों से सीधे संपर्क कर की जा सके। वह कहते हैं कि हमारे बारे में दुष्प्रचार तो लगातार होते रहते हैं। 
पार्टी नेता दिल्ली विधानसभा चुनाव का भी उदाहरण दे रहे हैं. उनका कहना है कि चुनाव से ठीक पहले एक फर्जी स्टिंग ऑपरेशन के नाम पर विरोधी लगातार हमारी आलोचना कर रहे थे। यहां तक कि मीडिया भी उसी बहाव में आ गया था। हालांकि, चुनाव में लोगों ने उन्हें भी हकीकत का अहसास करा दिया। पार्टी को ऑनलाइन मिलने वाले चंदे में भी लगातार भारी गिरावट आई है। इस बारे में पार्टी के सोशल मीडिया और आइटी प्रमुख अंकित लाल कहते हैं कि यह रफ्तार उन दिनों बढ़ती है, जब ऑनलाइन माध्यमों में पार्टी इसके लिए अभियान चलाती है। वैसे पार्टी का कहना है कि अपनी बात लोगों के बीच ज्यादा मजबूती से रखने की जरूरत है। पार्टी ने दुष्प्रचार को दूर करने के लिए कोशिशें तेज कर दी हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

दिल्ली के हर लोकसभा सीट ‘आप’ के 75 दावेदार

दिल्ली में आम आदमी पार्टी से लोकसभा चुनाव का टिकट हासिल करने के लिए कतार लग गई है। यहां की सात लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए पार्टी के पास अब तक 500 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। यानी औसतन हर सीट पर टिकट के दावेदारों की संख्या 75 के करीब है। चुनाव लड़ने के आवेदनों के लिहाज से दिल्ली के बाद उत्तर प्रदेश और हरियाणा का नंबर है। पार्टी का कहना है कि चुने गए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने में अभी एक सप्ताह का समय लग सकता है।
पार्टी के मुताबिक, अभी तक देश भर से पांच हजार से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। इनमें से 2600 आवेदनों की जांच पूरी कर ली गई है। वहीं, करीब दो हजार ऑनलाइन और 500 अन्य आवेदनों की जांच अभी तक नहीं हो पाई है। आवेदनों की जांच के लिए कार्यकर्ताओं की एक टीम काम कर रही है।
लिहाजा अभी लिस्ट फाइनल होने में समय लग सकता है। दिक्कत इसलिए भी आ रही है कि कई आवेदनों को टुकड़ों में भेजा गया है। पार्टी की कोशिश है कि सभी आवेदनों की जांच के बाद ही लिस्ट फाइनल की जाए।

पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने बताया कि सबसे ज्यादा आवेदन दिल्ली से आए हैं। इनकी संख्या पांच सौ से ज्यादा है। वहीं, इसके बाद नंबर उत्तर प्रदेश और हरियाणा का है। उन्होंने बताया कि आवेदन तब तक स्वीकार किया जाएगा, जब तक संबंधित सीट के उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं कर दिया जाता।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

भारती के छापे पर कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

एक स्थानीय अदालत ने गत सप्ताह दक्षिण दिल्ली में कथित तौर पर कानून मंत्री सोमनाथ भारती के नेतृत्व में मारे गए छापे के बारे में गुरुवार को पुलिस को प्रगति रिपोर्ट दायर करने का निर्देश दिया। अदालत ने इस घटना से संबंधित एक अन्य अफ्रीकी की याचिका पर सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस को यह निर्देश दिया। यह महिला चाहती है कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाए।
मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट चेतना सिंह ने पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) दक्षिण से 15-16 जनवरी की रात की उस घटना की की गई जांच के संबंध में रिपोर्ट दायर करने का निर्देश दिया जिसमें तीन अन्य विदेशी महिला भी कथित तौर पर पीड़ित हैं। अदालत ने कहा कि डीसीपी दक्षिण को 25 जनवरी तक रिपोर्ट दायर करनी चाहिए।
अफ्रीकी महिला आधी रात में मारे गए छापे के संबंध में अलग प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाया जबकि इससे पहले एक अन्य विदेशी महिला ने गत सप्ताह अदालत से इसी तरह के राहत की मांग की थी। दिल्ली पुलिस ने पहली याचिका के आधार पर 19 जनवरी को अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला पहले ही दर्ज कर लिया है।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

दिल्ली की हर लोकसभा सीट पर ‘आप’ के 75 दावेदार

दिल्ली में आम आदमी पार्टी से लोकसभा चुनाव का टिकट हासिल करने के लिए कतार लग गई है। यहां की सात लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए पार्टी के पास अब तक 500 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। यानी औसतन हर सीट पर टिकट के दावेदारों की संख्या 75 के करीब है। चुनाव लड़ने के आवेदनों के लिहाज से दिल्ली के बाद उत्तर प्रदेश और हरियाणा का नंबर है। पार्टी का कहना है कि चुने गए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने में अभी एक सप्ताह का समय लग सकता है।
पार्टी के मुताबिक, अभी तक देश भर से पांच हजार से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। इनमें से 2600 आवेदनों की जांच पूरी कर ली गई है। वहीं, करीब दो हजार ऑनलाइन और 500 अन्य आवेदनों की जांच अभी तक नहीं हो पाई है। आवेदनों की जांच के लिए कार्यकर्ताओं की एक टीम काम कर रही है।
लिहाजा अभी लिस्ट फाइनल होने में समय लग सकता है। दिक्कत इसलिए भी आ रही है कि कई आवेदनों को टुकड़ों में भेजा गया है। पार्टी की कोशिश है कि सभी आवेदनों की जांच के बाद ही लिस्ट फाइनल की जाए।

पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने बताया कि सबसे ज्यादा आवेदन दिल्ली से आए हैं। इनकी संख्या पांच सौ से ज्यादा है। वहीं, इसके बाद नंबर उत्तर प्रदेश और हरियाणा का है। उन्होंने बताया कि आवेदन तब तक स्वीकार किया जाएगा, जब तक संबंधित सीट के उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं कर दिया जाता।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

मोदी से ज्यादा इमानदार हैं केजरीवाल: न्यूज़ चैनल सर्वे

नई दिल्ली। एक न्यूज़ चैनल के सर्वे के अनुसार बताया कि जनता अरविन्द केजरीवाल को नरेंद्र मोदी से ज्यादा ईमानदार मानती है। इस सर्वे के हिसाब से आम आदमी पार्टी आगामी लोक सभा चुनाव में अपने वोट शेयर के मुताविक देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनेगी। अभी आम चुनाव होने में काफी वक्‍त बाकी है  और अधिकतर राज्‍यों में आम आदमी पार्टी का सांगठनिक ढांचा भी नहीं है। यहां तक कि कई क्षेत्रों में पार्टी ने अपना अभियान भी शुरू नहीं किया है। ऐसे में अगले कुछ महीने में पार्टी के वोट शेयर में अभी और सुधार होने का अनुमान है।
बीते दिसंबर में दिल्‍ली में हुए विधानसभा चुनावों में अप्रत्याशित कामयाबी हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी की नजर अब आगामी लोकसभा चुनाव पर है। दिल्‍ली विधानसभा से संसद की दूरी महज सात किलोमीटर है लेकिन यह सफर अरविंद केजरीवाल की पार्टी के लिए इतना आसान भी नहीं है। क्यूंकि उनकी दिल्ली सरकार लगातार विवादों में भी घिरती जा रही है।
माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में आम आदमी पार्टी के वोट शेयर में और अधिक सुधार होगा। अगर ऐसा हुआ तो आम आदमी पार्टी कांग्रेस और बीजेपी के बाद तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। कई और भी चैनलों के सर्वे के मुताविक बताया गया है कि आम आदमी पार्टी लगातार अपना वोट शेयर बढ़ा रही है। ऐसी स्थिति में देखना दिलचस्प होगा कि अगर केजरीवाल ‘किंग’ नहीं तो ‘किंगमेकर’ जरूर बन सकते हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

अपनी ही पार्टी में घिरे सोमनाथ

नई दिल्ली। अब ऐसा लग रहा है कि सोमनाथ भारती विरोधी पार्टियों के साथ-साथ अपने पार्टी में भी घिरते नज़र आ रहे हैं। आप नेता और वकील राहुल मेहरा ने सोमनाथ के रवैये और उनकी भाषा को लेकर सवाल उठाए हैं। मेहरा ने कहा कि, हां अरुण जेटली और हरीश साल्वे पर सोमनाथ की टिप्पणी पूरी तरह गलत है। अच्छा आदमी वही है जो स्वीकार करे कि उसने गलती की है। महान शख्स की यही पहचान है कि वो उस बात पर माफी मांगे जो उसे नहीं कहनी चाहिए थी। मैं कांग्रेस और बीजेपी से इस तरह की उम्मीद नहीं रखता, लेकिन मैं अपनी पार्टी और अपने लोगों से ऐसी उम्मीद रखता हूं।
इससे पहले आप के सदस्य कैप्टन गोपीनाथ भी सोमनाथ भारती के रवैये पर सवाल उठा चुके हैं। उधर, पार्टी अब तक भारती को बचाव में है और इस मामले पर उनके माफी मांगने के संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि महिलाओं से बदसलूकी के मामले में भारती पर लगातार इस्तीफे का दबाव बढ़ रहा है। बीजेपी-कांग्रेस, दिल्ली महिला आयोग ने सोमनाथ के इस्तीफे की मांग तेज कर दी है। वहीं आम आदमी पार्टी सोमनाथ के बचाव में है। आप का कहना है कि जांच के बाद सब कुछ साफ हो जाएगा। आप प्रवक्ता आशुतोष ने कहा कि सोमनाथ भारती के बयान का हम समर्थन नहीं करते हैं, लेकिन इस पर राजनीति नहीं होना चाहिए। जांच हो रही दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा। जांच में दोषी पाया जाएगा तो समीक्षा करेंगे।
उधर, सोमनाथ के मसले पर आज कांग्रेस और बीजेपी के नेता उपराज्यपाल से मिल रहे हैं। कांग्रेस के तेवर तो इस कदर तल्ख हैं कि वो सोमनाथ के मुद्दे पर समर्थन वापसी की धमकी तक दे रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर लवली का कहना है कि सोमनाथ से इस्तीफा लिया जाए, अन्यथा पार्टी समर्थन पर दोबारा विचार करेगी। लवली आज उप राज्यपाल नजीब जंग से भी मुलाकात करेंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस भारती के मामले को गम्भीरता से ले रही है या फिर की सिर्फ धमकी दे रही है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

आइटम गर्ल है आम आदमी पार्टी: चेतन भगत

नई दिल्ली। कभी आम आदमी पार्टी के प्रशंसक रहे चर्चित लेखक चेतन भगत का भी मोह इससे टूट गया है। एक टीवी चैनल पर इंटरव्यू में चेतन भगत न कहा कहा कि “आम आदमी पार्टी सरकार चलाने के नाम पर जो कर रही है, उससे मुझे शर्म आती है। उन्होंने मुझे वाकई बहुत नीचा दिखाया है। इसके राजनीतिक नफा नुकसान की जो भी गणित हो। मगर ये सब समझ के परे है।” उन्होंने आगे कहा कि “आम आदमी पार्टी के नेता लोकसभा चुनावों की जल्दबाजी से घिरे दिखते हैं। उन्हें तुरत फुरत अटेंशन चाहिए सबका, ये कुछ वैसा ही है कि बतौर एक्ट्रेस कोई आप पर ध्यान न दे तो आप आइटम गर्ल बनकर करियर संवारने की कोशिश करें।आम आदमी पार्टी भारतीय राजनीति की आइटम गर्ल बन गई है। पर याद रखना होगा कि आइटम गर्ल बहुत देर तक नहीं चलती हैं।”
फाइव प्वाइंट समवन, थ्री मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ, टू स्टेट्स जैसे कई चर्चित उपन्यास लिखने वाले चेतन भगत स्तंभकार भी हैं और अब तक आम आदमी पार्टी के राजनीतिक तौर तरीकों के मुखर प्रशंसक रहे हैं। चेतन के मुताबिक आम आदमी पार्टी ने अपने धरने के दम पर क्या हासिल किया। दो पुलिस वालों को जबरन छुट्टी पर भेजा जाना, मगर इसके फेर में पूरी राजधानी थम गई। लोगों को दिक्कत हुई, पुलिस बल का मनोबल गिरा और कैपिटल का बिजनेस सेंटिमेंट भी हर्ट हुआ। अब ऐसा लग रहा है जैसे अनुपम खेर के बाद चेतन भगत भी ‘आप’ से दूर हो गए हैं।अब देखना ये होगा कि भविष्य में कितने लोग आप से दूरी बनाते हैं या फिर जुड़ते हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

दिल्ली का मुख्यमंत्री पागल है: शिंदे

मुम्बई। “दिल्ली के पागल मुख्यमंत्री के कारण मुझे पुलिस वालों की छुट्टियां रद्द करनी पड़ी.” चौंकिए मत, ये कथन देश के गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे का है। बहुत ही अजीब और चौकाने वाला बयान दिया है गृहमंत्री ने. एक तरफ आम आदमी पार्टी के नेताओं पर कांग्रेस बदजुबानी का आरोप लगा रही है वहीँ उन्ही की पार्टी के नेता और देश के गृहमंत्री इसतरह का बयान दे रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे ‘आप’ के नेताओं की बदज़ुबानी का जवाब कांग्रेस भी उसी तरीके से देना चाहती है। जहां एक और कांग्रेस के समर्थन से दिल्ली में केजरीवाल की सरकार चल रही है, वहीं केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे की नजर में केजरीवाल एक ‘पागल’ मुख्यमंत्री हैं। दिल्ली में केजरीवाल के धरने और प्रदर्शन से शिंदे खासे खफा हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि कोई अपने पद की गरिमा ही भूल जाये। 
दरअसल केजरीवाल पर आज गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने मराठी भाषा में जमकर निशाना साधा। शिंदे ने अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बगैर उन्हें पागल मुख्यमंत्री करार दिया। महाराष्ट्र के हिंगोली में एक कार्यक्रम के दौरान शिंदे ने कहा कि “जब मैं पुलिस कर्मचारी था तो मेरी पोस्टिंग खेरवाड़ी में थी। शादी के तुरंत बाद मेरी छुट्टियां रद्द कर दी गईं और मैं हनीमून पर भी नहीं जा सका क्योंकि वहां दंगे हो गए थे। अब एक एड़ा (पागल) मुख्यमंत्री के धरने पर बैठने की वजह से मुझे दिल्ली पुलिस की छुट्टियां रद्द करनी पड़ी।”
गौरतलब है कि मंगलवार को जब अरविंद केजरीवाल धरने की जगह के बदलने के बारे में गृहमंत्रालय के सुझाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था, “शिंदे कौन है? मैं दिल्ली का मुख्यमंत्री हूं, मैं तय करूंगा कि धरना कहां करना है।” इसके बाद सोशल मीडिया में इस बात को लेकर केजरीवाल की जमकर खिंचाई हुई कि कल तक वो खुद को आम आदमी बताते थे अब अपने पद का घमंड दिखा रहे हैं।
फिर मीडिया में सोमनाथ भारती का बयान आ गया जिसमें वे अरुण जेटली और हरीश साल्वे के मुंह पर थूकने की बात कह रहे थे। इसके बाद से ही आम आदमी पार्टी विरोधियों के निशाने पर आ गई। फिर कांग्रेस बार-बार ‘आप’ को भाषा में संयम बरतने की नसीहत दे रही थी परन्तु आज गृहमंत्री ने कुछ ऐसा कहा है कि जिस पर सियासी पारा चढ़ना तय है। शिंदे के इस बयान पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है। पार्टी प्रवक्ता रणदीप सूरजेवाला ने कहा कि शिंदे एक परिपक्व नेता हैं। मैंने उनका यह बयान नहीं सुना इसलिए कोई प्रतिक्रिया नहीं दूंगा। वहीं आम आदमी पार्टी भी शिंदे पर जवाबी हमला करने से कतरा रही हैं। पार्टी नेता गोपाल राय ने कहा, “शिंदे समझदार हैं उनके बयान पर क्या टिप्पणी करें।”

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

‘आप’ पर हुआ मुक़दमा दर्ज़, केजरीवाल की तबियत खराब

नई दिल्ली। रेल भवन के बाहर आम आदमी पार्टी के धरने के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। संसद मार्ग थाने में धारा 144 का उल्लंघन, पुलिस से भिड़ंत और बिना अनुमति के लाउडस्पीकर के प्रयोग का मामला दर्ज किया गया है।

इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत खराब हो गई। केजरीवाल को कौशांबी स्थिति यशोदा अस्पताल ले जाया गया। हालांकि कुछ देर बाद उन्हें छुट्टी भी दे दी गई। इसबार में आप नेता संजय सिंह ने कहा है कि घबराने की कोई बात नहीं है। तबीयत खराब होने की वजह से केजरीवाल आज दिल्ली सचिवालय नहीं जाएंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल सोमवार को दिल्ली पुलिस के तीन अधिकारियों के निलंबन की मांग को लेकर रेल भवन के आगे धरने पर बैठ गए थे। उनके साथ उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी भी थे। बाद में उन्होंने दिल्ली की जनता से धरने स्थल पर आने का आह्वान किया था। धरने स्थल पर उपेक्षा अनुरूप भीड़ के न उमड़ने और चौतरफा आलोचनाओं के बाद मंगलवार देर शाम केजरीवाल ने नाटकीय घटनाक्रम में धरने को यह कहते हुए समाप्त करने की घोषणा की कि हमारी मांगे आशिंक रूप से मान ली गई है और दो पुलिस अधिकारियों को छुट्टी पर भेज दिया गया है। यह जीत दिल्ली की जनता की जीत है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार दोपहर को धरने स्थल पर आप कार्यकर्ताओं ने अराजकता मचाते हुए सुरक्षाकर्मियों पर पत्थर फेंके जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों ने बेरीकैट्स तोड़ने की कोशिश की और महिलाओं के आत्मसम्मान की बात करनी वाली आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महिला पत्रकारों से बदसलूकी भी की।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें