नई दिल्ली। रामकृपाल यादव की नाराजगी के बाद मीसा भारती ने पाटलिपुत्र सीट से अपनी दावेदारी वापस लेने की पेशकश की है। मीसा ने कहा है कि रामकृपाल के लिए वो पाटलिपुत्र सीट से अपनी दावेदारी वापस लेने को तैयार हैं। मीसा के मुताबिक रामकृपाल यादव ने ही उन्हें राजनीति में आने के लिए प्रोत्साहित किया। रामकृपाल से मुलाकात के लिए उनके घर पहुंची मीसा ने कहा कि वो तब तक उनके घर से नहीं लौटेंगी जब तक वो उन्हें मना नहीं लेंगी। मीसा ने कहा कि पहले भी वो पार्टी के लिए पर्दे के पीछे से काम करती रही हैं, लेकिन चूंकि उनके पिता पाटलिपुत्र से चुनाव लड़ते रहे हैं इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं की मांग थी कि परिवार का ही कोई सदस्य पाटलिपुत्र से चुनाव लड़े।
हालांकि सूत्रों से जो खबरें आ रही हैं उनके मुताबिक राम कृपाल इस बात से बेहद आहत थे कि लालू ने सीट बेटी को दे दी। खबर के मुताबिक राबडी को सीट दिए जाने पर राम कृपाल को कोई एतराज नहीं था लेकिन बेटी को सीट देने की बात ने उनको चोट दे दी। इस मामले में राबड़ी देवी ने कहा कि परिवार में तो लड़ाई झगड़ा होता ही रहता है। इसको इतना तूल देने की जरूरत क्या है। वहीं लालू यादव मीडिया में इस पूरे प्रकरण के आने से खफा हैं और उन्होंने कहा है कि अगर कोई नाराज है तो रहे। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि वे मान जाएंगे और टिकट पर भी बात की जा सकती है। लालू ने कहा कि राम कृपाल का दो साल का कार्यकाल शेष है और मुझे नहीं लगता कि वे पार्टी छोड़ने की गलती करेंगे। उन्होंने कहा कि राम कृपाल को गुमराह किया जा रहा है।
खबर ये भी है कि जेडीयू भी रामकृपाल के संपर्क में है और टिकट का ऑफर दे रही है, वहीं बीजेपी की ओर से भी उनको टिकट का ऑफर है। देखना ये होगा कि राम कृपाल की नाराजगी बिहार की राजनीति में क्या गुल खिलाने वाली है। क्या राम कृपाल मान जाएंगे या फिर आरजेडी का फिर टूटना तय है?
नई दिल्ली। विकास पुरुष की छवि वाले और वाईब्रेंट गुजरात प्रणेता श्री नरेंद्र मोदी जी आजकल कुछ बदले बदले नज़र आने लगे हैं। अबतक भाजपा और नरेंद्र मोदी अपनी सभाओं में विकसित गुजरात का हवाला देते हुए देश के विकास पर ज़ोर देते थे। लेकिन अब वो भी बांकी क्षेत्रिय पार्टी के नेताओं की तरह सोशल इंजीनियरिंग में फंस गए हैं। दरअसल नरेंद्र मोदी का नया चेहरा सामने आते ही देश का युवा हैरान-परेशान है और सोचने पर मजबूर हो गया है कि क्या ये वही मोदी हैं जो राष्ट्रवाद और विकासवाद कि बात करते थे? आखिर ऐसा क्या हो गया है इन्हें कि राष्ट्रवाद, विकासवाद छोड़ कर जातिवाद, पिछड़ावाद की बात करने लगे? बिहार और यूपी में हुए इनकी सभाओं पर अगर नज़र डाले तो इसका उदाहरण साफ़-साफ़ दिखाई देगा। हाल ही में भाजपा की बिहार के मुजफ्फरपुर में हुई रैली पर गौर करें तो पता चलेगा कि मोदी का मिज़ाज़ बिलकुल बदल चूका है। मोदी ने वहाँ मंच से अपने भाषण में कहा कि “भाजपा को लोग ब्राम्हण और बनियों की पार्टी समझते थे, लेकिन अब ये पार्टी पिछड़ों की पार्टी हो गयी है। मै पिछड़ा का बेटा हूं , मेरी मां बर्तन धोने का काम करती थी, मैं चाय बेचता था और अब भाजपा ब्राहमण और बनियो की पार्टी नही रही हमारे साथ रामविलास पासवान जी है भाई चिराग है उपेन्द्र कुशवाहा है।” आखिर ऐसा क्या हो गया इन्हे कि मंच से ये बात कभी न बोलने वाले मोदी आजकल सिर्फ जातिवाद की ही बात करते हैं।
मोदी के इस बयान ने युवाओं को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या देश वापस उसी 40-50 साल पहले वाले भारत की तरफ जा रहा है। अगर भाजपा को इसी सोशल इजीनियरिंग की ही बात करनी है तो इसमें लालू और नीतीश बुरे हैं क्या? दरअसल देश के युवा का मोदी से जुड़ने का मकसद था, नया भारत निर्माण, राष्ट्रवाद और एक विकसित भारत जो इस जात-पात और सम्प्रदायवाद से अलग हो। लेकिन ये क्या मोदी भी उसी रास्ते पर चल पड़े हैं। सब जानते हैं कि ‘देश में मोदी की ज़बरदस्त लहर है, भाजपा के आकलन के हिसाब से अकेले पार्टी 230-240 सीटों पर कब्ज़ा जमा सकती है। देश की अधिकतम जनता मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है, देश में चारों तरफ सिर्फ नमो-नमो ही है।’ लेकिन चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है भाजपा नेताओं के तमाम दावों की हवा निकलती जा रही है। इसका अहसास भाजपा के सभी थिंक टैंक को हो चूका है तभी यूपी और बिहार की सभाओं में विकास के मुद्दे पर जातिवाद का मुद्दा हावी होने लगा है।
इन्ही सोशल इजीनियरिंग का बैलेंस बनाने के लिए कल्याण सिंह को रातोंरात पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घोषित कर दिया गया। परिवारवादी, अवसरवादी और जातिवादी राजनीति के प्रतिक माने जाने वाले रामविलास पासवान और उपेन्द्र कुशवाहा से हाथ मिला रहे हैं। नागमणी साधु यादव, रणवीर यादव जैसे नेताओं को लाने कि तैयारी चल रही है। फिर टिकट में अधिक से अधिक पिछड़े और अति पिछड़े वर्ग कि हिस्सेदारी हो इसके लिए जद यू और राजद के पिछड़े और अति पिछड़े, दलित नेता को पार्टी में शामिल करने कि रणनीति पर काफी तेजी से काम चल रहा है। सहरसा, पूर्णिया और गया की रैली में इस तरह की राजनीति और भी खुलकर सामने आ जायेगी। वैसे राजनैतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा को कही यह दाव उलटा ना पड़ जाये। क्यूंकि भाजपा इस खेल में माहिर नही है और हो सकता है कि इस चक्कर में इनका जनाधार वोट ही ना की खिसकने लगे। दरअसल इस तरह के खेल में मायावती, मुलायम, लालू और नीतीश कुमार बहुत बड़ी डिग्री हासिल है और इस खेल में इन्हे परास्त करना आसान नही है।वही इस खेल से युवा वोटर ठगा ठगा महसूस करने लगा है और इस खेल से निराश है जिसका प्रभाव वोटिंग प्रतिशत पर भी दिख सकता है।
कहा जाता है कि शतरंज का सबसे काबिल और होशियार खेलाड़ी वो होता है जो सामने वाले खिलाड़ी को अपने जैसे खेल खेलने को मजबूर कर देता है। या फिर इसको इस तरीके से समझे कि हम जिस दाव के माहिर खिलाड़ी है, सामने वालो को उसी दाव को खेलने के लिए ऐसी परिस्थिति बना दे कि वो मजबूर हो जाये या फिर सामने वाले खेलाड़ी को लगने लगे है इसी दाव से खेल जीता जा सकता है। बस यही हो रहा है आजकल भाजपा के साथ और इस कारण से बिहार के दो लोग बेहद सकून में हैं। वो अपनी नैतिक जीत तो मान ही चुके हैं और इसी कड़ी मे निराश बिहार के सवर्ण मतदाताओ को लुभाने के लिए नये दाव पर काम भी शुरु कर भी दिया है। राजद कांग्रेस के साथ गठबंधन हो जाये इसके लिए अब लालू कुछ भी देने को तैयार हो गए हैं सिर्फ शर्त यही है कि ज्यादा से ज्यादा सर्वण उम्मीदवार को टिकट दे। यही काम नीतीश ने भी शुरु कर दिया है। सीपीआई और सीपीएम को वैसी सीट दी जा रही है जहां इन पार्टियो के सवर्ण उम्मीदवार चुनाव जीतते रहे हैं। लालू भूमिहार को पहली बार दो तीन टिकट देने कि तैयारी में और कांग्रेस को ब्राम्हण उम्मीदरवार को अधिक से अधिक सीट देने कि सलाह दे रहा है।
अब देखना यह है कि सोशल इनजीनियरिंग के इस नये खेल में उंट किस करवट लेता है इस खेल के माहिर लालू और नीतीश औंधे मुंह गिरते हैं या फिर भाजपा का बिहार से सुपरा साफ होता है क्योकि स्थिति आर पार वाली बनती जा रही है या फिर भाजपा के लिए कहीं माया मिली ना राम वाली स्थिति ना कही हो जाये।
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर दिया गया बयान कांग्रेस के लिए गले की हड्डी बन गयी है। दरअसल खुर्शीद ने मोदी को नपुंसक क्या बताया, सियासी बवाल खड़ा हो गया। मामला इतना आगे बढ़ गया है कि थमने का नाम तक नहीं ले रहा। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी तक को गुरुवार को कहना पड़ा कि सलमान ने मोदी के बारे में जो टिप्पणी की, वो उन्हें कतई पसंद नहीं आई। जाहिर है, ये सभी कांग्रेसी नेताओं के लिए चेतावनी की तरह है। हालांकि, राहुल ने मोदी पर हमले जारी रखने की मंजूरी भी दी है।
लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ आ गया। मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में दिल्ली में एक संस्था ने पोस्टर लगा दिए हैं, जिनमें कांग्रेस के दागदार नेताओं को लेकर सलमान खुर्शीद से सवाल किया गया है। इस पोस्टर में लिखा है, “नरेंद्र मोदी नपुंसक हैं, मर्द तो हमारे पास में हैं।” इस पंक्ति के बराबर में विदेश मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की तस्वीर लगाई गई है।
पोस्टर में हरियाणा से कांग्रेसी नेता गोपाल कांडा, हाल में दिल्ली में यौन शोषण के बाद एफआईआर का सामने कर रहे उत्तराखंड के मंत्री हरक सिंह रावत, राजस्थान में पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा और सीडी कांड में फंसे अभिषेक मनु सिंघवी की तस्वीर दी गई है।
इनके नीचे लिखा गया कि, “मर्द बनने के लिए संपर्क करें। कांग्रेस मुख्यालय अकबर रोड।” और साथ में उल्लेख किया गया उस संस्था का जिसने ये पोस्टर लगाए हैं। पोस्टर के सबसे नीचे भगत सिंह क्रांति सेना द्वारा जनहित में जारी लिखा है।
नई दिल्ली। बीजेपी ‘मोदी फॉर पीएम फंड’ में अलग-अलग तरीक़ों से चंदा इकट्ठा कर रही है और अब पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने अपनी ही पार्टी के विधायकों और सांसदों को चंदा देने की गुज़ारिश की है।
मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए अपने नेताओं को संदेश दिया कि पार्टी इस दिन को समर्पण दिवस के रूप में मना रही है और इस मौक़े पर राजनाथ सिंह ने अपना एक महीने का वेतन ‘मोदी फॉर पीएम फंड’ में डोनेट किया है।
उन्होंने पार्टी के विधायकों और सांसदों से भी अपील की है कि वो ‘मोदी फॉर पीएम फंड’ में अपना एक महीने का वेतन डोनेट करें।
आपको बता दें कि पार्टी लोकसभा चुनावों से पहले ‘मोदी फॉर पीएम फंड’ में चंदा लेने का कार्यक्रम एक अभियान की तरह चलाया जा रहा है और अलग-अलग तरीकों से पार्टी चंदा इकट्ठा कर के लोगों को सीधे मोदी से जोड़ने की कोशिश में लगी है।
कोच्ची। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने यहां रविवार को कहा कि केंद्र की सरकार 100 दिनों में बदल जाएगी। केरल के एक दिन के दौरे पर पहुंचे मोदी केरल पुलाया महासभा में बोल रहे थे।
मोदी ने हिंदी में बोलते हुए श्री नारायण गुरू और अय्यांकली का ज़िक्र किया जिन्होंने यहां के निम्न वर्ग को ऊपर उठाने के लिए काम किया है। मोदी ने कहा कि, “6 दशकों से, एक ही परिवार ने फ़ैसले लिये हैं और अब वो बदलनेवाला है और बहुत जल्दी सारे फ़ैसले देश के सभी परिवारों के लिए लिये जाएंगे।”
उन्होंने कहा कि, “आज से 100 दिन बाद केंद्र में सरकार बदल जाएगी और मैं भरोसा दिलाता हूं कि आपकी सारी उम्मीदें सच होंगी।”
मोदी ने अपना भाषण उन्हें सुनने के लिए पहुंचे लोगों को मलयालम में धन्यवाद देकर किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याएं जल्द ही सुनी जाएंगी।
कोलकाता। बीजेपी महासचिव वरुण गांधी ने एक तरह से नरेंद्र मोदी की चुनावी रैलियों में आनेवाली भीड़ की संख्या को लेकर सवाल खड़े कर दिये हैं। नरेंद्र मोदी की हाल ही में कोलकाता में हुई रैली में दावा किया जा रहा था कि लाखों की संख्या में लोग पहुंचे, मीडिया ने भी दावा किया कि 2 लाख से ज़्यादा लोग मोदी को सुनने के लिए पहुंचे लेकिन वरुण गांधी ने इन दावों पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा कि वहां ठीक-ठाक भीड़ थी।
बीजेपी की ओर से पश्चिम बंगाल का विशेष कार्यभार देख रहे वरुण गांधी से जब ये पूछा गया कि नरेंद्र मोदी की रैली में इतनी भारी संख्या में लोगों के आने को कैसे देखते हैं तो उन्होंने कहा कि, “ठीक-ठाक भीड़ थी” जब उनसे पूछा गया कि आप इसे उम्दा क्यों नहीं मानते? तो वरुण का कहना था कि “आप लोगों को ग़लत संख्या पता है। ये सही नहीं है कि रैली में 2 लाख से ज़्यादा लोग आये थे। भीड़ 45-50 हज़ार से ज़्यादा नहीं थी।”
जो संवाददाता मोदी की रैली में गये थे उन्होंने भीड़ को देखते हुए और पुलिस के अंदाज़े से अंदाज़ा लगाया था. प्रदेश बीजेपी के नेता ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आई भीड़ को लेकर खुश थे जिसमें लेफ़्ट और तृणमूल कांग्रेस रैलियां करते हैं और 3 से 8 लाख तक लोग उनकी रैलियों में देखे गये हैं।
बीजेपी के पूर्व पश्चिम बंगाल अध्यक्ष तथागत रॉय ने कहा कि 3 लाख से ज़्यादा लोग मोदी को सुनने आये थे और 50 हज़ार से ज़्यादा लोगों को टीएमसी के नेताओं ने रोक लिया था।
वरुण गांधी से जब नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह के भाषण को लेकर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि, “मैं इस बारे में टिप्पणी नहीं करूंगा। आपको इस बारे में प्रदेश के नेताओं जैसे राहुल सिन्हा (बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष) से पूछना चाहिए।” आपको बता दें कि प्रदेश बीजेपी के नेता तृणमूल कांग्रेस सरकार पर नरमी दिखाने को लेकर मोदी और राजनाथ के भाषणों से निराश हैं।
बृहस्पतिवार को सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय नेताओं को देश के हिसाब से बात करना है और राष्ट्रीय नेताओं पर नज़र रखनी ना कि प्रदेश के, ममता बनर्जी कोई राष्ट्रीय नेता नहीं हैं जिन पर मोदी जी या राजनाथ जी को हमला करने की आवश्यता थी।
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस नेता मणि शंकर अय्यर के चायवाला बयान को खारिज करते हुए पार्टी के प्रवक्ताओं को हिदायत दी है कि वो विपक्ष के नेताओं पर निजी हमले करने से बचें।
राहुल ने आज कांग्रेस के कुछ नेताओं के साथ एक घंटे की बैठक की जो मीडिया में पार्टी के प्रतिनिधि के तौर पर जाते हैं और उन्हें कहां कि विपक्ष के नेताओं पर निजी हमले करना ग़लत है। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने ये हिदायत तब दी जब सांसद बालचंद्र मुंगेकर ने कहा कि चायवाला जैसी टिप्पणियों से पार्टी को कोई फायदा नहीं होने वाला।
पार्टी की ओर से टीवी पैनलिस्ट में शामिल मुंगेकर ने कहा था कि, “चायवाला को बदनाम न करें। ऐसे बयान अनावश्यक हैं और ये बहस को बेकार कर सकते हैं”
राहुल का फरमान ऐसे वक़्त में आया है जब अय्यर के बयान का जवाब मोदी उन्हीं के शब्दों में देकर वोटरों के बीच पहुंच बनाने में कर रहे हैं। बीजेपी ने एक अभियान शुरू किया है जिसके तहत लोगों को चाय के साथ मोदी से बात करने का मौका दिया जाएगा।
अय्यर ने पिछले महीने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान कहा था कि वो 21 सदीं में तो पीएम नहीं बन पाएंगे। उन्होंने कहा था कि, “ये मेरा दावा है कि मोदी 21 सदी में कभी पीएम नहीं बन पाएंगे, अगर वो चाय बेचना चाहते हैं तो यहां (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक) में हम इसका इंतज़ाम कर सकते हैं।” अय्यर के इस बयान के बाद उसी दिन शाम को बीजेपी के कुछ कार्यकर्ता वाकई वहां नमो चाय लेकर पहुंच गये थे।
अय्यर ने ही दिसंबर में नरेंद्र मोदी को जोकर कहा था और आरोप लगाया था कि उन्हे इतिहास और अर्थशास्त्र का ज्ञान नहीं है। पिछले साल केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने मोदी को भष्मासुर बताते हुए कहा था कि वो अपने ही गुरू लाल कृष्ण आडवाणी को ही खा गये। उन्होंने कहा था कि, “मोदी भष्मासुर है। वो उन्ही लोगों को खाते रहेंगे जिन्होंने उन्हें बनाया है। वो अपने गुरू आडवाणी को खा गये। वो तोगड़िया को खा गये, वो कुछ नहीं एक भष्मासुर हैं।”
कोलकाता। लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र पश्चिम बंगाल की धरती पर पहली बार चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने बंग्ला में अपने भाषण की शुरुआत की और बंग्ला और अंग्रेज़ी में बोलते हुए अंत किया। इस दौरान वो केंद्र सरकार पर बरसे और बंगाल के लोगों से राज्य की तरह देश में भी परिवर्तन लाने में मदद करने का आह्वान किया।
कोलकाता में जनचेतना रैली को संबोधित करते हुए लाखों की भीड़ के सामने नरेंद्र मोदी अपने चिर परिचित अंदाज़ में दिखे, उन्होंने थर्ड फ्रंट को आड़े हाथों लिया, ममता बनर्जी की तारीफ़ की और केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने पहली बार प्रणब मुखर्जी का नाम लेते हुए कांग्रेस पर हमला किया कि सोनिया गांधी को चाहिए ता कि वो साल 2004 में प्रणब मुखर्जी को प्रधानमंत्री बनाती ना कि मनमोहन सिंह को।
देखिए नरेंद्र मोदी के भाषण
की मुख्य बातें-
· मैंकोलकाता कई बार आया
लेकिन ऐसा जनसैलाब नहीं देखा
· तीसरे
मोर्चे के नेताओं को यहां देखना चाहिए, उन्हें पता चल जाएगा कि हवा का रूख किस ओर
है
· देश
के लोगों ने तय कर लिया है
· बंगाल
और गुजरात के बीच में एक ख़ास जुड़ाव है। गुरुदेव रबिंद्रनाथ टैगोर के भाई अहमदाबाद
में लम्बें समय तक ठहरे थे
· सुभाष
चंद्र बोस ने गुजरात में हरीपुरा कांग्रेस में प्रदर्शन किया था
· स्वामी विवेकानंद
का सपना रहा है कि हम भारत को दुनिया के किसी देश से आगे ले जाएंगे
· भारत के विकास के
लिए बंगाल का अहम योगदान है। अगर बंगाल भारत का नेतृत्व करता है तो भारत दुनिया का
नेतृत्व कर सकता है
· मैं बंगाल आया हूं
तो डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की याद आ रही है। वो हमेशा कहते थे कि वैकल्पिक
राजनीति की आवश्यकता है
· इस बार बीजेपी को
वोट करिये, इससे तीन फायदे होंगे। ममता जी राज्य के विकास में मदद करेंगी। मैं
दिल्ली से आपकी मदद करुंगा और प्रणब दा तो आपके अपने ही हैं।
· अच्छाहोताअगरप्रणबमुखर्जीदेशकेप्रधानमंत्रीबनते
· उन्होंने (कांग्रेस) प्रणबदाकोकेंद्रसरकारमेंभीरखनेसेमनाकरदिया
· साल 2004मेंप्रणबदासबसेवरिष्ठनेताथेऔरअगरसोनियाजीप्रधानमंत्रीनहींबननाचाहतीथींतोगद्दीप्रणबदाकोदीजानीचाहिएथीनाकिमनमोहनसिंहको
कोलकाता। बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की बुधवार को कोलकाता में जनसभा है और बीजेपी ने आरोप लगाया था कि नरेंद्र मोदी के हेलीकॉप्टर को कोलकाता के रेस कोर्स मैदान में उतरने देने की इजाज़त नही ंदिये जाने के पीछे केंद्र सरकार की साज़िश है, लेकिन कुछ ही घंटों बाद रक्षा मंत्रालय ने हेलीकॉप्टर उतारने की इजाज़त दे दी।
रेस कोर्स मैदान सेना के नियंत्रण में है और यहीं ब्रिगेड परेड ग्राउंड में नरेंद्र मोदी की जनसभा निश्चित है। रक्षा मंत्रालय से मिली मंज़ूरी के बारे में बताते हुए पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने कहा कि, “आख़िरकार हमें रक्षा मंत्रालय से अनुमति मिल गई। मीडिया में ख़बर आने के बाद केंद्र ने ग़लती सुधारते हुए अनुमति देने के लिए बाध्य हुआ” उन्होंने बताया कि मोदी के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं है वो नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान से उतरने के बाद, हेलीकॉप्टर में सवार होंगे और रेस कोर्स मैदान पहुंचेंगे।
बीजेपी ने इससे पहले आरोप लगाया था कि रेस कोर्स मैदान में केंद्र ने हेलीकॉप्टर उतारने की इजाज़त इसलिये नहीं दी क्योंकि वहां सिर्फ राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर उतारने की इजाज़त है। बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा ने कहा कि अगर पहले इस बारे में बता दिया जाता तो पार्टी कोई और इंतज़ाम कर लेती, केंद्र सरकार ओछी राजनीति कर रही है।
नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों में प्रचार अभियान को अनूठे तरह से पेश करते हुए बीजेपी अब चाय के ज़रिये नरेंद्र मोदी को आम जनता के बीच पहुंचाने जा रही है। 12 फरवरी को शुरू होनेवाले इस अभियान का एक वीडियो भी जारी किया गया।
नई दिल्ली। जिस चाय और चायवाला को लेकर कांग्रेस मोदी और बीजेपी पर हमला करती रहती है उसे ही बीजेपी चुनावी हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने जा रही है। बीजेपी ने मंगलवार को बताया कि वो 12 फरवरी को चाय चौपाल अभियान शुरू करने जा रही है।
पार्टी नेता सुषमा स्वराज ने एक प्रस वार्ता में जानकारी दी कि 12 फरवरी को नरेंद्र मोदी चाय चौपाल अभियान की शुरुआत करेंगे, जिसके तहत चाय पिलाकर लोगों के साथ राजनीतिक चर्चा की जाएगी। सुषमा ने कहा कि देश भर में 300 शहरों में 1000 जगहों पर बीजेपी चाय पार्टी देगी जिसमें 2 करोड़ लोगों के जुड़ने की उम्मीद है।
सुषमा ने बताया कि इस अभियान के ज़रिये अनुभव बांटा जाएगा, लोगों का सुझाव लिया जाएगा और जनता के सवालों का जवाब भी दिया जाएगा। बीजेपी इसे वोट मांगने की नई तकनीक करार दे रही है।
बारामूला। 10 जनवरी की दोपहर को सामान्य तौर पर उत्तरी कश्मीर के पुराने कस्बे बारामूला में पत्थरबाज़ी करनेवाले युवाओं के तौर पर जाने-जाने वाला एक ग्रुप डाक बंगले में इकट्ठा हुआ जहां कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी, कोई गार्ड नहीं था और ना ही कोई दर्शक।
हॉल में सन्नाटा छाया था और वो टूट रहा था डाक बंगले की छत से टपकते बरफ से। और इसी बीच में एक क्लीन शेव व्यक्ति जो 30-32 साल का होगा, उसने अंडाकार मेज़ की दूसरी तरफ़ से बोलना शुरू किया। और हॉल में बैठा हर शख़ास जो इस पुराने कस्बे में डरा-सहमा रहता है, वो रविंदर रैना नाम के इस शख़्स को बेहद शांति से सुन रहा था। रविंदर रैना जम्मू-कश्मीर भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष हैं, जो बीजेपी का यूथ विंग है।
रैना ने जिस दिन पत्थरबाज़ी के जाने-जानेवाले 8 लड़कों को संबोधित किया उसके दूसरे दिन ही बीजेपी उस बारामुला कस्बे से ऐसे 70 युवाओं को साथ लाने में कामयाब रही जहां पिछले एक दशक से पुलिस भी अपनी चौकी तक बनाने में नाकाम रही है।
एक न्यूज़ पोर्टल से बात करते हुए रैना ने बताया कि ये कोई बड़ी संख्या नहीं है लेकिन किसी राजनीतिक पार्टी, यहां तक कि क्षेत्रीय पार्टी भी दावा नहीं कर सकती कि उनके पास 50 कार्यकर्ता भी इस इलाके में हैं। रैना ने कहा कि, “मैं उन्हें पत्थरबाज़ी करनेवाला नहीं कहता, ये नौजवान बच्चे हैं, जो बेरोज़गार हैं और कश्मीर की सरकार के धोखे का शिकार हैं। और हम भविष्य में उनके मुकदमे लड़ेंगे”
मुख्य राजनीतिक दल इन लड़कों के साथ बात कर रहे थे और बीजेपी ने इन्हे साथ लाने में कामयाबी हासिल की है। रैना ने कहा कि, “ये हमारे लिए बड़ी कामयाबी है। ये हमारे बच्चे हैं। हमें इन बच्चों को मुख्य धारा में लाना है। जब हमने उन्हें बताया कि अटल बिहारी वाजपयी के प्रधानमंत्री रहते हुए बीजेपी ने क्या कुछ कहा तो उनकी आंखें खुल गईं।”
रैना ने कहा कि मोदी के कट्टर हिंदुत्व की छवि को लेकर चर्चा भी नहीं हुई। कश्मीर में हुआ ये सियासी बदलाव बेहद अहम है। बारामूला वो इलाका है जहां अक्सर विवाद होते रहते हैं और सुरक्षा एजेंसियां इसे कश्मरी का रेड ज़ोन कहती है। यहां अलगाववादी विचारधारा लोगों के दिलों तक में बसी हुई हैं जहां एक पाकिस्तान के पक्ष में भी संगठन काम करते हैं। यहां मुख्यधारा के सियासी दलों के साथ मिलना, मौत को दावत देने के बराबर है। आतंकियों ने कईयों को राजनीतिक दलों के साथ जुड़ने पर दिन दहाड़े मार दिया है।
इन सब के बीच बीजेपी इन युवाओं को मुख्य धारा की राजनीति में लाने में कामयाब हुई है। मुनीर अहमद (बदलाहुआ नाम) एक 22 साल का युवक जिसे कैमरे पर पत्थरबाज़ी करते हुए पकड़ा गया था, वो सभी राजनीतिक दलों के पास अपने ऊपर लगे मुकदमें में मदद के लिए गया लेकिन कोई उसके बचाव में नहीं आया। उसका कहना है कि, “जब पार्टी (बीजेपी) नेताओं ने मुझसे कहा कि वो हमारे लिये लड़ेंगे तो मैंने पार्टी ज्वाइन कर ली। ये सिर्फ उस मुकदमें के बारे में नहीं है, बल्कि ये उनके प्रयासों के लिए है कि वो कम से कम हमसे मिलने तो आये, जो किसी और ने नहीं किया।”