टैग पुरालेख: Somnath Bharti

हमें जिस्मफरोशी से बचाओ, युगांडा की लड़कियों की केजरी सरकार से गुहार

नईदिल्ली। मामला उसी खिड़की एक्सटेंशन इलाके का है जहां कुछ दिन पहले दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने छापा मारकर पुलिस से जिस्मफरोशी में शामिल विदेशी लड़कियों पर कार्रवाई की मांग की थी और उसके बाद सोंमनाथ भारती की जमकर फजीहत भी हुई थी।
डीसी दफ्तर पहुंची लड़कियां
युगांडा की रहने वाली ये तीन लड़कियां एक एनजीओ की मदद से सोमवार दोपहर साउथ दिल्ली के डीसी दफ्तर पहुंची और उन्होंने अपने बयान दर्ज कराए हैं। इन लड़कियों का आरोप है कि खिड़की एक्शटेंशन के कुछ लोग उनपर जबरन जिस्मफरोशी का दबाव बना रहे हैं। तीनों लड़कियों ने दिल्ली सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
दिल्ली सरकार ने उठाए कदम
बताया जा रहा है कि इस संबंध में दिल्ली सरकार ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर इन लड़कियों की शिकायत पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। डीसी का कहना है कि मामले में लड़कियों के बयान की जांच की जाएगी उसके बाद ही कोई एफआईआर दर्ज की जाएगी। 

पहले हुआ था हंगामा


कुछ दिन पहले सोमनाथ भारती की कार्रवाई के बाद  युगांडा की दो महिलाओं ने सोमनाथ भारती पर आरोप भी लगाया था कि उन्होंने उन्हें भारत छोड़कर जाने को कहा था और नहीं जाने पर मारकर भगाने की धमकी भी दी थी। कोर्ट में युगांडा की एक महिला ने इस मामले में सोमनाथ भारती की पहचान भी की थी।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

आम आदमी पार्टी में एक और बग़ावत, मधु भादुड़ी इंसानियत की दुहाई देकर दिया इस्तीफ़ा

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी में विनोद कुमार बिन्नी के जाने के बाद पार्टी की छवि बेहद ख़राब हुई, अब इसे और ख़राब किया है आप की संस्थापक सदस्य और पूर्व डिप्लोमेट मधु भादुड़ी ने आम आदमी पार्टी पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है।
भादुड़ी ने कहा कि, “आम आदमी पार्टी में मानवता मर चुकी है”
भादुड़ी तीन ख़ास कमेटियों का हिस्सा थीं। जेंडर जस्टिस, फॉरेन प़लिसी और नेशनल सिक्योरिटी कमेटियों से भी इस्तीफ़ा देते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अब आम आदमी पूर्वाग्रह पार्टी बन गई है। 
भादुड़ी चाहती थीं कि शुक्रवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में क़ानून मंत्री सोमनाथ भारती के ख़िलाफ़ एक निंदा प्रस्ताव पास करना चाहिए था जिसमें उन पर आरोप है कि 15-16 जनवरी की रात उन्होंने खिड़की एक्सटेंशन में एक युगांडा की महिला का जबरन नारकोटिक टेस्ट कराया।
उन्होंने कहा कि उन्होंने निंदा प्रस्ताव लिखकर प्रशांत भूषण को 17 जनवरी को ही भेजा था लेकिन इसे लेकर उनसे बात नहीं की गई। हालांकि उनका कहना है कि उनके साथ दो और ख़ास सदस्य हैं जो जेंडर जस्टिस कमेटी का भी हिस्सा है, एडमिरल रामदास और उनकी पत्नी ललिता रामदास।
जो प्रस्ताव भादुड़ी ने प्रशांत भूषण को लिखा था वो इस प्रकार से हैं। “आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सर्वसम्मति से खिड़की एक्सटेंशन में रहनेवाली युगांडा और नाइजीरिया की उन महिलालों से माफ़ी मांगती है जिन्हें 15/16 जनवरी 2014 की रात आम आदमी पार्टी के कुछ सदस्यों और समकर्थकों के दबाव में नारको टेस्ट के लिए मजबूर किया गया। आम आदमी पार्टी ख़ुद को नस्लवादी टिप्पणियों से अलग करती है और अपने किसी सदस्य या समर्थकों द्वारा की गई ऐसी टिप्पणियों के लिए माफ़ी मांगती है। आम आदमी पार्टी नस्लवादी नहीं है।”
भादुड़ी का कहना है कि जब वो राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बोल रही थीं तो पार्टी में चिल्लानेवालों ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने कहा कि, “योगेंद्र यादव ने मुझे प्रस्ताव रखने से पहले ही रोक दिया। यादव ने कहा कि तमाशा ना बनाओ, यहां काफ़ी मीडिया है।”
भादुड़ी लिस्बन में भारतीय राजदूत थीं और रिटायरमेंट के बाद ही अरविंद केजरीवाल के साथ RTI पर काम करती रहीं। आम आदमी पार्टी की संस्थापना के वक़्त भी वो अरविंद केजरीवाल के साथ रहीं। उन्होंने सीधा केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि, “ये व्यक्ति विशेष की बात नहीं है लेकिन केजरीवाल 28 दिसंबर को शपथ लेने के बाद से ही मानवता का राग अलापते रहे हैं लेकिन मैं समझती हूं कि आप में मानवता मर चुकी है।”
आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए भादुड़ी ने कहा कि आम आदमी पार्टी में इंसानियत नहीं हैं और यहां किसी को जवाबदेह भी नहीं बनाया जाता। उन्होंने कहा कि, “जो पार्टी शुरू से कहती आई है कि हम जवाबदेही पर ही सरकार चलाते हैं, तो उसने ठंड के मारे गये लोगों पर कोई जवाब नहीं दिया। ये पहला वार था इंसानियत पर कि लोग ठंड से मर गये और जवाबदेही नहीं है। और दूसरा हमला हुआ इंसानियत पर कि वो बिल्कुल लाचार महिलाओं को रात के अंधेरे में ज़लील किया गया, उन महिलाओं से कम से कम माफी तो मांग सकते थे।”
सोमनाथ भारती को हटाये जाने के सवाल पर भादुड़ी ने कहा कि इससे मेरा कोई वास्ता नहीं है, मेरा सवाल सिर्फ इंसानियत को लेकर है और महिलाएं इंसान हैं। इस पार्टी में महिलाओं को इंसान नहीं समझा जाता। उन्होंने कहा कि, “मैंने पार्टी सभी दिग्गज नेताओं से संपर्क किया और देख लिया कि पार्टी का जो नेतृत्व है वो इसे लेकर जवाबदेह नहीं है।”

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

नहीं दर्ज़ होगी सोमनाथ के खिलाफ FIR

नई दिल्ली। युगांडा मूल की विदेशी महिलाओं के साथ बदसलूकी  में दिल्ली सरकार के कानून मंत्री सोमनाथ भारती को आज थोड़ी राहत मिली है। दरअसल युगांडा की एक और महिला ने दिल्ली की साकेत कोर्ट से इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने की फरियाद की थी लेकिन कोर्ट ने अलग से एफआईआर दर्ज कराने की उसकी मांग खारिज कर दी है। कोर्ट ने पहले से दर्ज एफआईआर में ही उसकी शिकायत जोड़ने के आदेश दिए हैं।
महिला के मुताबिक घटना की रात उनसे बदसलूकी की गई। इस भीड़ का नेतृत्व सोमनाथ भारती पर करने का आरोप है। महिला के मुताबिक भारती की पहचान वो टीवी फुटेज से कर सकती है। इससे पहले गुरुवार को दो और महिलाओं ने साकेत कोर्ट में 15 जनवरी की रात हुई बदसलूकी की शिकायत की। तब पुलिस ने 
कोर्ट में इन दोनों महिलाओं का मजिस्ट्रेट के सामने 164 का बयान दर्ज कराया था।

केजरीवाल और सोमनाथ की विधानसभा सदस्यता हो सकती है रद्द

खिड़की एक्सटेंशन में रहने वाली अफ्रीकी मूल की इन महिलाओं का आरोप है कि उन्हें उस रात जान से मारने तक की धमकी दी गई थी। अब तक इस मामले में 9 लोगों के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज हो चुके हैं। जिनमें 7 अफ्रीकी मूल की महिलाएं हैं, जबकि 2 स्थानीय निवासी हैं।

दिल्ली में आज विधानसभा चुनाव हो जाए तो ‘आप’ जीतेगी 40 से ज्यादा सीटें

विपक्ष लगातार इस मामले में सोमनाथ भारती की बर्खास्तगी की मांग कर रहा है। दूसरी ओर अपने मंत्री को लेकर आम आदमी पार्टी बचाव की मुद्रा में है। पार्टी ने भारती को क्लीन चिट देने के साथ ही महिलाओं के खिलाफ लगाए आरोपों को दोहरा दिया है।  अब देखना होगा सोमनाथ भारती को इन सभी मामलों से कब राहत मिलती है।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

केजरीवाल और सोमनाथ की विधानसभा सदस्यता हो सकती है रद्द

नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने जनप्रतिनिधित्व कानून के उल्लंघन का आरोप लगाने वाली याचिका के आधार पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कानून मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। उन पर चुनावों में तय सीमा से अधिक धन का इस्तेमाल करने का आरोप है।

याचिका में केजरीवाल और भारती की सदस्यता रद्द करने तथा उन पर छह वर्ष तक चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है।
न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति जीएस सिस्तानी ने केजरीवाल एवं भारती को चार सप्ताह में यह स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि क्यों न याचिका विचारार्थ स्वीकार कर ली जाए। अदालत ने मामले की सुनवाई 25 फरवरी तय की है।
अदालत ने नई दिल्ली से भाजपा के प्रत्याशी रहे विजेंद्र गुप्ता और मालवीय नगर से प्रत्याशी रही आरती मेहरा की ओर से दायर अलग-अलग याचिका पर सुनवाई करते हुए यह नोटिस जारी किया है।
दोनों ने याचिका में जंतर मंतर पर 23 नवंबर 2013 को हुए रॉक शो जीत की गूंज-वोट फॉर चेंज के खर्च को इनके चुनाव खर्च में जोड़ने को मुख्य आधार बनाया है। उन्होंने कहा कि जंतर मंतर पर हुए रॉक शो से चार प्रत्याशियों को फायदा हुआ।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

सोमनाथ ने पत्रकारों को ताना मारा, कहा- कितने पैसे दिए मोदी ने

नई दिल्ली। ऐसा लगता है कि सोमनाथ और विवाद दोनों का एकदूसरे से गहरा संबंध है। हर एक दिन सोमनाथ भारती के साथ नया विवाद जुड़ जाता है। इसबार तो सोमनाथ ने ‘आप ‘ की हिदायत भी नहीं मानी है और फिर विवादित बयान दे दिया है। इस बार उन्‍होंने मीडिया पर पैसे खाने का आरोप लगाया है। उन्‍होंने पत्रकारों से सवाल किया, “आप लोगों को नरेंद्र मोदी से कितने पैसे मिले हैं?” हालांकि बाद में सोमनाथ भारती ने अपने बयान पर माफी मांगी। उन्‍होंने कहा कि उनके कहने का मतलब कुछ और था। कानून मंत्री ने कहा कि अगर उनके बयान से किसी को चोट पहुंची है, तो वे माफी मांगते हैं।

सोमनाथ पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं। कुछ दिनों पहले उन्‍होंने भाजपा के दो नेताओं का नाम लेकर कहा था कि उन पर थूकने का मन करता है। इस पर ‘आप’ ने माफ़ी मांगते हुए खेद जताया था और कहा था कि भारती से कहा गया है कि वे इस तरह की बयानबाजी नहीं करें। सूत्र बताते हैं कि हिदायत के बावजूद विवादित बयान देने पर अब ‘आप’ का रुख भारती के प्रति कड़ा हो सकता है। पार्टी भारती के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। विपक्ष के साथ-साथ ‘आप’ के कई सदस्‍य भी भारती को मंत्री पद से हटाने की मांग कर चुके हैं। उनके खिलाफ महिलाओं से बदसलूकी करने के मामले में एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। पार्टी का कहना है कि उन्‍होंने कुछ गलत नहीं किया था।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें 

Unedited Video: खिड़की एक्सटेंशन की उस रात की सच्चाई

नई दिल्ली। सोमनाथ भारती ने खिड़की एक्सटेंशन में आधी रात को सेक्स और ड्रग रैकेट के पर्दाफाश के लिए छापा मारा था। लेकिन क़ानून मंत्री इस छापे के बाद विवादों के मकड़जाल में इस तरह फसते चले गए कि जितना निकलने की कोशिश कर रहे हैं उतना ही वो उलझते जा रहे हैं। परन्तु आज हम आपको दिखाते है उस रात घटे घटनाओं का अनएडिटेड विडियो। वैसे ये विडियो कब कर किसने शूट किया है उसकी जानकारी नहीं है लेकिन फिर भी सत्यता की जांच आप भी कीजिये कि आखिर उस रात वहां हुआ क्या था?  

भारती के छापे पर कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

ये है पहला विडियो जिसमे उनलोगों के कार की तलाशी ली जा रही है, अब आप ही तय कीजिये कि कार में पाई जाने वाली चीजें किस तरफ इशारा करती हैं। कार में भरपूर मात्रा में कंडोम पड़े हुए हैं और भी कई चीजें है जिससे आप बहुत सारी बातों का अंदाजा लगा सकते हैं कि दरअसल वहां चल क्या रहा था और अगर अभी भी पुलिस नहीं जागेगी तो वहाँ के निवासियों की परेशानियां और भी बढ़ेगी और गलत कामों में लिप्त विदेशियों के हौसले आर भी बढ़ेंगे। 
                                          
दिल्ली पुलिस सोमनाथ भारती और उनके समर्थकों पर इलज़ाम लगा रही है कि विदेशी महिलाओं के साथ इनलोगों ने बदतमीज़ी की और इन्हें पकड़ पकड़ कर ला रहे थे। लेकिन इस विडियो को देखने के बाद लगेगा कि दिल्ली पुलिस एक विदेशी महिला को किस तरह से पकड़ कर ला रही है। दूसरों को नसीहत देने वाली दिल्ली पुलिस यहाँ क्या कर रही है, जबकि वहां महिला पुलिस थी फिर दिल्ली पुलिस ने ये काम महिला पुलिस से क्यूँ नही करवाया?

अब एक विडियो लिंक यहाँ पर है उसे देखने के बाद एक और बात साफ़ होगी। जैसा कि पुलिस दावा कर रही थी कि वहाँ महिला पुलिस उपस्थित नहीं थी जिस कारण विदेशी महिलाओं पर कारवाई नही की जा सकती थी। लेकिन इस लिंक के विडियो को देखने के बाद आप भी यकीन करेंगे कि वहाँ महिला पुलिस थी फिर भी दिल्ली पुलिस झूठ बोल रही है।
                           http://www.youtube.com/watch?v=SZxWyzUNOt4
जब इन विदेशी महिलाओं को गाडी में बिठाया गया उस वक़्त ये सभी अपने पर्स से कुछ पुड़ियानुमा चीज़ निकल कर वही रगड़ कर फेंकने की कोशिश कर रही थी, जो इस विडियो में साफ़ साफ़ दिख रहा है। जहाँ तक अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो पुड़ियानुमा चीज़ कुछ और नहीं ड्रग्स ही है। जबकि वहां पुलिस भी खड़ी है। लेकिन ये महिलाएं बड़े आराम से सबूत मिटाए जा रही है। इस विडियो को आप देखिये और खुद ही तय कीजिये कि क्या सच्चाई है।
  
                                         
सोमनाथ भारती पर उस रात एक और आरोप लगाया गया था कि वो पुलिस वालों के साथ ज़बरदस्ती कर रहे थे औरउनसे ज़बरदस्ती उलझ कर पुलिस के काम में बाधा उत्पन्न कर रहे थे। लेकिन इस विडियो में आप साफ़तौर पर देख सकते हैं की दिल्ली के क़ानून मंत्री एक पुलिस ऑफिसर के सामने कैसे गिड़गिड़ा रहा है।दरअसल जब ये पुलिस ऑफिसर कारवाई करने को तैयार नहीं हो रहा था तो भारती उनसे अनुरोध कर रहे थे कि अपने सीनियर को फ़ोन लगा कर उन्हें अवगत करे और कारवाई का आदेश लिया जाए। लेकिन वो कानून मंत्री के अनुरोध को बिलकुल ही अनसुना करते हुए वहाँ टहलते रहे जो इस विडियो में साफ़ दिखेगा। 
                                         
अब जो विडियो आप देखेंगे कि उससे पता चलेगा कि ये विदेशी  बीच सड़क पर किस तरह से माहौल खराब करते हैं। उनके आस-पास से निकलने वालों का जीना दूभर हो गया था। लेकिन दिल्ली पुलिस इन सभी चीज़ों को नकार रही है लेकिन वहाँ रहने वालों को प्रतिदिन परेशानी उठानी पड़ती है। 

                                             

ये विडियो किसने शेयर किया इसका पता नहीं है लेकिन उस रात की कुछ सच्चाई ज़रूर बयान करता है। 
                 लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें 
                                         

भारती के छापे पर कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

एक स्थानीय अदालत ने गत सप्ताह दक्षिण दिल्ली में कथित तौर पर कानून मंत्री सोमनाथ भारती के नेतृत्व में मारे गए छापे के बारे में गुरुवार को पुलिस को प्रगति रिपोर्ट दायर करने का निर्देश दिया। अदालत ने इस घटना से संबंधित एक अन्य अफ्रीकी की याचिका पर सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस को यह निर्देश दिया। यह महिला चाहती है कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाए।
मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट चेतना सिंह ने पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) दक्षिण से 15-16 जनवरी की रात की उस घटना की की गई जांच के संबंध में रिपोर्ट दायर करने का निर्देश दिया जिसमें तीन अन्य विदेशी महिला भी कथित तौर पर पीड़ित हैं। अदालत ने कहा कि डीसीपी दक्षिण को 25 जनवरी तक रिपोर्ट दायर करनी चाहिए।
अफ्रीकी महिला आधी रात में मारे गए छापे के संबंध में अलग प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाया जबकि इससे पहले एक अन्य विदेशी महिला ने गत सप्ताह अदालत से इसी तरह के राहत की मांग की थी। दिल्ली पुलिस ने पहली याचिका के आधार पर 19 जनवरी को अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला पहले ही दर्ज कर लिया है।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

अपनी ही पार्टी में घिरे सोमनाथ

नई दिल्ली। अब ऐसा लग रहा है कि सोमनाथ भारती विरोधी पार्टियों के साथ-साथ अपने पार्टी में भी घिरते नज़र आ रहे हैं। आप नेता और वकील राहुल मेहरा ने सोमनाथ के रवैये और उनकी भाषा को लेकर सवाल उठाए हैं। मेहरा ने कहा कि, हां अरुण जेटली और हरीश साल्वे पर सोमनाथ की टिप्पणी पूरी तरह गलत है। अच्छा आदमी वही है जो स्वीकार करे कि उसने गलती की है। महान शख्स की यही पहचान है कि वो उस बात पर माफी मांगे जो उसे नहीं कहनी चाहिए थी। मैं कांग्रेस और बीजेपी से इस तरह की उम्मीद नहीं रखता, लेकिन मैं अपनी पार्टी और अपने लोगों से ऐसी उम्मीद रखता हूं।
इससे पहले आप के सदस्य कैप्टन गोपीनाथ भी सोमनाथ भारती के रवैये पर सवाल उठा चुके हैं। उधर, पार्टी अब तक भारती को बचाव में है और इस मामले पर उनके माफी मांगने के संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि महिलाओं से बदसलूकी के मामले में भारती पर लगातार इस्तीफे का दबाव बढ़ रहा है। बीजेपी-कांग्रेस, दिल्ली महिला आयोग ने सोमनाथ के इस्तीफे की मांग तेज कर दी है। वहीं आम आदमी पार्टी सोमनाथ के बचाव में है। आप का कहना है कि जांच के बाद सब कुछ साफ हो जाएगा। आप प्रवक्ता आशुतोष ने कहा कि सोमनाथ भारती के बयान का हम समर्थन नहीं करते हैं, लेकिन इस पर राजनीति नहीं होना चाहिए। जांच हो रही दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा। जांच में दोषी पाया जाएगा तो समीक्षा करेंगे।
उधर, सोमनाथ के मसले पर आज कांग्रेस और बीजेपी के नेता उपराज्यपाल से मिल रहे हैं। कांग्रेस के तेवर तो इस कदर तल्ख हैं कि वो सोमनाथ के मुद्दे पर समर्थन वापसी की धमकी तक दे रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर लवली का कहना है कि सोमनाथ से इस्तीफा लिया जाए, अन्यथा पार्टी समर्थन पर दोबारा विचार करेगी। लवली आज उप राज्यपाल नजीब जंग से भी मुलाकात करेंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस भारती के मामले को गम्भीरता से ले रही है या फिर की सिर्फ धमकी दे रही है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

भाजपाईयों के मुंह पर थूकने का मन करता है – सोमनाथ भारती

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के सबसे विवादित मंत्रियों में सोमनाथ भारती का नाम शुमार हो चुका है। अरविंद केजरीवाल उनके समर्थन में गृह मंत्रालय के सामने धरना दे रहे हैं, लेकिन रविवा को भारती ने एक और बयान दिया जिस सियासी घमासान और तेज़ हो सकता है।
रविवार को एक सभा को संबोधित करते हुए दिल्ली के क़ानून मंत्री सोमनाथ भारती ने बीजेपी पर हमला बोला तो ज़ुबान पर काबू नहीं कर सके और कह गये कि इनके मुंह पर थूकने का मन करता है। उन्होंने कहा कि, “बीजेपी के कुछ लोग उन लोगों की तरफदारी कर रहे हैं जिसके कारण युवा गलत राह में जा रहे हैं। मुझे इनको देखकर इनके मुंह में थूकने का मन करता है।”
सोमनाथ भारती ने बीजेपी के दिग्गज नेताओं अरुण जेटली, आरती मेहरा और वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे का नाम लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

दिल्ली कोर्ट का आदेश, सोमनाथ पर दर्ज होगा FIR

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने रविवार को पुलिस को दिल्ली के क़ानून मंत्री सोमनाथ भारती के ख़िलाफ़ FIR दर्ज करने को कहा है। आधी रात को सोमनाथ भारती और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के सिलसिले में यूगांडा की एक महिला ने सोमनाथ भारती और अन्य के ख़िलाफ़ पुलिस में शिकायत की थी। अदालत नें 156 (3) CrPC के तहत FIR दर्ज करने का आदेश दिया है।
इससे पहले दिल्ली के क़ानून मंत्री द्वारा मालवीय नगर के खिड़की एक्सटेंसन में एक अफ्रीकन ग्रुप के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगा, जिसे लेकर 20 अफ्रीकन प्रतिनिधि विदेश मंत्रालय गये थे जहां उन्हें आश्वस्त कराया गया कि बृहस्पतिवार की इस घटना पर भारत सरकार कार्रवाई करेगी। अब पुलिस कमिश्नर का एक सिंगल-प्वाइंट ऑफिस बनाया जाएगा जिसमें ख़ासतौर से विदेशियों की शिकायतें दर्ज होंगी।
विदेश विभाग में सचिव दिनकर खुल्लर मे बताया कि दिल्ली सरकार रवैया निंदनीय था और माफ नहीं किया जा सकता, ये केंद्रीय सरकार का विचार है।
टीवी पर कई सारे इंटरव्यूज़ देते हुए शनिवार शाम को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली में विदेशियों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता में है। उन्होंने ये भी कहा कि वो नाइजिरियन हाई कमिश्नर से बात करने की कोशिश की थी लेकिन बात नहीं हो पाई।
आपको बता दें कि बृहस्पतिवार की रात आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ भारती खिड़की एक्सटेंशन पर उगांडा और नाइजिरियन नागरिकों के यहां छापा मारने पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने वहां न सिर्फ अपशब्दों का इस्तेमाल किया बल्कि उन्हें पेशाब और ख़ून की जांच के लिए मजबूर भी किया।

सोमनाथ भारती ने कुछ भी ग़लत नहीं किया- केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने मंत्री का बचाव किया है। उनके क़ानून मंत्री सोमनाथ भारती पर आरोप लगा है कि उन्होंने वकील रहते हुए भ्रष्टाचार के मामले में अपने मुवक्किल के साथ मिलकर सबूतों के साथ छेड़छाड़ की और गवाह को तोड़ने की कोशिश की।
सीएम केजरीवाल ने कहा कि क़ानून मंत्री ने कुछ भी ग़लत नहीं किया है और उन पर लगे आरोप सही नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि सबूतों से छेड़छाड़ की बात छोड़िए उन्होंने तो स्टिंग ऑपरेशन में मदद की थी। 
इस मसले को लेकर कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियों नें भारती से इस्तीफ़ा मांगा है। एक अख़बार की रिपोर्ट के मुताबिक स्पेशल सीबीआई जज ने अगस्त के महीने में भारती को फ़टकार लगाई थी। ये मामला स्टेट बैंक ऑफ़ मैसूर के कर्मचारी पवन कुमार से जुड़ा था जिस पर घुसखोरी का आरोप है। सीबीआई ने पवन कुमार और भारती पर अभियोजन पक्ष के एक गवाह को बरगलाने का आरोप लगाया था।
रिपोर्ट में कहा गया है कि जज ने भारती और उनके मुवक्किल के व्यवहार के बारे में लिखते हुए कहा था कि ‘ये बेहद आपत्तिजनक और ग़ैरक़ानूनी है’और ये सबूतों से छेड़छाड़ के बराबर है।
हालांकि सोमनाथ भारती ने रिपोर्ट को सही नहीं बताया है उसकी निंदा की है। उन्होंने ट्वीट कर के कहा कि, “कुछ समय के लिए इंतज़ार कीजिए, मैं सीबीआई और उसके गठजोड़ के नेक्सस को उजागर करूंगा।”
इससे पहले मंत्री रहते हुए पहले ही हफ़्ते में सोमनाथ भारती तब विवाद में फंस गये थे जब उन्होंने दिल्ली के जजों को अपने अधिकार क्षेत्र के बाहर जाकर बैठक के लिए बुला लिया था और जिसका विरोध क़ानून सचिव किया था और कहा था कि वो जजों को बैठक के लिए नहीं बुला सकते।
इस मसले पर कांग्रेस नेता शकील अहमद ने कहा है कि, “केजरीवाल जी को भ्रष्टाचार बर्दाश्त न करने के अपने वायदे को निभाना होगा” वहीं बीजेपी से डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि सोमनाथ भारती पर लगे ये आरोप बेहद गंभीर हैं और उन्होंने क़ानून सचिव के साथ भी बदसलूकी की थी और अब पता चल रहा है कि उन्होंने एक अहम मामले में सबूतों के साथ छेड़छाड़ की।