टैग पुरालेख: Aap
पढ़ें सरकार बनाने को लेकर केजरीवाल की शर्तें
सोनिया को चिट्ठी
राजनाथ को चिट्ठी
पढ़िए अरविंद केजरीवाल ने फेसबुक पर क्या कहा
“आप” के डोनेशन बॉक्स में 50 लाख से ज्यादा महज 24 घंटे में
बिना बहुमत दिल्ली में सरकार बनाएगी ‘आप’
चुकी है और दूसरी सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते अब दिल्ली में सरकार बनाने का
न्यौता उप राज्यपाल की ओर से आम आदमी पार्टी को दिया गया है। सूत्र बताते हैं कि
आम आदमी पार्टी के संयोजक शनिवार को जब दिल्ली के उप राज्यपाल से मिलेंगे तो सरकार
बनाने की ज़िम्मेदारी स्वीकार कर सकते हैं और अल्पमत में ही सरकार बनाने की पेशकश
भी कर सकते हैं।
नेता डॉ. हर्षवर्धन ने साफ़ तौर पर कह दिया था कि वो विपक्ष में बैठना पसंद करेंगे
और पूर्ण बहुमत न आने की वजह से सरकार नहीं बनाएंगे। इसके बाद एलजी ने अरविंद
केजरीवाल को बुलाया है और आम आदमी पार्टी में इसी बात को लेकर मंथन चल रहा है कि
शनिवार को उप राज्य से क्या बात हो। सरकार बनाने के लिए आम आदमी पार्टी किसी भी
पार्टी का समर्थन लेने के मूड में नहीं है।
बीजेपी अपनी दायित्व से पीछे हटी है और उप-राज्यपाल ने हमें बुलाया है तो हम चर्चा
कर रहे हैं कि कैसे हम सरकार बना सकते हैं।‘
अब आम आदमी पार्टी (AAP) के रुख में थोड़ा बदलाव दिख रहा है जो अब अल्पमत में सरकार बनाकर
बाकी दोनों पार्टियों के मत्थे सरकार चलाने या सरकार गिराने का ठीकरा फ़ोड़ने को
तैयार हैं।
8 पीछे है, ऐसे में अगर सरकार बनी और विश्वास मत के दौरान ही गिर गई तो AAP
जनता में संदेश देने
की कोशिश करेगी कि देखिए हमने तो सरकार बनाई थी लेकिन बीजेपी या कांग्रेस ने चलने
नहीं दी।
सरकार न बनाना कहीं भाजपा की सियासी चाल तो नहीं
सौ चूहे खाकर बिल्ली चली हज को: केजरीवाल
जीत का जश्न
जंतर मंतर पर एक बार फिर भारत के झंडे लहरा रहे थे। फिर देश भक्ति के गीतों से समा बंधा था लेकिन इस बार ये लोग यहां किसी आंदोलन में शामिल होने नहीं बल्कि जीत का जश्न मनाने आए थे। दिल्ली विधानसभा चुनावों में जीत का जश्न।
| Add caption |
आम आदमी पार्टी के नेता योगेंद्र यादव ने कहा ये आम लोगों की जीत है। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति बदलने की शुरूआत हो चुकी है। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी की डर की वजह से बीजेपी खरीद-फरोख्त नहीं कर पा रही है और ये ही आम आदमी की जीत है
बीजेपी पर निशाना
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नसीहत देने की बजाय बीजेपी क्यों सरकार नहीं बना लेती। आखिर विधानसभा चुनावों में वो सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है। केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने कर्नाटक में हॉर्स ट्रेडिंग की थी लेकिन अब वो ये हिम्मत नहीं जुटा पा रही। केजरीवाल ने कहा कि सौ चूहे खाकर बिल्ली चली हज को। उन्होंने कहा कि बीजेपी को चाहिए कि वो कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बना ले।
अब लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की कि उनकी पार्टी पूरी तैयारी के साथ आने वाले लोकसभा चुनावों में उतरेगी। केजरीवाल के मुताबिक उनकी लड़ाई पूरे देश में जारी रहेगी। एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या बीजेपी 2014 में बिना जोड़-तोड़ के सरकार बना पाएगी।
झाड़ू राष्ट्रीय चुनाव चिन्ह
इस बीच आप नेता कुमार विश्वास ने लोगों को सूचना दी कि झाड़ू को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय चिन्ह के तौर पर मान्यता मिल चुकी है। और इसी चिन्ह को लेकर पार्टी लोकसभा चुनावों का बिगुल फूंकने वाली है।
अन्ना से मिलेंगे केजरीवाल
उधर केजरीवाल ने कहा कि वो अन्ना से मिलने रालेगण सिद्धी जाएंगे। उन्होंने कहा कि वो अन्ना के मंच पर नहीं बल्कि आम लोगों के बीच बैठेंगे। गौरतलब है कि अन्ना ने किसी भी राजनीतिक पार्टी से मंच साझा नहीं करने की घोषणा की है।
