टैग पुरालेख: Aap

Lucknow । योगी सरकार ने प्रदेश का बेड़ा गर्क किया, पीएम भी नाराज, बीजेपी के भीतर की लड़ाई अब सार्वजनिक हो गयी : संजय सिंह

लखनऊ । आप सुप्रीमो केजरीवाल के यूपी में चुनाव लड़ने के एलान के बाद से उत्तर प्रदेश में डेरा जमाए और योगी सरकार को बार-बार आड़े हाथों लेने वाले राज्यसभा सांसद और यूपी के प्रभारी संजय सिंह ने योगी सरकार पर फिर निशाना साधा, उन्होंने कहा योगी सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था जैसे सभी मुद्दों पर बुरी तरह फेल हो चुकी है, यूपी में श्मशान में दलाली खाने के कारण लेंटर के नीचे दबकर 25 लोगों की मौत हो जाती है, प्रभात मिश्रा जैसा फर्जी एनकाउंटर होता है तो एसपी की रंगदारी से परेशान होकर कारोबारी आत्महत्या कर लेता है। अस्पताल के लेबर रूम में बेड पर कुत्ते के बैठने का वीडियो वायरल होता है और इस बारे में बोलने वालों को जेल में ठूंस दिया जाता है।

  • राज्यसभा सांसद संजय सिंह का सीएम योगी पर प्रहार 
  • योगी सरकार की कार्यशैली पर जमकर निशाना साधा 
  • प्रदेश के राजनीतिक हालात के हवाले से योगी सरकार को घेरा 
  • श्मशान में दलाली के कारण लेंटर गिरा- संजय सिंह 


राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रदेश के राजनीतिक हालात पर कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश का बेड़ा गर्क कर दिया है, योगी सरकार की इस कुव्यवस्था से प्रधानमंत्री भी नाराज हैं, इसीलिए वरिष्ठ आईएएस एके शर्मा का इस्तीफा दिलाकर उन्हें एमएलसी का चुनाव लड़ाया जा रहा है। पार्टी के भीतर की लड़ाई अब सार्वजनिक होने लगी है। मुख्यमंत्री हर मुद्दे पर नाकाम साबित हुए हैं। मासूम बच्चों के जूते-मोजे के पैसे खाए जा रहे हैं। लोग स्मार्ट मीटर से तंग आकर बिजली कनेक्शन कटवा रहे हैं। मुख्यमंत्री के गृह जनपद में 722 स्कूलों में बिजली नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि इस सबके चलते कहीं ना कहीं देश के प्रधानमंत्री का मन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नाराजगी है, जिसके चलते वह योगी सरकार में अपना नुमाइंदा भेज रहे हैं। 

वहीं सदस्यता अभियान के तहत मोहनलालगंज से विधानसभा चुनाव लड़ चुकी लखनऊ के वार्ड संख्या 31 की जिला पंचायत सदस्य मालती रावत सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर पार्टी में शामिल हुईं, लखीमपुर खीरी से विधानसभा प्रत्याशी रहे बलवीर सिंह चौहान, गणेश प्रताप सिंह, अनिल सिंह राणा, तिलहर विधानसभा क्षेत्र के नेता कमलेश कुमार तिवारी, टड़िया बाजार (सिद्धार्थ नगर) के अजय शंकर मिश्रा आदि ने समर्थकों के साथ संजय सिंह की अध्यक्षता में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन सरबजीत सिंह मक्कड़, प्रदेश सह प्रभारी नदीम अशरफ जायसी और दिल्ली से पार्टी के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी मौजूद रहे। 

ब्यूरो रिपोर्ट खबर जोन 


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें


Lucknow । भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी है योगी सरकार, उत्तर प्रदेश में जंगलराज- राज्यसभा सांसद संजय सिंह

लखनऊ । आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने योगी सरकार पर करारा हमला बोला। मुरादनगर की घटना के पीड़ितों से मिलकर लौटे संजय सिंह ने कहा कि मुरादनगर की घटना में जिन परिवारों ने अपने लोगों को खोया है वो अति पीड़ा में हैं, स्थानीय लोगों ने बताया श्मशान घाट पर लेंटर निर्माण में जिस तरह की सरिया का इस्तेमाल किया गया उसे हाथ से मोड़ा जा सकता है। 
स्थानीय चेयरमैन के खिलाफ ऐसे भ्रष्टाचार की कई बार शिकायत की गई, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहां सामने आई बातों से साफ होता है कि यह घटना कोई हादसा नहीं, बल्कि योगी सरकार में श्मशान में दलाली के चलते हुई हत्या का मामला है। जब भी किसी ऐसे मामले पर मीडिया या विपक्ष दबाव बनाता है तो सरकार दिखावे के लिए एसआईटी जांच शुरू करा देती है। दरअसल, योगी सरकार ने अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए एसआईटी को अपना सुरक्षा कवच बना लिया है, उन्होंने प्रदेश में हुई विभिन्न घटनाओं की जांच के लिए गठित की गई एसआईटी पर तंज कसते हुए कहा कि इन जांचों में क्या नतीजे निकले, इसकी जांच के लिए भी सरकार को एक एसआईटी गठित कर देनी चाहिए। 
  • मुरादनगर की घटना पर योगी सरकार पर संजय सिंह ने साधा निशाना 
  • योगी आदित्यनाथ सरकार संवेदनहीन- राज्यसभा सांसद संजय सिंह 
  • अभिनेत्री पायस पंडित समेत कई लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता 
  • सांसद संजय सिंह ने दिलाई अभिनेत्री को पार्टी की सदस्यता 
संजय सिंह ने आगे कहा कि मुरादनगर की तरह प्रदेश की हर नगर पालिका में भ्रष्टाचार हुआ है, बदायूं कांड पीड़ितों से मिलने जा रहे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह को रास्ते में रोके जाने को लेकर संजय सिंह ने योगी सरकार को संवेदनहीन बताया। कहा ऐसी संवेदनहीन सरकार से इंसाफ की उम्मीद कैसे की जा सकती है। लखनऊ में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि की हत्या, गाजियाबाद में चलती बस से दो लड़कियों के कूदने की घटना और नोएडा में बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर युवक की हत्या का जिक्र करते हुए संजय सिंह ने कहा कि योगी सरकार में प्रदेश में जंगलराज चल रहा है। 
अभिनेत्री पायस पंडित समेत दर्जनों ने ली आप की सदयस्ता 
केजरीवाल सरकार की नीयत और नीति से प्रभावित होकर भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली पायस पंडित ने पार्टी की सदस्यता ली, वर्ष 2012 तक पत्रकारिता जगत से जुड़ी रही पायस पंडित ने अभिनय के क्षेत्र में अपना कदम रख भोजपुरी और बॉलीवुड सिनेमा में अपने अभिनय की छाप छोड़ी। मिर्जापुर से ताल्लुक रखने वाली पायस का पार्टी में स्वागत करते हुए प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि मिर्जापुर की जो भी तस्वीर देश और विदेश में दिखाई जाती है उस को बदलने में पायस पंडित एक अहम भूमिका निभाएंगी। 
इसी मौके पर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व प्रांतीय महामंत्री बीएन खरे, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य उमापति सिंह, सीतापुर के आशुतोष अवस्थी, अरविंद निगम, लखनऊ के लतीफे, शिल्पी श्रीवास्तव, मीरा खरे, विजय श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, एडवोकेट अनुज श्रीवास्तव, सुमित मिश्र, मुकेश राजपूत, बाराबंकी के सियाराम वर्मा सपना सिंह, राममिलन, सीता वर्मा, राम जी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
ब्यूरो रिपोर्ट खबर जोन 


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

LUCKNOW । राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गाजियाबाद की घटना को हादसा नहीं हत्या बताया, जिम्मेदारों पर हत्या का केस दर्ज हो।

लखनऊ । आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गाजियाबाद की घटना पर योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि गाजियाबाद के बंबा रोड स्थित श्मशान में लेंटर गिरने से 25 लोगों की मौत कोई हादसा नहीं है, यह हत्या है। योगी सरकार में जारी निविदा प्रक्रिया के भ्रष्टाचार से महज 15-20 दिन पहले बना लेंटर गिर गया और ऐसी दुखद घटना घटी। ऐसे में इस भ्रष्टाचार में संलिप्त हर व्यक्ति पर हत्या का मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेजा जाना चाहिए। दोषी चाहे जो भी हों, नेता, अफसर या ठेकेदार। जनता सब पर कार्रवाई चाहती है। 

  • हादसा नहीं, हत्या है गाजियाबाद की घटना- संजय सिंह ॉ
  • जिम्मेदारों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करें- संजय सिंह 
  • मृतकों के परिवारों को एक-एक करोड़ का मुआवजा दें- संजय 
  • किसानों की लाशें गिन रही बीजेपी सरकार – संजय सिंह 
उन्होंने कहा, घटना में जान गंवाने वाले हर शख्स के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए, घायलों को इलाज एवं पुनर्वास के लिए 10 से 15 लाख रुपये दिए जाएं। साथ ही इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच हो। एसआईटी गठित करके जांच का कोरम न पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता यह जानना चाहती कि सरकार मामले की जांच किस एजेंसी से कराएगी। 

उन्होंने किसान आंदोलन पर केंद्र सरकार को घेरा। बोले, उद्योगपतियों की गुलाम सरकार को किसानों की पीड़ा से कोई मतलब नहीं है। संवेदनहीन सरकार सिर्फ लाशें गिनने का काम कर रही है। सोमवार को हो रही केंद्र सरकार एवं किसानों की वार्ता को अंतिम मानकर मोदी सरकार से तीनों किसान कानून वापस लेने की अपील की। कहा कि किसानों की इस लड़ाई में आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता अन्नदाताओं के साथ है। 
सांसद संजय सिंह ने आगे कहा कि इस घटना पर सबकी जवाबदेही तय होनी चाहिए, भाजपा जगह-जगह खुद को किसानों का हितैषी बताने का नाटक करती है जबकि वास्तव में भाजपा के शासन में किसानों को बुरा हाल है। सात दिसंबर तक जारी खाद्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपना धान बेचने के लिए प्रदेश के जिन किसानों ने पंजीकरण कराया है उनमें से 3,50,000 किसानों की धान खरीद अब तक नहीं हो सकी है। किसान औने-पौने दाम पर धान बेचने को मजबूर हैं। 
सरकार कुछ और बोल रही है और हकीकत कुछ और है। प्रदेश में धान खरीद के नाम पर बड़ा भ्रष्टाचार हो रहा है। इसी का नतीजा है कि उत्तर प्रदेश के दो किसान अब तक किसान आंदोलन के दौरान आत्महत्या कर चुके हैं, पर केंद्र सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए नए किसान कानूनों को वापस लेने को तैयार नहीं है। कहा, सरकार रेल, तेल, कोल सहित देश की सारी संपत्ति बेचने में लगी है। उन्होंने सोमवार को होने वाली वार्ता में सरकार को किसानों की मांगें मानते हुए किसान बिल वापस लेने की अपील की।


ब्यूरो रिपोर्ट खबर जोन 


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें


LUCKNOW । राज्यसभा सांसद संजय सिंह की अध्यक्षता में हमारा दल का आम आदमी पार्टी में विलय, आप के सक्रिय होने पर याद आए योगी को सरकारी स्कूल


लखनऊ । योगी सरकार की ओर से प्रदेश के जर्जर विद्यालयों का कायाकल्प कराने के आदेश पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सवाल उठाया, पूछा, चार साल में सरकारी स्कूलों की याद सरकार को क्यों नहीं आई? प्रदेश कार्यालय पर पार्टी की ओर से जारी ‘सेल्फी विद सरकारी स्कूल’ अभियान की सफलता बताने के साथ हमारा दल के विलय की जानकारी दी। हमारा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वदेश कोरी ने आप में विलय की घोषणा की।
  • हमारा दल का आम आदमी पार्टी में विलय 
  • सांसद संजय सिंह की अध्यक्षता में हुआ विलय 
  • आप सांसद संजय सिंह का योगी सरकार पर वार 
  • ‘आप के सक्रिय होने पर याद आए योगी को सरकारी स्कूल’ 
संजय सिंह ने कहा, आम आदमी पार्टी कहती आई है हम राजनीति करने नहीं, बल्कि इसे बदलने आए हैं। यूपी मॉडल का गुणगान करने वाले योगी सरकार के मंत्री शिक्षा के मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती देकर भाग खड़े हुए। मनीष सिसोदिया सरकारी स्कूल देखने गए तो उन्हें रोक दिया गया। प्रदेश भर में हमारे विधायकों के साथ यही किया गया। सह प्रभारी बिजनौर में झोपड़ी में चल रहे सरकारी स्कूल को देखने गए तो पुलिस लगाकर रोका गया। पूछा क्या यूपी के सरकारी स्कूल भूतिया महल हो गए हैं, जो उन्हें देखने और उनकी फोटो खींचने से रोका जा रहा है। 

चार साल बाद सरकारी स्कूलों के कायाकल्प की बात को सरकार की नौटंकी बताते हुए कहा- स्वेटर, मिड डे मील और भवन के नाम पर भारी घोटाले हुए हैं। सारे राजफाश होने तक आम आदमी पार्टी का अभियान जारी रहेगा। हर मां-बाप बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा का सपना देखता है। ऐसा स्कूल जहां एसी कमरे में हों, स्विमिंग पूल हो। मगर, इस सरकार में स्कूलों की हालत बद से बदतर हुई है। उन्होंने दलित, वंचित, शोषित वर्ग की लड़ाई लड़ने वाले हमारा दल के पार्टी में विलय की घोषणा करने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वदेश कोरी का स्वागत किया। 
बसपा और कांग्रेस से लखनऊ पूर्वी सीट से चुनाव लड़ चुके स्वदेश कोरी ने दलितों के हक की लड़ाई के लिए संजय सिंह को सच्चा सिपाही बताया। कहा, कथनी करनी में भेद न करने वाली आम आदमी पार्टी ने दलितों को सही मायने में सम्मान देने का काम किया है। 
इस मौके पर आप के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, मुख्य प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी, प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन सरभजीत सिंह मक्कड़, हमारा दल के उपाध्यक्ष रामप्रसाद रसिक, प्रदेश अध्यक्ष देवल कुमार, जिलाध्यक्ष रायबरेली जगमोहन कोरी, बाराबंकी हेमंत कुमार लखनऊ नीलम आर्य सहित विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट खबर जोन



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें


LUCKNOW । कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल पर कब होगी कार्यवाही – संजय सिंह

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी के कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल के “फ़र्ज़ी कौशल” के सब कायल हो गए हैं, ये तंज आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान कसा। उन्होंने कहा कि यूपी के कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल एक फर्जी मोबाइल कंपनी के प्रचार के लिए देश के प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की फोटो लगाते हैं, कई महीनों से यह गोरखधंधा चला रहे हैं और जो मोबाइल बेच रहे हैं उसका नाम है स्वदेशी मोबाइल अब यह मोबाइल कंपनी के पीछे की कहानी क्या है वो यह है कि इनको हर जिले में डीलर बनाना था और सब से पांच लाख, दस लाख रुपए की उगाही करनी थी। 
  • आप सांसद संजय सिंह ने योगी सरकार पर साधा निशाना 
  • मंत्री कपिल देव अग्रवाल पर कब होगी कार्रवाई- संजय सिंह 
  • फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद भी मंत्री क्यों- संजय सिंह
  • उत्तर प्रदेश में शिक्षा, बिजली, पानी पर बात होने लगी है-संजय 
उन्होंने आगे कहा कि मंत्री को नोएडा में 50 एकड़ जमीन अपने लोगों के साथ मिलकर लेनी थी, इतनी बड़ी जमीन उनके पास बहुत आसानी से आ जाती और यह एक बड़ा घोटाला है क्योंकि इस कंपनी के प्रचार में देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री की तस्वीर का इस्तेमाल हुआ है ताकि जनता को विश्वसनीयता दिखाई जा सके। संजय सिंह ने मुख्यमंत्री से कहा कि उस आदमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो, उसका फर्जीवाड़ा सामने आ गया लेकिन अभी तक वह आपकी पार्टी में आप की सरकार में मंत्री कैसे हैं, क्या दाल में कुछ काला है या पूरी की पूरी दाल ही काली है, क्या मिलीभगत है, कैसे उसने आपकी तस्वीर का इस्तेमाल किया और अगर इस पर कार्यवाही नहीं होती तो यह संकेत जाएगा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का संरक्षण प्राप्त करके उनका मंत्री खुलेआम धोखाधड़ी का करोबार कर रहा है।
संजय सिंह ने कहा कि एक न्यूज़ चैनल में मुख्यमंत्री योगी के दिए गए इंटरव्यू में पत्रकार ने पूछा, कि आम आदमी पार्टी ने भी उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, उस पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है, योगी आदित्यनाथ बौखला से गए और कहने लगे हजारों पार्टी आती हैं, चुनाव लड़ती हैं। सीएम ने कहा कि आम आदमी पार्टी के लोगों ने देश के लिए क्या किया? कोरोना माहमारी में लोगों के लिए क्या जी किया आदि।
संजय सिंह ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री योगी को बता देना चाहता हूं, कि दिल्ली में कोरोना महामारी के काल में जो केजरीवाल सरकार ने मॉडल अपनाया, उसकी चर्चा न केवल पूरे देश में अपितु अमेरिका तक में हुई। सर्वप्रथम प्लाज्मा थेरेपी की विधि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार द्वारा अपनाई गई और उसके सकारात्मक परिणामों को देखते हुए दुनिया के कई देशों ने इस विधि को अपनाया। उन्होंने कहा कि यह सब काम उस राज्य में और ऐसी परिस्थिति में अरविंद केजरीवाल ने करके दिखाएं, जहां पर दुनिया के भिन्न-भिन्न देशों से हमारे देश के नागरिक, सबसे अधिक मात्रा में हवाई जहाजों के माध्यम से लौटकर आए और सबसे अधिक मात्रा में कोरोना के मरीज दिल्ली में पाए गए। इन गंभीर परिस्थितियों के बावजूद अरविंद केजरीवाल दिल्ली को इस कोरोना महामारी की परिस्थिति से उभार कर बाहर निकाल कर लाए।
उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने इस महामारी के काल में दिल्ली की जनता की सेवा की और दिल्ली को इस आपदा से बाहर निकाल कर लाए, वहीं पर योगी सरकार ने ऐसे लोगों का कोरोना टेस्ट करवाया, जिनका अस्तित्व ही नहीं है। अर्थात यूपी सरकार ने भूतों की कोरोना जांच करवा दी। कोरोना महामारी के इस काल में भी उत्तर प्रदेश की सरकार ने आपदा में भी भ्रष्टाचार के अवसर ढूंढ निकालें। उत्तर प्रदेश में सरकार ने 800 रुपए वाला ऑक्सीमीटर 5000 रुपए में तथा 1600 रुपए वाला थर्मामीटर 13000 रुपए में खरीदा। उन्होंने कहा कि बड़ा ही हास्यास्पद है, कि जो सरकार भूतों की जांच कर रही है, कोरोना महामारी जैसे काल में भी भ्रष्टाचार कर रही है, वह दिल्ली की केजरीवाल सरकार की आलोचना कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो समस्याएं हैं, उन पर पर्दा डालने से अब काम नहीं चलेगा, उत्तर प्रदेश की जनता अब योगी सरकार की असलियत जान चुकी है। 
संजय सिंह ने कहा कि जिस दिन से अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, उस दिन से उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा बदलाव आया है। अब उत्तर प्रदेश में जाति धर्म की नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर बात होने लगी है, बिजली के मुद्दों पर बातें होने लगी है, पानी के मुद्दों पर बाते होने लगी हैं, अस्पताल के मुद्दों पर बाते होने लगी हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह उत्तर प्रदेश की जनता के लिए एक शुभ संकेत है। अब उत्तर प्रदेश में जाति धर्म के आधार पर नहीं, बल्कि मूलभूत सुविधाओं के मुद्दों के आधार पर राजनीति होगी।
ब्यूरो रिपोर्ट खबर जोन




लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें


LUCKNOW । शिक्षा मॉडल पर दिल्ली और यूपी सरकार में छिड़ी जंग, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह की चुनौती पर आए सिसोदिया, पत्रकारों के सवालों में प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर गए सिसोदिया

लखनऊ । आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के शिक्षा मॉडल को लेकर दी गई चुनौती को स्वीकार करते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया लखनऊ आए परंतु कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ना तो खुद बहस के लिए आए और ना ही उनकी ओर से कोई जवाब आया। 
  • शिक्षा मॉडल पर दिल्ली और यूपी सरकार में छिड़ी जंग 
  • कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह की चुनौती पर आए सिसोदिया 
  • पत्रकारों के सवालों में प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर गए सिसोदिया
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश के विकास मॉडल की तुलनात्मक व्याख्या को बताया, उन्होंने कहा कि 5 साल पहले दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को वोट देकर भारी बहुमत के साथ दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार बनाई। पिछले 5 साल के कार्यकाल में दिल्ली के विकास में हर क्षेत्र में अद्भुत परिवर्तन हुए हैं। दिल्ली के सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूलों से बेहतर है, वही उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों की हालत खस्ता है।
दिल्ली के सरकारी स्कूलों के नतीजे 98% पर पहुंच गए, परंतु उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों के नतीजे वहीं 70-75% पर अटके हुए हैं, दिल्ली में पिछले 5 सालों में प्राइवेट स्कूलों की फीस नहीं बढ़ने दी गई और वही उत्तर प्रदेश में पिछले 5 सालों में प्राइवेट स्कूलों की फीस कई गुना बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार के शासनकाल में दिल्ली के लगभग 80% लोगों को बिजली मुफ्त में मिल रही है, जबकि उत्तर प्रदेश में बिजली के दामों का क्या हाल है यह बताने की जरूरत नहीं है।
पत्रकारों के सवालों पर पीठ दिखा गए सिसोदिया
वहीं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया यूपी में पत्रकारों के सवालों पर एक बार फिर पीठ दिखा गए । उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया सवालों से बचने के लिए प्रेस कांफ्रेंस बीच में ही छोड़ कर चल दिए। सिसोदिया दिल्‍ली में बेकाबू कोरोना और यूपी के लोगों के अपमान के सवाल का जवाब देने के बजाय पत्रकारों से ही उलझ गए। दिल्‍ली के सरकारी स्‍कूलों में निजी स्‍कूलों के मुकाबले कम होती छात्र संख्‍या के सवाल पर सिसोदिया संतोषजनक जवाब देने के बजाय पत्रकारों से ही बहस करने लगे ।
ब्यूरो रिपोर्ट खबर जोन 



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



दिल्ली में अभी कोरोना संक्रमण चरम पर, 4-5 दिन में सुधर सकते हैं हालात: सत्येंद्र जैन

नई दिल्ली: कोरोना वायरस का कहर एक बार फिर से जारी है और इसका असर देश की राजधानी दिल्ली पर फिर से दिखने लगा है। दिल्ली में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है, जिसे लेकर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को कहा कि ऐसा लगता है दिल्ली में कोविड-19 के मामले अभी चरम पर हैं। पहले भी जो पीक आई थी वे चार-पांच दिन चली थी। इस बार भी हम मान सकते हैं कि ये पीक चार-पांच दिन चलेगी।
उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों का कहना है कि यह 4-5 दिनों तक चल सकता है। दिल्ली की मृत्यु दर 1.59% है। अब भी बहुत से लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं। ज्यादातर मामले मजदूर वर्ग के हैं। गंभीर हालात से निपटने की तैयारियों के लिए हमने दिल्ली सरकरा के अस्पतालों में 110 आईसीयू बेड बढ़ाए हैं।
तीनों नगर निगमों के कर्मचारियों की आज से सैलरी को लेकर शुरू हुई अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर सत्येंद्र जैन ने कहा कि यह मेरी समझ से परे है कि जब भी हड़ताल होती है, एमसीडी के मेयर्स कर्मचारियों का वेतन कैसे चुकाते हैं। इससे पता चलता है कि उनके पास पैसा है। मेरे विचार में, वे यह सब योजना बना रहे हैं और जानबूझकर कर रहे हैं।
बताते चलें कि, दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 7,745 नए मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, राजधानी में संक्रमण के कारण 77 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 6,989 हो गई। शनिवार को 50,754 नमूनों की जांच के बाद 7,745 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और संक्रमण की दर बढ़कर 15.26 प्रतिशत हो गई। दिल्ली में फिलहाल 1,857 मरीजों का इलाज चल रहा है। दिल्ली में मामलों की कुल संख्या 4,38,529 पहुंच चुकी है। 


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



अरविंद केजरीवाल का दिल्ली वासियों से अपील, कहा- इस दिवाली न जलाए पटाखे

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में इस वक्त प्रदूषण काफी बढ़ा हुआ है, हवा जहरीली होती जा रही है। जहां कोरोना के केसेस लगातार बढ़ रहे हैं वहीं, अब प्रदूषण का भी दिल्ली वासियों को मार झेलना पड़ रहा है। इस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को लोगों से अपील करते हुए कहा है कि, दिवाली पर दिल्लीवाले पटाखे ना फोड़े, उन्होंने कहा कि, बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण शहर में कोविड-19 की स्थिति बिगड़ रही है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वर्तमान में दिल्ली दो समस्याओं- कोविड-19 महामारी और बढ़ते वायु प्रदूषण का सामना कर रही है। सभी लोग सतर्क रहें, लेकिन किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप सरकार स्थिति से निपटने के लिए सभी प्रयास कर रही है। उन्होंने लोगों से दिवाली पटाखे फोड़ने से बचने की अपील करते हुए कहा कि, अगर हम इस दिवाली पर पटाखे फोड़ते हैं, तो हम अपने बच्चों और परिवारों के साथ खेल रहे हैं।
दिल्ली सीएम ने कहा कि, पिछली बार की तरह इस बार भी हम पटाखे नहीं जलाएंगे। इस बार दिल्ली के सभी 2 करोड़ लोग एक साथ मिलकर दिवाली मनाएंगे। मैं अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ मिलकर 14 तारीख को 7.39 PM बजे किसी स्थान पर लक्ष्मी पूजन करूंगा। आप भी हमारे साथ मिलकर दीवाली पूजन करें। इसका टीवी पर प्रसारण भी किया जाएगा, उम्मीद है आप भी हमारे साथ जुड़ेंगे।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



नए औद्योगिक क्षेत्रों में किए भी मैन्युफैक्चरिंग की अनुमति नहीं होगी- अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि नए औद्योगिक क्षेत्रों में किसी भी विनिर्माण उद्योग (Manufacturing) की अनुमति नहीं होगी। केवल सेवा, उच्च प्रौद्योगिकी उद्योगों को ही वहां अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र ने नए औद्योगिक क्षेत्रों पर दिल्ली सरकरा के प्रस्ताव को मंजूरी दी और अधिसूचना जारी की है। यह ऐतिहासिक कदम होगा। यह फैसला दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए लिया गया है।
इस वक्त दिल्ली में कई सारे ऐसे निर्माण के उद्योग लगे हैं जो बहुत प्रदूषण फैलाते हैं लेकिन अब से दिल्ली के किसी भी नए औद्योगिक क्षेत्र में हाईटेक और सर्विस इंडस्ट्री ही लगाई जा सकेगी। केजरीवाल ने ये भी कहा कि इसके साथ ही पुराने औद्योगिक क्षेत्र में लोगों से उम्मीद करेंगे कि यह निर्माण से जुड़े उद्योग की जगह हाईटेक या सर्विस इंडस्ट्री लगा लें।
केजरीवाल ने यह भी कहा कि, सर्विस इंडस्ट्री के तहत चार्टर्ड अकाउंटेंट, मीडिया के लोग, वकील अपने दफ्तर खोल सकते हैं। सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री, आईटी सर्विस इंडस्ट्री, आईटीआईएस इंडस्ट्री, कॉल सेंटर, बैक ऑफिस प्रोसेसिंग, नॉलेज प्रोसेसिंग, एड एजेंसी के उद्योग आदि खोले जा सकते हैं। दिल्ली सीएम ने कहा कि, दिल्ली की अर्थव्यवस्था सेवा पर आधारित है। जिन इंडस्ट्री का मैंने जिक्र किया वो सभी पहले ऑफिस की कैटेगरी में आती थीं। व्यावसायिक क्षेत्र किराए के लिहाज से महंगा था तो ये सारे क्षेत्र उठ नहीं पा रहे थे, तो ये गुरुग्राम, नोएडा आदि में चले जाते थे। लेकिन अब इन्हें दिल्ली में सस्ती दरों में औद्योगिक क्षेत्रों में खोला जा सकेगा, जिससे इन्हें किसी दूसरे शहर में नहीं जाना पड़ेगा।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



दिल्ली दंगे: ED ने दायर की आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ चार्जशीट

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन (Tahir Hussain) के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में ताहिर के खिलाफ शनिवार को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप के तहत चार्जशीट दाखिल की गई है। चार्जशीट में आरोपियों के तौर पर ताहिर हुसैन और अमित गुप्ता के नाम शामिल हैं। इस मामले पर ईड की ओर से कहा गया है कि, आरोपियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस चलाने के लिए पर्याप्त सबूत हैं। 
बताते चलें कि, ताहिर के खिलाफ ईडी सप्लीमेंट्री चार्जशीट भी दायर कर सकी है। पिछले माह सिंतबर में ही उत्तरी पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा (Delhi Riots) के सिलसिले में एक चार्जशीट दिल्ली पुलिस ने दायर की थी। इस चार्जशीट में ताहिर के अलावा सलमान खुर्शीद और अधिवक्ता प्रशांत भूषण के नाम शामिल किए गए थे। इसके अलावा चार्जशीट में कई नेता, वकील और एक्टिविस्ट के नाम भी सामने आए।
इससे पहले अगस्त में दिल्ली दंगा मामले में अब तक का बड़ा खुलासा हुआ था। ताहिर हुसैन ने दिल्ली पुलिस के सामने हिंसा का मास्टरमाइंड होने की बात कबूली थी।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

DU में एडमिशन को लेकर केजरीवाल का बयान, कहा- एक्ट बदले की जरूरत

नई दिल्ली: दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्ली यूनिवर्सिटी एक्ट (Delhi University Act) में संशोधन की जरूरत पर जोर देते हुए और अधिक शैक्षणिक संस्थाओं की जरूरत बताई है। उन्होंने कहा कि, अंग्रेजों के जमाने के कानून (DU Act) को बदला जाए ताकि नए कॉलेज, यूनिवर्सिटी खोले जा सकें। उन्होंने कॉलेज, यूनिवर्सिटी की कमी को हाई कटऑफ का सबसे बड़ा कारण माना है, जिस वजह से कम नबंर वाले बच्चे एडमिशन से वंचित रह जाते हैं।
अपने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, ब्रिटिस काल के बने दिल्ली विश्वविद्यालय अधिनियम के चलते नए कॉलेज, यूनिवर्सिटी दिल्ली में नहीं खोले जा रहे। इस बाबत केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर इस एक्ट में संशोधन करने की मांग की है ताकि दिल्ली में नए कॉलेज और विश्वविद्यालय खोले जा सकें।
उन्होंने कहा कि, लगातार छात्रों की संख्या बढ़ रही है ऐसे में हमें दिल्ली में कई और कॉलेजों औव विश्वविद्यालयों की आवश्यकता है। हर साल दिल्ली में 2.50 लाख बच्चे 12वीं पास करते हैं, लेकिन एडमीशन मात्र 1.25 लाख बच्चों को ही मिल पाता है। ऐसी स्थिति में तमाम बच्चे एडमीशन से वंचित रह जाते हैं, दिल्ली के मौजूदा कॉलेजों में पास होने वालों में से सिर्फ 50 फीसदी बच्चों के लिए ही जगह है।
दिल्ली में इस समय बहुत सारे कॉलेज और यूनिवर्सिटी खोलने की जरूरत है, दिल्ली सरकार तैयार है। लेकिन हमारे सामने एक बहुत बड़ी कानूनी अड़चन आ रही है। 1922 में अंग्रेज़ों के बनाए ‘दिल्ली यूनिवर्सिटी एक्ट’ के तहत दिल्ली में जो भी कॉलेज खुलेगा वो सिर्फ DU से एफिलिएट हो सकता है। इसके आगे उन्होंने कहा कि, दिल्ली यूनिवर्सिटी में पिछले 30 सालों में कोई नया कॉलेज नहीं खुला है। आज मैंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर इस कानून के सेक्शन 5(2) को डिलीट करने की मांग की है। ताकि नए कॉलेज, यूनिवर्सिटी खुल सकें।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

JNU ROW : ARVIND KEJRIWAL LETTER TO NARENDRA MODI

Sh. Narendra Modi Ji
Hon’ble Prime Minister of India
152, South Block
New Delhi
Respected Prime Minister,
I am extremely worried over some incidents that have taken place in Delhi in recent days and that is why I am writing to you.
It is being stated that some individuals raised anti-India slogans at the Jawaharlal Nehru University. If somebody residing in India indulges in anti-national activities, then this cannot be tolerated at all and there is unanimity in the country on this issue.
It is, however, not correct to arrest and victimize the innocent in the garb of this incident. Further, it is not correct to convert nationalism into a device for creating a fear psychosis by using constitutional institutions to run them according to whims and fancies.
It is extremely dangerous that the JNU incident is being portrayed to show this institution as a terrorist centre. The JNU and its students have achieved fame at the international level due to it high academic standards and the hard work of its students.
It is completely wrong to brand such a prestigious institution as a centre of terrorists.
Whatever happened at the Patiala House Court premises on Monday afternoon is highly disturbing. Some individuals thrashed journalists, students and teachers inside the court premises in the presence of Delhi Police and the police personnel merely watched when even women were not spared from being assaulted.
If such shameful incidents take place inside court premises, then where will the citizens be safe?
Front pages of almost all newspapers on Tuesday have published the photograph of BJP MLA OP Sharma beating up a youth in full public view outside the court premises. His statement that if he had a gun he would have shot such people has also been published.
If such incidents are not brought to an immediate end, I am afraid it might be too late then.
I humbly request you to take the following steps immediately :
1) Immediate action be taken against lumpen and anarchist elements such as OP Sharma to give a clear signal that such kind of activities will not be tolerated. He is an MLA of the BJP and it must also take action against him. I feel even if you once call this MLA and scold him, he will not dare to repeat his actions again in life. If that is not done, then such elements feel they have the complete support of the central government. Nobody can be allowed to take the law in their hands and if public representatives, who swear in the name of the Constitution do so, then the country is headed towards a serious crisis.
2) Innocents arrested in the JNU incident should be immediately released, real culprits should be identified and they should be dealt with severely in accordance with the law.
3) Political interference in JNU and other academic institutions must be immediately stopped, educational institutions should be left to the academicians to manage.
4) The police administration of Delhi is directly under the control of the central government and the JNU incident shows, it appears to have miserably failed. I request you to give strict instructions so that the confidence of the people of Delhi on the Police can be restored.
I request you with folded hands to urgently stop this fire from spreading any further. People are waiting with desperation for you to break your silence and intervene to bring the situation under control.
In case you take the steps mentioned above, I am fully confident that the entire country will appreciate it and all political parties will cooperate with you on this issue.
Thanking you
Yours sincerely
LArvind Kejriwal         

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें