श्रॆणी पुरालेख: Terror

इंडिया का मोस्ट वॉन्टेड लश्कर आतंकी यूपी एटीएस की गिरफ़्त में

कुंदन मिश्र। लखनऊ। उत्तर प्रदेश एटीएस ने बीती रात लश्कर-ए-तैय्यबा के कमांडर अब्दुल अज़ीज़ को गिरफ़्तार कर लिया। भारत ने पाकिस्तान को जो मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों की सूची दी थी, उसमें लश्कर कमांडर अब्दुल अज़ीज़ का भी नाम था।
अब्दुल अज़ीज़ सऊदी अरब की जेल में बंद था, जहां से उसे भारत डिपोर्ट किया गया। देर रात यूपी की एटीएस टीम ने उसे लखनऊ एयरपोर्ट पर आधिकारिक तौर पर गिरफ़्तार किया। 
हैदराबाद के रहने वाले अज़ीज़ से अब यूपी एटीएस और तेलंगाना पुलिस पूछताछ कर रही है।



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

राष्ट्रपति करेंगे आतंकरोधी सम्मेलन का उद्घाटन

नई दिल्ली। भारत के राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी कल (02 फरवरी, 2016) जयपुर में आतंकरोधी सम्मेलन 2016 का उद्घाटन करने के लिए जयपुर का दौरा करेंगे। 
यह सम्मेलन इंडिया फाउंडेशन और जोधपुर के सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय और आपराधिक न्याय के संयुक्त सहयोग से हो रहा है। सम्मेलन में भारत और विदेशों से आतंकरोधी कार्रवाइयों के विशेषज्ञ, नीति निर्माता और आम बुद्धिजीवी हिस्सा ले रहे हैं। पहला सम्मेलन जयपुर में मार्च, 2015 में आयोजित हुआ था। 
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

नक्सलियों और आतंकियों से लड़ने के लिए बनी 17 रिज़र्व बटालियन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में जम्मू-कश्मीर और वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) से प्रभावित राज्यों को 17 भारतीय रिजर्व बटालियनों (आईआर बटालियनों) की स्थापना करने के लिए मंजूरी दे दी गई। जम्मू-कश्मीर में पांच आईआर बटालियन, छत्तीसगढ़ में चार बटालियन, झारखंड में तीन, ओडिशा में तीन और महाराष्ट्र में दो बटालियनों का गठन किया जाएगा। 
इन 17 बटालियनों के गठन में जिन बातों पर जोर दिया गया है, वे इस प्रकार है:
• स्थानीय युवकों की भर्ती की जाएगी। यदि जरूरी हुआ तो इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए राज्य उम्र और शैक्षिक मानदंडों में छूट दे सकेंगे। 
• जम्मू-कश्मीर में गठित की जाने वाली पांच आईआर बटालियनों में कांस्टेबल और चतुर्थ श्रेणी के पदों की 60 प्रतिशत रिक्तियां सीमावर्ती जिलों से भरी जाएंगी। 
• वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित राज्यों में सुरक्षा संबंधी व्यय (एसआरई) योजना के अंतर्गत आने वाले 27 कोर जिलों से कांस्टेबल के 75 फीसदी रिक्त पदों को भरा जाएगा। 
भारत सरकार ने 1971 में भारतीय रिजर्व बटालियन योजना शुरुआत की थी। सरकार अब तक विभिन्न राज्यों में 153 आईआर बटालियनों के गठन को मंजूरी दे चुकी है, जिनमें से 144 बटालियनें गठित की जा चुकी हैं। झारखंड में एक बटालियन को विशेष भारतीय रिजर्व बटालियन (एसआईआरबी) में तब्दील कर दिया गया है, इसमें दो इंजीनियरिंग और पांच सुरक्षा कंपनियां हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

शाहनवाज़ हुसैन को आईएसआईएस से मिली धमकी,

शाहनवाज़ हुसैन का कहना है कि पत्र उर्दू और अंग्रेजी में टाइप किया हुआ है और उसमें उनके और उनकी पार्टी के खिलाफ अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल किया गया है. हुसैन ने आगे बताया कि ‘मुझे सोशल मीडिया पर इस तरह की धमकी पहले भी मिल चुकी है. मैं ऐसी धमकियों से डरता नहीं और राष्ट्रवाद के अपने पथ पर आगे बढ़ता रहूंगा.’
वहीं डीसीपी  जतिन नरवाल ने कहा कि पुलिस को शिकायत मिली है और वह मामले की जांच कर रही है। शाहनवाज को भेजे गए पत्र के ऊपर अंग्रेजी भाषा में उनका नाम पता लिखा गया है, जबकि लिफाफे के अंदर दो पत्र हैं। एक अंग्रेजी में टाइप किया गया है तो दूसरा उर्दू भाषा में लिखा गया है। पत्र के अंत में आईएस का जिक्र भी है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

एमपी में यूपी का वॉन्टेड आतंकी हथकड़ी समेत फरार

इटारसी। बैंगलुरू से लखनऊ ले जाये जा रहे आतंकी सैय्यद अहमद अली के फरार होने की खबर है। शुरुआती खबर के मुताबिक आतंकी को बैंगलुरू से लखनऊ राप्तीसागर एक्सप्रेस ट्रेन में ले जाया जा रहा था। उसके साथ में कर्नाटक पुलिस के जवान थे। आतंकी ने पुलिसवालों को चकमा दिया और हथकड़ी फरार हो गया। अब इटारसी में नाकेबंदी कर के उसकी तलाश की जा रही है।

सैय्यद अहमद अली को लखनऊ में हमले की धमकी देने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था और इसी सिलसिले में इसे लखनऊ में पेशी और पूछताछ के लिए ले जाया जा रहा था। बीती रात आतंकी ट्रेन से कूद कर फरार हो गया।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

पाकिस्तान के पेशावर में ब्लास्ट, 11 जवानों की मौत

पेशावर। पाकिस्तान के पेशावर में पुलिस बल पर बम से हमला किया गया। बम ब्लास्ट में खाबर खसादर बल के 11 जवान मारे गये हैं जबकि 10 के ज़ख्मी होने की ख़बर है।
पेशावर करखानो बाज़ार इलाके में ये हमला सुरक्षा चेकपोस्ट पर किया गया। करखानो आदिवासी इलाकों की ओर से पेशावर के लिए एंट्री प्वाइंट है और कैैपिटल सिटी पुलिस ऑफिसर मुबारक ज़ेब का कहना है कि ये धमाका खाइबर एजेंसी के जमरुद इलाके में हुआ है।
घायलों को हयातबाद मेडिकल कॉमप्लेक्स में भर्ती कराया गया है।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

अमेरिकी कांग्रेस में ओबामा का आखिरी भाषण : तबाह करेंगे आईएस को, हम सबसे मज़बूत

अमेरिकी कांग्रेस में बराक ओबामा का आखिरी भाषण
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिकी कांग्रेस में अपना अंतिम “स्टेट ऑफ यूनियन” भाषण दिया। 

आईएस को करेंगे तबाह
ओबामा आतंकवाद के खिलाफ़ काफी मुखर दिखे, उन्होंने कहा है कि इतिहास गवाह रहा है कि अमेरिका ने देर से ही सही लेकिन आतंकवाद को उसका माकूल जवाब दिया है। आईएसआईएस के खिलाफ कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने दावा किया कि आतंकी संगठन आईएस मुसलमानों का प्रतिनिधित्व नहीं करता वो एक कट्टरवादी संगठन है, उन्होंने आईएस को तबाह करने का अपना संकल्प फिर दोहराया।
ओबामा ने अमेरिकी सेना की हौसला अफज़ाई करते हुए उसे दुनिया की सर्वश्रेष्ठ सेना करार दिया उन्होंने कहा कि अगर आतंकवाद अमेरिका के पीछे पड़ेगा तो अमेरिका भी आतंकवाद के पीछे पड़ेगा।

अमेरिकी अर्थव्यवस्था सबसे स्थिर
ओबामा ने कहा कि ये सोचना कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था गिरावट की ओर है बस एक कल्पना मात्र है, उन्होने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था आज भी दुनिया में सबसे स्थिर है।

शिक्षा सुनिश्चित, बेरोज़गारी दर आधा
ओबामा ने कहा कि उनकी सरकार ने देश में 14 लाख से ज्यादा नौकरियां दी हैं जिससे अमेरिका में बेरोज़गारी दर आधा हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर अमेरिकी नौजवान तक शिक्षा पहुंचाना है। 
प्रदूषण और सामाजिक सुरक्षा भी सुधरी
ओबामा ने दावा किया कि अमेरिका ने दुनिया के किसी भी देश के मुकाबले कार्बन उत्सर्जन में ज्यादा कटौती की है। हालांकि उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पर संतोष ज़ाहिर किया लेकिन ओबामा ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा के पैमानों को अभी और मज़बूत बनाया जाना चाहिए।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

UPDATE : एक आतंकी मारा गया, मुठभेड़ जारी

जम्मू। श्रीनगर के पास ज़कुरा में आतंकियों और सुरक्षा बल के बीच गोलीबारी। आतंकी एक गांव में छिपे हैं। मुठभेड़ जारी है। अब तक मिली ख़बर के मुताबिक एक आतंकी मारा गया है। दो आतंकियों के गांव में छिपे होने की आशंका है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

UPDATE : एक आतंकी मारा गया, मुठभेड़ जारी

जम्मू। श्रीनगर के पास ज़कुरा में आतंकियों और सुरक्षा बल के बीच गोलीबारी। आतंकी एक गांव में छिपे हैं। मुठभेड़ जारी है। अब तक मिली ख़बर के मुताबिक एक आतंकी मारा गया है। दो आतंकियों के गांव में छिपे होने की आशंका है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

धमाकों को मोहन भागवत का आशीर्वाद, कैरावैन मैगज़ीन का दावा, क्या करेगी बीजेपी?

कैरावैन नाम की एक छोटी सी मैगज़ीन ने इतना बड़ा दावा किया है कि इसने देश के सियासी हलकों में भूचाल ला दिया है। मैगज़ीन ने मालेगांव ब्लास्ट के आरोपी असीमानंद के एक इंटरव्यू के हवाले से दावा किया है कि मालेगांव और समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट धमाकों की जानकारी संघ प्रमुख मोहन भागवत को थी।
भागवत के आशीर्वाद से धमाके?

कैरावैन मैगज़ीन ने मामले में आरोपी असीमानंद के तथाकथित इंटरव्यू का हवाला देते हुए दावा किया है कि मोहन भागवत तो धमाकों की जानकारी थी और बाकायदा उसे भागवत का आशीर्वाद हासिल था। मैगज़ीन ने असीमानंद से बातचीत के टेप भी जारी किए हैं। हालांकि अब असीमानंद के वकील ने कहा है कि असीमानंद का कोई इंटरव्यू नहीं लिया गया। 
  
बीजेपी-आरएसएस का तीखा विरोध
मामले के सामने आते ही बीजेपी और आरएसएस की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई है। आरएसएस की ओर से इस इंटरव्यू को फर्जी करार दिया गया है। जबकि बीजेपी ने इसे कांग्रेस की साजिश करार दिया है। बीजेपी का कहना है कि ये कांग्रेस की डर्टी पॉलिटिक्स है। बीजेपी ने सवाल उठाया कि दो साल पहले किया गया इंटरव्यू चुनावों से पहले ही क्यों सामने आया?
मैगज़ीन जांच के लिए तैयार
कैरावैन मैगज़ीन ने दावा किया है कि उनका इंटरव्यू एकदम सही है और वो किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हैं। मैगज़ीन की ओर से कहा गया है कि ये इंटरव्यू असीमानंद की सहमति से ही किया गया है, न ये किसी तरह का स्टिंग था और ना ही धोखे से उनसे कुछ कहलवाया गया था।
गौरतलब है कि धमाकों की जांच कर रही एनआईए मैगज़ीन के दावों की भी जांच करेगी।
बेनी ने भागवत को कहा राष्ट्रद्रोही, विरोधियों ने भी घेरा
संघ प्रमुख पर आरोप लगने से चुनावी सीजन में कांग्रेस और बीजेपी विरोधी पार्टियों को बैठे-बिठाए बड़ा मुद्दा मिल गया। कांग्रेस नेता बेनी प्रसाद वर्मा ने मोहन भागवत को राष्ट्रद्रोही करार देते हुए गिरफ्तार करने की मांग की है। केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि असीमानंद ने कहा है तो सच ही कहा होगा। उधर जेडीयू, सीपीएम और बीएसपी समेत सभी पार्टियों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। 
बीजेपी के लिए बड़ा झटका
ज़ाहिर है चुनावी मौसम में बीजेपी के लिए संघ प्रमुख पर लगा ये आरोप बड़ा सिरदर्द साबित हो सकता है। कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी पार्टियां बीजेपी को साम्प्रदायिक करार देती आई हैं, और ऐसे में जबकि बीजेपी के अंदर संघ के दखल से सभी वाकिफ हैं, संघ प्रमुख पर इतने संगीन आरोप से विरोधियों को बीजेपी पर हमला करने का एक बड़ा मौका मिल गया है। 
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

मोदी को अक्षरधाम हमले के बारे में पता था – मिस्त्री


अहमदाबाद। बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार सियासी हमले जारी हैं, ताज़ा आरोप लगाया है कांग्रेस महासचिव मधुसूदन मिस्त्री ने। मिस्त्री ने कहा है कि उन्हें संदेह कि मोदी को 2002 अक्षरधाम आतंकी हमले और 2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट की जानकारी पहले से थी। 

बृहस्पतिवार को मिस्त्री इंडियन एक्सप्रेस के आईडिया एक्सचेंज कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि, “हमलावर या तो उन्हें (नरेंद्र मोदी) या लाल कृष्ण आडवाणी या फिर किसी और को मारने आए थे। उनको इस बात की पुख़्ता जानकारी थी कि हमलावर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैय्यबा या उसके जैसे किसी और संगठन से जुड़े थे। और अक्षरधाम हमले के बाद ही गृहमंत्री ने कहा था कि ये संगठन उत्तरी राज्य से आए थे और अक्षरधाम पर हमला किया।” 
उन्होंने कहा कि, “मुझे संदेह है कि। अक्षरधाम के बारे में सच्चाई कभी बाहर नहीं आएगी” उन्होंने कहा कि अक्षरधाम का हमला मुख्यमंत्री आवास से 100 गज की दूरी पर हुआ और जिस पुलिस को इन लोगों को चेक करना था, जो नरेंद्र मोदी को मारने आए थे वो मुंबई से यहां आ भी जाते हैं और अक्षरधाम पर हमला भी कर देते हैं। 
मिस्त्री ने आरोप लगाया कि इसी तरह अहमदाबाद ब्लास्ट के बारे में भी पुलिस ने बताया था। जब उनसे पूछा गया कि क्या आप ये कहना चाहते हैं कि हमले में मोदी का हाथ था तो उन्होंने कहा कि, “मुझे संदेह है। वो ज़रूर इसके बारे में जानते होंगे”

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

भारत पर थी परमाणु बमों से हमले की योजना- यासीन भटकल

नई दिल्ली। आतंकी संगठनों के हाथ कहीं न्यूक्लियर बम न लग जाये ये बात सुरक्षा एजेंसियों और लेखकों को उत्साहित करती रही हैं लेकिन इस बार असल में भारत में किसी ने न्यूक्लियर बम फोड़ने की पुख़्ता साज़िश रची। इंडियन मुजाहिदीन के भारत में प्रमुख अहमद ज़रार सिद्दीबाप्पा उर्फ यासिन भटकल ने सुरक्षा एजेंसियों को हाल ही में पूछताछ के दौरान बताया कि वो सूरत में न्यूक्लियर बम फोड़ने की फ़िराक़ में था।
अंग्रेज़ी अख़बार टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) के मुताबिक उसके पास पूछताछ की रिपोर्ट है और उसमें इसका ज़िक्र किया गया है। भटकल को इसी साल 27 अगस्त को नेपाल के पोखरा से गिरफ़्तार किया गया था और उसके बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) उससे लगातार पूछताछ कर रही है।
भटकल ने पूछताछ में बताया है कि उसने पाकिस्तान में अपने आका रियाज़ भटकल से फ़ोन पर बात की थी कि वो किसी तरह से एक छोटा न्यूक्लियर बम का इंतज़ाम कर सकते हैं? उसके मुताबिक रियाज़ ने कहा था कि “पाकिस्तान में किसी भी चीज़ का इंतज़ाम हो सकता है।”
यासीन ने बताया कि, “यासीन ने मुझसे कहा कि हमला न्यूक्लियर बमों से होगा। मैंने उससे एक न्यूक्लियर बम सूरत के लिए देने की गुज़ारिश की।” उसने आगे बताया कि “रियाज़ ने कहा कि उसमें (न्यूक्लियर धमाके में) मुस्लिम भी मारे जाएंगे, तो मैंने कहा कि हम खामोशी से मस्जिदों में पोस्टर लगा देंगे कि सभी मुस्लिम अपने परिवारों के साथ शहर खाली कर दें।”
हालांकि ये योजना काम नहीं कर सकी और यासिन को आईबी ने अगस्त में नेपाल के गिरफ़्तार कर लिया।