टैग पुरालेख: Bengaluru

एमपी में यूपी का वॉन्टेड आतंकी हथकड़ी समेत फरार

इटारसी। बैंगलुरू से लखनऊ ले जाये जा रहे आतंकी सैय्यद अहमद अली के फरार होने की खबर है। शुरुआती खबर के मुताबिक आतंकी को बैंगलुरू से लखनऊ राप्तीसागर एक्सप्रेस ट्रेन में ले जाया जा रहा था। उसके साथ में कर्नाटक पुलिस के जवान थे। आतंकी ने पुलिसवालों को चकमा दिया और हथकड़ी फरार हो गया। अब इटारसी में नाकेबंदी कर के उसकी तलाश की जा रही है।

सैय्यद अहमद अली को लखनऊ में हमले की धमकी देने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था और इसी सिलसिले में इसे लखनऊ में पेशी और पूछताछ के लिए ले जाया जा रहा था। बीती रात आतंकी ट्रेन से कूद कर फरार हो गया।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

मंगल मिशन के 100 दिन पूरे, मंगल यान की सेहत है सामान्य

बैंगलुरू। भारत का पहला अंतर-ग्रहीय यान मार्स ऑर्बिटर स्पेसक्राफ़्ट बुधवार को अंतरिक्ष में 100 दिन पूरा कर लेगा। ये यान भारत पहले मंगल अभियान पर निकला है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) के मुताबिक 5 नवंबर 2013 को आंध्र प्रदेश में श्री हरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से मंगल मिशन पर निकले रॉकेट पीएसएलवी-सी25 की सेहत सामान्य है।
इसरो ने कहा कि सभी पेलोड्स की सेहत सामान्य है और अंतरिक्ष यान पृथ्वी से 160 लाख किलोमीटर रेडियो दूरी पर है जिससे एक तरफ़ा संपर्क में 55 सेकेंड की देरी दर्ज की जा रही है। अगले 210 दिनों में अंतरिक्ष यान जब 4900 लाख किलोमीटर की रेडियो दूरी तय कर लेगा तो वो 24 सितंबर को मंगल की कक्षा में प्रवेश कर जाएगा।
इसरो ने बताया कि ये यात्रा काफ़ी लंबी है और अंतरिक्ष यान को 6800 लाख किलोमीटर की दूरी तय करनी है जिसमें 1900 लाख किलोमीटर की दूरी तय की जा चुकी है।



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

हम काम ज़्यादा करते हैं लेकिन प्रचार नहीं कर पाते – राहुल गांधी

बंगलुरू। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां कहा कि कांग्रेस ज़्यादा काम करती है लेकिन उसकी मार्केटिंग में अच्छी नहीं है, जैसा कि विरोधी पार्टियां हैं। राहुल गांधी एक तरह से भारतीय जनता पार्टी और ख़ासकर नरेंद्र मोदी पर निशाना लगा रहे थे।
राहुल गांधी यहां राष्ट्रीय युवा और छात्र घोषणा पत्र पर सलाह के कांग्रेस के कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। उन्होंने सभा के दौरान कहा कि, “हमारा विपक्ष प्रचार में बेहतर है, काम कम करता है। हम काम ज़्यादा करते हैं लेकिन हम मार्केटिंग में अच्छे नहीं हैं।”
राहुल ने कांग्रेस की तारीफ़ करते हुए युवाओं से कहा कि कांग्रेस अकेली ऐसी पार्टी है जो भारत को साथ लेकर चल सकती है, चाहे वो अमीर-गरीब हों, हिंदू या मुस्लिम हों।
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि राजनीति में युवाओं की मौजूदगी की कमी की अहम वजह है उम्मीदवारों का चयन। उन्होंने कहा कि, “राजनीति में युवाओं को पर्याप्त जगह न मिल पाने की मूल वजह है कि यहां प्रवेश और प्रमोशन में पारदर्शिता नहीं है।” आगे जोड़ते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, “क्या कोई भी राजनीतिक दल अपने लोगों से पूछती है कि उनके इलाके से उम्मीदवार कौन होना चाहिए?”
इस सभा में दिग्विजय सिंह, मनीष तिवारी, सचिन पायलट और जितेंद्र सिंह मौजूद थे। साथ इंफोसिस के सह-संस्थापक और आधार कार्यक्रम के मुखिया नंदन निलेकनी भी सभा में मौजूद थे तो बंगलुरू से ही लोकसभा का चुनाव लड़ने की मंशा रखते हैं।

बंगलुरू जा रही ट्रेन में लगी आग, 23 की मौत

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में नांदेड़ से बंगलुरू जा रही नांदेड़ एक्सप्रेस में देर रात आग लग दई। अब तक जो ख़बर मिल रही है उसके मुताबिक 23 लोगों की मौत हो चुका है जबकि कई लोग घायल हैं जिन्हें नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

इस ट्रेन को सुबह 6.10 बजे बंगलुरू पहुंचना था लेकिन रास्ते में प्रशांति निलायम के करीब ट्रेन की एक एसी बोगी में आग लग गई। मौक़े पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग को काबू में कर लिया लेकिन तब तक 23 लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोगों को ज़ख़्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रेलवे के सूत्रों के मुताबिक ड्राइवर ने 4.20 बजे कोथाचेरवू स्टेशन के पास ट्रेन रोक दी थी, जब उसे B1 बोगी में आग दिखी। रेलवे ने पुष्टि की है कि 2 बच्चों समेत 23 लोगों की मौत हुई है हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि मरनेवालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि थर्ड एसी में अमूमन 64 से 72 लोग सवार होते हैं।
बताया जा रहा है कि आग एसी बोगी में शॉर्ट सर्किट की वजह से सुबह करीब 3.20 बजे लगी।

प्रधानमंत्री ने घटना पर शोक जताते हुए राज्य सरकार और रेलवे को निर्देश दिया है कि वो राहत और बचाव कार्य में पीड़ितों की हर संभव मदद करें।


हैदराबाद हेल्पलाइन नंबर: 040-23310680

बंगलुरू हेल्पलाइन नंबर: 080-22354108, 22259271