टैग पुरालेख: Barak Obama

Barack Obama ने कहा भारत के लिए है विशेष स्थान, रामायण-महाभारत सुनकर बीता है बचपन

वाशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा (barack obama) का कहना है कि उनके मन में भारत के लिए एक विशेष स्थान है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने बचपन के शुरुआती वर्षों में इंडोनेशिया में रहते हुए हिंदू कथाओं रामायण और महाभारत के महाकाव्य को सुना है। यह बातें उन्होंने अपनी किताब ‘ए प्रोमिस्ड लैंड’ (a promised land) में कही है।
बराक ओबामा (barack obama) ने अपनी ‘ए प्रोमिस्ड लैंड’ (a promised land) पुस्तक में भारत के प्रति आकर्षण के बारे में लिखा है। उन्होंने कहा कि, हो सकता है कि यह उसका (भारत) आकार है (जो आकर्षित करता है), जहां दुनिया की जनसंख्या का छठा हिस्सा रहता है, जहां करीब दो हजार विभिन्न जातीय समुदाय रहते हैं और जहां सात सौ से अधिर भाषाएं बोली जाती हैं। ओबामा ने बताया कि, उन्होंने 2010 में राष्ट्रपति के रूम में भारत की यात्रा की थी और वह इससे पहले कभी भारत नहीं गए। उन्होंने कहा, लेकिन इस देश का मेरी कल्पना में हमेशा विशेष स्थान रहा।
ओबामा ने कहा, इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि इंडोनेशिया में अपने बचपन का कुछ हिस्सा मैंने हिंदू महाकाव्यों रामायण और महाभारत की कथाएं सुनते हुए बिताया या इसका कारण पूर्वी धर्मों में मेरी रुचि हो सकती है या इसका कारण कॉलेज में मेरे पाकिस्ताननी एवं भारतीय मित्रों का समूह है, जिन्होंने मुझे दाल और कीमा बनाना सिखाया और मुझे बॉलीवुड की फिल्में दिखाईं।
ओबामा ने ए प्रोमिस्ड लैंड में 2008 के चुनाव प्रचार अभियान से लेकर राष्ट्रपति के रूप में अपने पहले कार्यकाल के अंत में एबटाबाद (पाकिस्तान) में अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन को मारने के अभियान तक की अपनी यात्रा का विवरण दिया है। इस किताब का दूसरा भाग भी आएगा।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



अमेरिकी कांग्रेस में ओबामा का आखिरी भाषण : तबाह करेंगे आईएस को, हम सबसे मज़बूत

अमेरिकी कांग्रेस में बराक ओबामा का आखिरी भाषण
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिकी कांग्रेस में अपना अंतिम “स्टेट ऑफ यूनियन” भाषण दिया। 

आईएस को करेंगे तबाह
ओबामा आतंकवाद के खिलाफ़ काफी मुखर दिखे, उन्होंने कहा है कि इतिहास गवाह रहा है कि अमेरिका ने देर से ही सही लेकिन आतंकवाद को उसका माकूल जवाब दिया है। आईएसआईएस के खिलाफ कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने दावा किया कि आतंकी संगठन आईएस मुसलमानों का प्रतिनिधित्व नहीं करता वो एक कट्टरवादी संगठन है, उन्होंने आईएस को तबाह करने का अपना संकल्प फिर दोहराया।
ओबामा ने अमेरिकी सेना की हौसला अफज़ाई करते हुए उसे दुनिया की सर्वश्रेष्ठ सेना करार दिया उन्होंने कहा कि अगर आतंकवाद अमेरिका के पीछे पड़ेगा तो अमेरिका भी आतंकवाद के पीछे पड़ेगा।

अमेरिकी अर्थव्यवस्था सबसे स्थिर
ओबामा ने कहा कि ये सोचना कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था गिरावट की ओर है बस एक कल्पना मात्र है, उन्होने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था आज भी दुनिया में सबसे स्थिर है।

शिक्षा सुनिश्चित, बेरोज़गारी दर आधा
ओबामा ने कहा कि उनकी सरकार ने देश में 14 लाख से ज्यादा नौकरियां दी हैं जिससे अमेरिका में बेरोज़गारी दर आधा हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर अमेरिकी नौजवान तक शिक्षा पहुंचाना है। 
प्रदूषण और सामाजिक सुरक्षा भी सुधरी
ओबामा ने दावा किया कि अमेरिका ने दुनिया के किसी भी देश के मुकाबले कार्बन उत्सर्जन में ज्यादा कटौती की है। हालांकि उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पर संतोष ज़ाहिर किया लेकिन ओबामा ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा के पैमानों को अभी और मज़बूत बनाया जाना चाहिए।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

पाकिस्तान बेच रहा है ओबामा के नाम का वियाग्रा

इस्लामाबाद। पूरी दुनिया में बराक ओबामा बेशक रूप से एक ताकतवर शख्सियत हैं। पाकिस्तान में उनकी इसी मजबूती और ताकत को मर्दानगी से जोड़कर बाजार बखूबी भुना रहा है। पाकिस्तान के बाजार में वर्जित वियाग्रा बराक ओबामा के नाम से बेचा जा रहा है।
दुनिया भर में एक ताकत और पौरुष का प्रतीक बन चुके ओबामा की तस्वीर और नाम के इस्तेमाल से पाकिस्तान में अमेरिका की साख पर भी सवाल उठते हैं। पूरे देश में ओबामा की तस्वीर वाली छोटे नीले रंग की पैकिंग में मर्दानगी बढ़ाने वाली दवा धड़ल्ले से बिक रही है।
इस दवा के रैपर पर ओबामा को ब्रिटेन के लोकप्रिय जासूस जेम्स बांड की तरह बंदूक लिए दिखाया गया है। मीडिया में आई खबर के मुताबिक पाकिस्तान के पाश्तून इलाके की राजधानी पेशावर में ओबामा वियाग्रा काफी प्रचलित है।
हालांकि वियाग्रा पर पूरे देश में पाबंदी है, लेकिन यहां इसका बाजार तेजी से फलफूल रहा है। ये गोलियों की कीमत भी कोई ज्यादा नहीं रखी गई है। 1 डॉलर में 4 गोलियां आसानी से मिल जाती हैं।
इतना ही नहीं गोलियों की तस्करी का यह बाजार अफगानिस्तान तक फैल चुका है। कुछ फार्मेसी कंपनी पूरी तरह अज्ञात केमिकल के जरिए इन गोलियों को बना रहीं है। जिनका काफी दुष्प्रभाव सामने आ सकता है।
दवा विक्रेता अहसान उल्लाह का कहना है कि पाकिस्तान में इन गोलियों का अलग-अलग इस्तेमाल किया जा रहा है। ये गोलियां उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद हैं, जो सेक्स कर पाने में अक्षम हैं या फिर अपनी गलतियों के चलते जिन लोगों ने कामेच्छा ही खो दी है।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

ओबामा भी सुनते हैं मोदी का भाषण! जानिए असलियत

ये वो फोटो है जो सोशल मीडिया पर तेज़ी से प्रसारित हो रहा है। इस तस्वीर में कुछ इस तरह से दिखाया गया है कि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा, बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का भाषण बड़े ग़ौर से सुन रहे हैं। ये फोटो फर्ज़ी है और इसे सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है और साथ ही इस पर बहस भी की जारी है। 



वैसे ये फोटो वास्तव में तब की है जब 28 जनवरी 2011 को मिस्र में तत्कालीन राष्ट्रपति होस्नी मुबारक पद छोड़ रहे थे, होस्नी उस वक़्त भाषण दे रहे थे जिसे बराक ओबामा सुन रहे थे। व्हाइट हाउस के मुताबिक वो तस्वीर पीट सूजा ने ली थी जिसे तस्वीरों की सोशल वेबसाइट फ्लिकर पर डाल दिया गया था। उसी तस्वीर में छेड़छाड़ कर के टीवी स्क्रीन में नरेंद्र मोदी को बोलते हुए दिखा दिया गया है और इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है।


असली फोटो ये है जिसमें बराक ओबामा होसनी मुबारक को टीवी पर देख रहे हैं-

ये तस्वीर वैसे सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है और इसे शेयर करनेवालों में गुजरात के नवसारी से बीजेपी के सांसद सी आर पाटिल भी शामिल हैं जिन्होंने ये दलील दी है कि उन्हें जानकारी नहीं कि तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई है। 
पाटिल कहते हैं कि उन्हें इस तस्वीर की वास्तविकता के बारे में पता नहीं था, किसी ने उनके अकाउंट पर ये तस्वीर भेजी तो उन्होंने शेयर कर दिया। उन्होंने दावा किया कि ये विरोधियों की साज़िश हो सकती है। 

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

बेटियों को डेटिंग से बचाने के लिए मैं दुबारा राष्ट्रपति बना: बराक ओबामा

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आज एक टीवी शो के दौरान ये कह कर सबको चौंका दिया कि “वो दुबारा राष्ट्रपति इसलिए बने हैं कि उनकी बेटियां डेटिंग न कर सके।” ओबामा ने कल स्टीव हार्वी के कॉमेडी शो में अपने दुबारा राष्ट्रपति बनने के सवाल का जवाब देते हुए मज़ाकिया अंदाज में कहा कि मेरा दोबारा राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का एक कारण यह भी था कि उनकी बेटियां डेटिंग न कर सके क्यूंकि मेरे पास बंदूकधारी हैं, जो हमेशा उनके आस-पास रहते हैं, हमेशा उनपर नज़र रखने के लिए। 

वैसे उन्होंने ये माना कि उनकी दोनों बेटियाँ आलिया (15) और साशा (12) अगर डेटिंग करना शुरू भी कर देती हैं, तो उन्हें इस पर कोई आपत्ति नहीं होगी। बराक ओबामा का यह साक्षात्कार व्हाइट हाउस में ही रिकॉर्ड किया गया था। उन्होंने कहा कि आपको जानकारी होगी कि मेरा कार्यकाल लगभग उनके हाईस्कूल तक जारी रहेगा। मेरे दोनों बच्चे अच्छा कर रहे हैं, लेकिन वे तेजी से परिपक्व भी हो रही हैं। 
ओबामा ने कहा कि लेकिन मुझे इस बात की चिंता भी होती है कि मैं अपनी बेटियों के सामान्य जीवन में बाधा हूं। मैंने उन्हें रिश्तों के संबंध में अच्छा निर्णय लेना सीखाया है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी मैं सोचता हूं कि किसी भी व्यक्ति के लिए राष्ट्रपति की बेटी को डेटिंग के लिये पूछना ही अपने आप में डर पैदा करने वाला है। 
साक्षात्कार के बाद राष्ट्रपति अपने पूरे परिवार के साथ दो सप्ताह की छुट्टी के लिए हवाई द्वीप रवाना हो गये।