दिल्ली खेल घोटाले पर बनी फ़िल्म ओ तेरी का ट्रेलर

HomeUncategorized

दिल्ली खेल घोटाले पर बनी फ़िल्म ओ तेरी का ट्रेलर

मुंबई। एक हफ़्ता हो गया, सलमान ख़ान ने अपनी फिल्म 'जय हो' की रिलीज के ठीक एक दिन पहले अपने जीजा अतुल अग्निहोत्री की फिल्म 'ओ तेरी' का ट्रेलर लॉन्च

SEX-HORROR: फ़िल्म ‘चुड़ैल स्टोरी’ का ट्रेलर हुआ लॉन्च
सिंगर परणीति को सुनिए, हैरान रह जाएंगे
मलाइका से तलाक के मसले पर अरबाज़ का पैगाम सुन लें
दिल्ली खेल घोटाले पर बनी फ़िल्म ओ तेरी का ट्रेलर - Image 1

मुंबई। एक हफ़्ता हो गया, सलमान ख़ान ने अपनी फिल्म ‘जय हो’ की रिलीज के ठीक एक दिन पहले अपने जीजा अतुल अग्निहोत्री की फिल्म ‘ओ तेरी’ का ट्रेलर लॉन्च किया था। और एक हफ्ते में यूट्यूब पर इस ट्रेलर को लाखों लोगों ने देखा है।

इतना ही नहीं कुछ समय पहले ही बॉलीवुड में आई अभिनेत्री एली अवराम भी इसमें आइटम नंबर करती हुई देखी जा सकती हैं और उस आइटम सॉन्ग में एली का साथ निभा सकते हैं ख़ुद सलमान ख़ान।

यूनानी-स्वीडिश मूल की एली ने बिग बॉस सीजन-7 में हिस्सा लिया था और शो के दौरान सलमान ने उनकी काफी प्रशंसा की थी।

अतुल अग्निहोत्री निर्मित ओ तेरी में पुल्कित सम्राट, बिलाल अमरोही और सारा जियान डायस की मुख्य भूमिका है। फिल्म का निर्देशन उमेश बिष्ट कर रहे हैं जिनकी ये पहली फिल्म है। दिल्ली में CWG घोटाले पर बनी ये फ़िल्म कॉमेडी थ्रिलर है।

O Teri Theatrical Trailer | Pulkit Samrat, Bilal Amrohi, Sarah Jane Dias


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: