Entertainment

Drugs Case: NCB ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को लिया हिरासत में, छापे में घर से मिले ड्रग्स

0
Please log in or register to do it.
NCB arrested comedian bharti singh

मुंबई: बॉलीवुड ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कांट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अब कॉमेडियन भारती सिंह के मुंबई स्थित घर पर रेड मारी है और उनके घर से गांजा बरामद हुआ है। घर में सर्च पूरी होने के बाद एनसीबी के भारती उनके पति हर्ष को अपने साथ ऑफिस लेकर गई है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की मुंबई जोनल यूनिट ने कॉमेडियन एक्ट्रेस भारती सिंह और उनके पति हर्ष के घर पर रेड किया। एनसीबी अंधेरी, लोखंडवाला और वर्सोवा इलाके में छापेमारी की।
एनसीबी की पिछले कुछ समय से बॉलीवुड से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई चल रही है। इससे पहले एनसीबी ने अभिनेता अर्जुन रामपाल और फिल्म निर्माता फिरोज नाडियावाला के घर पर भी ड्रग्स की जांच के सिलसिले में इस महीने की शुरुआत में छापा मारा था। अर्जुन रामपाल से एनसीबी ने 13 नवंबर को करीब 7 घंटे तक पूछताथ की थी। हालांकि, रामपाल ने संवाददाताओं से कहा था कि मादक पदार्थ से मेरा कोई लेना देना नहीं है। मेरे आवास पर जो दवाइयां मिली थी, उसकी पर्ची मेरे पास है और पर्ची को एनसीबी अधिकारियों को सुपुर्द किया जा रहा है।
एनसीही ने पवर्तन निदेशालय (ईडी) से आधिकारिक सूचना मिलने के आधार पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के ड्रग्स लेने और रखने के मामले में जांच शुरू की है। इस दौरान एनसीबी को कई चैट मिली है और यह सब कुछ अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद शुरू हुआ है।
सुशांत राजपूत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने 9 सितंबर को गिरफ्तार किया था, और बाद में कोर्ट ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया था। रिया ने ड्रग्स की खरीद के आरोप में लगभग एक महीने जेल में बिताया था।
NCB arrested comedian bharti singh

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



हामिद अंसारी: कोरोना से पहले ही 'धार्मिक कट्टरता' और 'आक्रामक राष्ट्रवाद' की महामारी का शिकार हुआ देश
नगरोटा मुठभेड़: भारत का कड़ा रुख, पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी को किया तलब

Your email address will not be published. Required fields are marked *