Entertainment राज्य

दिल्ली खेल घोटाले पर बनी फ़िल्म ओ तेरी का ट्रेलर

0
Please log in or register to do it.
दिल्ली खेल घोटाले पर बनी फ़िल्म ओ तेरी का ट्रेलर - Image 1
दिल्ली खेल घोटाले पर बनी फ़िल्म ओ तेरी का ट्रेलर - Image 1

मुंबई। एक हफ़्ता हो गया, सलमान ख़ान ने अपनी फिल्म ‘जय हो’ की रिलीज के ठीक एक दिन पहले अपने जीजा अतुल अग्निहोत्री की फिल्म ‘ओ तेरी’ का ट्रेलर लॉन्च किया था। और एक हफ्ते में यूट्यूब पर इस ट्रेलर को लाखों लोगों ने देखा है।

इतना ही नहीं कुछ समय पहले ही बॉलीवुड में आई अभिनेत्री एली अवराम भी इसमें आइटम नंबर करती हुई देखी जा सकती हैं और उस आइटम सॉन्ग में एली का साथ निभा सकते हैं ख़ुद सलमान ख़ान।

यूनानी-स्वीडिश मूल की एली ने बिग बॉस सीजन-7 में हिस्सा लिया था और शो के दौरान सलमान ने उनकी काफी प्रशंसा की थी।

अतुल अग्निहोत्री निर्मित ओ तेरी में पुल्कित सम्राट, बिलाल अमरोही और सारा जियान डायस की मुख्य भूमिका है। फिल्म का निर्देशन उमेश बिष्ट कर रहे हैं जिनकी ये पहली फिल्म है। दिल्ली में CWG घोटाले पर बनी ये फ़िल्म कॉमेडी थ्रिलर है।

O Teri Theatrical Trailer | Pulkit Samrat, Bilal Amrohi, Sarah Jane Dias


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

दिल्ली की 8 करोड़ डकैती से जुड़ा विंदू दारा सिंह का नाम
रेप के लिए पहनावे को ज़िम्मेदार ठहराने वाली नेता के बचाव में शरद पवार की बेटी

Your email address will not be published. Required fields are marked *