Politics

‘आप’ का संयोजक बनने की खबर गलत: संजय सिंह

0
Please log in or register to do it.
‘आप’ का संयोजक बनने की खबर गलत: संजय सिंह - Image 1
‘आप’ का संयोजक बनने की खबर गलत: संजय सिंह - Image 1
नयी दिल्ली। आज कुछ शाम मीडिया ख़बर आ रही थी कि संजय सिंह “आप” के नए संयोजक नियुक्त किये हैं. ऐसा माना जा रहा था कि अरविन्द केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद के शपथ लेने के बाद संयोजक की ज़िम्मेदारी संजय सिंह ही निभाएंगे। लेकिन संजय सिंह ने इस खबर को सिरे से नकार दिया है। उन्होंने ट्वीट किया है कि “मीडिया में बताया जा रहा है कि मुझे संयोजक नियुक्त किया गया है, जो कि बिलकुल गलत खबर है.” उन्होंने अपने फेसबुक पर भी इस खबर का खंडन किया है।
संजय सिंह सामाजिक कार्यकर्ता हैं और आम आदमी पार्टी की कोर कमिटी के सदस्य भी हैं। संजय सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में हुआ था और उन्होंने माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया हुआ है।संजय सिंह ने 1998 में ‘आजाद समाज सेवा समिति’ नाम का सोशल ऑर्गेनाइजेशन शुरू किया। इसके अलावा अन्ना हजारे के एंटी करप्शन मूवमेंट में भी संजय सिंह शामिल थे।

अब तेलेगु फिल्मों में सनी दिखाएगी जलवे
मोदी के ख़िलाफ़ याचिका पर क्या है कोर्ट के आदेश में?

Your email address will not be published. Required fields are marked *