राज्य

रेप के लिए पहनावे को ज़िम्मेदार ठहराने वाली नेता के बचाव में शरद पवार की बेटी

0
Please log in or register to do it.
रेप के लिए पहनावे को ज़िम्मेदार ठहराने वाली नेता के बचाव में शरद पवार की बेटी - Image 1
रेप के लिए पहनावे को ज़िम्मेदार ठहराने वाली नेता के बचाव में शरद पवार की बेटी - Image 1
सुप्रिया सुले : शरद पावर की बेटी

मुंबई। क्या एनसीपी प्रमुख शरद पवार की बेटी और पार्टी नेता सुप्रिया सुले को महाराष्ट्र महिला आयोग की सदस्य आशा मिर्जे के बचाव में इसलिए उतरना पड़ा क्योंकि वो एनसीपी से जुड़ी हैं? शारीरिक शोषण के लिए महिलाओं के पहनावे और व्‍यवहार को जिम्‍मेदार ठहराने वाले मिर्जे के बयान का बचाव करते हुए सुप्रिया ने कहा, ‘मिर्जे एक ग्रांडमदर की तरह सलाह दे रहीं थी, इस तरह की सलाह हमारी संस्कृति का हिस्सा है।’
सुप्रिया ने कहा कि मिर्जे गैंगरेप पीड़िताओं के पुनर्वास के लिए काम करती रही हैं। वह अपने इस बयान के लिए माफी भी मांग चुकी हैं। 

क्या कहा था आशा मिर्जे ने?
दरअसल, महाराष्‍ट्र महिला आयोग की और एनसीपी की सदस्‍य आशा मिर्जे ने महिलाओं पर विवादित बयान दिया था। नागपुर में एनसीपी की महिला कार्यकर्ताओं के सम्‍मेलन में आशा ने कहा था कि महिलाओं के साथ होने वाले शारीरिक शोषण के लिए उनका पहनावा और व्‍यवहार जिम्‍मेदार होता है। 
दामिनी पर भी उठाए थे सवाल
उन्‍होंने दिसंबर 2012 में दिल्‍ली में हुए गैंगरेप के लिए भी पीड़िता को जिम्‍मेदार ठहराते हुए उस पर सवाल खड़ा कर दिया। उन्‍होंने कहा कि क्‍या दामिनी वास्‍तव में रात को 11 बजे अपने दोस्‍त के साथ फिल्‍म देखने गई थी?

मुंबई शक्ति मिल रेप पीड़ित को भी नसीहत
यही नहीं आशा ने मुंबई की शक्ति मिल कैंपस में युवा पत्रकार के साथ हुए गैंगरेप मामले में भी पीड़िता को घेरा। उन्‍होंने कहा कि पीड़िता शाम 6 बजे शक्ति मिल जैसी सुनसान जगह पर क्‍यों गई थी? उन्‍होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से बचने के लिए लिए हमें सचेत रहने की जरूरत है। कहीं जाने से पहले हमें खुद से पूछना चाहिए कि हम कहां जा रहे हैं, किसके साथ जा रहे हैं, क्‍यों जा रहे हैं, क्‍या उस जगह जाना जरूरी है। मिर्जे ने ये बातें एनसीपी की उस महिला इकाई के सम्‍मेलन में कही थी, जिसका नेतृत्‍व पार्टी प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले करती हैं। 
बयान की आलोचना 
शिवसेना प्रवक्‍ता संजय राउत ने आशा के इस बयान को महिलाओं का अपमान और कानून का मजाक बनाना बताया है। वहीं महिला आयोग की अध्‍यक्ष ममता शर्मा ने भी आशा के बयान की निंदा की है। भाजपा ने भी आशा के बयान को बेतुका बताया है।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
दिल्ली खेल घोटाले पर बनी फ़िल्म ओ तेरी का ट्रेलर
क्या इतना स्याह है मोदी के वाइब्रेंट गुजरात का सच?

Your email address will not be published. Required fields are marked *