Crime Entertainment राज्य

दिल्ली की 8 करोड़ डकैती से जुड़ा विंदू दारा सिंह का नाम

0
Please log in or register to do it.
दिल्ली की 8 करोड़ डकैती से जुड़ा विंदू दारा सिंह का नाम - Image 1
दिल्ली की 8 करोड़ डकैती से जुड़ा विंदू दारा सिंह का नाम - Image 1

नई दिल्ली। मंगलवार सुबह लाजपत नगर में हुई 8 करोड़ की डकैती का मामला अब विंदू दारा सिंह से जुड़ता दिख रहा है। जिस व्यापारी राकेश कालरा की होंडा सिटी कार 8 करोड़ की रकम के साथ लूटी गई उसे कभी विंदू दारा सिंह ने इस्तेमाल किया था।
राजेश कालरा ने पुलिस के सामने माना है कि जो 8 करोड़ रुपये लूटे गये हैं वो उसके थे और वो आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग से जुड़े थे। आपको बता दें विंदू दारा सिंह स्पॉट फिक्सिंग के आरोपी हैं, जिन्हें मई 2013 में मुंबई पुलिस ने गिरफ़्तार किया था। राजेश कालरा के लिंक जयपुर के बुकी चंद्रेश जैन उर्फ जुपिटर और लंदन के बुकी संजीव चावला से भी पाए गये हैं।
पुलिस को शक है कि डकैती की रकम को कम कर के बताया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि ये रकम14-15 करोड़ रुपये हो सकती है जो सट्टा लगानेवालों को देने के लिए ले जाया जा रहा था और इस रकम को हवाला के ज़रिये दुबई से मंगाया गया था।
राजेश कालरा साल 2000 के हैंसी क्रोनिये मैच फिक्सिंग केस में भी सामने आया था, लिहाज़ा जांच अधिकारियों ने इसे फिक्सिंग रैकेट से ही जोड़कर देखना शुरू किया था और जब कड़ाई से राजेश कालरा से पूछताछ हुई तो उसने सच्चाई बता दी कि ये पैसा स्पॉट फिक्सिंग से जुड़ा था।
रकम के मामले में ये दिल्ली की सबसे बड़ी डकैती थी जिसमें बिना ख़ून बहाये लुटेरों ने इतनी बड़ी लूट को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक 5-6 लुटेरों ने लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन के पास मंगलवार सुबह 9 बजे प्रॉपर्टी डीलर राजेश कालरा की होंडा सिटी कार को रोका और कार समेत रकम लेकर फरार हो गये। कालका जी में रहनेवाले कालरा का दावा था कि वो ग्रेटर कैलाश-1 में अपने दफ़्तर से करोल बाग़ में बैंक में पैसे जमा कराने जा रहा था, वो अपने ड्राइवर सुबोध और तीन साथियों के साथ था।
जब कालरा की कार लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन के पास पहुंची तो एक यूपी नंबर की सिल्वर रंग की वैगर-आर कार ने उन्हें ओवरटेक किया और अचानक ब्रेक लगा दिया जिससे दोनों कार आपस में भिड़ गईं। और जब दोनों कार से लोग उतरकर बहस कर रहे थे इतने में पीछे आ रही हरियाणा नंबर की एक ह्यूंडई वेरना कार वहां रुकी, उसमें से तीन-चार लोग उतरे और कालरा और उनके लोगों पर बंदूक तान दी।
इसके बाद लुटेरे कालरा की कार में ही 8 करोड़ रुपये लेकर फरार हो गये, उनके पीछे ह्यूंडई वेरना भी निकल गई, जबकि वैगन-आर कार को वहीं छोड़ दिया। ह्यूंडई वेरना कार घटनास्थल से कुछ किलोमीटर दूर जंगपुरा में सड़क पर पड़ी मिली वहीं कुछ घंटों बाद पुलिस ने होंडा सिटी कार भी सेवा नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास बारापुला नाले के बगल के बरामद कर ली। कार में सिर्फ दो खाली बैग मिले।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
फरवरी में 4 दिन लगातार बंद रहेंगे देश भर के बैंक
दिल्ली खेल घोटाले पर बनी फ़िल्म ओ तेरी का ट्रेलर

Your email address will not be published. Required fields are marked *