Entertainment

सलमान खान की COVID-19 रिपोर्ट आई निगेटिव, बिग बॉस के अगले एपिसोड की करेंगे शूटिंग

0
Please log in or register to do it.
Salman khan covid-19 test negative

मुंबई: कोरोना वायरस ने इस साल पूरी दुनिया को बुरी तरह प्रभावित किया है। इस खतरनाक वायरस से अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है तो कई ने इसे हराया भी है। आज ही खबर आई थी कि सलमान खान के पर्सनल ड्राइवर अशोक का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। उनके ड्राइवर के अलावा उनके घर के दो स्टाफ मेंबर्ड भी कोविड पॉजिटिव हो गए हैं।
इनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सलमान खान ने भी अपने आप को क्वारेंटीन कर लिया है। सलमान खान ने अपना और अपने परिवार का (COVID-19) टेस्ट करवाया था। खबर है कि, उनकी और परिवार की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव है।
खबरों की माने तो कोरोना केसेस आने के बाद बीएमसी ने सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट को सैनेटाइज किया है। वहीं, यह भी कहा जा रहा था कि सलमान खान ने एक हफ्ते के लिए खुद को क्वारेंटीन करने के लिए कही थी, हालांकि कहा जा रहा है कि कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अब सलमान खान बिग बॉस (Bigg boss14) के वीकेंड का वार एपिसोड के लिए शूटिंग करेंगे। सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करे तो, हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म राधे:योग मोस्ट वांटेड भाई की शूटिंग खत्म किया है।
वहीं, बॉलीवुड के अबतक कई सितारे इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। जुलाई में उस वक्त हड़कम्प मच गया था जब अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या के कोविड-19 संक्रमित होने की खबर आई थी। मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, मानव कौल, कनिका कपूर भी कोविड 19 का शिकार हो चुके हैं।

Salman khan covid-19 test negative

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो कर

Gionee M12 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 48MP का है कैमरा, जानिए कीमत और खूबियां
बिहार के शिक्षा मंत्री मेवालाल ने दिया पद से इस्तीफा, अब अशोक चौधरी को दी गई जिम्मेदारी

Your email address will not be published. Required fields are marked *