Politics राज्य

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: JDU और RJD ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

0
Please log in or register to do it.
बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2020) में आज से उम्मीदवारों के नाम का ऐलान होने लगा है। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी जदयू (JDU) और तेदस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की राजद (RJD) पार्टी ने अपने प्रत्याशियों को पार्टी का सिंबल देना शुरू कर दिया है, जिसके बाद सीएम आवास पर नेताओं की भीड़ जमा हो गई।

राजद से भोजपुर के जगदीशपुर से सीटिंग विधायक रामविशुन सिंह लोहिया को सिम्बल दिया है। शाहपुर से सीटिंग विधायक राहुल तिवारी व संदेश के फरार विधायक अरुण यादव की पत्नी किरण देवी को चुनाव में उतारा है।
JDU ने इन्हें दिए सिंबल
मसौढ़ी से नूतन पासवान
कुर्था से सत्यदेव कुशवाहा 
बेलहर से मनोज यादव 
नवादा से कौशल यादव, 
जमालपुर से शैलेश कुमार 
नोखा से नागेंद्र चंद्रवंशी
जगदीशपुर से कुसुमलता कुशवाहा 
रोतहास के करहगर विधानसभा सीट से वशिष्ठ सिंह
मोकामा से राजीव लोचन
बरबीघा से सुदर्शन
झाझा से दामोदर रावत
सूर्यगढ़ा से रामानंद मंडल
खबरों की माने तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज शाम तक अपनी पहली लिस्ट जारी कर सकती है। कहा जा रहा है कि, नाम तय हो गए हैं बस ऐलान करना बाकी है। रविवार को दिल्ली में भीजपा संसदीय दल की बैठक भी हुई थी। जिसमें खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

हाथरस: पीड़िता के परिवार से मिलने गए आप सांसद संजय सिंह पर फेंकी गई स्याही
हाथरस गैंगरेप पर सियासत: सीएम योगी ने कहा- विपक्ष कराना चाहता है दंगे

Your email address will not be published. Required fields are marked *