Crime

बलरामपुर पहुंचे अवनीश अवस्थी व एडीजी प्रशांत कुमार- पीड़िता के परिवार को दिलाया भरोसा

0
Please log in or register to do it.
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हुए दर्दनाक घटना पर सियासी बवाल जारी है. हाथरस कांड को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन जारी है. विपक्षी पार्टियां लगातार योगी सरकार को घेरने की कोशिश में है। वहीं, इस मामले की सीबीआइ जांच की संस्तुति करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर (Balrampur) के पीड़ित परिवार को भी न्याय दिलाने की बड़ी मुहिम शुरू की है।

यूपी सीएम के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी तथा एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने पीड़ित परिवार से भेंट की। अधिकारियों ने बलरामपुर गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की। बताते चले कि, यहां भी दलित छात्रा की गैंगरेप के बाद मौत हो गई थी। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी एवं एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने डीआइजी डॉ. राकेश कुमार, डीएम कृष्णा करुणेश व एसपी देवरंजन वर्मा के साथ तुलसीपुर में करीब 20 मिनट तक घटना से जुड़ी जानकारी ली। उसके बाद पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के लिए गैंसड़ी पहुंचे।
बलरामपुर (Balrampur) के गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र में पीड़िता के घर पहुंच कर अवनीश कुमार अवस्थी व एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने परिवारजन से बात कर दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इस बीच परिवारजन से एडीजी व अपर मुख्य सचिव ने दरिंदगी की दास्तां सुनी। और भरोसा दिलाया कि वो जल्द से जल्द न्याय दिलाएंगे। अवनीश अवस्थी ने आरोपितों को फांसी की सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक न्यायालय में होगी। साथ ही उच्च स्तर से नियमित मॉनीटरिंग की जाएगी। मामले में कोई भी दोषी बचने न पाए, इसके लिए उच्चाधिकारियों के साथ मंथन किया जाएगा। डीआइजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने पीड़ित परिवार से पुलिस कार्रवाई के बारे में जानकारी ली।
गौरतलब हो कि, बलरामपुर में 22 सितंबर को 22 वर्षीया छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

Bihar election 2020: चिराग पासवान की LJP अलग हुई बिहार NDA से, हालांकि BJP से कोई शिकवा नहीं
राहुल गांधी हाथरस न्याय के लिए नहीं, राजनीति के लिए जा रहे- स्मृति ईरानी

Your email address will not be published. Required fields are marked *