Politics राज्य

Bihar election 2020: चिराग पासवान की LJP अलग हुई बिहार NDA से, हालांकि BJP से कोई शिकवा नहीं

0
Please log in or register to do it.

लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) ने बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को अहम फैसला लिया है। पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान की अध्यक्षता में हुई संसदीय दल की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व में चुनावी मैदान में नहीं उतरने का निर्णय हुआ।
हालांकि, एलजेपी ने बिहार में जेडीयू से भले दूरी बनाई हो, लेकिन पार्टी बीजेपी का साथ देगी। लोक जनशक्ति पार्टी की संसदीय दल की बैठक में सभी सदस्य मौजूद रहे। बैठक में तय हुआ कि एलजेपी के सभी विधायक पीएम मोदी (PM Modi) को और मजबूत करेंगे, लेकिन एक साल से बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के माध्यम से उठाए गए मुद्दों पर पार्टी पीछे नहीं हटेगी।
बताते चले कि, नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की जेडीयू (JDU) से दूरी के फैसले पर मुहर लगाते हुए एलजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल खालिक ने कहा, ”वैचारिक मतभेदों के चलते एलजेपी आगामी बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar election 2020) जेडीयू के साथ गठबंधन में नहीं लड़ेगी।” उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर और लोकसभा चुनाव में एलजेपी का बीजेपी के साथ मजबूत गठबंधन रहेगा।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

पंजाब: सत्ता में आते ही कूड़ेदान में फेंक देंगे तीनों कृषि कानून- राहुल गांधी
बलरामपुर पहुंचे अवनीश अवस्थी व एडीजी प्रशांत कुमार- पीड़िता के परिवार को दिलाया भरोसा

Your email address will not be published. Required fields are marked *