ख़बर ज़ोन सटीक जानकारी देने की पूरी कोशिश करता है, फिर भी ग़लती हो सकती है। जब ऐसा होता है, तो हम उसे खुलकर स्वीकार करते हैं और सुधारते हैं।
ग़लती की सूचना कैसे दें
किसी लेख में तथ्य, नाम, आंकड़े या तारीख़ की ग़लती दिखे, तो लेख का लिंक और सही जानकारी (स्रोत के साथ, अगर हो) khabarzone@gmail.com पर भेजें। ईमेल के विषय में “Correction” लिखें।
हम क्या करते हैं
- हर सूचना की जांच की जाती है, आमतौर पर 48 घंटे के भीतर।
- तथ्यात्मक ग़लती पक्की होने पर लेख सुधारा जाता है और लेख के नीचे एक नोट जोड़ा जाता है: सुधार: इस लेख के पहले संस्करण में … गलत लिखा गया था, जिसे ठीक कर दिया गया है।
- वर्तनी या भाषा की छोटी ग़लतियां बिना नोट के ठीक की जा सकती हैं।
- अगर कोई ख़बर पूरी तरह गलत साबित होती है, तो उसे हटाने के बजाय उस पर स्पष्टीकरण लगाया जाता है, या कारण बताकर हटाया जाता है।
पक्ष रखने का अधिकार
जिस व्यक्ति या संस्था के बारे में ख़बर है, वह अपना पक्ष भेज सकता है। तथ्यपूर्ण और प्रासंगिक जवाब को लेख में जोड़ा जाता है।
हमारी पूरी संपादकीय नीति यहां पढ़ें।
