Crime राज्य

हाथरस गैंगरेप पर सियासत: सीएम योगी ने कहा- विपक्ष कराना चाहता है दंगे

0
Please log in or register to do it.
हाथरस गैंगरेप (Hathras Case) की घटना को लेकर सियासत तेज है। अलग-अलग दलों के राजनेता हाथरस पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर रहे हैं। दुख की इस घड़ी में हर तरह से साथ देने का दिलासा दे रहे हैं तो यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ( UP CM Yogi Adityanath) को भी घेर रहे हैं। सीएम योगी ने कहा है कि, विपक्षी दल दंगे की साजिश कर रहा है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा है कि विपक्ष को विकास अच्छा नहीं लग रहा है। वह देश और प्रदेश में जातीय व सांप्रदायिक दंगा भड़काना चाहता है। उन्होंने कहा कि दंगों की आड़ में विपक्ष को सियासी रोटियां सेंकने का मौका मिलेगा और विकास रुकेगा। इसलिए विपक्षी दल नित्य नए षड्यंत्र करते रहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, हमें साजिशों के प्रति सतर्क रहते हुए विकास की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाना है। मुख्यमंत्री रविवार को अपने आवास पर नौगांव-सादात (अमरोहा) विधानसभा उपचुनाव के संबंध में भाजपा के बूथ, मण्डल और सेक्टर पदधिकारियों से वर्चुअल संबोधित कर रहे थे।
इसके आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा प्रारंभ से ही नर को नारायण और जनता को जनार्दन मान कर राष्ट्र सेवा के कार्य में समर्पित रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अगुवाई में पिछले छह साल में अनेक जनकल्याणकारी काम हुए हैं। वैश्विक महामारी कोरोना के अभूतपूर्व संकट के दौरान भी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में बेमिसाल काम हुआ है। कुछ लोगों को जिनका विकास से कोई कभी कोई सरोकार ही नहीं रहा है, उनको यह काम पच नहीं रहे। ऐसे लोग रोज साजिशें रच रहे हैं, इनसे सतर्क रहें, इनकी साजिशों को बेनकाब करें।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: JDU और RJD ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह बीजेपी में हुईं शामिल

Your email address will not be published. Required fields are marked *