Politics राज्य

पंजाब: सत्ता में आते ही कूड़ेदान में फेंक देंगे तीनों कृषि कानून- राहुल गांधी

0
Please log in or register to do it.
कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं, कृषि कानूनों को लेकर राहुल लगातार सरकार को घेर रहे हैं। रविवार को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पंजाब (Punjab) के मोगा में ‘खेती बचाओ यात्रा’ के दौरान अहम ऐलान करते हुए कहा कि सत्ता में आते ही तीनों कानूनों को कूड़ेदान में फेंक देंगे।

तीनों कानूनों को कूड़ेदान में फेंक देंगे
राहुल गांधी ने मोगा में कहा, ”मैं आपको गारंटी देता हूं कि जिस दिन कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है, हम तीनों काले कानूनों को खत्म कर देंगे और उसे कूड़ेदान में फेंक देंगे।” राहुल गांधी ने कहा कि अगर किसान इन कानूनों से खुश हैं तो वे देशभर में विरोध प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं? पंजाब में सभी किसान विरोध क्यों कर रहे हैं।
वहीं, शनिवार को यूपी के हाथरस (Hathras) की यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश में था, जहां पर एक बेटी की हत्या कर दी गई। जिन्होंने उसे मारा, उसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया। परिवार जिसकी बेटी की हत्या हुई, उसी को घर में बंद कर दिया गया। डीएम और सीएम ने धमकी दी। भारत में ये हालात हैं। अपराध करने वालों को कुछ नहीं होता है, लेकिन पीड़ित के खिलाफ ही कार्रवाई कर दी जाती है।
बताते चले कि, राहुल गांधी आज से शुरू हुई तीन दिवसीय ट्रैक्टर रैलियों (Rahul Gandhi Tractor Rally) का नेतृत्व कर रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, कांग्रेस महासचिव एवं पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़, राज्य के वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल और अन्य नेता भी रैली में शामिल होने के लिए मोगा पहुंचे।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह बीजेपी में हुईं शामिल
Bihar election 2020: चिराग पासवान की LJP अलग हुई बिहार NDA से, हालांकि BJP से कोई शिकवा नहीं

Your email address will not be published. Required fields are marked *