Crime राज्य

शिवराज के शासन में बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या

0
Please log in or register to do it.
रायसेन । मध्य प्रदेश के रायसेन में एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया और फिर हत्या कर दी गई। ज़िला मुख्यालय के भोजपुर क्षेत्र के इमलिया गांव के पास जंगल में इस वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी बच्ची के घर में कई सालों से हरवाई का काम करता था।
ख़बर के मुताबकि बच्ची को बहला-फुसला कर आरोपी जंगल में ले गया और वहीं उसके साथ दुष्कर्म किया और मौत के घाट उतार दिया। रायसेन के ओबेदुल्लागंज थाने में इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है और आरोपी दौलत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए ओबेदुल्लागंज अस्पताल में भेजा गया है।
इस घटना को लेकर कांग्रेस की ओर से राज्य की भाजपा सरकार पर हमला किया गया है। कांग्रेस संगीता शर्मा ने सीधे मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम बच्ची बचाओ अभियान के कार्यक्रम कर रहे हैं और प्रदेश में लगातार बच्चों के साथ ऐसी वारदातें सामने आ रही हैं। वहीं एनसीडब्लू की सदस्य प्रिया ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि चाहे जितने कानून बन जाएं वो यहां लागू नहीं हो रहे और लगातार अपराधों में बढ़ोत्तरी हो रही है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

GOOD NEWS: वॉट्सऐप हो गया फ्री, अब नहीं लगेगा सब्सक्रिप्शन चार्ज
भारत को ज़रुरत है विज्ञान और टेक्नोलॉजी टीवी चैनल की

Your email address will not be published. Required fields are marked *