Crime

सामूहिक दुष्कर्म का मुआवजा तीन बोतल शराब

0
Please log in or register to do it.

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की महिला मुख्यमंत्री होते हुए भी वहां महिलाओं की स्थिति बहुत दयनीय है।  प्रदेश के बीरभूम में एक नाबालिग से बलात्कार का मामला सामने आया है। छठी क्लास में पढ़ने वाली छात्रा से तीन लड़कों ने सामूहिक बलात्कार किया। घटना गुरूवार की है। तीनों आरोपी पीडिता के साथ स्कूल में पढ़ते हैं। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा आरोपी फरार है। 13 वर्षीय पीडिता ने बताया कि वह खेलने गई थी। तीन लड़के उसे जबरन तालाब के पास ले गए। उनके चेहरे कपड़े से ढ़के हुए थे। उन्होंने तालाब के करीब सामूूहिक बलात्कार किया।

पीडिता के पिता ने गांव की पंचायत से न्याय मांगा। पंचायत ने तीनों आरोपियों को मुआजवे के रूप में तीन बर्तन शराब देने को कहा। आरोपियों से कहा गया कि शराब देने के बाद दंड से मुक्त हो जाओगे। रेप पीडिता और उसका परिवार इससे संतुष्ट नहीं हुआ। उन्होंने पंचायत के फैसले का विरोध किया।
इस पर पंचायत पीडिता और उसके परिवार को धमकाया। पंचायत ने धमकी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की तो घर जला दिया जाएगा। इसके बाद पीडिता ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले में ग्राम प्रधान की भूमिका की जांच कर रही है जो घटना के बाद से गायब है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अगर जांच में इस बात की पुष्टि होती है कि ग्राम प्रधान ने एफआईआर दर्ज कराने से रोका था तो उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन की मारामारी शुरू
आज होगा बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार, दलबदलुओं को इनाम मिलने की संभावना

Your email address will not be published. Required fields are marked *