Entertainment Technology

भारत को ज़रुरत है विज्ञान और टेक्नोलॉजी टीवी चैनल की

0
Please log in or register to do it.

मुंबई। जाने-माने फिल्मकार श्याम बेनेगल ने वैज्ञानिक मनोदशा को प्रोत्साहित करने के लिए 24 घंटे का समर्पित विज्ञान और टेक्नोलॉजी टेलीविजन चैनल प्रारंभ करने की वकालत की है।
सोमवार को मुम्बई में नेहरू विज्ञान केन्द्र में राष्ट्रीय विज्ञान फिल्म समारोह के बारे में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्याम बेनेगल ने कहा कि नागरिकों में वैज्ञानिक मनोदशा तथा विवेकशील चिंतन को बढ़ावा देने में समर्पित टीवी चैनल महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। उन्होंने कहा कि विज्ञान, टेक्नोलॉजी, पर्यावरण, स्वास्थ्य तथा स्वच्छता जैसे विषयों को प्रमुखता से उठाने के लिए ऐसा चैनल समय की आवश्यकता है। बेनेगल ने कहा कि विज्ञान और टेकनोलॉजी टीवी चैनल वैज्ञानिक मनोदशा को प्रचारित करने और विवेक संगत समाज बनाने के लिए जीवन दान करने वाले स्वर्गीय नरेन्द्र नाथ दाभगोलकर के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 
बेनेगल ने 09 से 13 फरवरी, 2016 तक मुम्बई में छठा राष्ट्रीय विज्ञान फिल्म समारोह आयोजित करने के लिए भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत स्वायत्त संस्था नेहरू विज्ञान केन्द्र और विज्ञान प्रसार की सराहना की। उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान 45 फिल्में दिखाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि पेशेवर लोगों तथा स्कूली विद्यार्थियों द्वारा बनायी गई गुणवत्ता सम्पन्न फिल्में देखकर निर्णायक मंडल को खुशी हुई। अधिकतर फिल्मों में पर्यावरण, आजीविका, स्वास्थ्य, स्थानीय नवाचार जैसे विषय उठाए गए हैं। विजेता फिल्मों को सिल्वर बीवर पुरस्कार तथा नकद पुरस्कार दिए जाएगे। श्याम बेनेगल राष्ट्रीय निर्णायक मंडल के अध्यक्ष हैं। निर्णायक मंडल के अन्य सदस्यों में वरिष्ठ लेखक तथा कला निर्देशक शमा जैदी, फिल्म एडिटर असीम सिन्हा, प्रोफेसर इफ्तेखार अहमद, निदेशक नई दिल्ली, प्रसार भारती की अपर महानिदेशक अपर्णा वैश, टीआईएफआर के प्रतिष्ठित प्रोफेसर डॉ सब्यसाची भट्टाचार्य, लेखक क्यूरेटर तथा इतिहासकार अमृत गंगर, फिल्मकार अरुणा राजे पाटिल तथा पर्यावरणविद डॉ. अनिल पी. जोशी शामिल हैं।
राष्ट्रीय विज्ञान फिल्म समारोह 2016 में विज्ञान फिल्म बनाने के बारे में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा जिसमें जाने-माने विज्ञान फिल्मकार अपना अनुभव साझा करेंगे। फिल्मों में रूचि रखने वाले लोग www.vigyanprasar.gov.in.पर ऑनलाइन आवेदन कर कार्यशाला में भाग ले सकते हैं। 

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

शिवराज के शासन में बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या
बिहार विधान परिषद उप-चुनाव

Your email address will not be published. Required fields are marked *