Technology

GOOD NEWS: वॉट्सऐप हो गया फ्री, अब नहीं लगेगा सब्सक्रिप्शन चार्ज

0
Please log in or register to do it.
वॉट्सऐप फ्री हो चुका है। अब तक वॉट्सऐप सालान फीस लेता था, साल भर के लिए 1 डॉलर जो भारत में करीब 66 रूपये प्रति यूज़र प्रति वर्ष होता था लेकिन अब मोबाइल मैसेजिंग सर्विस वॉट्सऐप ने अपनी सालाना सब्सक्रिप्शन फीस खत्म कर दी है। 
इससे पहले वॉट्सऐप पहले साल हर किसी के लिए फ्री होता था लेकिन उसके बाद वॉट्सऐस का इस्तेमाल करने के लिए प्रति वर्ष 1 डॉलर फीस देना होता था लेकिन अब ये फ्री हो चुका है। वॉट्सऐप कहता है रहा है कि उसकी मैसेजिंग सर्विसेज़ को एडफ्री बनाए रखने के लिए वो 1 डॉलर का फीस लेता है लेकिन अब कंपनी ने कहा है कि वो फ्री सर्विस भी देगी और ऐड भी नहीं लाएगी।
कंपनी ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पर कहा है कि, “आज दुनिया भर में करीब 100 करोड़ लोग अपने दोस्तों और परिजनों से संपर्क में रहने के लिए वॉट्सऐप पर भरोसा करते हैं… वॉट्सऐप अब कोई सब्सक्रिप्शन फीस नहीं लेगा।” कंपनी का कहना है कि पहले साल फ्री और उसके बाद पेड सर्विस देने से यूजर्स की संख्या भी घट रही थी।
साल 2014 में फेसबुक ने वॉट्सऐप को 19 बिलियन अमेरिकी डॉलर की कीमत पर खरीद लिया था और अब फेसबुक इंक का कहना है कि कंपनी अब फीस और प्लान के लिए नए टूल्स डेवलप कर रही है। 
वॉट्सऐप पर अब नई सुविधाएं मिलेंगी
फ्री होने के बावजूद कंपनी ने कुछ नई सेवाओं को वॉट्सऐप पर पेश करने का निर्णय लिया है। इसके तहत अब आप आने वाले वक़्त में
1. बैंक से बात कर सकेंगे, बैलेंस चेक कर सकेंगे और किसी ट्रांजैक्शन के बारे में बैंक से पूछ सकेंगे
2. फ्लाइट, बस, या ट्रेन के बारे में भी जानकारी सीधे सर्विस प्रोवाइडर से प्राप्त कर पाएंगे
3. ई-कॉमर्स वेबसाइट्स से भी बात करने के लिए सुविधाएं लाई जा रही हैं
4. जल्दी ही वीडियो कॉल की सुविधा भी आने वाली है
कंपनी रेवेन्यू जेनरेट करने के दूसरे रास्ते निकाल रही है जिससे यूजर्स को भी फायदा हो और कंपनी को भी।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
ब्लैकबेरी का पहला एंड्रॉयड 28 जनवरी को होगा भारत में लॉन्च
शिवराज के शासन में बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या

Your email address will not be published. Required fields are marked *