Crime राज्य

महराजगंज : दो पक्षों में विवाद. जमकर चले लाठी-डंडे. वीडियो यहां देखें EXCLUSIVE

0
Please log in or register to do it.

महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग टोला सोनपुर में खेत में आलू की बुवाई कर रहे दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर बवाल हो गया. इस बवाल में जमकर लाठी-डंडे चले. जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं. जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं इस मामले में सदर कोतवाली पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है.
जिले में जिस तरह से लोग कानून को अपने हाथों में लेकर खूनी संघर्ष का खेल खेल रहे हैं. इससे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले में कानून का नहीं बल्कि दबंगों का राज कायम हो गया है. सदर कोतवाल अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में एनसीआर पंजीकृत कर मेडिकल परीक्षण हेतु भेजा गया है. नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है!


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



MIRZAPUR REVIEW | मिर्ज़ापुर 2 देखने से पहले इसे पढ़ लिजिए, नहीं तो पछताएंगे
इंतजार खत्म- एक दिन पहले ही Amazon Prime पर Mirzapur 2 रिलीज

Your email address will not be published. Required fields are marked *