Crime Politics राज्य

एक्शन में सीएम योगी, कहा- रावण के जलते ही बलात्कारियों-मनचलों के खिलाफ एक्शन लेगी पुलिस

0
Please log in or register to do it.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में रेप की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, और इस वक्त विपक्ष योगी सरकार पर जमकर निशाना साध रही है। वहीं, प्रदेश में क्राइम भी बढ़ रहा है, महिलाओं और बच्चियों को लेकर बढञती घटनाओं को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ  (CM Yogi adityanath) एक्शन में आ गए हैं।
बलात्कारियों (rapists) और मनचलों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उन्होंने ऐलान किया है कि 17 अक्टूबर से यूपी पुलिस (UP Police) एक खास अभियान चलाएगी। इसके तहत सिर्फ निगरानी रखी जाएगी। लेकिन रावण (Ravana) के जलते ही पुलिस कार्रवाई शुरु कर देगी। यह ऐसी कार्रवाई होगी कि या तो बलात्कारी और मनचले यूपी छोड़ देंगे या फिर गले में माफीनामें की तख्ती डालकर घूमेंगे।
सीएम योगी ने का कि, महिलाओं, बेटियों नाबालिग बच्चों और अनुसूचित जाति के लोगों के खिलाफ अपराध करने वालों की इस सभ्य समाज में कोई जगह नहीं है, ऐसे असमाजिक लोगों के खिलाफ रावण जलने मतलब दशहरे के बाद ऐसी कार्रवाई की जाएगी कि वह गले में तख्ती लटकाकर माफी मांगते फिरेंगे। या फिर डरकर सूबा छोड़कर भाग जाएंगे।
सीएम ने निर्देश दिए हैं कि 17 अक्टूबर से शुरू हो रहे ‘मिशन शक्ति’ के पहले चरण में नौ दिनों तक हर थाने में ऐसे असामाजिक तत्वों की सूची बनाई जाएघी। इसकी गतिविधियां देखी जाएंगी। दशहरे के ठीक बाद शोहदों पर कार्रवाई का अभियान शुरू हो जाएगा। मनचलों के परिजनों को इनकी हरकतें बताते हुए इनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसी कार्रवाईयों की रोजाना की रिपोर्टिंग होगी। शासन स्तर पर इसकी समीक्षा की जाएगी। इशके साथ उन्होंने कहा कि घोषित दुराचारियों की सार्वजनिक स्थानों पर फोटो भी लगाई जाएगी।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

कोरोना वैक्सीन को लेकर WHO का बड़ा बयान, स्वस्थ युवाओं को 2022 तक करना होगा इंतजार
सीएम अमरिंदर सिंह का बड़ा ऐलान, अब पंजाब की सरकारी नौकरी में मिलेगा राज्य की महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण

Your email address will not be published. Required fields are marked *