Politics

आंध्र प्रदेश विधानसभा ने तेलंगाना बिल को किया खारिज, कांग्रेस को बड़ा झटका

0
Please log in or register to do it.
आंध्र प्रदेश विधानसभा ने तेलंगाना बिल को किया खारिज, कांग्रेस को बड़ा झटका - Image 1
आंध्र प्रदेश विधानसभा ने तेलंगाना बिल को किया खारिज, कांग्रेस को बड़ा झटका - Image 1
नई दिल्ली/हैदराबाद। कांग्रेस आलाकमान के लिए परेशानी में डालनेवाले क़दम में आंध्र प्रदेश विधानसभा ने तेलंगाना बिल को खारिज करने के मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी के प्रस्ताव को पास कर दिया है। तेलंगाना बिल के खारिज होने के साथ ही आंध्रप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एन मनोहर से सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया।
मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने केंद्र को तेलंगाना बिल सदन में पेश करने पर चुनौती दी। रेड्डी ने साफ़ कहा कि जो तेलंगाना बिल आंध्र प्रदेश विधानसभा में भेजा गया है अगर वो संसद में पास हो गया तो वो राजनिति छोड़ देंगे। किरण कुमार ने अपनी आवाज़ बुलंद करते हुए यहां तक कह दिया था कि, “बिल पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को गृह मंत्रालय ने धोखे में रखा।”
विधानसभा स्थगित होने के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने केंद्र से पूरी जानकारी के साथ बिल को लेकर आने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि, “मैं राजनीति छोड़ दूंगा, अगर ये बिल बिना किसी बदलाव के संसद में पास हो जाता है। वो (गृह मंत्रालय) इसके बारे में जानते हैं और फिर भी राष्ट्रपति को भ्रम में रखे हैं।”
उन्होंने कहा कि बिना केंद्र की मंशा ज़ाहिर हुए बगैर विधानसभा कैसे अपनी राय रख सकती है। रेड्डी ने कहा कि, “उन्होंने हमारे पास एक खाली बिल भेजा है और हमसे उस पर राय चाहते हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि बिल में दिये गये कई सारे क्लॉज़ असंवैधानिक हैं और फाइनल बिल में उनका अस्तित्व नहीं रहेगा।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
बहुगुणा की जायेगी कुर्सी, हरीश रावत सीएम के रेस में सबसे आगे लेकिन राहुल की पसंद इंदिरा
फरवरी में 4 दिन लगातार बंद रहेंगे देश भर के बैंक

Your email address will not be published. Required fields are marked *