Business

फरवरी में 4 दिन लगातार बंद रहेंगे देश भर के बैंक

0
Please log in or register to do it.
फरवरी में 4 दिन लगातार बंद रहेंगे देश भर के बैंक - Image 1
फरवरी में 4 दिन लगातार बंद रहेंगे देश भर के बैंक - Image 1

लखनऊ/मुंबई। वेतन वृद्धि, बैंकों में हो रहे समायोजन को रोकने आदि मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी 10 व 11 फरवरी को दो दिन की हड़ताल पर रहेंगे। और हड़ताल की इस टाइमिंग का असर ये होगा कि चार दिन लगातार बैंकों में कोई काम काज नहीं होगा।
बैंक यूनियन 10 व 11 फरवरी को हड़ताल करेगी और इससे पहले 8 फरवरी को माह का दूसरा शनिवार है जबकि 9 फरवरी को रविवार की छुट्टी रहेगी। इस तरह से चार दिन तक बैंकों में कामकाज नहीं होगा।जिससे बैंक खता धारको को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस बीच में एटीएम भी खाली रह सकते हैं।
सिंडिकेट बैंक इंप्लाइज यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील गोयल के मुताबिक युनाइटेड बैंक इंप्लाइज फोरम के वरिष्ठ पदाधिकारियों की केंद्रीय स्तर पर चल रही वार्ता विफल हो जाने कि वजह से सर्व सम्मत से यह निर्णय लिया गया है कि सभी बैंककर्मी दो दिन की हड़ताल पर जाएंगे।
मुंबई में बैंक यूनियनों के यूनाइटेड फोरम की सोमवार के बैठक हुई थी जिसमें अलग-अलग बैंकों के संघों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था लेकिन बात-चीत से मामला बना नहीं। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ के महासचिव सी एच वेंकटचलम ने बताया कि बैंकों ने वेतन में 10% की बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा था जिसे यूनियन ने अस्वीकार कर दिया।
आंध्र प्रदेश विधानसभा ने तेलंगाना बिल को किया खारिज, कांग्रेस को बड़ा झटका
दिल्ली की 8 करोड़ डकैती से जुड़ा विंदू दारा सिंह का नाम

Your email address will not be published. Required fields are marked *