टैग पुरालेख: Rakhi Sawant

राखी सावंत भाजपा में शामिल हो सकती हैं

नई दिल्ली। इस चुनावी बुखार में भाजपा में भेंड़चाल शुरू हो चुकी है। इसी भेंड़चाल को जारी रखते हुए अब बॉलीवुड की आइटम गर्ल राखी सांवत शनिवार को भाजपा नेताओं से मिलने उनके कार्यालय पहुंची। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे भाजपा की बेटी है और भाजपा उनका घर है। राखी ने आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा के लिए प्रचार करने के संकेत भी दिए हैं। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राखी सांवत भाजपा में शामिल हो सकती है। नरेन्द्र मोदी के बारे में पूछे जाने पर राखी सावंत ने कहा कि देश के अगले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही होंगे। वह मोदी और राजनाथ सिंह की काफी इज्जत करती है। 
गौरतलब है कि राखी सावंत पहले भी भाजपा और नरेन्द्र मोदी की तारीफ में कसीदें पढ़ चुकी हैं। राखी ने कहा था कि मोदी देश को आगे ले जाएंगे और देश में विकास कराने में सक्षम है। साथ ही कहा था कि अगर भाजपा उन्हें लोकसभा का टिकट देती है तो वह एक पैर पर खड़ी होकर भी चुनाव लड़ेंगी। 
राखी सावंत आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साध चुकी हैं। राखी ने कहा था कि अगर वह दिल्ली की मुख्यमंत्री बनती तो अरविंद केजरीवाल से ज्यादा बेहतर मुख्यमंत्री साबित होती। वैसे  राखी की बेबाकी तो जग जाहिर है लेकिन कभी-कभी उनकी बेबाकी अश्लीलता पर भी उतर जाती है। ज्ञात हो कि टी.वी. डिबेट में अक्सर भाजपा नेता अश्लीलता वाली चर्चा पर राखी सावंत का जिक्र करना नहीं भूलते थे, इसलिए अब राखी का भाजपा में शामिल होना जनता के लिए खूब दिलचस्पी जगाएगी।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

अब केजरीवाल की जगह राखी सावंत चलाएगी सरकार!

उद्धव ठाकरे ने अपने अखबार सामना के संपादकीय में केजरीवाल को येड़ा (पागल) बताने और राखी सावंत के साथ उनकी तुलना करने पर राखी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्‍होंने कहा है कि उद्धव ठाकरे ने जो कहा है तो बहुत सोच समझ कर कहा होगा। शिवसेना मुंबई को चलाती है। मुझे भी लगता है कि मैं केजरीवाल से बेहतर हूं और सरकार भी चला सकती हूं, इसलिए मैं भी सोच रही हूं कि अब राजनीति में आ ही जाऊँ। 
‘आप’ के प्रवक्‍ता दिलीप पांडे ने बताया कि सामना में जो बातें कही गई हैं, वो शिवसेना की राजनीतिक संस्‍कार शैली को प्रदर्शित करती हैं। साथ ही उन्‍होंने राखी सावंत की बात पर भी शिवसेना को घेरा। दिलीप पांडे ने कहा कि महाराष्‍ट्र की बागडोर अब राखी सावंत के हाथ में होगी। 
केजरीवाल की बयानबाजी पर जेडीयू सांसद साबिर अली ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है। उन्‍होंने कहा कि केजरीवाल चुनाव जीतकर आए हैं। ऐसे में उन्‍हें अपनी भाषा पर संयम रखना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि राजनेता देश की मर्यादा को ध्‍यान में रखते हुए टिप्‍पणी करें। 
सामना के संपादक प्रेम शुक्‍ला ने कहा कि ‘आप’ के नेता लगातार गलत बयानों का प्रयोग कर रहे हैं। उन्‍होंने कुमार विश्‍वास के मलयाली नर्सों पर किए गए कमेंट के लिए आड़े हाथों लिया। दरअसल कुमार विश्वास के पुराने कवि सम्मेलनों में किये गए कुछ टिप्पणियां आज विवाद का कारण बन गया है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

केजरीवाल से अच्छी राखी सावंत: उद्धव ठाकरे

मुम्बई। “दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल के कारण सभी राजनेताओं के सर शर्म से झुक गए हैं।” ये कहना है शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का। ठाकरे यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में आजकल कई येड़े (पागल) विदूषक पैदा हो गए हैं। उन्होंने तो इमरजेंसी के बाद इंदिरा गाँधी को हराने वाले राजनारायण को भी येड़ा (पागल) कह दिया। ये साड़ी बातें उन्होंने अपने अखबार सामना के संपादकीय में लिखा है।

आइटम गर्ल है आम आदमी पार्टी: चेतन भगत

पिछले दिनों ही देश के गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने भी केजरीवाल को येड़ा (पागल) सम्बोधित किया था जिसमे उनकी बहुत खिंचाई हुई थी। वही उद्धव ठाकरे ने आगे लिखा है कि गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों में बाधा पहुचने के लिए इस येड़े (पागल) मुख्यमंत्री ने अपना धरना किया, जिससे आम दिल्लीकर परेशान रहें। दिल्ली में दुर्घटनावश उनकी सरकार बन गयी तो इसका ये मतलब नहीं है कि कामयाबी उनके सर चढ़ जाए।

दिल्ली का मुख्यमंत्री पागल है: शिंदे

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि महाराष्ट्र में ‘आप’ की उपस्थिति ने सभी सत्ता विरोधी दलों की नींद उड़ा दी है। क्यूंकि इन्हें डर है कि कहीं सत्ता विरोधी वोट कहीं बटने की स्थिति में ना आ जाए इसलिए ये सभी बौखलाए हुए हैं। उद्धव ठाकरे ने लिखा है कि ये लोकतंत्र नहीं भीड़तन्त्र है। अगर ‘आप’ भी ऐसी ही हरकत करेगी तो कांग्रेस जैसे दलों और ‘आप’ में क्या फर्क रह गया। दोनों पार्टियाँ अराजकता फैला रही है।
गौरतलब है कि ‘आप’ के मुरीद चेतन भगत ने कहा था कि ‘आप’ को लोकसभा को बहुत ज़ल्दी है इसलिए ये राजनीति के आइटम गर्ल बन गयी है। इसी सिलसिले को आगे बढाते हुए उद्धव ठाकरे ने अपने संपादकीय में कहा है कि “अब तो राखी सावंत का ज्यादा सम्मान होना चाहिए। क्यूंकि केजरीवाल की जगह अगर राखी सावंत दिल्ली की सीएम होती तो इससे ज्यादा अच्छी तरह से सरकार चला सकती थी। चेतन भगत का कहना सही है कि ‘आप’ राजनीति की आइटम गर्ल है।” 
ठाकरे यही नहीं रुके उन्होंने आगे लिखा कि ‘आप’ येडों (पागलों) की बारात है, जो खुद आम आदमी की दुश्मन है। जैसे बारात और मेले में सांप वाला , पॉकेटमार, पिपही वाला, चोर, मदारी, भांग वाला, मालिश वाला अपने करतब दिखाता है और मेला ख़त्म होते ही सब वापस अपने-अपने घर चले जाते हैं केजरीवाल की येडों (पागलों) की बारात के साथ यही होने वाला है, तबतक सभी आइटम गर्ल अपना नाच दिखा ले।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें