श्रॆणी पुरालेख: Politics

केजरीवाल की शर्तों से तिलमिलाई बीजेपी, हिल गई कांग्रेस!

केजरीवाल की शर्तों पर सियासी गर्मी
तेज़ हो गई है। पढ़िये किसने क्या कहा-


 हम उन्हें समर्थन की पेशकश कर रहे
हैं और वो शर्मा कर भाग रहे हैं

-अरविंदर सिंह लवली, कांग्रेस विधायक

वो आज कांग्रेस को शर्तों की चिट्ठी
दे रहे हैं कल
UN को देंगे। केजरीवाल की शर्तें
ज़िम्मेदारी से भागने की कोशिश है

-हारुन युसूफ़, कांग्रेस विधायक

बीजेपी ने कभी AAP को समर्थन देने की बात ही नहीं कही, फिर
केजरीवाल बीजेपी पर सवाल कैसे उठा रहे हैं, वो बीजेपी को चिट्ठी क्यों लिख रहे
हैं।

-शाहनवाज़ हुसैन, बीजेपी प्रवक्ता

ये अहंकार की हद
है। पार्टी को विधानसभा चुनावों में 28 सीटें मिली हैं और यह सोचने के बजाए कि
सरकार कैसे बनाई जाए
, पार्टी
के नेता दूसरी पार्टियों पर आधारहीन आरोप लगाने में व्यस्त हैं। – बलबीर पुंज
,
राज्य सभा सांसद



न वो सरकार बना रहे
हैं और न ही अपने वादे पूरे कर रहे हैं। सरकार बनाने के लिए इस तरह की भाषा का
इस्तेमाल करना और ऐसी शर्तें लगाना पूरी तरह अनुचित है। – विजय मल्होत्रा
, नेता बीजेपी 

ये दिल्ली का मामला है और मैं दिल्ली का प्रभारी हूं इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने वो ख़त मेरे पास भेज दिया है। हम केजरीवाल द्वारा उठाए गए मुद्दों को समझ रहे हैं. एक या दो दिन में हम उन्हें मुद्देवार जवाब भेज देंगे। – शकील अहमद, कांग्रेस प्रभारी, दिल्ली 

शिवराज का राजतिलक

भोपाल। जम्बूरी मैदान में हुए एक विशाल आयोजन में शिवराज सिंह चौहान का लगातार
तीसरी बार राजतिलक कर दिया गया। राज्यपाल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस मौके पर बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी,
जसवंत सिंह, नितिन गडकरी, के अलावा विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज कर आए रमन सिंह
और वसुंधरा राजे भी मौजूद थे। साथ ही शिवराज के शपथ ग्रहण समारोह में अनिल अंबानी
सहित कई उद्योगपतियों ने भी शिरकत की। ये ही नहीं इस समारोह में अलग-अलग धर्म के धर्मगुरुओं
को भी बुलाया गया था।

शिवराज ने शपथ ग्रहण के बाद अपना विज़न डॉक्यूमेंट पेश किया। शिवराज ऐसे पहले
मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने अपने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अगले पांच सालों के लिए
अपना नज़रिया लोगों के सामने पेश किया। शिवराज ने अपने भाषण में सभी पहलुओं को छुआ।

विज़न डॉक्यूमेंट की अहम बातें

  • शिवराज ने कन्या सुरक्षा योजना की बात की, महिलाओं की सुरक्षा की बात की
  • शिवराज के मुताबिक 1 जनवरी से उनकी सरकार गरीबों को 1 रुपये किलो गेहूं के
    साथ-साथ 1 रुपये किलो चावल और 1 रुपये किलो नमक भी दिया जाएगा।
  •  शिवराज ने कहा कि गरीबों को दवा के लिए भी सरकार फंड मुहैया कराएगी
  •   बीजेपी के सरकार व्यापार संवर्धन आयोग का भी गठन करेगी
  •  ये ही नही शिवराज ने प्रोडक्शन बढ़ाने पर भी ज़ोर दिया, उन्होंने कहा कि क्यों
    नहीं पूरे विश्व में चीन और उत्तरी कोरिया की तरह मेड इन एमपी और मेड इन इंडिया हो
    सकता है।
  • शिवराज चौहान ने नशा मुक्ति को भी अपने एजेंडे में ऊपर रखा है, उन्होंने कहा
    कि एमपी में कोई भी नई शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी।

शिवराज के सामने चुनौती

  •   मध्यप्रदेश में बढ़ती बलात्कार की घटनाएं और कानून व्यवस्था शिवराज सरकार के
    लिए               चुनौती है।
  •  युवाओं को रोजगार के ज्यादा अवसर मुहैया कराने होंगे
  •  शिवराज सरकार ने कई योजनाएं लागू की हैं लेकिन खराब प्रशासनिक व्यवस्था की वजह
    से     ये योजनाएं आम लोगों तक नहीं पहुंच पाती।
  • कन्या योजना बुरी तरह फ्लॉप रही है।

बीजेपी की सरकार आई तो गांगुली बनेंगे केंद्रीय खेल मंत्री

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली को भाजपा ने टिकट देने की पेशकश की है लेकिन बीजेपी चाहती है कि गांगुली बंगाल में किसी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव न लड़कर गुजरात से चुनाव मैदान में उतरें। 

सूत्रों के मुताबिक ये पेशकश ख़ास तौर पर बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की तरफ से दिया गया है। मोदी ने अपने एक भाषण में बंगाल को स्पोर्ट्स आइकॉन बनाने का वादा किया था। जिसमे उन्होंने ये भी कहा था कि अगर उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो खेल मंत्री भी बंगाल से ही होगा।

कयास लगाया जा रहा है कि अगर बीजेपी केंद्र की सत्ता में आती है तो सौरभ गांगुली को खेल मंत्रालय दिया जा सकता है। हालांकि ख़बर ये है कि अब तक गांगुली ने बीजेपी के प्रस्ताव पर विचार नहीं किया है। 

आज शिवराज करेंगे हैट्रिक का आगाज़


भोपाल। शिवराज सिंह चौहान आज मध्य प्रदेश के
मुख्यमंत्री के रूप में
 तीसरी बार शपथ लेंगे। भोपाल के जंबूरी मैदान में आज दोपहर 12 बजे राज्यपाल रामनरेश यादव शिवराज सिंह को
मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता लाल
कृष्ण आडवाणी और भाजपा के पीएम पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी समेत तमाम वरिष्ठ
नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
 इससे पहले शुक्रवार को शिवराज सिंह चौहान
को प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में विधायक दल का नेता
चुना गया। वे तीसरी दफा इस पद के लिए चुने गए हैं।

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद
शिवराज ने कहा
, भाजपा की जीत पार्टी विचारधारा की जीत है।
विधायक विनम्रता न भूलें। जनता की सेवा में जुटें और सत्ता के दलालों से दूर रहें।
राजधानी स्थित जंबूरी मैदान में शुक्रवार को दिनभर शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां
चलती रहीं। कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए
10 हजार पुलिस
जवान तैनात किए गए हैं। समारोह में लगभग
3 लाख लोगों के बैठने की तैयारियां की गई
हैं और
 चार दर्जन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

कब सुधरेंगे दिग्विजय

हैदराबाद। गत दिनों ही सुप्रीम कोर्ट का आदेश आया था कि संवैधानिक पदों पर विराजमान व्यक्ति ही लाल बत्ती का उपयोग कर सकता है। लेकिन कांग्रेस के स्वंयभू महामहिम दिग्विजय सिंह आन्ध्र प्रदेश में बेधड़क लाल बत्ती लगा कर घूमते रहे। ऐसा लगता है जैसे वो सुप्रीम कोर्ट के आदेश की भी परवाह नहीं कर रहे हैं। वैसे दिग्विजय सिंह के खिलाफ वहां के बंजारा हिल्स पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसमे उनके ऊपर सुप्रीम कोर्ट की अवहेलना का मामला दर्ज हो चूका है।
वहां के तेलुगु युवाथा पार्टी ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उनका कहना है कि गुरुवार को दिग्विजय सिंह का काफिला पूरे शहर में लाल बत्ती लगा कर चारो तरफ दिन भर घूमता रहा। इनके साथ साथ इनकी बांकी गाड़ियों में भी लाल बत्ती लगे हुए थे, जो इनके आगे पीछे थे। इस बारे में दिग्विजय सिंह का कहना है कि इसपर आन्ध्र प्रदेश सरकार से पूछा जाना चाहिए।

समर्थन की कांग्रेसी चाल, क्या करेंगे केजरीवाल?



नई दिल्ली। दिल्ली में सरकार बनाना
और न बनाना सियासत का सबसे बड़ा खेल हो गया है। ये ऐसी सियासत है जो अब तक देश में
देखने को नहीं मिली थी। बीजेपी ने सरकार बनाने से मना कर दिया है तो कांग्रेस ने
एलजी के पास जाकर आम आदमी पार्टी को सरकार बनाने का समर्थन देने की बात कह कर
कहानी में ट्विस्ट ला दिया है।

कांग्रेस की सियासी चाल!

कांग्रेस की इस सियासी चाल के चलते
ही बीजेपी ने भी देर शाम आम को समर्थन की बात कह दी। अब आप के लिए मुश्किल है कि
वो अल्पमत की सरकार चलाएगी तो उस पर आरोप लग सकता है कि वो दोनों पार्टियों से
अंदर ही अंदर कोई सौदा कर के किसी तरह से सरकार में बने रहना चाहती है। ख़ैर अब
गेंद अरविंद केजरीवाल के पाले में है जो 10.30 बजे दिल्ली के उपराज्यपाल से
मिलेंगे और अपनी पार्टी की राय रखेंगे। सियासी पंडितों के मुताबिक अरविंद भी सरकार
बनाने से पीछे हट जाएंगे।

हम पहले ही फैसला कर चुके हैं न हम
कांग्रेस के साथ जाएंगे
, ना भाजपा के साथ। हम
जनता के बीच इसी वादे के साथ गए थे
, ऐसे में हम कांग्रेस के
साथ जाते हैं तो ये जनता के साथ धोखा होगा।
 

– शाजिया इल्मी, आप विधायक, आरकेपुरम

ख़बर ज़ोन की राय
हमारी राय में अब इस मौक़े को आम
आदमी पार्टी सियासी तौर से दूसरी तरह इस्तेमाल कर सकती है और दिल्ली की जनभावना का
खयाल रखते हुए और दोबारा चुनाव का विकल्प न देते हुए आम आदमी पार्टी को सरकार
बनाने की पेशकश करनी चाहिए और अगर आप विश्वास मत हासिल नहीं कर पाती है तो कांग्रेस
और बीजेपी पर दिल्ली से धोख़ा देने का आरोप लगेगा। हालांकि कांग्रेस के पास न तो
कुछ पाने के लिए है न खोने के लिए लिहाज़ा वो अगर 8 सदस्यों के साथ आप के समर्थन
में खड़ी रहती है तो सरकार अल्पमत में होने के बावजूद चलेगी और संकल्प के मुताबिक
15 दिसंबर को आम आदमी पार्टी दिल्ली में सरकार भी बना लेगी। इसके बाद उसके पास
लोगों की उम्मीदों पर ख़रा उतरने की चुनौती होगी और अगर वो ये कर लेती हैं तो उसके
लिए लोकसभा चुनावों में मौके ज़्यादा बेहतर हो सकते हैं


लोकसभा चुनाव में होगा फायदा

अगर दिल्ली में सरकार बन जाती है तो
कम से कम दिल्ली में दोबारा चुनाव नहीं होंगे तो आम आदमी पार्टी के पास मौका रहेगा
कि वो लोकसभा चुनावों के लिए विचार कर सके जिसके लिए वक़्त बेहद कम है। और अगर
दिल्ली में ही दोबारा चुनाव हुए तो उन्हें दोहरी लड़ाई लड़नी होगी।

अखिलेश ने किया 200 फीट ऊंची बुद्ध की प्रतिमा का शिलान्यास

कुशीनगर। सुबह से कुशीनगर के लोगों की नज़रें आसमान में टकटकी लगाए हुये थीं और लेट से ही सही 12.30 बजे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर लैंड हुआ। अखिलेश यादव ने यहां 400 करोड़ के मैत्रेय परियोजना का शिलान्यास किया साथ ही बुद्ध की 200 फीट ऊंची प्रतिमा का शिलान्यास भी किया। इस प्रोजेक्ट को 200 एकड़ ज़मीन में विकसित किया जाना है कि जिसके लिए अब तक राज्य सरकार 64 करोड़ रूपये निवेश कर चुकी है।
आंखों देखा हाल
मुख्यमंत्री के मंच पर पहुंचते ही भारी जनसैलाब के साथ-साथ मंच पर बैठे नेताओं ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया उसके बाद मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया जिसमें जिप्सी डांस ख़ास रहा। इसके बाद 5 मिनट का शंखनाद किया गया और फिर उस्मानी ने माइक संभाला और मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए मैत्रेय परियोजना के बारे में जनता को बताया। उस्मानी ने कहा कि इस प्रोजेक्य से न सिर्फ इलाके का विकास होगा बल्कि यहां के लोगों का रहन-सहन भी बदलेगा।
हाई-टेक तरीक़े से हुआ उद्घाटन
मैत्रेय प्रोजेक्ट यूपी सरकार के लिए काफ़ी अहम है और वो इसे अपनी सबसे बड़ी कामयाबियों में शुमार करना चाहती है। लिहाज़ा इस प्रोजेक्ट के शिलान्यास कार्यक्रम को हाईटेक बनाया गया था और करीब-करीब सियासी सभा में परिवर्तित किया गया था। कार्यक्रम के सीधे प्रसारण का इंतज़ाम किया गया था। मंच पर सभी कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर परियोजना को हरी झंडी दी।
200 फीट ऊंची बुद्ध की प्रतिमा
इसे भले ही सियासी नज़रिये से देखा जा रहा है और मोदी के पटेल प्रतिमा से जोड़ा जा रहा है लेकिन इलाके में 200 फीट ऊंची कांस्य की प्रतिमा बनने से कुशीनगर को विश्व पटल पर पहचान मिलेगी और इससे उत्तर प्रदेश का भी ख़ासा नाम होगा। इस प्रतिमा की वजह से इलाके में पर्यटन बढ़ने की उम्मीद है।

अखिलेश ने किया 200 फीट ऊंची बुद्ध की प्रतिमा का शिलान्यास

कुशीनगर। सुबह से कुशीनगर के लोगों की नज़रें आसमान में टकटकी लगाए हुये थीं और लेट से ही सही 12.30 बजे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर लैंड हुआ। अखिलेश यादव ने यहां 400 करोड़ के मैत्रेय परियोजना का शिलान्यास किया साथ ही बुद्ध की 200 फीट ऊंची प्रतिमा का शिलान्यास भी किया। इस प्रोजेक्ट को 200 एकड़ ज़मीन में विकसित किया जाना है कि जिसके लिए अब तक राज्य सरकार 64 करोड़ रूपये निवेश कर चुकी है।
आंखों देखा हाल
मुख्यमंत्री के मंच पर पहुंचते ही भारी जनसैलाब के साथ-साथ मंच पर बैठे नेताओं ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया उसके बाद मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया जिसमें जिप्सी डांस ख़ास रहा। इसके बाद 5 मिनट का शंखनाद किया गया और फिर उस्मानी ने माइक संभाला और मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए मैत्रेय परियोजना के बारे में जनता को बताया। उस्मानी ने कहा कि इस प्रोजेक्य से न सिर्फ इलाके का विकास होगा बल्कि यहां के लोगों का रहन-सहन भी बदलेगा।
हाई-टेक तरीक़े से हुआ उद्घाटन
मैत्रेय प्रोजेक्ट यूपी सरकार के लिए काफ़ी अहम है और वो इसे अपनी सबसे बड़ी कामयाबियों में शुमार करना चाहती है। लिहाज़ा इस प्रोजेक्ट के शिलान्यास कार्यक्रम को हाईटेक बनाया गया था और करीब-करीब सियासी सभा में परिवर्तित किया गया था। कार्यक्रम के सीधे प्रसारण का इंतज़ाम किया गया था। मंच पर सभी कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर परियोजना को हरी झंडी दी।
200 फीट ऊंची बुद्ध की प्रतिमा
इसे भले ही सियासी नज़रिये से देखा जा रहा है और मोदी के पटेल प्रतिमा से जोड़ा जा रहा है लेकिन इलाके में 200 फीट ऊंची कांस्य की प्रतिमा बनने से कुशीनगर को विश्व पटल पर पहचान मिलेगी और इससे उत्तर प्रदेश का भी ख़ासा नाम होगा। इस प्रतिमा की वजह से इलाके में पर्यटन बढ़ने की उम्मीद है।

“आप” के डोनेशन बॉक्स में 50 लाख से ज्यादा महज 24 घंटे में

नयी दिल्ली। एक तरफ आम आदमी पार्टी दिल्ली में सफलता के झंडे गाड़ चुकी है। वहीँ लोकसभा चुनाव की तैयारी के आह्वान पर पूरी दुनिया से ज़बरदस्त समर्थन मिल रहा है और यह समर्थन डोनेशन के रूप में “आप” के डोनेशन बॉक्स में आ रहा है। ये केजरीवाल की अपार सफलता का द्योतक है कि महज 24 घंटे के अन्दर “आप” के पार्टी फंड में 50 लाख से ज्यादा डोनेशन इकठ्ठा हो गया है। 



डोनेशन की तेज़ी देख कर ऐसा लग रहा है कि जनता सच में बदलाव चाहती है। जो सीधा भाजपा और कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी बजा रही है। अब देखना ये है कि अभी तक इन्हें कीड़े मकोड़ों वाली पार्टी समझने वाले ये दो बड़ी राष्ट्रीय पार्टियां इस आंधी को रोकने के लिए क्या नया दांव चलती है।

उत्तर भारत से चुनाव लड़ेंगे मोदी

संघ का फरमान
नई दिल्ली। बीजेपी सूत्रों के मुताबिक बीजेपी के पीएम नरेंद्र मोदी के लिए आया है आरएसएस का फरमान। और फरमान ये है कि मोदी हिंदी पट्टी के किसी राज्य से चुनाव लड़ें। माना जा रहा है कि चार राज्यों में मिले जनादेश के बाद आरएसएस और पार्टी में ये राय बनी है। खबर तो ये भी हे कि आरएसएस ने पार्टी आलाकमान को अपनी राय बता दी है। 

नरेंद्र मोदी: बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार
कब हो सकती है घोषणा
संबंध
में पार्टी जनवरी में फैसला ले सकती है. बताया जा रहा है कि पार्टी अध्यक्ष राजनाथ
सिंह
15 जनवरी के बाद लोकसभा सीटों को लेकर विचार-विमर्श करेंगे. ऐसे में 15
जनवरी के बाद किसी भी वक्त मोदी की लोकसभा सीट के नाम का ऐलान हो सकता है.

बीजेपी में मतभेद
हालांकि बीजेपी में इस बात को लेकर मतभेद हैं
कि मोदी गुजरात को छोड़कर किसी और राज्य से चुनाव लड़ें. इस धड़े का मानना है कि गुजराती कतई यह नहीं चाहेंगे कि मोदी कहीं
और से चुनाव लड़ें. वहीं
, इसके उलट संघ नेतृत्व का मानना है कि
अगर मोदी उत्तर भारत से चुनाव लड़ते हैं तो इससे यूपी और बिहार जैसे राज्यों में
बीजेपी का जनाधार बढ़ेगा. मोदी ने भी यह निर्णय पार्टी आलाकमान पर छोड़ रखा है.

लखनऊ और वाराणसी चर्चा में

वैसे मोदी को लखनऊ और वाराणसी लोकसभा सीट से
चुनाव लड़ाने की चर्चा पार्टी में सबसे ज्यादा है. लखनऊ पूर्व प्रधानमंत्री अटल
बिहारी वाजपेयी की सीट है. अगर मोदी यहां से खड़े होते हैं तो इससे यह संदेश जाएगा
कि वह वाजपेयी के नक्शे-कदम पर हैं. लेकिन लखनऊ के जातीय समीकरण मोदी की छवि के हक
में नहीं है. यहां के
30 फीसदी मुस्लिम वोटर मोदी की राह मुश्किल बना
सकते हैं.

जेल से बाहर आएंगे लालू, अदालत ने दी ज़मानत

लालू को जमानत

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने चारा घोटाला मामले में दो महीने से जेल की सजा काट रहे आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को आज जमानत दे दी। प्रधान न्यायाधीश पी सदाशिवम की अध्यक्षता वाली एक खंडपीठ ने लालू प्रसाद यादव को ये जमानत दी है।

लालू प्रसाद यादव : आरजेडी प्रमुख

खंडपीठ का कहना था कि लालू की तरह कई दोषियों को जमानत दी जा चुकी है। गौरतलब है कि सीबीआई ने लालू की जमानत का विरोध नहीं किया। 



लालू की दलील
अपनी जमानत के लिए दलीलें देते हुए लालू प्रसाद यादव की ओर से वरिष्ठ वकील रामजेठमलानी ने कहा कि उनके साथ दोषी ठहराए गए 44 लोगों में से 37 को जमानत दे दी गई है। और उन्हें छोड़कर किसी की जमानत खारिज नहीं की गई। दलील दी गई कि लालू पहले ही पहले ही 12 महीने जेल में गुजार चुके हैं। जेठमलानी ने कहा कि उनके मुवक्किल की अपील झारखंड उच्च न्यायालय में लंबित है। गौरतलब है कि लालू की जमानत याचिका झारखंड उच्च न्यायालय ने खारिज कर दी थी।

लालू पर आरोप
सीबीआई की एक विशेष अदालत ने चाइबासा खजाने से धोखेधड़ी से 37.7 करोड़ रुपये निकालने पर आधारित चारा घोटाले में 30 सितंबर को राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, बिहार के एक अन्य मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र और 43 अन्य लोगों को दोषी ठहराया था।

राजद में खुशी
लालू की जमानत का खबर मिलते ही राष्ट्रीय जनता दल के समर्थकों में खुशी का लहर दौड़ गई। राबड़ी देवी ने भी खुशी जताते हुए कहा कि लालू खिलाफ साजिश का भी जल्द पर्दाफाश हो जाएगा।

वीके सिंह से भिड़े गोपाल राय, अन्ना ने डांटा फिर सभा से निकाला

आज रालेगण में अन्ना अनशन के दौरान पूर्व सेनाध्यक्ष वी के सिंह और “आप” नेता गोपाल राय में ज़बरदस्त तू तू मैं मैं हुई। अन्ना के मंच से भाषण देते हुए वी के सिंह “आप” पार्टी को जैसे ही कोसना शुरू किया तो गोपाल राय ने इसपर ऐतराज जताया। असल में वी के सिंह ने मंच से जब कहा कि “जबतक देश से करप्शन नही जाएगा तब तक इस देश का विकास नहीं हो सकता। इसलिए ज़रूरत है कि हमसब एकसाथ आगे चलें, न कि अलग-अलग गुट बनाकर, अलग-अलग दल बनाकर अपना फायदा उठाये। अन्ना आंदोलन में भी कुछ ऐसे लोग शामिल थे जिन्हे ये ग़लतफ़हमी थी कि उन्होंने ही सबकुछ किया है और वो आंदोलन को धीरे धीरे काट रहे थे।”
बस क्या था इतना सुनते ही गोपाल राय भड़क गए और उन्होंने इस बयान पर ऐतराज़ जता दिया। दोनों के बीच की कहासुनी इतनी बढ़ गयी कि अन्ना को बीच बचाव करने आना पड़ा। अन्ना ने भी गोपाल राय को चुप कराते हुए बड़े कड़े लहजे में कहा कि “आपको जब हमने मना किया था तो आप आए ही क्यूँ। अगर आपको हल्ला गुल्ला करना है तो फिर आप इस गाँव के बाहर जाओ।” इतना सुनते ही गोपाल राय ने अन्ना को इशारे से कहा  कि मैं आपका आदेश मानते हुए बिलकुल चुप हो रहा हूँ। तब जा कर कही ये मामला शांत हुआ।
अब ऐसा लग रहा है जैसे अन्ना और आप के बीच का खेल लगातार उलझता ही जा रहा है। लेकिन ज़रा अन्ना के पुराने आंदोलन को याद करें तो पाएंगे कि जब अरविन्द केजरीवाल ने जंतर मंतर पर पार्टी का ऐलान किया था उस वक़्त सब मंच पर मौजूद थे। साथ ही यही वी के सिंह थे जिन्होंने अरविन्द केजरीवाल को बधाई देते हुए नारा लगाया था कि “सिंहासन खाली करो कि जनता आती है।” अब अचानक वी के सिंह को इनलोगों के पार्टी बनाने के फैसले पर आपत्ति होने लगी है और इन्हें ये लोग फायदा उठाने वाले नज़र आने लगे। वैसे पहले भी वी के सिंह पर भाजपा के करीबी होने का आरोप लगातार लगता रहा है।