टैग पुरालेख: Hyderabad

कांग्रेस विधायक ने किया राज्य सभा चुनाव में पहली बार NOTA का इस्तेमाल

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश में कांग्रेस विधायक डग्गूबाटी वेंकटेश्वर राव (डीवी राव) शुक्रवार को देश के पहले विधायक बन गये हैं जिन्होंने राज्य सभा चुनावों में NOTA (None of the Above) का प्रयोग किया हो। कोस्टल आंध्रा से आने वाले राव ने कहा कि, “हमने बिल (तेलंगाना बिल) खारिज किया है और हाल ही में विरोध भी किया है। अगर हम हाई कमान के निर्णय पर किसी प्रक्रिया को मानने के लिए बाध्य होते हैं तो ये लोगों के बीच ग़लत अवधाराणा पैदा करेगा। मैं इसे कबूल नहीं कर सकता।” 

केंद्रीय मंत्री डी पुरनदेस्वरी के पति राव का कहना है कि उन्होंने सीएम एन किरन कुमार रेड्डी को सूचना दे दी थी और साथ ही पीसीसी के अध्यक्ष बोत्स सत्यनारायण को भी अपने निर्णय के बारे में बता दिया था। 
राज्य सभा की 6 सीलों के लिए आज मतदाना हुआ है।



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

आंध्र प्रदेश विधानसभा ने तेलंगाना बिल को किया खारिज, कांग्रेस को बड़ा झटका

नई दिल्ली/हैदराबाद। कांग्रेस आलाकमान के लिए परेशानी में डालनेवाले क़दम में आंध्र प्रदेश विधानसभा ने तेलंगाना बिल को खारिज करने के मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी के प्रस्ताव को पास कर दिया है। तेलंगाना बिल के खारिज होने के साथ ही आंध्रप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एन मनोहर से सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया।
मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने केंद्र को तेलंगाना बिल सदन में पेश करने पर चुनौती दी। रेड्डी ने साफ़ कहा कि जो तेलंगाना बिल आंध्र प्रदेश विधानसभा में भेजा गया है अगर वो संसद में पास हो गया तो वो राजनिति छोड़ देंगे। किरण कुमार ने अपनी आवाज़ बुलंद करते हुए यहां तक कह दिया था कि, “बिल पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को गृह मंत्रालय ने धोखे में रखा।”
विधानसभा स्थगित होने के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने केंद्र से पूरी जानकारी के साथ बिल को लेकर आने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि, “मैं राजनीति छोड़ दूंगा, अगर ये बिल बिना किसी बदलाव के संसद में पास हो जाता है। वो (गृह मंत्रालय) इसके बारे में जानते हैं और फिर भी राष्ट्रपति को भ्रम में रखे हैं।”
उन्होंने कहा कि बिना केंद्र की मंशा ज़ाहिर हुए बगैर विधानसभा कैसे अपनी राय रख सकती है। रेड्डी ने कहा कि, “उन्होंने हमारे पास एक खाली बिल भेजा है और हमसे उस पर राय चाहते हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि बिल में दिये गये कई सारे क्लॉज़ असंवैधानिक हैं और फाइनल बिल में उनका अस्तित्व नहीं रहेगा।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

अब तेलेगु फिल्मों में सनी दिखाएगी जलवे

हैदराबाद। सनी लियोन एक ऐसी शख्सियत है जो कुछ भी करे तो खबर बन जाती है। खबर जोन के सूत्र के मुताविक सनी लियोन के प्रशंसकों के लिए एक बहुत अच्छी खबर है कि सनी तेलुगु फिल्म में एक आइटम नंबर करने जा रही है। हाल ही में अपने हैदराबाद यात्रा के दौरान सनी ने इस सस्पेंस से पर्दा उठाया। कई हिंदी फिल्मों में अपने कामयाबी के जलवे दिखाने के बाद अब वो साऊथ के दर्शकों का भी मनोरंजन करेंगी।
वैसे सनी लियोन से जब इस सस्पेंस पर ज्यादा पूछने की कोशिश की गयी तो उन्होंने कहा कि “मैं बहुत अधिक विस्तार नही शेयर कर सकती। मैं सिर्फ इतना कह सकती हूँ कि यह एक बड़े बैनर की फिल्म है। उन्होंने मुझे एक गाने की पेशकश की थी , मैं तुरंत सहमत हो गई।” सनी ने आगे बताया कि उन्हें सिर्फ आइटम नंबर नही बल्कि टॉलीवुड फिल्मों की पेशकश भी की गई है और मुझे एक स्क्रिप्ट भी पसंद आई है. अब देखना ये है कि हिंदी फिल्मों के दर्शकों के धड़कनों को तेज़ करने के बाद अब साउथ में क्या गुल खिलाती है।
(अमित पराशर)

कब सुधरेंगे दिग्विजय

हैदराबाद। गत दिनों ही सुप्रीम कोर्ट का आदेश आया था कि संवैधानिक पदों पर विराजमान व्यक्ति ही लाल बत्ती का उपयोग कर सकता है। लेकिन कांग्रेस के स्वंयभू महामहिम दिग्विजय सिंह आन्ध्र प्रदेश में बेधड़क लाल बत्ती लगा कर घूमते रहे। ऐसा लगता है जैसे वो सुप्रीम कोर्ट के आदेश की भी परवाह नहीं कर रहे हैं। वैसे दिग्विजय सिंह के खिलाफ वहां के बंजारा हिल्स पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसमे उनके ऊपर सुप्रीम कोर्ट की अवहेलना का मामला दर्ज हो चूका है।
वहां के तेलुगु युवाथा पार्टी ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उनका कहना है कि गुरुवार को दिग्विजय सिंह का काफिला पूरे शहर में लाल बत्ती लगा कर चारो तरफ दिन भर घूमता रहा। इनके साथ साथ इनकी बांकी गाड़ियों में भी लाल बत्ती लगे हुए थे, जो इनके आगे पीछे थे। इस बारे में दिग्विजय सिंह का कहना है कि इसपर आन्ध्र प्रदेश सरकार से पूछा जाना चाहिए।