श्रॆणी पुरालेख: Politics

केजरीवाल फॉर्मूला: अच्छे लोग पार्टी छोड़ ‘आप’ का साथ दें

Arvind Kejriwal, convenor of Aam Aadmi Party, waves to supporters from his party HQ after winning against long-serving chief minister Sheila Dikshit in New Delhi.
नई दिल्ली। न समर्थन देंगे, न समर्थन
लेंगे लेकिन अच्छे नेताओं का साथ ज़रूर लेंगे। ये एक तरह से आम आदमी पार्टी के
संयोजक अरविंद केजरीवाल का कहना है जो अपने सहयोगी प्रशांत भूषण की बीजेपी को
मुद्दो पर आधारित समर्थन देने की बात को नकार चुके हैं लेकिन वो कहते हैं कि अगर
अच्छे लोग पार्टियां छोड़ के आएं तो उनका स्वागत है।
 
ये केजरीवाल का सरकार बनाने का
फॉर्मूला है। वो कहने को जोड़-तोड़ नहीं कर रहे लेकिन बहुमत के आंकड़े से 8 सीट
पीछे केजरीवाल ऐसे लोगों को बुला रहे हैं जो अच्छे हैं और आम आदमी पार्टी से
जुड़ने की हसरत रखते हैं तो वो अपनी पार्टी को टाटा बाय बाय कहें और केजरीवाल
उन्हें अपना लेंगे।
 
अब ये अलग बात है कि ऐसे लोगों को
अच्छा होने का तमगा कौन देगा। क्या वो ख़ुद तय करेंगे कि वो अच्छे हैं और अपनी पार्टी
छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हो जाएंगे ताकि वो सरकार में शामिल हो सकें
? या अरविंद केजरीवाल ने उनके अच्छे होने का कोई पैमाना
तय किया है जिससे वो उनकी ईमानदारी को नाप सकते हैं
?
अरविंद केजरीवाल का कहना है कि, “यह लड़ाई हमारी नहीं है, जनता की है। आप बहुत छोटी है। हम सभी अच्छे लोगों को न्योता देते हैं। या
तो वे लोग अपने यहां विरोध करें या हमारे यहां आ जाएं। हम हटकर उन्हें जगह देने के
लिए तैयार हैं।”
 
दिल्ली
की सियासत में बीजेपी और आप एक महीन लकीर के इधर-उधर खड़ी हैं और दोनों के पास
मौका है कि वो जोड़-तोड़ कर के सरकार बना ले। लेकिन बीजेपी के सामने लोकसभा चुनाव
है और वो दिल्ली की जनता का मूड देख चुकी है जो ईमानदारी को सलाम करती है और साफ़
सुथरी सरकार चाहती है, ऐसे में लोकसभा चुनावों के लिए रिस्क लेना सही नहीं है। ऊधर
आम आदमी पार्टी के साथ दिक्कत ये है कि वो भी जोड़-तोड़ कर सकती है या गठजोड़ कर
सकती है लेकिन ऐसा वो इसलिए नहीं करती क्योंकि ये उसकी विचारधारा पर सवाल होगा और
इससे पार्टी के अस्तित्व पर ही ख़तरा पैदा हो जाता है। लिहाज़ा कान अब दूसरी तरफ़
से पकड़ा जा रहा है।

क्या आप से डर गयी भाजपा?

दिल्ली। इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव इतिहास बना रहा है। क्यूंकि इसबार वो आम आदमी जिसे चुनाव से कोई मतलब नहीं था वो घर से बाहर आ कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहा है। अगर ऐसा कहा जाए कि इसका पूरा श्रेय “आम आदमी पार्टी”  को जाता है तो ये अतिसंयोक्ति नहीं होगी। सरकार के खिलाफ जो गुस्सा था उसे अपने मतों में बदल के सत्ताधारी पार्टी को इकाई आंकड़े पर ला कर खड़ा कर दिया। पर इस बार यहाँ एक नयी बात हुई है। दिल्ली कि जनता ने किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं दिया है लेकिन 32 सीट ले कर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी और आप 28 सीट लेकर दूसरे नंबर पर है। भाजपा बहुमत से मात्र 4 सीट पीछे है और सबों को लगता था कि भाजपा सरकार बनाने के लिए तोड़ जोड़ कर लेगी। एक तरफ आप ने किसी से समर्थन न लेने और न किसी को देने का ऐलान कर दिया।  फिर तो सभी कि नज़रें भाजपा पर टीक गयी। पर भाजपा ने बिना बहुमत के सरकार न बनाने का ऐलान कर सबों को चौंका दिया।
अब यहाँ सोचने वाली बात ये है कि मात्र चार सीट के लिए भाजपा सरकार बनाने से पीछे रह सकती है क्या? असल में ये बात किसी के भी समझ से परे है। आज अपने आप को जोड़-तोड़ की राजनीति से खुद को दूर कहने वाली भाजपा के कल्याण सिंह सरकार ने उत्तर प्रदेश में क्या किया था। देश के इतिहास का सबसे बड़ा मंत्रिमंडल बना कर अपनी सरकार बचाई थी। उस वक़्त इनको समर्थन दे रहे कुल विधायक का 45% मंत्री बने बैठे थे। साथ ही कई मंत्रियों के ऊपर दर्ज़नो अपराधिक मुक़दमे भी चल रहे थे। ऐसा लग रहा था जैसे कल्याण सिंह ने लाल बत्ती बाँट कर सरकार बचाई है। लेकिन कल्याण सिंह का मानना था कि उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है। इसलिए सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन बनाये रखने के लिए ऐसा मंत्रिमंडल ज्यादा बड़ा नहीं है।
वहीँ दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश में जब भाजपा जादुई आंकड़ों को नहीं छू पा रही थी, तब भ्रष्टाचार के आरोप झेल रहे सुखराम की पार्टी से समर्थन ले कर सरकार बनाई गयी थी। लेकिन अब दिल्ली में क्या हो गया है, क्यूँ भाजपा दूसरे दलों के विधायकों को संपर्क करने से डर रही है। यहाँ बस एक ही जवाब मिलता है कि भाजपा आम आदमी पार्टी से डरी हुई है। इसे डर है कि आप  वाले इनपर गिद्ध वाली नज़र डाले बैठे हैं। इसलिए कही इनके सत्ता की लालच इन्हे सदा के लिए जनता की नज़रों से न गिरा दे। शायद यहाँ आप नाम की कोई पार्टी अगर नहीं होती तो अब तक भाजपा सरकार बनाने का दावा पेश भी कर चुकी होती। आज जनता आम आदमी पार्टी को राजनीति को नयी दिशा देने के लिए सहृदय धन्यवाद दे रही है।

अखिलेश सरकार ने माना कि अपराध बढ़े हैं

File Pic: Akhilesh Yadav & Azam Khan
लखनऊ। 1.5 साल से ज़्यादा का वक़्त बीत गया
अखिलेश प्रसाद यादव जी को उत्तर प्रदेश में शासन करते हुये और अब तक तो उन्हें
सूबे की क़ानून व्यवस्था बिल्कुल सही लग रही थी भले ही जनता परेशान थी और उनके
पिता और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को भी अपने बेटे के सरकार चला पाने पर
भरोसा नहीं था। चलिये देर से ही सही अब अखिलेश सरकार मान रही है कि उत्तर प्रदेश
में अपराध बढ़े हैं।
 
शायद सरकार मानती भी नहीं लेकिन जब सोमवार को
विधानसभा सत्र के दौरान प्रश्नोत्तर काल में बीजेपी विधायक श्यामदेव राय चौधरी के
सवाल पर सरकार की तरफ़ से जवाब दिया गया तो बताया गया कि सूबे में हर तरह के अपराध
बढ़े हैं सिर्फ रोड होल्डअप और फिरौती के लिए अपहरण के अपराध रुके हैं। जवाब
बीएसपी के डॉक्टर धर्मपाल सिंह दे रहे थे जिन्होंने बताया कि 2012 के मुक़ाबले 15
नवंबर 2013 तक महिला छेड़छाड़ की 98, बलात्कार की 569 घटनाएं ज़्यादा दर्ज की गई
हैं।
जबकि
18 साल से कम उम्र की लड़कियों से छेड़छाड़ के 61 और बलात्कार के 240 मामले दर्ज
हो चुके हैं।
 
नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो के अनुसार 2012 में
प्रदेश में गिरफ्तार किए आरोपियों में से 98.9 प्रतिशत नए आरोपी रहे। अखिलेश सरकार
ने ये भी माना कि इस साल मार्च से अक्टूबर के बीच प्रदेश में सांप्रदायिक तनाव की
13 घटनाएं हो चुकी हैं।
 

 

बीजेपी के सतीश महाना के सवाल पर मुख्यमंत्री
की ओर से बताया गया कि मुजफ्फरनगर
,
मेरठ और बागपत के अलावा संभल, सहारनपुर, पीलीभीत, बिजनौर, बहराइच, कन्नौज, एटा, गाज़ीपुर, उन्नाव
और शामली में सांप्रदायिक तनाव की वारदातें हुई हैं।

भूषण ने कहा बीजेपी को देंगे सशर्त समर्थन, AAP ने नकारा



नई दिल्ली। पहले आप, पहले आप की कहानी चल रही
है। न बीजेपी पहल करने को तैयार है न ही आम आदमी पार्टी लेकिन इन सब के बीच में
विकल्पों की बयार ज़रूर आ रही है। किरण बेदी के बाद आम आदमी पार्टी के नेता
प्रशांत भूषण का बयान तो दिल्ली की सियासत में आस की तरह आया लेकिन जल्द ही फुस्स
साबित हुआ।
 
आम आदमी पार्टी के फ़ैसलों में हमेशा से अरविंद
केजरीवाल के साथ रहे और उनके बेहद विश्वसनीय चेहरे प्रशांत भूषण ने न्यूज़ चैनल
NDTV से कहा कि दिल्ली में सरकार बनाने के
लिए
BJP को AAP का समर्थन मिल सकता है जो मुद्दों पर
आधारित होगा। प्रशांत भूषण की तरफ़ से आये बयान ने दिल्ली की सियासत में भूचाल ला
दिया लेकिन सशर्त समर्थन के उनके बयान को जल्द ही आम आदमी पार्टी की तरफ़ से खारिज
कर दिया गया।
 

“अगर
BJP हमें लिखित में
दे कि वो 29 दिसंबर तक जनलोकपाल बिल पास करेगी और दिल्ली में जनसभा का गठन करेगी
तो हम समर्थन देने पर विचार कर सकते हैं
”
–प्रशांत
भूषण

 

 
भूषण के बयान पर जल्द ही आम आदमी पार्टी की प्रतिक्रिया आ गई कि ये
उनकी निजी राय है पार्टी की लाइन नहीं है और ना ही पार्टी इस लाइन पर विचार कर रही
है। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने सोमवार को ही अपनी चुनाव समिति की बैठक में
फैसला लिया था कि पार्टी विपक्ष की भूमिका निभाने को तैयार है क्योंकि जनता ने
उन्हें स्पष्ट बहुमत नहीं दिया है।
 
“किसी से समर्थन न लेना है और न ही देना है। हम विपक्ष में बैठेंगे”

 

–मनीष
सिसोदिया

 

 
भूषण के बयान पर बवाल हुआ तो एक दूसरे न्यूज़
चैनल से बातचीत में उन्होंने सफाई पेश की और साफ़ किया कि समर्थन देने का सवाल ही
नहीं उठता। उन्होंने कहा कि जो बयान उन्होंने दिया था वो संभावना आधारित एक सवाल
का जवाब था।
 

“हमें
पहले से पता है कि बीजेपी कभी
AAP की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकती.
बीजेपी कभी भी दिल्ली के वोटरों को
AAP द्वारा किए गए वादों को पूरा नहीं कर
सकती इसलिए समर्थन देने का सवाल ही नहीं
”
–प्रशांत
भूषण

 

 

 

ऊधर बीजेपी की ओर से भी ख़बर है कि वो भी प्रशांत भूषण के बयान को
गंभीरता से नहीं ले रही।

आप के विधायक पर छेड़खानी का आरोप

 

दिल्ली।आम आदमी पार्टी के सीमापुरी से नवनिर्वाचित विधायक धर्मेन्द्र कोली पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है। सीमापुरी के भूतपूर्व विधायक वीर सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि “जीत के जश्न में ये लोग शराब पी कर मेरे घर के पास आ कर पटाखे चला रहे थे और घर में मौजूद महिलाओं के साथ छेड़खानी के लिए घुसे।” पूर्व विधायक वीर सिंह धीमान की पत्नी ने सीमापुरी थाने में केस दर्ज करवा दिया है। उन्होंने अपनी शिकायत में लिखा है कि “धर्मेद्र कोली अपने विजय जुलूस के दौरान महिलाओं के साथ छेड़खानी की और शराब की बोतलें भी फेंकी गयी। 

 

पर विधायक धर्मेन्द्र कोली इन सभी आरोपों को ख़ारिज करते हुए इसे राजनीतिक साज़िश बता रहे हैं। साथ ही उनका कहना है कि पूर्व विधायक अपनी जबरदस्त हार से बौखला गए हैं, इसलिए इसतरह के आरोप लगा रहे हैं। वही आम आदमी पार्टी का कहना है कि मुकदमा बिलकुल झूठा लग रहा है क्यूंकि ये सबकुछ दिन के वक़्त हुआ है और मुकदमा रात में दर्ज करवाया गया है। अगर धर्मेन्द्र कोली पर आरोप सही पाए गए तो कारवाई होगी। अब देखना ये है कि जन आन्दोलन से उभर के आयी एक पाक-साफ़ पार्टी इस मामले पर क्या रूख लेती है।

नीतीश जुटे चुनाव की तैयारियों में

पटना। चुनाव के पहले अगर राज्य के वरीय आधिकारियों के तबादले शुरू हो जाएँ तो समझ लीजिये कि चुनाव  की तैयारी शुरू हो चुकी है। ठीक ऐसा ही हाल बिहार में शुरू हो चूका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सात वरीय पुलिस अधिकारियों का तबादला करते हुए चुनाव का सांकेतिक बिगुल फूँक दिया है। साथ ही ऐसा भी कहा जा रहा है कि गठबंधन टूटने के बाद जो जातिए समीकरण बिगड़ चूका है उसे भी सम्भालने की पूरी कोशिश हो रही है। नीतीश कुमार सत्ता में वापसी और आम चुनाव पर अपना एकाधिकार बरकरार रखने के लिए हर सम्भव कोशिश कर रहे हैं।

 

गुप्तेश्वर पाण्डेय और अरविन्द पाण्डेय सरीखे वरीय अधिकारी को मुख्यधारा वाली पोस्टिंग दे कर ब्राम्हण मतदाताओं में सन्देश देने की कोशिश मानी जा रही है। वहीँ सुनील कुमार को भी ख़ास पोस्टिंग दे कर दलित मतदाताओं को भी रिझाया जा रहा है। लेकिन रिझाने का सिलसिला यही पर ख़त्म नहीं हो रहा है। ख़बरें ये भी  हैं कि दलित वोटों पर बड़ी सेंध मारने के लिए अब नीतीश कुमार एक बड़ा पासा फेंकने की तैयारी में जुटे हैं। बहुत जल्द दलित अम्ब्रिक सिंह निम्ब्रान को बिहार का डी जी पी बनाया जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए तीन दर्जन से ज्यादा एस पी, 150 डी  एस पी और कई वरीय पदाधिकारियों के तबादले और किये जाएंगे। यहाँ मतलब साफ़ है कि पुलिस अधिकारिओं का तबादला कर नीतीश कुमार ब्राम्हण दलित समीकरण को अपने पक्ष करने की पूरी कोशिश करते हुए चुनाव कि तैयारी में जुट चुके हैं।

ये राहुल की हार है

 
अगर ये हार कांग्रेस की है
तो ये उससे कहीं ज़्यादा राहुल गांधी की हार है। हाल ही में इकोनॉमिक टाइम्स ने
कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों से मिली ख़बर के मुताबिक बताया था कि पार्टी के भीतर
राहुल और अहमद पटेल के बीच एक खामोश जंग चल रही है जिसमें राहुल पटेल के फ़ैसलों
को दरकिनार करते हुए ख़ुद पार्टी और चुनावों के मद्देनज़र फ़ैसले ले रहे थे। इसमें
मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य को कमान सौंपने का फ़ैसला भी साबित था। ज़ाहिर है
राहुल कहीं न कहीं इसे ठीक नहीं कर सके और कांग्रेस पार्टी आम लोगों तक संपर्क
कायम करने में नाकामयाब रह गई।
 

हम लोगों से जुड़ नहीं सके-
सोनिया गांधी

हमें देखना
होगा कि हम किस तरह से लोगों तक अपना संदेश नहीं पहुंचा पाये और साथ ही हमें ये भी
देखना होगा कि हमारी पार्टी चुनावों में किस तरह से तैयार थी या नहीं थी

 
चुनाव की
ज़िम्मेदारी राहुल गांधी पर थी और वो इसे बख़ूबी निभा नहीं पाये। अब उनके लिए एक
तरह से पार्टी के भीतर पहले ज़्यादा चुनौती होगी जहां वो अहमद पटेल जैसे पुराने मंझे
कांग्रेसी की राय को दरकिनार करते हैं। हो सकता है पार्टी में उनके फ़ैसलों पर
उंगली भी उठनी लगे, जिसकी शुरुआत शायद जनार्दन द्विवेदी ने शुरू भी कर दी है।
 
जनार्दन द्विवेदी ने कहा कि
जिसकी मर्ज़ी वो सरकार की तरफ़ से बोलने लगा था जिससे लोगों में भ्रम फैला।
द्विवेदी यहां तक कह डाला कि व्यक्ति विशेष के कार्यक्रम की उपलब्धि लेने के चक्कर
में सरकार की किरकिरी हुई और सरकार और पार्टी लोगों तक पहुंच नहीं बना पाये।
 
द्विवेदी का ये
इशारा राहुल के अध्यादेश को नॉन सेंस कहनेवाले बयान की तरफ हो सकता है और ये एक
तरह से राहुल के चुनावी नेतृत्व पर भी सवाल है जो ये संगठन को संगठित रखने में
नाकामयाब रहा।
 
जनार्दन
द्विवेदी के मुताबिक राजस्थान में कांग्रेस पार्टी भीतर ही बातें हो रही थीं कि
पार्टी 50 सीट भी पार नहीं कर पायेगी। इतना ही नहीं उन्होंने दिल्ली में भी संगठन
और सरकार के बीच दरार होने की बात कही और कहा कि ये दरार
5 साल से ज़्यादा समय से चल रही है और उसे पाटना चाहिए था। शायद ये दूरियां दूर
नहीं कर पाने का आरोप सीधा राहुल पर था।
 
यही वजह है कि राज्य
सरकार के चुनावों के बाद जो सोनिया गांधी अमूमन मीडिया से रू-ब-रू नहीं होतीं वो पार्टी
उपाध्यक्ष और बेटे राहुल गांधी के साथ आती हैं और मीडिया के सामने पहले मोर्चा
संभालती हैं और बाद में राहुल को आगे करती हैं और राहुल भी ये कह जाते हैं कि अब
से हम जनता को दिल और दिमाग से समझने की कोशिश करेंगे।
 
अपने पहले बयान
में राहुल बेहद नाराज़ दिखते हैं लेकिन ये 
नाराज़गी अपनी नाकामयाबी छुपाने की
ज़्यादा लगती है और पार्टी की चिंता कम लगती है। यही वजह है कि वो अब भी पारम्परिक
सियासी रणनीतियों को नकारने में लगे हैं और जिस तरह से वो बयान देते हैं वो बताता
है कि उनकी अपने हिसाब से पार्टी को चलाने की रणनीति आगे भी जारी रहनेवाली है और
हो सकता है कि लोकसभा चुनावों में कई कांग्रेसियों के टिकट भी कट जाएं।
 

हम आम आदमी
पार्टी से सबक लेंगे- राहुल गांधी 
मुझे लगता है
आम आदमी पार्टी ने लोगों को शामिल किया जो पारम्परिक पार्टियों ने नहीं किया। हमें
उससे सबक मिलता है और हम लोगों को शामिल करने के लिए काफी कुछ करेंगे और इस तरह से
जैसा आप सोच भी नहीं सकते

 
राहुल गांधी 10
सालों से कांग्रेस को बदलने में लगे हैं और अब भी वो एक तरह हिंदुस्तान की
राजनीतिक को सीख ही रहे हैं। शायद इसीलिए एक साल पहले आई पार्टी का प्रदर्शन
उन्हें 127 साल पुरानी कांग्रेस में एक और ट्रासफॉर्मेशन का सबक सिखाता है। अब
सवाल ये है कि क्या राहुल गांधी के पास वक़्त इस नये प्रयोग को आज़माने के लिए
?

जनता हमसे खुश नहीं है – सोनिया गांधी

जिस तरह
से सत्ता के सेमीफ़ाइनल में बीजेपी उभर कर सामने आई है, उसका श्रेय किसे दिया जाना
चाहिए
? क्या ये बीजेपी की जीत है या कांग्रेस की हार है?
 
देखा
जाये तो अगर नतीजे किसी भी राज्य में कांग्रेस को फायदा पहुंचाते दिखाते तो कहा जा
सकता था कि ये बीजेपी की जीत है लेकिन एक साथ सभी राज्यों में हुए हाथ को नुकसान
ने ये ज़ाहिर कर दिया है कि ये बीजेपी की जीत कम और कांग्रेस की हार ज़्यादा है।
तो क्या कांग्रेस अपना बना बनाया जनाधार भी खो रही है
? इसे समझना है तो दिल्ली के चुनावों पर राजीव
शुक्ला का बयान पर ग़ौर करना चाहिए। राजीव शुक्ला ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को
कांग्रेस के परम्परागत कमज़ोर वर्ग का समर्थन मिला जिसकी वजह से उन्होंने इतनी
ज़्यादा सीटें हासिल की। ज़ाहिर है कांग्रेस अपना जनाधार ही खो रही है। कमज़ोर
वर्ग का वो वोट जिसे लुभाने के लिए यूपीए सरकार से लेकर राज्य सरकारों तक ने
फ्लैगशिप प्रोग्रैम चलाए लेकिन उस वर्ग ने कांग्रेस के लोक लुभावने कार्यक्रमों को
भी नज़रअंदाज़ करते हुए विकल्पों पर ग़ौर किया। इस बात की तस्दीक चुनाव नतीजों पर
बयान देते हुए सोनिया गांधी ने की।
 

लोकलुभावन
कार्यक्रम नहीं आए काम- सोनिया गांधी

राजस्थान
में सीएम ने बहुत अच्छे कार्यक्रम चलाये
, तो वहां सवालिया निशान है और दिल्ली में भी 3
बार से सरकार है और मैं मानती हूं कि बहुत अच्छा काम हुआ लेकिन नतीजे कुछ और ही
कहते हैं

कांग्रेस
अपनी रणनीतियां दोबारा बना सकती है और अब उसके सामने चुनौती रहेगी कि वो लोकसभा
चुनावों से पहले कांग्रेस के ख़िलाफ़ लोगों में गुस्से को सिर्फ कम न करे बल्कि
उसे ख़त्म करे जिसके लिए हाथ के पास वक़्त बेहद कम है और ये मिशन इमपॉसिबल लगता है।

लोग खुश
नहीं थे – सोनिया गांधी 
लोगों
की शिकायतें हैं
, लोग खुश नहीं हैं नहीं तो वो ऐसा नतीजा नहीं
देते

शीला दीक्षित की करारी हार

नई दिल्ली। शीला दीक्षित की नयी दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से करारी हार हुई है। उन्हें आप के संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने 22000 मतों से करारी मात दी है। जब केजरीवाल ने खुद को शीला दीक्षित के खिलाफ आप का प्रत्याशी घोषित किया था उस वक़्त राजनीतिक विशेषज्ञ इसे राजनीतिक आत्महत्या जैसा कदम मान रहे थे।
केजरीवाल ने जनता के आक्रोश को वोट में तब्दील कर के बता दिया कि वो और उनकी पार्टी सिर्फ वोट कटवा नहीं बल्कि एक नया विकल्प भी है। अब तक ऐसा माना जा रहा था कि भाजपा और कांग्रेस बीच कांटे की टक्कर होगी और आप तीसरी शक्ति बन के उभरेगी लेकिन आप ने दिल्ली से कांग्रेस का सुफड़ा ही साफ़ कर दिया साथ ही भाजपा के सपनों पर भी पानी फेर दिया है।

 

क्या नीतीश कुमार झूठ बोल रहे हैं?

पटना।सेंट्रल इंटेलिजेंस कमेटी की रिपोर्ट में कहा गया है कि, नीतीश कुमार की सरकार नक्सलियों के प्रति नरम रूख अपना रही है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल 41% नक्सल क्षति में बढ़ोत्तरी हुई है। पर मुख्यमंत्री जी का इसपर कहना है कि “इसतरह के किसी रिपोर्ट की जानकारी उन्हें नहीं है।” 

आप में सेंधमारी!

क्या बीजेपी को दिल्ली के नतीजे आने से पहले डर लगने लगा है? क्या बीजेपी मान चुकी है कि वो अपने बूते दिल्ली मैं सरकार नहीं बना सकते? आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि बीजेपी ने ‘आप’ के दो उम्मीदवारों से संपर्क किया है और उन्हें बीजेपी को समर्थन देने के लिए कहा ।

 

ये उम्मीदवार हैं नरेला से बलजीत सिंह मान और देवली से प्रकाश, हालांकि मनीष ने दावा किया है कि इन दोनों ही उम्मीदवारों ने बीजेपी को टका सा जवाब दिया है। दूसरी ओर बीजेपी नेता विजय जॉली ने इन आरोपों को सिरे से ख़ारिज किया है। जॉली ने दावा किया कि बीजेपी अपने दम पर दिल्ली में सरकार बनाएगी। बीजेपी पर आरोप लगते ही कांग्रेस ने भी हमला बोल दिया कांग्रेस नेता शकील अहमद ने कहा कि बीजेपी इस तरह के कामों में माहिर है।