टैग पुरालेख: Jaswant Singh

बीजेपी ने जसवंत को दिखाया बाहर का रास्ता

नई दिल्ली। जसवंत सिंह को आखिरकार बीजेपी से निकाल ही दिया गया। 76 साल के जसवंत अपने जीवन का आखिरी चुनाव पैतृक स्थान से लड़ना चाहते थे लेकिन उनकी इस भावना की अनदेखी करते हुए कांग्रेस से बीजेपी में आए सोनाराम चौधरी को पार्टी ने उम्मीदवार बना दिया, इससे आहत जसवंत बतौर निदर्लीय उम्मीदवार मैदान में कूद पड़े।

बीजेपी को उम्मीद थी कि जसवंत नाम वापसी के आखिरी दिन तक अपना नामांकन वापस ले लेंगे, जब ऐसा नहीं हुआ तो उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया गया। 



जसवंत का राजनीतिक सफर 

जनसंघ के जमाने से ही अटल, आडवाणी के साथ पार्टी को खड़ा करने में अपना सब कुछ झोंक देने वाले जसवंत सिंह 1960 में सेना में मेजर के पद से इस्तीफा देकर सियासत के मैदान में कूदे थे। 1980 में बतौर राज्यसभा सांसद उनका संसदीय राजनीति का सफर शुरू हुआ। 1990 से 2009 तक वो 4 बार लोकसभा के सांसद चुने गए। 1996 की अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वो वित्त मंत्री बने। 1998 से 2004 के दौरान एनडीए की सरकार में उन्हें विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री और वित्त मंत्री बनने का मौका मिला। 2001 में वो सर्वश्रेष्ठ सांसद बने। 2004 से 2009 तक वो राज्यसभा में विपक्ष के नेता रहे। 2009 में वो दार्जिलिंग से लोकसभा के सांसद चुने गए। 
पहले भी पार्टी से निकाले गए 
अपनी किताब जिन्ना-इंडिया, पार्टिशन, इंडिपेंडेंस में पाकिस्तान के संस्थापक जिन्ना की तारीफ के लिए जसवंत सिंह को 19 अगस्त 2009 को बीजेपी से निकाल दिया गया था। 2010 में एक बार फिर उनकी पार्टी में एंट्री हुई। 2012 में वो एनडीए की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बने थे, हालांकि हामिद अंसारी से वो हार गए थे और अब एक बार फिर बीजेपी ने जसवंत सिंह को बाहर का रास्ता दिखा दिया है…

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

शिवराज का राजतिलक

भोपाल। जम्बूरी मैदान में हुए एक विशाल आयोजन में शिवराज सिंह चौहान का लगातार
तीसरी बार राजतिलक कर दिया गया। राज्यपाल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस मौके पर बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी,
जसवंत सिंह, नितिन गडकरी, के अलावा विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज कर आए रमन सिंह
और वसुंधरा राजे भी मौजूद थे। साथ ही शिवराज के शपथ ग्रहण समारोह में अनिल अंबानी
सहित कई उद्योगपतियों ने भी शिरकत की। ये ही नहीं इस समारोह में अलग-अलग धर्म के धर्मगुरुओं
को भी बुलाया गया था।

शिवराज ने शपथ ग्रहण के बाद अपना विज़न डॉक्यूमेंट पेश किया। शिवराज ऐसे पहले
मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने अपने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अगले पांच सालों के लिए
अपना नज़रिया लोगों के सामने पेश किया। शिवराज ने अपने भाषण में सभी पहलुओं को छुआ।

विज़न डॉक्यूमेंट की अहम बातें

  • शिवराज ने कन्या सुरक्षा योजना की बात की, महिलाओं की सुरक्षा की बात की
  • शिवराज के मुताबिक 1 जनवरी से उनकी सरकार गरीबों को 1 रुपये किलो गेहूं के
    साथ-साथ 1 रुपये किलो चावल और 1 रुपये किलो नमक भी दिया जाएगा।
  •  शिवराज ने कहा कि गरीबों को दवा के लिए भी सरकार फंड मुहैया कराएगी
  •   बीजेपी के सरकार व्यापार संवर्धन आयोग का भी गठन करेगी
  •  ये ही नही शिवराज ने प्रोडक्शन बढ़ाने पर भी ज़ोर दिया, उन्होंने कहा कि क्यों
    नहीं पूरे विश्व में चीन और उत्तरी कोरिया की तरह मेड इन एमपी और मेड इन इंडिया हो
    सकता है।
  • शिवराज चौहान ने नशा मुक्ति को भी अपने एजेंडे में ऊपर रखा है, उन्होंने कहा
    कि एमपी में कोई भी नई शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी।

शिवराज के सामने चुनौती

  •   मध्यप्रदेश में बढ़ती बलात्कार की घटनाएं और कानून व्यवस्था शिवराज सरकार के
    लिए               चुनौती है।
  •  युवाओं को रोजगार के ज्यादा अवसर मुहैया कराने होंगे
  •  शिवराज सरकार ने कई योजनाएं लागू की हैं लेकिन खराब प्रशासनिक व्यवस्था की वजह
    से     ये योजनाएं आम लोगों तक नहीं पहुंच पाती।
  • कन्या योजना बुरी तरह फ्लॉप रही है।