Business राज्य

काला धन: सरकार को मिली बड़ी सफलता, स्विस बैंक से मिली भारतीय खाताधारकों की दूसरी लिस्ट

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली: काले धन (Black Money) के खिलाफ लड़ाई में सरकार को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। भारत और स्विट्जरलैंड (Switzerland) के बीच कालेधन की सूचना संधि के स्वत: आदान प्रदान की नई व्यवस्था के तहत अपने नागरिकों के स्विस बैंक खातों (Swiss Bank Account) की दूसरी सूची स्विट्जरलैंड सरकार से हासिल हो गई है। स्विट्जरलैंड ने कहा कि 86 देशों के साथ 31 लाख वित्तीय खातों के बारे में जानकारी साझा की गई है।
भारत उन 86 देशों में शामिल है जिनके साथ स्टविट्जरलैंड के संघीय कर प्रशासन (FTA) ने इस साल सूचना के स्वत: आदाना-प्रदान पर वैश्विक मानकों के ढांचे के तहत वित्तीय खातों की जानकारी दी है। इससे पहले सितंबर 2019 में स्विट्जरलैंड ने भारत समेत 75 देशों के साथ ऐसी जानाकारी साझा की थी। 
एफटीए ने शुक्रवार को अपने एक बयान में कहा कि, भारत को AEOI (सूचना का स्वचालित विनियम) के तहत सितंबर 2019 में स्विट्जरलैंड से विवर का पहला सेट मिला था, जब इसमें 75 देश शामिल थे। इस साल सूचना के आदान-प्रदान में लगभग 3.1 मिलियन (31 ळाख) वित्तीय खाते शामिल थे। हालांकि वक्तव्य में स्पष्ट रूप से भारत का नाम नहीं था। अधिकारियों ने कहा कि, भारत उन प्रमुख देशों में से है, जिनके साथ स्विट्जरलैंड ने स्विस बैंकों के ग्रहाकों और विभिन्न अन्य वित्तीय संस्थानों के वित्तयी खातों के बारे में विवरण साझा किया है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

डेविड वॉर्नर IPL इतिहास में ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज
करौली में पुजारी की हत्या पर राठौर ने गहलोत को घेरा, कहा- राजस्थान में कोई सुरक्षित नहीं

Your email address will not be published. Required fields are marked *