राज्य

“आप” में बगावत, बिन्नी मंत्री न बनने से नाराज़

0
Please log in or register to do it.
“आप” में बगावत, बिन्नी मंत्री न बनने से नाराज़ - Image 1
“आप” में बगावत, बिन्नी मंत्री न बनने से नाराज़ - Image 1

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी सरकार बनाने के पहले ही विवादों में फँस गयी है। कांग्रेस के दिग्गज नेता ए के वालिया को हराने वाले विनोद कुमार बिन्नी जो लक्ष्मीनगर से विधायक है, उन्होंने पार्टी में बगावत कर दी है।  दरअसल “आप” द्वारा जारी की गयी सम्भावित मंत्रियों की सूची में उनका नाम नहीं था, बस यही वजह रही कि वो भड़क उठे। बिन्नी दो बार पार्षद रह चुके हैं और इसके बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी के टिकट पर विधानसभा का चुनाव जीता। बिन्नी की ओर से कहा गया है कि वो कल सुबह प्रेस कॉन्फ्रेन्स कर के बहुत बड़ा खुलासा करेंगे। 
खबर ज़ोन के सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि अरविन्द केजरीवाल उन्हें मंत्री पद की जगह संसदीय सचिव का पद दे रहे थे। उन्हें समझाने की भी कोशिश भी कि गयी कि ये पद भी मंत्री पद के बराबर ही है।लेकिन बिन्नी मंत्री पद से नीचे मानने को तैयार ही नहीं दिखे और बैठक बीच में छोड़ के निकल गए। जहाँ तक हमारे सूत्र बता रहे हैं उन्हें “आप” के नेता मनाने की कोशिश कर रहे हैं। एक और सूचना आ रही है कि गुस्से में उन्होंने अपना दोनों मोबाइल भी स्विच ऑफ किया हुआ है। पार्टी का मानना है कि बिन्नी का सार्वजनिक रूप से नाराजगी जताना उसके लिए भारी पड़ सकता है।
यूपी के गांवों को मिलेगी 2 घंटे ज़्यादा बिजली
लालू-पासवान की दोस्ती में दरार

Your email address will not be published. Required fields are marked *