Belonging: A Journey of Love: सोनिया गांधी की किताब में इंदिरा गांधी की अनदेखी तस्वीरें

सोनिया गांधी की किताब Belonging: A Journey of Love सिर्फ उनके जीवन से जुड़ी यादों और अनकही कहानियों का दस्तावेज नहीं है, बल्कि इसमें तस्वीरों के जरिए भी इतिहास के कई खूबसूरत पल सहेजे गए हैं। किताब में शामिल कुछ खास तस्वीरें इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इनमें भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की कुछ दुर्लभ और अनदेखी तस्वीरें भी शामिल हैं, जो उनके जीवन के अलग-अलग पड़ावों की झलक दिखाती हैं। इन तस्वीरों में इंदिरा गांधी का एक ऐसा रूप देखने को मिलता है, जो अक्सर राजनीतिक चर्चाओं और ऐतिहासिक दस्तावेजों में नजर नहीं आता

पहली तस्वीर

1947 में इलाहाबाद स्थित नेहरू आवास पर, इंदिरा गांधी के पति फ़िरोज़ (बाईं ओर) इंदिरा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और नन्हे राजीव गांधी

दूसरी तस्वीर

तीन मूर्ति हाउस में नाश्ते की मेज पर साथ बैठे इंदिरा गांधी और फिरोज गांधी की एक दुर्लभ तस्वीर। तस्वीर में इंदिरा गांधी अपने बालों में गजरा लगाए हुए हैं

तीसरी तस्वीर

साल 1951 के आसपास तीन मूर्ति हाउस में इंदिरा गांधी अपने दोनों बेटों राजीव (बाईं ओर) और संजय (दाईं ओर) के साथ।

चौथी तस्वीर

संजय गांधी और मेनका गांधी शादी के रजिस्टर पर हस्ताक्षर करते हुए। इस मौके पर उनके साथ मजिस्ट्रेट नवीन चावला (बीच में) मौजूद हैं। मेनका गांधी के पीछे उनके माता-पिता और संजय गांधी के पीछे इंदिरा गांधी और राजीव गांधी मौजूद हैं।

पांचवी तस्वीर

सोनिया गांधी और इंदिरा गांधी की खास तस्वीर। तस्वीर में सोनिया गांधी कुछ कहती दिख रही हैं

छठी तस्वीर

साल 1982 के आसपास की यह तस्वीर सफदरजंग रोड स्थित  घर की है। तस्वीर में  इंदिरा गांधी अपनी रोजमर्रा की साड़ी की जगह असमिया मेखला पहने हुए हैं।

सातवीं तस्वीर

ल 1976 के आसपास दिल्ली में दशहरे के जश्न के दौरान राजीव गांधी के कैमरे में कैद हुईं उनकी मां इंदिरा गांधी की एक खास झलक।

आठवीं तस्वीर

संजय गांधी के अंतिम संस्कार के दौरान शोक में डूबी अपनी मां इंदिरा गांधी को सांत्वना देते राजीव गांधी।

नवीं तस्वीर

हालांकि ये तस्वीर इंदिरा की नहीं उनके बेटे राजीव गांधी और उनके पोते राहुल गांधी की है। ये तस्वीर इंदिरा गांधी के अंतिम संस्कार के वक्त की है

Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

Leave a Reply

Leave a comment
scroll to top