Sonia Gandhi ने खोले जिंदगी के अनछुए राज, बच्चे को खोने से लेकर 2 बार कैंसर से लड़ने की कहानी

सोनिया गांधी ने 10 नवंबर 2026 को प्रकाशित अपनी किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) में अपनी जिंदगी के कई ऐसे अनुभव साझा किए हैं, जिनके बारे में अब तक सार्वजनिक रूप से ज्यादा चर्चा नहीं हुई थी। किताब में उन्होंने 1969 में अपने नवजात बेटे को खोने के दर्द से लेकर 2010 और 2011 में दो गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना करने तक की कहानी लिखी है

नवजात बेटे को खोने का दर्द

सोनिया गांधी ने किताब में बताया है कि 18 जनवरी 1969 को उन्होंने निर्धारित वक्त से करीब दो महीने पहले सातवें महीने में एक बेटे को जन्म दिया था। नवजात का वजन बहुत कम था, लेकिन उसका शरीर पूरी तरह विकसित था। जन्म के तुरंत बाद उसे इनक्यूबेटर में रखा गया।हालांकि, परिवार की उम्मीदें ज्यादा समय तक कायम नहीं रह सकीं। जन्म के अगले ही दिन सुबह 6:30 बजे बच्चे की मृत्यु हो गई। इस घटना ने सोनिया गांधी और राजीव गांधी को गहरे सदमे में डाल दिया था।सोनिया ने लिखा है कि बच्चे की मौत की खबर सुनकर दोनों एक-दूसरे को गले लगाकर फूट-फूटकर रोए थे। उस समय इंदिरा गांधी भी अपना आधिकारिक दौरा बीच में छोड़कर अस्पताल पहुंची थीं।

फार्महाउस में दफनाया गया था बच्चा

सोनिया गांधी ने अपनी किताब में बच्चे के अंतिम संस्कार से जुड़ी घटना का भी जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि हिंदू रीति-रिवाजों के तहत नवजात को नदी में प्रवाहित करने की बात से वो बेहद डर गई थीं।उन्हें दिल्ली के ओखला बैराज में देखा गया एक भयावह दृश्य याद आ गया था। इसी वजह से उन्होंने साफ कह दिया कि वह अपने बच्चे को नदी में नहीं बहाने देंगी।इसके बाद राजीव गांधी और संजय गांधी ने बच्चे को दिल्ली के महरौली स्थित फिरोज गांधी के फार्महाउस में दफनाया। किताब के मुताबिक, बच्चे को गुलाबी बोगनवेलिया की एक झाड़ी के नीचे दफनाया गया था।

2010 में ब्रेस्ट कैंसर का चला था पता

सोनिया गांधी ने पहली बार बताया है कि 2010 में उन्हें ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था। यह यूपीए सरकार के दूसरे कार्यकाल का समय था।उन्होंने अपनी बीमारी की जानकारी सार्वजनिक होने से बचाने और निजता बनाए रखने के लिए भारत के बजाय विदेश में इलाज कराने का फैसला किया। उनकी पहली सर्जरी इटली के मिलान स्थित ‘यूरोपियन इंस्टीट्यूट ऑफ ऑन्कोलॉजी’ में हुई।यह सर्जरी प्रसिद्ध सर्जन डॉ. उम्बर्टो वेरोनेसी की देखरेख में की गई थी। डॉक्टरों ने ऑपरेशन के दौरान दो ट्यूमर निकाले और इंट्रा-ऑपरेटिव रेडिएशन भी दिया।

2011 में पैंक्रियाज में मिला ट्यूमर

पहली सर्जरी के करीब एक साल बाद सोनिया गांधी की रूटीन जांच में अग्न्याशय (Pancreas) में एक गांठ का पता चला। इस खबर से वह और उनका परिवार एक बार फिर चिंता में आ गया।इसके बाद वह नीदरलैंड के रॉटरडैम स्थित ‘इरास्मस यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर’ पहुंचीं। वहां डॉ. कैस्पर वान आइक ने उनकी सर्जरी की। किताब के मुताबिक, यह ट्यूमर कैंसर-पूर्व (प्री-कैंसरस) शुरुआती अवस्था में ही पकड़ में आ गया था। इलाज के बाद सोनिया गांधी पूरी तरह उबरने में सफल रहीं।

राहुल और प्रियंका ने मुश्किल समय में दिया साथ

सोनिया गांधी ने किताब में अपने बच्चों के साथ से जुड़ा भावुक अनुभव भी साझा किया है। उन्होंने लिखा है कि दोनों सर्जरी के दौरान वह काफी घबराई हुई थीं।ऑपरेशन थिएटर ले जाते समय राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने उनका हाथ थामा और माथे को चूमकर हिम्मत दी। सोनिया के मुताबिक, उस मुश्किल समय में बच्चों का साथ उनके लिए बेहद अहम था।नीदरलैंड में हुई दूसरी सर्जरी को पूरी तरह गोपनीय रखा गया था। इसकी जानकारी तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कुछ चुनिंदा सहयोगियों को ही थी।

निजी जिंदगी के मुश्किल दौर को किताब में किया साझा

सोनिया गांधी के संस्मरण में सामने आई ये घटनाएं उनकी निजी जिंदगी के उन अनुभवों को सामने लाती हैं, जिनके बारे में अब तक बहुत कम जानकारी थी।नवजात बेटे को खोने का दुख हो या कैंसर के इलाज का मुश्किल दौर, उन्होंने किताब में इन अनुभवों के साथ परिवार के सहयोग और अपने संघर्ष का भी जिक्र किया है।

https://wp.me/phtKkx-9kE

Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

Leave a Reply

Leave a comment
scroll to top