राज्य

करौली में पुजारी की हत्या पर राठौर ने गहलोत को घेरा, कहा- राजस्थान में कोई सुरक्षित नहीं

0
Please log in or register to do it.

राजस्थान: राजस्थान के करौली (Karauli) जिले के सपोटरी इलाके में पुजारी बाबूलाल वैष्णव को कुछ लोगों ने बुधवार को पेट्रोल डालकर जला दिया। जयपुर के SMS अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार को पुजारी की मौत हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी कैलाश मीणा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस मामले पर अब बीजेपी ने राज्य की अशोक गहलोत सरकार पर सवाल उठाए हैं।
भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौर (Rajyavardhan Singh Rathore) ने कहा है कि, राजस्थान में आज कोई सुरक्षित नहीं है, यहां न महिलाएं सुरक्षित हैं और न ही बच्चे, यहां पुजारी भी सुरक्षित नहीं हैं। जयपुर ग्रामीण सीट से लोकसभा सांसद राठौर ने अशोक गहलोत सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि, महीनों तक पांच सितारा होटल में रहने वाली सरकार केवल खुद की सुरक्षा कर सकती है, जनता की नहीं। एनसीबी के डाटा के अनुसार महिलाओं के खिलाफ के अपराध के मामले में राजस्थान पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि, मैं राहुल गांधी से अनुरोध करता हूं कि भाजपा शासित राज्यों में राजनीतिक पर्यटन करने की जगह राजस्थान पर ध्यान दें।
बताते चलें कि, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने भी इस घटना की निंदा करते हुए अपने एक ट्वीट में लिखा कि, सपोटरा, करौली में बाबूलाल वैष्णव जी की हत्या अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है, सभ्य समाज में ऐसे कृत्य का कोई स्थान नहीं है। प्रदेश सरकार इस दुखद समय में शोकाकुल परिजनों के साथ है। घटना के प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और कार्रवाई जारी है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

काला धन: सरकार को मिली बड़ी सफलता, स्विस बैंक से मिली भारतीय खाताधारकों की दूसरी लिस्ट
DRDO ने एंटी रेडिएशन मिसाइल 'रुद्रम' का सुखोई लड़ाकू विमान से किया सफल परीक्षण

Your email address will not be published. Required fields are marked *