Crime राज्य

हाथरस: पीड़िता के परिवार से मिलने गए आप सांसद संजय सिंह पर फेंकी गई स्याही

0
Please log in or register to do it.
हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से सोमवार को मुलाकात करने गए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) और विधायक राखी बिड़लान (Rakhi Bidlan) पर एक शख्स ने काली स्याही फेंक दी।

इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के खिलाफ नारेबाजी की गई। घटना की जो वीड़ियो सामने आई है, उसमें देखा जा सकता है कि आप सांसद गांव के बाहर मीडिया से बातचीत कर रहे हैं, तभी काली शर्ट पहने एक शख्स आता है और सांसद पर काली स्याही फेंक देता है।
आरोपी ने स्याही फेंकने के बाद नारे भी लगाए। बता दें कि संजय सिंह और राखी बिड़लान 5 लोगों के डेलिगेशन के साथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। 
वहीं, उनके ऊपरी स्याही फेंके जाने के बाद आम आदमी पार्टी की तरफ से ट्वीट कर यूपी सरकार पर निशाना साधा गया, ट्वीट में लिखा कि, “पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे आप (Aam Aadmi Party) सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) जी पर स्याही फेंकवा कर भाजपा ने आज अपने स्याह पक्ष को उजागर कर दिया है। संजय सिंह जी पर जो स्याही फेंकी गई है उसी स्याही से योगी के काले कारनामों का काला इतिहास लिखा जाएगा।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

हाथरस के बहाने दंगा फैलाने की साजिश, रातों-रात तैयार हुई वेबसाइट
बिहार विधानसभा चुनाव 2020: JDU और RJD ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

Your email address will not be published. Required fields are marked *